शादी नही करने पर जबरी उठा ले जाने की धमकी लड़की को,हुयी एफआईआर दर्ज वाराणसी में युवती से शादी का दबाव, फर्जी दस्तावेज पर साइन कराकर ब्लैकमेलिंग: FIR दर्ज वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र में एक युवती को शादी का दबाव बनाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और फर्जी दस्तावेज पर हस्ताक्षर कराकर ब्लैकमेल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता , निवासी बड़ागांव, ने पुलिस को बताया कि 30 मई 2021 को वह जौनपुर जिले के चंदवक थाना क्षेत्र अंतर्गत अपने ननिहाल परसादीपुर गांव में जन्मदिन समारोह में शामिल होने गई थी। वहीं उसकी मुलाकात गांव के ही निवासी आकाश शुक्ला से हुई। आरोप है कि इसके बाद आकाश ने पीड़िता की नानी के मोबाइल से उसका नंबर हासिल कर फोन करना शुरू कर दिया और खुद को रिश्तेदार का दोस्त बताकर बातचीत बढ़ाई। पीड़िता के मुताबिक, धीरे-धीरे आरोपी ने शादी का दबाव बनाना शुरू कर दिया। विरोध करने पर वह लगातार मानसिक दबाव बनाता रहा। इस बीच, रिश्तेदार होने के कारण आरोपी का घर आना-जाना बना रहा, जिसका फायदा उठाकर उसने सादे स्टांप पेपर पर पीड़िता से जबरन हस्ताक्षर करा लिए। बाद में उन्हीं कागजों के आधार पर वह खुद को पति बताकर शादी हो जाने का दावा करने लगा। आरोप है कि शादी से इनकार करने पर आरोपी ने फोन कॉल और मैसेज के जरिए अश्लील गालियां देना, धमकी देना और बदनाम करने की कोशिश शुरू कर दी। पीड़िता और उसके पिता को लगातार डराया-धमकाया गया। यहां तक कि आरोपी ने शादी कहीं और न होने देने और जबरन उठा ले जाने तक की धमकी दी। पीड़िता ने बड़ागांव थाने में पहले भी शिकायत की थी, लेकिन कार्रवाई न होने पर पुलिस आयुक्त कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया। इसके बाद मामले में संज्ञान लेते हुए पुलिस ने आरोपी आकाश शुक्ला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(2) और 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी उपनिरीक्षक अंकिता सिंह को मामले की विवेचना सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। यह मामला सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है, जहां लोग युवतियों की सुरक्षा और पुलिस की तत्परता पर सवाल उठा रहे हैं।

- वाराणसी में युवती से शादी का दबाव, फर्जी दस्तावेज पर साइन कराकर ब्लैकमेलिंग: FIR दर्ज वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र में एक युवती को शादी का दबाव बनाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और फर्जी दस्तावेज पर हस्ताक्षर कराकर ब्लैकमेल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता , निवासी बड़ागांव, ने पुलिस को बताया कि 30 मई 2021 को वह जौनपुर जिले के चंदवक थाना क्षेत्र अंतर्गत अपने ननिहाल परसादीपुर गांव में जन्मदिन समारोह में शामिल होने गई थी। वहीं उसकी मुलाकात गांव के ही निवासी आकाश शुक्ला से हुई। आरोप है कि इसके बाद आकाश ने पीड़िता की नानी के मोबाइल से उसका नंबर हासिल कर फोन करना शुरू कर दिया और खुद को रिश्तेदार का दोस्त बताकर बातचीत बढ़ाई। पीड़िता के मुताबिक, धीरे-धीरे आरोपी ने शादी का दबाव बनाना शुरू कर दिया। विरोध करने पर वह लगातार मानसिक दबाव बनाता रहा। इस बीच, रिश्तेदार होने के कारण आरोपी का घर आना-जाना बना रहा, जिसका फायदा उठाकर उसने सादे स्टांप पेपर पर पीड़िता से जबरन हस्ताक्षर करा लिए। बाद में उन्हीं कागजों के आधार पर वह खुद को पति बताकर शादी हो जाने का दावा करने लगा। आरोप है कि शादी से इनकार करने पर आरोपी ने फोन कॉल और मैसेज के जरिए अश्लील गालियां देना, धमकी देना और बदनाम करने की कोशिश शुरू कर दी। पीड़िता और उसके पिता को लगातार डराया-धमकाया गया। यहां तक कि आरोपी ने शादी कहीं और न होने देने और जबरन उठा ले जाने तक की धमकी दी। पीड़िता ने बड़ागांव थाने में पहले भी शिकायत की थी, लेकिन कार्रवाई न होने पर पुलिस आयुक्त कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया। इसके बाद मामले में संज्ञान लेते हुए पुलिस ने आरोपी आकाश शुक्ला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(2) और 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी उपनिरीक्षक अंकिता सिंह को मामले की विवेचना सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। यह मामला सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है, जहां लोग युवतियों की सुरक्षा और पुलिस की तत्परता पर सवाल उठा रहे हैं।1
- Post by Jitendra bahadur Dubey1
- *थाना सुरियावां क्षेत्र अंतर्गत पुलिस मुठभेड़ का संक्षिप्त विवरण:-* आज जनपद भदोई में थाना सुरियावां क्षेत्र अंतर्गत एक सूचना प्राप्त हुई, जिसमें पब्लिक के द्वारा बताया कि कुछ लोग एक गाड़ी में गोवंश का मांस ले के जा रहे हैं। तुरंत ही मौके पर सुरियावां थाने की फोर्स पहुंची और उन्हें पकड़ने का प्रयास किया। इस प्रयास में कुछ लोग तो भाग गए, परंतु एक अभियुक्त विजय कुमार उर्फ़ कल्लू को पकड़ लिया गया। वह भी कुछ दूरी पे एक एसआई को चकमा देकर धक्का दिया और भाग निकला। मुखबिर खास से कुछ देर बाद सूचना प्राप्त हुई उक्त अभियुक्त कलिंजरा रोड पर दिख रहा है। जिसकी गिरफ्तारी का प्रयास किया गया तो पुलिसकर्मियों पे फायरिंग की, जवाबी फायरिंग में जब पुलिसकर्मियों द्वारा फायर किया गया तो अभियुक्त विजय के पैर पे गोली लगी। तुरंत ही उसको हिरासत में लिया गया और गाड़ी चेक की गई तो गाड़ी में से कुछ गोवंश का मांस और औजार भी निकले जिसके द्वारा यह कृत किया गया है। पूछताछ की गई तो उसने बताया कि एक बैरी परवा नामक गाँव है, वहीं पे एक खुला सांड हम लोगों के द्वारा पिछली रात में रखा गया था, और आज इसे काटा गया है। यह माल हम लोग इलाहाबाद और आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई करते थे। हम लोगों एक गिरोह बनाकर काम करते हैं। इस प्रकरण में जो भी व्यक्ति वांछित है उसे भी जल्द से जल्द पकड़ लिया जाएगा, और आगे जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे उसके आधार पर विधिक कार्यवाही की जाएगी। *श्री शुभम अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक भदोही की बाइट~*2
- जनपद भदोही के थाना सुरियावां क्षेत्र अंतर्गत रविवार को गोवंश मांस तस्करी की सूचना पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक अभियुक्त घायल हो गया, जिसे उपचार हेतु अस्पताल भेजते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक श्री शुभम अग्रवाल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग एक वाहन में गोवंश का मांस लेकर जा रहे हैं। सूचना पर सुरियावां थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और वाहन को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान कुछ आरोपी फरार हो गए, जबकि एक अभियुक्त विजय कुमार उर्फ कल्लू को पुलिस ने पकड़ लिया। बताया गया कि अभियुक्त ने एक उपनिरीक्षक को धक्का देकर मौके से भागने का प्रयास किया। बाद में मुखबिर की सूचना पर कलिंजरा रोड पर उसकी घेराबंदी की गई। गिरफ्तारी के प्रयास के दौरान अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने मौके से वाहन की तलाशी ली, जिसमें गोवंश का मांस एवं काटने के उपकरण बरामद हुए। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि बैरी परवा गांव में एक खुले सांड को रात में बांधकर रखा गया था, जिसे आज काटा गया। बरामद मांस को प्रयागराज (इलाहाबाद) एवं आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई किया जाना था। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह कार्य संगठित गिरोह बनाकर किया जा रहा था। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा अन्य तथ्य सामने आने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।1
- #ateckmisail #wordwar #मुक्त_व्यापार_समझौता_खतरे_में_खेती_ट्रेड_ डील #जय_टिकैत_जय_भाकियू_जय_आंदोलनकारी1
- चौबेपुर में सामूहिक दुष्कर्म कांड से सनसनी, एक आरोपी गिरफ्तार1
- भदोही साइकिलिंग क्लब ने पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य जागरूकता के लिए एक यादगार साइकिल यात्रा निकाली। रविवार को गोपीगंज राष्ट्रीय राजमार्ग के बड़ा चौराहा से शुरू हुई यह विशाल यात्रा क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष अताउल मुस्तफा अंसारी के नेतृत्व में निकली। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एस.एस. यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवानगी दी। यात्रा शहीद तिराहा, कांजी हाउस, आजाद नगर, झिलियापुल, पर्वतपुर, माधोपुर, अमवा, गोपपुर मोड़, रैपुरी चौराहा होते हुए उत्सव लॉन मिर्जापुर रोड पर समाप्त हुई। साइकिल चालकों ने पूरे रास्ते जोर-शोर से नारे लगाए वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ, वृक्षों की जब करोगे रक्षा, तभी बनेगा जीवन अच्छा,करो करो योग रहो निरोग, सुबह की हवा सौ रोगों की दवा, हिंदुस्तान जिंदाबाद, भारत माता की जय और वन्दे मातरम। इन नारों से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली और पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया गया। उत्सव लॉन पहुंचने पर सेफ शॉप के प्रवीण श्रीवास्तव ने साइकिल चालकों का फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कहा, “आज के आधुनिक युग में लोग आराम तलाशते हैं, शारीरिक श्रम से दूर भागते हैं, जो बीमारियों का मुख्य कारण है। ब्रह्म मुहूर्त में उठें, 1 घंटे योग-व्यायाम करें, आसपास के काम साइकिल से करें। इससे शरीर फिट रहेगा और पर्यावरण भी सुरक्षित बनेगा। भदोही साइकिलिंग क्लब का यह प्रयास सराहनीय है, जो खुद स्वस्थ रहकर समाज को प्रेरित कर रहा है।” यात्रा में सात्विक श्रीवास्तव, जीनल, मनीषा, श्रेयस श्रीवास्तव, आकांक्षा, डॉ. नवीन श्रीवास्तव, प्रमोद मौर्या, सरफराज अहमद, जयप्रकाश दुबे, पंकज सिंह सहित सैकड़ों युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह अभियान फिट इंडिया और ग्रीन इंडिया का मजबूत संदेश देता है।1
- वाराणसी। बड़ागांव थाना क्षेत्र के शाहपुर स्थित ग्राम सभा में एक व्यक्ति की झोपड़ी में अचानक आग लगने से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। आग की चपेट में आकर झोपड़ी में बंधी दो भैंस और एक पड़ीया गंभीर रूप से झुलस गईं। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित मुन्नालाल पटेल के मुताबिक, अपराह्न उनकी झोपड़ी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते लपटों ने पूरी झोपड़ी को घेर लिया, जिससे भीतर बंधे पशु झुलस गए। शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इसी बीच घटना की सूचना फायर ब्रिगेड और स्थानीय बड़ागांव पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रवीण सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पशुपालन विभाग के चिकित्सा अधिकारी को भी तत्काल बुलाया गया। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीष सिंह ने मौके पर पहुंचकर झुलसे पशुओं का प्राथमिक उपचार किया और उन्हें राहत पहुंचाई। उपचार के बाद पशुओं की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। घटना के बाद पीड़ित मुन्नालाल पटेल ने बड़ागांव थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि किसी पड़ोसी ने जानबूझकर आग लगाई है। उनका कहना है कि पुरानी रंजिश के चलते यह हरकत की गई, जिससे उन्हें भारी नुकसान हुआ है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ ही मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट या किसी बाहरी कारण से आग लगने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। घटना से पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित को मुआवजा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।3