Shuru
Apke Nagar Ki App…
सड़क किनारे अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप,पुलिस जांच में जुटी।
N.k.choudhary
सड़क किनारे अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप,पुलिस जांच में जुटी।
More news from बिहार and nearby areas
- बिहार बांका -शहर के तारा मंदिर रेलवे हॉल्ट के समीप सोमवार सुबह करीब 7 बजे बड़ा हादसा हो गया। राजेंद्र नगर-बांका इंटरसिटी ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान अमरपुर थाना क्षेत्र के बाजा गांव निवासी दिलीप झा के पुत्र नीतीश कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक कान में एयरफोन लगाकर गाना सुनते हुए रेलवे ट्रैक के किनारे से गुजर रहा था, तभी ट्रेन की चपेट में आ गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, नीतीश कुमार बांका में रहकर टोटो चलाता था और परिवार का भरण-पोषण करता था। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और रेलवे पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। 📍 बांका, बिहार1
- बिहार के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पदभार संभालने के बाद अपनी पहली धार्मिक यात्रा के तहत तेलडीहा दुर्गा मंदिर में दर्शन पूजन किया। रविवार दोपहर करीब 3:00 बजे मंदिर पहुंचने पर प्रशासनिक अमले और स्थानीय लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। मुख्यमंत्री को मंदिर परिसर में गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। जबकि अधिकारियों और एनडीए नेताओं ने उनका गर्म जोशी से स्वागत किया। पूजा अर्चना के बाद उन्होंने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण भी किया, जिससे विकास कार्यों को लेकर उनकी गंभीरता झलकी। सीएम बनने के बाद अपने लाडले नेता के आगमन को लेकर क्षेत्र की जनता में भारी उत्साह देखा गया।इस अवसर पर कमिश्नर, डीएम नवदीप शुक्ला ,एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा, अमरपुर विधायक जयंत राज समेत कई प्रशासनिक और राजनीतिक हस्तियां मौजूद रही। मुख्यमंत्री का यह दौरा ना केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि क्षेत्रीय विकास और जनता से जुड़ाव का भी एक अहम संकेत माना जा रहा है।1
- Post by N.k.choudhary1
- तेलडीहा दुर्गा मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, गार्ड ऑफ ऑनर से हुआ स्वागत; विकास कार्यों का लिया जायजा1
- rail ka waqt koi nahin bolega na aapka rail ka Sahi vichar karna chahie itna kyon aadami chal raha hai1
- मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार तारापुर पहुंचे सम्राट चौधरी का देसी अंदाज लोगों को खूब भाया। रविवार को सिंचाई प्रमंडल परिसर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में उन्होंने अंगिका-मगही में लोगों से पूछा—“हाल चाल छै, बढ़िया छै ना?” भीड़ ने जवाब दिया—“बढ़िया छै सरकार!” सीएम ने कहा कि नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद व जनता के समर्थन से वे इस पद तक पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि अब उनकी जिम्मेदारी दोगुनी है और तारापुर के साथ पूरे बिहार का विकास करना है। उन्होंने संग्रामपुर-असरगंज में उद्योग, हर घर गंगाजल योजना, रेलवे कनेक्टिविटी, शहीद संग्रहालय, डिजिटल लाइब्रेरी और मार्केट यार्ड जैसी योजनाओं को प्राथमिकता में बताया। “मैं सीएम नहीं, तारापुर का बेटा बनकर आया हूं,” कहते हुए उन्होंने अधिकारियों को लापरवाही न बरतने की सख्त चेतावनी दी। कार्यक्रम में लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था1
- चांदन(बांका)चांदन थाना क्षेत्र अंतर्गत गौरीपुर पंचायत के परसिया गांव में बिजली की शॉर्ट सर्किट से एक घर में भीषण आग लग गई।आग की लपटे इतनी तेज थी कि जब तक ग्रामीण पहुंचते और आग को बुझाने की प्रयास करते तब तक आग की लपटे पुरी घर को अपने आगोश में ले लिया।और घर के अंदर रक्खें गए सभी समान जलकर राख हो गई। हालांकि ग्रामीणों के कड़ी मशक्कत बावजूद पड़ोस की अन्य घरों को जलने से बचाया जाया जा सका।घटना की सुचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने मोटर पंप व अन्य साधनों से आग को बुझाने में काफी हद सफल रहे।इस घटना में पांच क्विंटल चावल ,कपड़ा,5000 रूपये नगद,व वर्तन जलकर राख हो गया ।पिड़ित इन्द्रदेव तांती पिता स्व०तोताराम तांती ने बताया कि अगलगी की घटना में एक लाख रुपए से अधिक संपत्ति की नुकसान हुई है।घटना को लेकर पिड़ित ने बीडीओ अंजेश कुमार को आवेदन देकर मुआवजा की मांग की है।इस संबंध में बीडीओ अंजेश कुमार ने बताया मामले की जांच कर मुआवजा दी जाएगी रिपोर्ट -पंकज कुमार ठाकुर1
- भागलपुर में पांच पत्रकारों को एक साजिश के तहत फंसाया जाना और फर्जी पत्रकार कहना दूर्भाग्यपूर्ण है। ये बातें भागलपुर सिविल कोर्ट के अधिवक्ता आलय बनर्जी एवं हाईकोर्ट के अधिवक्ता ने पत्रकार अरविन्द कुमार, गौतम सुमन गर्जना,अजय कुमार, संजीव मिश्रा, समीउल्लाह के साथ एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर कहा। उन्होंने कहा कि भागलपुर में एक स्टींग आपरेशन के दौरान पांच पत्रकारों को एक साजिस के तहत फंसाया जाना पूरे भागलपुर में किरकिरी हो रही है।23 अप्रैल 2026 को पांच सम्मानित पत्रकारों द्वारा शहर के एक रेस्टोरेंट में चल रहे अनैतिक कार्यों को उजागर करने के लिए स्टिंग ऑपरेशन से प्राप्त सबुतों को दबाने का प्रयास जोगसर थाना प्रभारी द्वारा किया गया रेस्टोरेंट के संदर्भ में संकलन साक्ष्यों को दरकिनार कर पत्रकारों पर बेबुनियाद आधार पर थानाध्यक्ष द्वारा प्राथमिकी दर्ज किया गया। जहां भागलपुर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष पांचों पत्रकारों को पेश किया गया। वहीं पूछताछ और जांच पड़ताल के बाद कोर्ट ने साधारण मुचलके पर सभी पत्रकारों को मुक्त कर न्यायिक हिरासत में लेने से इंकार कर दिया। जबकि भागलपुर एसएसपी द्वारा बिना जांच पड़ताल किए पत्रकारों को फर्जी कहना प्रेस में बयान देना दूर्भाग्यपूर्ण बताया। पटना हाईकोर्ट के अधिवक्ता ने कहा कि रेस्टोरेंट होटल के संचालक को बचाने के लिए उन्होंने पांच प्रतिष्ठित पत्रकारों को न केवल फंसाया बल्कि सभी पत्रकारों की मान मर्यादा मान सम्मान को समाज में धूमिल करने का प्रयास किया है।1