सेमरिया पुलिस की बड़ी कार्यवाही अवैध नशीली प्रतिबंधित टैबलेट(कैप्सूल) बिक्री करने वाले पति-पत्नी को किया गिरफ्तार *सेमरिया पुलिस की बड़ी कार्यवाही अवैध नशीली प्रतिबंधित टैबलेट(कैप्सूल) बिक्री करने वाले पति-पत्नी को किया गिरफ्तार* सेमरिया। पुलिस अधीक्षक रीवा डॉ गुरकरन सिंह के मार्गदर्शन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा के निर्देशन व एसडीओपी रूपेंद्र धुर्वे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सेमरिया शिवा अग्रवाल तथा पुलिस टीम द्वारा अवैध नशीली टैबलेट(कैप्सूल) की बिक्री करने वाले पति-पत्नी को गिरफ्तार किया । थाना सेमरिया में पदस्थ उप निरी. ललन सिंह नेताम को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि संजू गुप्ता अपनी पत्नी रेखा गु्प्ता के साथ अपने घर पास नगर परिषद व्दारा निर्मित दुकान में अवैध नशीली टैबलेट(कैप्सूल) बिक्री करने के लिये रखे हुआ है जिसमें कार्यवाही करने हेतु 02 स्वतंत्र गवाहानो के साथ मय पुलिस टीम के मुखबिर के बताये स्थान पर रेड कार्यवाही की गई तो एक पुरुष और एक महिला पुलिस मौजूदगी को देखकर भागने लगे जिसे हमराह स्टाफ के घेराबंदी कर पकडा गया एवं नाम पता पूंछा गया तो दोनो ने अपना नाम संजू उर्फ संजय गुप्ता पिता गोविन्द गुप्ता उम्र 45 वर्ष, सुरेखा उर्फ रेखा गुप्ता पति संजू उर्फ संजय गुप्ता उम्र 43 वर्ष दोनो निवासी वार्ड क्रमांक 01 कस्बा सेमरिया थाना सेमरिया जिला रीवा का होना बताया एवं दुकान के अंदर की तलाशी ली गई तो दुकान के अंदर रखे प्लास्टिक के कैरेट में लाल रंग की बोरी के अंदर एक काली पन्नी में अवैध नशीली PYEEVON SPAS PLUS टैबलेट(कैप्सूल) होना पाई गई जिसको रखने एवं बिक्री करने के संबंध में आरोपियो से वैद्य कागजात चाहे गये जो कोई कागजात नहीं होना बतायाे जिस पर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानो का पालन करते हुये संपूर्ण कार्यवाही की गई एवं आरोपियो के कब्जे से कुल 65 पत्ते में 520 नग अवैध नशीली PYEEVON SPAS PLUS टैबलेट(कैप्सूल) जिसकी कीमत 4,824 रुपये एवं अवैध नशीली टैबलेट(कैप्सूल) बिक्री करने का कुल रकम 10,615 रुपये को जप्त किया गया एवं आरोपगण उपरोक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है । *गिरफ्तार आरोपी*- संजू उर्फ संजय गुप्ता पिता गोविन्द गुप्ता उम्र 45 वर्ष, सुरेखा उर्फ रेखा गुप्ता पति संजू उर्फ संजय गुप्ता उम्र 43 वर्ष दोनो निवासी वार्ड क्रमांक 01 कस्बा सेमरिया थाना सेमरिया जिला रीवा *जप्त मशरूका*- कुल 65 पत्ते में 520 नग अवैध नशीली PYEEVON SPAS PLUS टैबलेट(कैप्सूल) कीमत 4,824 रुपये नगदी 10,615 रुपये *सराहनीय भूमिका*- उनि.ललन सिंह नेताम, उनि.लंकेश वर्मा, म.सउनि.ऊषा रावत, प्र.आर. प्रमोद अग्निहोत्री, आरक्षक प्रबल त्रिपाठी, आरक्षक पंचमलाल प्रजापति, आरक्षक राहुल कुमार, आरक्षक जितेन्द्र बागरी, *आरक्षक विवेक सिंह
सेमरिया पुलिस की बड़ी कार्यवाही अवैध नशीली प्रतिबंधित टैबलेट(कैप्सूल) बिक्री करने वाले पति-पत्नी को किया गिरफ्तार *सेमरिया पुलिस की बड़ी कार्यवाही अवैध नशीली प्रतिबंधित टैबलेट(कैप्सूल) बिक्री करने वाले पति-पत्नी को किया गिरफ्तार* सेमरिया। पुलिस अधीक्षक रीवा डॉ गुरकरन सिंह के मार्गदर्शन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा के निर्देशन व एसडीओपी रूपेंद्र धुर्वे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सेमरिया शिवा अग्रवाल तथा पुलिस टीम द्वारा अवैध नशीली टैबलेट(कैप्सूल) की बिक्री करने वाले पति-पत्नी को गिरफ्तार किया । थाना सेमरिया में पदस्थ उप निरी. ललन सिंह नेताम को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि संजू गुप्ता अपनी पत्नी रेखा गु्प्ता के साथ अपने घर पास नगर परिषद व्दारा निर्मित दुकान में अवैध नशीली टैबलेट(कैप्सूल) बिक्री करने के लिये रखे हुआ है जिसमें कार्यवाही करने हेतु 02 स्वतंत्र गवाहानो के साथ मय पुलिस टीम के मुखबिर के बताये स्थान पर रेड कार्यवाही की गई तो एक पुरुष और एक महिला पुलिस मौजूदगी को देखकर भागने लगे जिसे हमराह स्टाफ के घेराबंदी कर पकडा गया एवं नाम पता पूंछा गया तो दोनो ने अपना नाम संजू उर्फ संजय गुप्ता पिता गोविन्द गुप्ता उम्र 45 वर्ष, सुरेखा उर्फ रेखा गुप्ता पति संजू उर्फ संजय गुप्ता उम्र 43 वर्ष दोनो निवासी वार्ड क्रमांक 01 कस्बा सेमरिया थाना सेमरिया जिला रीवा का होना बताया एवं दुकान के अंदर की तलाशी ली गई तो दुकान के अंदर रखे प्लास्टिक के कैरेट में लाल रंग की बोरी के अंदर एक काली पन्नी में अवैध नशीली PYEEVON SPAS PLUS टैबलेट(कैप्सूल) होना पाई गई जिसको रखने एवं बिक्री करने के संबंध में आरोपियो से वैद्य कागजात चाहे गये जो कोई कागजात नहीं होना बतायाे जिस पर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानो का पालन करते हुये संपूर्ण कार्यवाही की गई एवं आरोपियो के कब्जे से कुल 65 पत्ते में 520 नग अवैध नशीली PYEEVON SPAS PLUS टैबलेट(कैप्सूल) जिसकी कीमत 4,824 रुपये एवं अवैध नशीली टैबलेट(कैप्सूल) बिक्री करने का कुल रकम 10,615 रुपये को जप्त किया गया एवं आरोपगण उपरोक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है । *गिरफ्तार आरोपी*- संजू उर्फ संजय गुप्ता पिता गोविन्द गुप्ता उम्र 45 वर्ष, सुरेखा उर्फ रेखा गुप्ता पति संजू उर्फ संजय गुप्ता उम्र 43 वर्ष दोनो निवासी वार्ड क्रमांक 01 कस्बा सेमरिया थाना सेमरिया जिला रीवा *जप्त मशरूका*- कुल 65 पत्ते में 520 नग अवैध नशीली PYEEVON SPAS PLUS टैबलेट(कैप्सूल) कीमत 4,824 रुपये नगदी 10,615 रुपये *सराहनीय भूमिका*- उनि.ललन सिंह नेताम, उनि.लंकेश वर्मा, म.सउनि.ऊषा रावत, प्र.आर. प्रमोद अग्निहोत्री, आरक्षक प्रबल त्रिपाठी, आरक्षक पंचमलाल प्रजापति, आरक्षक राहुल कुमार, आरक्षक जितेन्द्र बागरी, *आरक्षक विवेक सिंह
- *रीठी में 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान: थाना प्रभारी अंकिता मिश्रा ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, नशा मुक्ति, साइबर अपराध और डिजिटल सुरक्षा का दिया संदेश* *शासकीय माध्यमिक शाला रीठी में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे से दूर रहकर खेल और शिक्षा से जुड़ने की प्रेरणा; साइबर ठगी से बचाव के बताए प्रभावी उपाय* *अविनाश चतुर्वेदी ✍️* रीवा। युवाओं और विद्यार्थियों को नशे की लत से दूर रखने तथा साइबर अपराधों के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से रीवा पुलिस द्वारा संचालित "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के तहत बिछिया थाना प्रभारी अंकिता मिश्रा ने शासकीय माध्यमिक शाला रीठी में विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया। कार्यक्रम में नशा मुक्ति, साइबर क्राइम, डिजिटल धोखाधड़ी, महिला सुरक्षा और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में थाना प्रभारी अंकिता मिश्रा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में नशा और साइबर अपराध दोनों ही समाज के लिए गंभीर चुनौती बन चुके हैं। नशा युवाओं के भविष्य को अंधकारमय बना देता है, जबकि साइबर अपराध एक छोटी-सी लापरवाही से आर्थिक और मानसिक नुकसान पहुंचा सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे न केवल स्वयं जागरूक रहें बल्कि अपने परिवार और समाज को भी इन अपराधों के प्रति जागरूक करें। *साइबर अपराध और डिजिटल धोखाधड़ी से बचने के बताए आसान उपाय* थाना प्रभारी ने विद्यार्थियों को बताया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंक खाते की जानकारी, एटीएम पिन या पासवर्ड साझा न करें। संदिग्ध लिंक, फर्जी कॉल और सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाली ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने की सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल पुलिस अथवा साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं। उन्होंने यह भी बताया कि डिजिटल अरेस्ट, फर्जी बैंक अधिकारी बनकर कॉल करना और नौकरी या इनाम के नाम पर ठगी करना आज साइबर अपराधियों के प्रमुख हथकंडे हैं। ऐसे मामलों में घबराने के बजाय तुरंत पुलिस को सूचना देना सबसे उचित कदम है। *नशा छोड़कर खेल और शिक्षा से जुड़ने का दिया संदेश* कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को खेल, शिक्षा और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। थाना प्रभारी ने कहा कि स्वस्थ शरीर और उज्ज्वल भविष्य के लिए नशे से दूरी बनाए रखना आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से समाज में नशा मुक्ति का संदेश फैलाने का भी आह्वान किया। *सरपंच रामसेवक पटेल ने भी किया जागरूकता अभियान का समर्थन* ग्राम पंचायत रीठी के सरपंच रामसेवक पटेल (मुखिया) ने पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे इस जनजागरूकता अभियान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं और विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। उन्होंने सभी से नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल और सामाजिक विकास की दिशा में आगे बढ़ने का आग्रह किया। *इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति* कार्यक्रम में शासकीय माध्यमिक शाला रीठी के प्राचार्य राजकुमार सिंह, सरपंच रामसेवक पटेल (मुखिया), राजेंद्र सिंह, प्रभाकर सिंह, ललित साकेत, विशाल शुक्ला, रामकृष्ण द्विवेदी, पुष्पा दुबे, अंजू थापर, सतीश ताम्रकार, अमर सिंह पटेल, बृजेश कोल सहित विद्यालय के शिक्षकगण, अभिभावक, ग्रामीणजन एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने नशामुक्त समाज के निर्माण और साइबर अपराधों के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया।1
- महिला जज के घर में घुसने की कोशिश | CCTV में कैद हुए 3 संदिग्ध | MP News Update Fast बादौली क्षेत्र स्थित सिविल लाइन कॉलोनी में रहने वाली एक महिला जज ने अमैया थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि कुछ संदिग्ध उनके घर में घुसने का प्रयास कर रहे थे। हालांकि वे घर के अंदर प्रवेश नहीं कर सके। पुलिस द्वारा CCTV फुटेज की जांच की गई, जिसमें तीन संदिग्ध घर के आसपास घूमते हुए दिखाई दिए। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि उनका उद्देश्य चोरी करना हो सकता है। पुलिस का कहना है कि संदिग्धों की पहचान से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और उनकी तलाश जारी है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है और पुलिस आसपास के CCTV फुटेज तथा अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। महत्वपूर्ण सूचना: यह खबर पुलिस में दर्ज शिकायत और प्रारंभिक जांच के आधार पर तैयार की गई है। मामले से जुड़े अंतिम तथ्य पुलिस जांच और न्यायालयीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होंगे।1
- शासकीय स्कूल में शिक्षक की कमी से परेशान छात्राओं ने स्कूल में तालाबंद करने के बाद रोड जाम की भी धमकी दी। अभी समझाया बुझा कर इनको उठाया गया है। "जालौर जिले के मेंगलवा में स्थित एक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 150 से अधिक छात्र-छात्राओं पर केवल 1 नियमित शिक्षक तैनात था। इससे नाराज होकर स्कूली बच्चों और ग्रामीणों ने स्कूल के मुख्य दरवाजे पर ताला लगा दिया और धरने पर बैठ गए। "छात्राओं और छात्रों ने जमकर नारेबाजी की और प्रशासनिक अधिकारियों को चेतावनी दी कि, "यदि सुबह 10 बजे तक शिक्षा विभाग का कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं आया, तो वे नजदीकी सड़क को पूरी तरह जाम (ब्लॉक) कर देंगे"। खबर सुनते ही अधिकारियो के हाथ पाँव फूल गए , और तुरंत मौके पर पहुंचे प्रशासनिक और शिक्षा विभाग के अधिकारी! अधिकारियों ने छात्रों से लंबी बातचीत की। उन्होंने तुरंत चार नए शिक्षकों की अस्थायी नियुक्ति के आदेश जारी किए और अगले 10 दिनों में 3 और शिक्षकों को भेजने का पक्का भरोसा दिया, जिसके बाद बच्चों ने प्रदर्शन समाप्त किया।!1
- *गुरु पूर्णिमा पर गुरु वंदना से भक्तिमय हुआ विद्यालय परिसर* *प्रेम तिवारी विशेष संवाददाता* हनुमना। माई वर्ल्ड एस.एस. कॉन्वेंट स्कूल में गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व श्रद्धा, उत्साह एवं भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत गुरु पूजन से हुआ। छात्र-छात्राओं ने अपने गुरुजनों का पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया तथा मनमोहक गुरु वंदना प्रस्तुत कर पूरे विद्यालय परिसर को भक्तिमय बना दिया। गुरु पूजन कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों प्रांजलि मिश्रा, अवनीश पाल, उत्कर्ष गुप्ता, जान्हवी विश्वकर्मा, दीपक गुप्ता, नैतिक सिंह, श्रीनिका गुप्ता, लकी विश्वकर्मा एवं उत्कर्ष मिश्रा ने फल, फूल और प्रसाद लाकर विशेष सहयोग प्रदान किया। विद्यालय परिवार ने इन विद्यार्थियों की सेवा-भावना एवं गुरुजनों के प्रति सम्मान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यार्थियों को गुरु पूर्णिमा के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षिक महत्त्व से परिचित कराया गया। उन्हें बताया गया कि गुरु केवल ज्ञान प्रदान करने वाले शिक्षक नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाले मार्गदर्शक भी होते हैं। गुरु के प्रति श्रद्धा, अनुशासन और कृतज्ञता भारतीय संस्कृति के मूल आदर्श हैं।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने गुरु वंदना सहित विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से गुरु-शिष्य परंपरा का सुंदर संदेश दिया। श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को विद्यालय की ओर से पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम के समापन पर सभी छात्र-छात्राओं और विद्यालय परिवार के बीच मिष्ठान्न एवं प्रसाद का वितरण किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों में संस्कार, सेवा, विनम्रता और गुरुजनों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करते हैं। विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के नैतिक एवं सांस्कृतिक विकास के लिए भी निरंतर प्रयासरत है।1
- *दिनांक: 30.07.2026* *हिनौता पावर हाउस में किसानों व कांग्रेस का उग्र धरना* *घंटों बिजली कटौती से त्रस्त जनता, नियमित सप्लाई और ट्रांसफार्मर सुधार की मांग* *शाहपुर/सेमरिया।* सेमरिया विधानसभा क्षेत्र के हिनौता पावर हाउस से जुड़े 20 से अधिक गांवों में पिछले एक माह से प्रतिदिन शाम 6 बजे से रात में घंटों बिजली कटौती की जा रही है। इससे क्षेत्र की जनता खासकर किसान, छात्र, महिलाएं और मरीज बेहद परेशान हैं। इसी समस्या को लेकर बुधवार को *ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शाहपुर* के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिनौता पावर हाउस के मुख्य गेट के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। धरने को संबोधित करते हुए डा अखिलेश दुवेदी ने कहा कि बरसात के मौसम में उमस और गर्मी के कारण छोटे बच्चों और बुजुर्गों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है। इस समय धान की रोपाई चल रही है वहीं धान की फसल के समय खेतों में पानी देने के लिए बिजली न मिलने से किसानों की फसल चौपट होने की कगार पर है। और शाम को अंधेरे में रहना मुश्किल हो जाता है प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि विभागीय लापरवाही और कर्मचारियों की कमी के कारण उपभोक्ताओं को समय पर बिजली नहीं मिल पा रही है। कई जगह ट्रांसफार्मर जल गए हैं लेकिन उन्हें बदला नहीं जा रहा। *JE ने दिया आश्वासन* धरना स्थल पर दोपहर लगभग 2 बजे हिनौता फीडर के अतिरिक्त प्रभार *कनिष्ठ यंत्री श्री अभिषेक गौरव सोनी* पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों की समस्याएं सुनीं और कहा कि स्टाफ की कमी के कारण दिक्कत आ रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि अगले 3 दिन में फॉल्ट सुधार कर विद्युत व्यवस्था सुचारू की जाएगी और जले हुए ट्रांसफार्मर भी बदले जाएंगे। *ज्ञापन सौंपा* आश्वासन के बाद ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष *चेतनाथ सिंह* के नेतृत्व में विद्युत विभाग के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मांग की गई कि हिनौता क्षेत्र में 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, जले ट्रांसफार्मर तत्काल बदले जाएं और अतिरिक्त स्टाफ की व्यवस्था की जाए। यदि समय-सीमा में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ मिलकर कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेगी। धरना शांतिपूर्वक समाप्त हुआ। *उपस्थित रहे* धरना-प्रदर्शन में *ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष चेतनाथ सिंह, डॉ. अखिलेश द्विवेदी, नीलेश मिश्रा, उमेश पाठक, रमेश सिंह, गुरुगोविंददास सोनी, रोहिणी प्रसाद मिश्रा, गिरिजा प्रसाद मिश्रा, नागेंद्र त्रिपाठी, दामोदर विश्वकर्मा, रामनिवास सिंह, दिवाकर प्रसाद गौतम, जीवनलाल उर्मलिया, दयानंद तिवारी, पदमधर तिवारी, संजय तिवारी, सुमेश तिवारी, लवकुश तिवारी, पवन तिवारी, राजेश तिवारी, रामावतार सिंह, साधुलाल गौतम विष्णु गौतम* सहित सैकड़ों किसान एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उमेश पाठक ✍️1
- *"मैं गाली देने वाले बच्चों को माफ करना चाहता हूँ"- पीएम* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर अपना नया वीडियो संदेश जारी करते हुए जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान उन्हें और उनकी स्वर्गीय माता जी को दी गई गालियों का जिक्र किया और कहा कि गाली-गलौज से कभी किसी समस्या का समाधान नहीं होता। कुछ बच्चों ने मुझे गाली दी, मेरी माँ को गाली दी। लेकिन ग़लतियाँ बच्चों से ही होती है, मैं उन्हें माफ़ करना चाहता हूँ। ये हमारे देश के भटके हुए नौजवान हैं इनको राह दिखाना हमारा काम है। जब कभी हमारे दाँत के बीच में जीभ कट जाती है तो हम दाँत को उखाड़ कर नहीं फेंक देते। इसलिए ये बच्चे भी हमारे हैं। *"मैं गाली देने वाले बच्चों को माफ करना चाहता हूँ"- पीएम* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर अपना नया वीडियो संदेश जारी करते हुए जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान उन्हें और उनकी स्वर्गीय माता जी को दी गई गालियों का जिक्र किया और कहा कि गाली-गलौज से कभी किसी समस्या का समाधान नहीं होता। कुछ बच्चों ने मुझे गाली दी, मेरी माँ को गाली दी। लेकिन ग़लतियाँ बच्चों से ही होती है, मैं उन्हें माफ़ करना चाहता हूँ। ये हमारे देश के भटके हुए नौजवान हैं इनको राह दिखाना हमारा काम है। जब कभी हमारे दाँत के बीच में जीभ कट जाती है तो हम दाँत को उखाड़ कर नहीं फेंक देते। इसलिए ये बच्चे भी हमारे हैं।1
- संसद परिसर मे विपक्ष का हल्ला बोल, अमित शाह सदन मे आओ के लगे नारे *संसद परिसर मे विपक्ष का हल्ला बोल, अमित शाह सदन मे आओ के लगे नारे।* आज मकर द्वार पर विपक्ष का हल्ला बोल लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास होने के एक दिन बाद संसद परिसर में विपक्ष का हंगामा तेज हो गया है. इंडिया गठबंधन के सांसदों ने मकर द्वार पर प्रदर्शन करते हुए गृह मंत्री अमित शाह से जवाब मांगा, बैनर पर लिखा आर्डर किसने दिया। दिल्ली और बिहार मे छात्रों पर चले लाठी वा पेलेट गन के इस्तेमाल को लेकर विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है।1
- तहसीलदार से नाराज पटवारी, हड़ताल पर जाने की दी चेतावनी ऐसे पटवारी हैं हमारे क्षेत्र में, जो धमकी देते हैं और नहीं आओगे देख लेंगे और पैसा भी मांगते हैं, और शासन से पूरी तनख्वाह लेते हैं, अगर आम जनता नहीं देगी तो उनका सीमांकन नहीं करेंगे और उनका कोई भी काम नहीं करेंगे1
- गुना में छात्रा से कथित छेड़छाड़ का मामला, पुलिस ने जांच शुरू की 🎙️ MP NEWS UPDATE FAST | गुना से बड़ी खबर हेडलाइन: गुना में छात्रा से कथित छेड़छाड़ का मामला, पुलिस ने जांच शुरू की गुना जिले के आरोन थाना क्षेत्र के पनवाड़ी हाट में स्थित एक कपड़ा दुकान पर 27 जुलाई की शाम एक छात्रा के साथ कथित छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। शिकायत के अनुसार, 11वीं कक्षा की छात्रा अपनी बहन के साथ कपड़े खरीदने दुकान पर गई थी। आरोप है कि दुकान के एक कर्मचारी ने अनुचित हरकत की। घटना के बाद छात्रा के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के निष्कर्षों के आधार पर की जाएगी। महत्वपूर्ण सूचना: यह रिपोर्ट उपलब्ध शिकायत और प्रारंभिक जानकारी पर आधारित है। आरोपी के विरुद्ध लगाए गए आरोपों की पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही होगी। किसी भी व्यक्ति को न्यायालय द्वारा दोषी सिद्ध किए जाने तक दोषी नहीं माना जाता।1