Shuru
Apke Nagar Ki App…
शालू जिन्दल महिला स्वास्थ्य और सशक्तिकरण के क्षेत्र में ‘सीएसआर पर्सन ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित।
Chhattisgarh
शालू जिन्दल महिला स्वास्थ्य और सशक्तिकरण के क्षेत्र में ‘सीएसआर पर्सन ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित।
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- शालू जिन्दल महिला स्वास्थ्य और सशक्तिकरण के क्षेत्र में ‘सीएसआर पर्सन ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित।1
- पुलिस स्मृति दिवस पर रायगढ़ पुलिस ने अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, शहीद परेड में 154 पुलिसकर्मियों के नामों का किया गया वाचन,राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह सहित जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर किया नमन,कार्यक्रम में शहीद परिवारों का सम्मान, एसएसपी शशि मोहन सिंह ने शहीद परिवारों से की आत्मीय चर्चा रायगढ़ । देश की सुरक्षा और नागरिकों की सेवा में अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले पुलिसकर्मियों की स्मृति में प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है। इसी क्रम में बुधवार को रक्षित केंद्र उर्दना, रायगढ़ स्थित शहीद परेड ग्राउंड में गरिमामय शहीद परेड एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष श्री सलीम निहारिया, विशिष्ट अतिथि रायगढ़ कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिजीत बब्बन पठारे, वार्ड पार्षद श्री आनंद भगत तथा शहीद परिवारों के सदस्य उपस्थित रहे। एसएसपी शशि मोहन सिंह की उपस्थिति में शहीद परेड की कार्यवाही प्रारंभ हुई। इस दौरान 1 सितंबर 2025 से 31 अगस्त 2026 तक देश के विभिन्न राज्यों में कर्तव्य निर्वहन के दौरान अपने प्राणों का बलिदान देने वाले विभिन्न रैंक के 154 पुलिसकर्मियों के नामों का वाचन एसएसपी शशि मोहन सिंह द्वारा किया गया। शहीद परेड में दो प्लाटून शामिल रहीं, जिनमें छठवीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की एक प्लाटून तथा जिला पुलिस बल रायगढ़ एवं जिला पुलिस बल सारंगढ़ की संयुक्त प्लाटून सम्मिलित थी। प्रशिक्षु सूबेदार उदय चंद कोसले ने प्लाटून कमांडर की जिम्मेदारी निभाई। परेड कमांडर के निर्देश पर शोक शस्त्र की कार्यवाही संपन्न हुई और उपस्थित जवानों ने शीश झुकाकर अमर शहीदों के अदम्य साहस एवं सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने शहीद परिवारों के सदस्यों को शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। इसके पश्चात जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों, जवानों एवं शहीद परिवारों के सदस्यों ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार परेड निष्क्रमण की कार्यवाही के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि अमर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब हम उनके परिवारों के भविष्य को सुरक्षित करने के साथ उनकी आवश्यकताओं और समस्याओं का ध्यान रखेंगे। शहीद परिवारों के प्रति सम्मान और उनके कल्याण के लिए संवेदनशीलता के साथ निरंतर प्रयास करना हम सभी की जिम्मेदारी है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि पुलिस स्मृति दिवस केवल शहीदों के बलिदान को याद करने का अवसर नहीं, बल्कि उनके परिवारों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का भी दिन है। कार्यक्रम में जिले के शहीद परिवारों को आमंत्रित कर उनसे सम्मानपूर्वक आत्मीय चर्चा की गई। इस दौरान परिवारों से उनकी समस्याएं एवं सुझाव प्राप्त हुए, जिनके शीघ्र निराकरण के लिए आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया गया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस आमजन की सेवा, सुरक्षा और सहायता के लिए सदैव तत्पर है। कार्यक्रम में शहीद परिवारों के आवागमन एवं स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई तथा सभी परिवारों को सम्मानपूर्वक उनके निवास स्थान तक पहुंचाया गया।3
- विजयदशमी पर्व पर रक्षित केंद्र सक्ती में विधि-विधान से हुई शस्त्र पूजा, कलेक्टर और एसपी ने जिलेवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की, विजयदशमी पर्व पर रक्षित केंद्र सक्ती में विधि-विधान से हुई शस्त्र पूजा, कलेक्टर और एसपी ने जिलेवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की, विजयादशमी के अवसर पर मंगलवार, 20 अक्टूबर को रक्षित केंद्र सक्ती में शस्त्र पूजा का आयोजन किया गया। इस दौरान कलेक्टर जयश्री जैन और पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर सहित वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर जिलेवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना की। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पटेल एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी भुवनेश्वरी पैकरा भी शामिल हुए। अधिकारियों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार शस्त्र पूजा कर नागरिकों की सुरक्षा और जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संकल्प को दोहराया। विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। भारतीय परंपरा में शस्त्र पूजा को शक्ति, साहस और धर्म की रक्षा से जोड़कर देखा जाता है। इस अवसर पर अधिकारियों ने जिलेवासियों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए आपसी सद्भाव, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम में रक्षित निरीक्षक उमेश राय, थाना प्रभारी सक्ती लखन पटेल सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सक्ती पुलिस ने जिलेवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।1
- #धर्मविजय_का_प्रतीक_दशहरा Sant RampalJi YtChannel गीता का सबसे बड़ा रहस्य! असली 'वासुदेव' कौन हैं? 😱 | ₹50 Lakh Reward ब्रह्मा, विष्णु और महेश के माता-पिता कौन हैं? | शास्त्रार्थ का शंखनाद (क़िस्त 5) जैन धर्म का गुप्त रहस्य और 5वें वेद का सच 🤯 | Sant Rampal Ji Maharaj खुली चुनौती: सत्य ज्ञान में कमी निकालो और जीतो ₹50 लाख! | Shastrarth Ka खुली चुनौती: सत्य ज्ञान में कमी निकालो और जीतो ₹50 लाख! | Shastrarth Ka1
- सक्ती में विजयादशमी पर हुई शस्त्र पूजा, जिले की सुख-समृद्धि की कामना। सक्ती में विजयादशमी पर हुई शस्त्र पूजा, जिले की सुख-समृद्धि की कामना।1
- Sarangarh दशहरा : 200 साल की परम्परा | 5000 हजार से अधिक लोग देखने पहुंचे | किसने थोड़ा गढ़ देखे सारंगढ़ का 200 साल पुरानी विजय दशमी और गढ़ विच्छेदन की बहुत ही धूम धाम से मनाया गया,,, राज परिवार हुए शामिल,,, उसके बाद गढ़ विच्छेदन का कार्यक्रम शुरू हुआ और लगभग 25 लोगो ने गढ़ विच्छेदन मे भाग लिया,,,,वही प्रतिभागीय कई बार गिरे और चढ़े,,,, जहाँ 5 नंबर का प्रतिभागी चाँद कुमार देवार 4 बार गिरने के बाद विजय हुआ,,, वही गढ़ विच्छेदन पर विजय हाशिल करने वाले चाँद कुमार देवार का फूल माला पहना का स्वागत किया और उसे प्रशासती पत्र भी मच से दिया गया,,,, इस कार्यक्रम मे हजारों की संख्या मे लोग शामिल हुए1
- 8 सांसद वाली पार्टी, जगत मोहन रेड्डी की पार्टी. इसने भी रुक बदल दिया अब. मोदी, शाह, को छोड़कर राहुल गांधी के पास जा रहे हैं। जगत मोहन रेड्डी बोल रहे हैं, कि हमने एलियामेंट में मोदी को सहमति देकर गलत किये हैं।1
- पुलिस स्मृति दिवस पर रायगढ़ पुलिस ने अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि,शहीद परेड में 154 पुलिसकर्मियों के नामों का किया गया वाचन।1