logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

5 hrs ago
user_Rahul Singh
Rahul Singh
Accountant Gormi, Bhind•
5 hrs ago

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • कलेक्टर भिण्ड की अध्यक्षता में माध्यमिक शिक्षा मण्डल भोपाल द्वारा संचालित वर्ष 2026 की हाईस्कूल/हायर सेकण्डरी की मुख्य परीक्षा हेतु नियुक्त प्रेक्षक और कलेक्टर प्रतिनिधियों की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार भिण्ड में आयोजित की गई। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर, जिला शिक्षा अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने प्रेक्षक और कलेक्टर प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों पर पारदर्शिता सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि परीक्षा का नकल-विहीन, निष्पक्ष और व्यवस्थित संचालन ही हमारा मुख्य लक्ष्य है।
    1
    कलेक्टर भिण्ड की अध्यक्षता में माध्यमिक शिक्षा मण्डल भोपाल द्वारा संचालित वर्ष 2026 की हाईस्कूल/हायर सेकण्डरी की मुख्य परीक्षा हेतु नियुक्त प्रेक्षक और कलेक्टर प्रतिनिधियों की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार भिण्ड में आयोजित की गई। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर, जिला शिक्षा अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर ने प्रेक्षक और कलेक्टर प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों पर पारदर्शिता सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि परीक्षा का नकल-विहीन, निष्पक्ष और व्यवस्थित संचालन ही हमारा मुख्य लक्ष्य है।
    user_कृष्ण कांत शर्मा
    कृष्ण कांत शर्मा
    भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • क्या , फिर से किसी शहीद युवा गौ सेवक जय तोमर मोहन पुरा जैसी घटना के इंतजार में हैं जिम्मेदार, क्या गौ सेवक व समाजसेवी की जान जाने बाद ही जागेगा प्रशासन। पंच रास्ता किया बंद , दबंगों ने दोनों ओर से लगा दिए सीमेंट के खंबे। शासकीय 25-30फुट चौड़े आम रास्ते (दगरा,शहर) को कर दिया एक फुट तक सीमित। जिम्मेदारों को कई बार विडियो के माध्यम से करा दिया गया है अवगत। *भीमसेन सिंह तोमर* अंबाह प्रशासनिक कार्य शैली का कितना ढुलमुल रवैया रहता है या यह कहा जाए कि प्रशासन ही चाहता है कि जब तक चंबल में गोलियों की गूंज न आए,न चलें या दो चार लोग न मरें तब तक किसी भी सामाजिक जन समस्या की ,किसी समस्या को सुलझाना ही नहीं है ऐसा ही ताजा मामला ग्राम पंचायत थरा के हल्के का है जहां एक पंच मार्ग जूझकी मार्ग से आगे खेतों की ओर जाता है जहां पर कुछ दबंगों ने इतना संकरा कर दिया कि वह मात्र 2 फीट की चौड़ाई में सीमित कर दिया गया है जबकि इस समस्या और मामले को स्थानीय पटवारी और राजस्व अधिकारी तक वीडियो के माध्यम से कई बार अवगत करा दिया गया है लेकिन फिर भी आज लगभग 7 से 8 माह बीतने के बाद कोई कार्यवाही ठोस कार्रवाई नहीं हुई, पटवारी का कहना होता है कि हम नोटिस देंगे कारवाई हेतु, लेकिन आज तक हुआ कुछ नहीं । हमें लगता है की प्रशासनिक अधिकारी स्वयं चाहते है कि यह चंबल है यहां जब तक गोलियां न चलें तब तक कोई समस्या जमीनी विवाद की तो सुलझाना ही नहीं है, सौरतन सिंह तोमर स्थानीय निवासी व युवा किसान थरा। जूझकी मार्ग से होता हुआ आम रास्ता सीधे डोंगरा पर निकलता है जो लगभग 30 से 25 फुट चौड़ा था लेकिन जूझकी पहुंच मार्ग से 500 मीटर दूर दोनों ओर से दबंगों ने उसको दो फीट में सीमित कर दिया है जिससे वहां पैदल और घास की पोटली लेकर भी लोग नहीं निकाल सकते इस पर गंभीरता से प्रशासन के अधिकारियों को संज्ञान में लेना चाहिए निराकरण करना चाहिए नहीं तो एक दूसरे की शिकायत पर बहुत बड़ी रंजिश हो सकती है, होली सिंह तोमर स्थानीय निवासी व किसान थरा। हम देखते हैं और संबंधितों को नोटिस जारी करेंगे,, राजबीर सिंह तोमर पटवारी थरा
    3
    क्या , फिर से किसी  शहीद युवा गौ सेवक जय तोमर मोहन पुरा जैसी घटना के इंतजार में हैं जिम्मेदार,
क्या गौ सेवक व समाजसेवी की  जान जाने बाद ही जागेगा प्रशासन।
पंच रास्ता किया बंद , दबंगों ने दोनों ओर से लगा दिए सीमेंट के खंबे।
शासकीय 25-30फुट चौड़े आम रास्ते (दगरा,शहर) को कर दिया एक फुट तक सीमित।
जिम्मेदारों को कई बार विडियो के माध्यम से करा दिया गया है अवगत।
*भीमसेन सिंह तोमर* 
अंबाह
प्रशासनिक कार्य शैली का कितना ढुलमुल रवैया रहता है या यह कहा जाए कि प्रशासन ही चाहता है कि जब तक चंबल में गोलियों की गूंज न आए,न चलें या दो चार लोग न मरें  तब तक किसी भी सामाजिक जन समस्या की ,किसी समस्या को सुलझाना ही नहीं है
ऐसा ही ताजा मामला ग्राम पंचायत थरा के  हल्के का है  जहां  एक पंच मार्ग जूझकी मार्ग से आगे खेतों की ओर जाता है जहां पर कुछ दबंगों ने 
इतना संकरा कर दिया कि वह मात्र 2 फीट की चौड़ाई में सीमित कर दिया गया है जबकि इस समस्या और मामले को स्थानीय पटवारी और राजस्व अधिकारी तक वीडियो के माध्यम से कई बार अवगत करा दिया गया है लेकिन फिर भी आज लगभग 7 से 8 माह बीतने के बाद कोई कार्यवाही ठोस कार्रवाई नहीं हुई, पटवारी का कहना होता है कि हम नोटिस देंगे कारवाई हेतु, लेकिन आज तक हुआ कुछ नहीं ।
हमें लगता है की प्रशासनिक अधिकारी स्वयं चाहते है कि यह चंबल है  यहां जब तक गोलियां न चलें तब तक कोई समस्या जमीनी विवाद की तो सुलझाना ही नहीं है,
सौरतन सिंह तोमर स्थानीय निवासी व युवा किसान थरा।
जूझकी मार्ग से होता हुआ आम रास्ता सीधे डोंगरा  पर निकलता है जो लगभग 30 से 25 फुट चौड़ा था लेकिन जूझकी पहुंच मार्ग से 500 मीटर दूर दोनों ओर से दबंगों ने उसको दो फीट में सीमित कर दिया है जिससे वहां पैदल और घास की पोटली लेकर भी लोग नहीं निकाल सकते इस पर गंभीरता से प्रशासन के अधिकारियों को संज्ञान में लेना चाहिए निराकरण करना चाहिए नहीं तो एक दूसरे की शिकायत पर बहुत बड़ी रंजिश हो सकती है, होली सिंह तोमर स्थानीय निवासी व किसान थरा।
हम देखते हैं और संबंधितों को नोटिस जारी करेंगे,, राजबीर सिंह तोमर पटवारी थरा
    user_भीमसेन सिंह तोमर पत्रकार थरा
    भीमसेन सिंह तोमर पत्रकार थरा
    अंबाह, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by Satyaprakash Baghel
    1
    Post by Satyaprakash Baghel
    user_Satyaprakash Baghel
    Satyaprakash Baghel
    राजाखेड़ा, धौलपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • इटावा जिले में तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग का एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। साइकिल सवार 8 वर्षीय मासूम को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिसके बाद बच्चा चलती कार के बोनट में फंस गया और करीब आधा किलोमीटर तक घसीटता चला गया। इस भीषण हादसे में मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार यह घटना बसरेहर थाना क्षेत्र से गुजरने वाले बरेली हाईवे मार्ग पर अमृतपुर मंदिर के पास हुई। अमृतपुर गांव निवासी अवनीश कुमार का 8 वर्षीय पुत्र रितिक साइकिल से खेतों की ओर से घर लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर के बाद बच्चा कार के बोनट में फंस गया, लेकिन चालक ने वाहन रोकने के बजाय रफ्तार और बढ़ा दी। करीब आधा किलोमीटर आगे जाकर कार के लहराने पर बच्चा सड़क पर गिरा, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में मातम छा गया। आरोपी चालक घटना के बाद कार सहित मौके से फरार हो गया। सूचना पर इटावा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इटावा-बरेली रोड पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन आवादी क्षेत्र में वाहन चालकों की लापरवाही थमने का नाम नहीं ले रही है।
    3
    इटावा जिले में तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग का एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। साइकिल सवार 8 वर्षीय मासूम को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिसके बाद बच्चा चलती कार के बोनट में फंस गया और करीब आधा किलोमीटर तक घसीटता चला गया। इस भीषण हादसे में मासूम की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार यह घटना बसरेहर थाना क्षेत्र से गुजरने वाले बरेली हाईवे मार्ग पर अमृतपुर मंदिर के पास हुई। अमृतपुर गांव निवासी अवनीश कुमार का 8 वर्षीय पुत्र रितिक साइकिल से खेतों की ओर से घर लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर के बाद बच्चा कार के बोनट में फंस गया, लेकिन चालक ने वाहन रोकने के बजाय रफ्तार और बढ़ा दी।
करीब आधा किलोमीटर आगे जाकर कार के लहराने पर बच्चा सड़क पर गिरा, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में मातम छा गया। आरोपी चालक घटना के बाद कार सहित मौके से फरार हो गया।
सूचना पर इटावा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इटावा-बरेली रोड पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन आवादी क्षेत्र में वाहन चालकों की लापरवाही थमने का नाम नहीं ले रही है।
    user_Ashraf Ansari
    Ashraf Ansari
    Journalist इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    18 min ago
  • गुप्त रोग शीघ्रपतन शुक्राणु स्वप्नदोष मर्दाना ताकत संपर्क करें डॉक्टर पंकज कुमार 9572291304, 7091077898
    1
    गुप्त रोग शीघ्रपतन शुक्राणु स्वप्नदोष मर्दाना ताकत संपर्क करें डॉक्टर पंकज कुमार 9572291304, 7091077898
    user_Tulla tulsi
    Tulla tulsi
    Doctor Morena, Madhya Pradesh•
    1 hr ago
  • अम्बाह। नगर के अम्बाह-मुरैना रोड पर भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर एवं भगवान बुद्ध के चित्रों के साथ उनके प्रेरणादायी विचार लगाए गए हैं। इन चित्रों और संदेशों का उद्देश्य आमजन को शिक्षा, समानता, भाईचारा और मानवता के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करना है। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रेरक विचारों से युवाओं में सकारात्मक सोच और सामाजिक जागरूकता बढ़ेगी। नगरवासियों ने प्रशासन व आयोजकों के इस प्रयास को सराहनीय बताया।
    1
    अम्बाह। नगर के अम्बाह-मुरैना रोड पर भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर एवं भगवान बुद्ध के चित्रों के साथ उनके प्रेरणादायी विचार लगाए गए हैं। इन चित्रों और संदेशों का उद्देश्य आमजन को शिक्षा, समानता, भाईचारा और मानवता के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करना है।
स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रेरक विचारों से युवाओं में सकारात्मक सोच और सामाजिक जागरूकता बढ़ेगी। नगरवासियों ने प्रशासन व आयोजकों के इस प्रयास को सराहनीय बताया।
    user_Aditya Sarwan
    Aditya Sarwan
    Court reporter मुरैना, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • गोरमी तहसील के ग्राम पंचायत मानहड़ नेत्र शिविर का हुआ आयोजन, फिर दौरान एक सैकड़ा से अधिक लोगों का हुआ नेत्र परीक्षण कई मरीज ऑपरेशन के लिए किए गए चिन्हित
    1
    गोरमी तहसील के ग्राम पंचायत मानहड़ नेत्र शिविर का हुआ आयोजन, फिर दौरान एक सैकड़ा से अधिक लोगों का हुआ नेत्र परीक्षण कई मरीज ऑपरेशन के लिए किए गए चिन्हित
    user_मुकेश सिंह भदौरिया
    मुकेश सिंह भदौरिया
    गोरमी, भिंड, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • Post by कृष्ण कांत शर्मा
    1
    Post by कृष्ण कांत शर्मा
    user_कृष्ण कांत शर्मा
    कृष्ण कांत शर्मा
    भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के इटावा जनपद के भरथना थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव पड़ियापुर में सोमवार सुबह एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पत्नी अपनी नाबालिग बेटी को लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 45 वर्षीय रणवीर सिंह यादव के रूप में हुई है, जो पेशे से ट्रक चालक था। सुबह करीब सात बजे पड़ोसी चाय पीने के लिए उसके घर पहुंचे तो दरवाजा खुला मिला। अंदर जाने पर बरामदे में रणवीर का खून से लथपथ शव पड़ा था। शरीर पर कुल्हाड़ी से किए गए कई वार के निशान थे। पास में खून से सनी कुल्हाड़ी और बिखरा हुआ घरेलू सामान मिला, जबकि पत्नी और बेटी मौके से गायब थीं। सूचना पर ASP ग्रामीण श्रीशचंद्र, थाना प्रभारी विक्रम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड की मदद से साक्ष्य जुटाए गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस जांच में सामने आया कि पत्नी के गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध थे। आशंका है कि इसी कारण हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और जल्द खुलासे का दावा कर रही है।
    3
    उत्तर प्रदेश के इटावा जनपद के भरथना थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव पड़ियापुर में सोमवार सुबह एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पत्नी अपनी नाबालिग बेटी को लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
मृतक की पहचान 45 वर्षीय रणवीर सिंह यादव के रूप में हुई है, जो पेशे से ट्रक चालक था। सुबह करीब सात बजे पड़ोसी चाय पीने के लिए उसके घर पहुंचे तो दरवाजा खुला मिला। अंदर जाने पर बरामदे में रणवीर का खून से लथपथ शव पड़ा था। शरीर पर कुल्हाड़ी से किए गए कई वार के निशान थे। पास में खून से सनी कुल्हाड़ी और बिखरा हुआ घरेलू सामान मिला, जबकि पत्नी और बेटी मौके से गायब थीं।
सूचना पर ASP ग्रामीण श्रीशचंद्र, थाना प्रभारी विक्रम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड की मदद से साक्ष्य जुटाए गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस जांच में सामने आया कि पत्नी के गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध थे। आशंका है कि इसी कारण हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और जल्द खुलासे का दावा कर रही है।
    user_Ashraf Ansari
    Ashraf Ansari
    Journalist इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.