Shuru
Apke Nagar Ki App…
दिनभर की 20बड़ी खबर
पत्रकार आयुष गुप्ता
दिनभर की 20बड़ी खबर
More news from राजस्थान and nearby areas
- बिजली चोरी के खिलाफ जयपुर डिस्कॉम की कार्रवाई लगातार जारी है। कार्रवाई के दौरान डिस्कॉम टीम ने अमजार और कुकड़ा की ढाणी गांव में विशेष अभियान चलाकर कटे हुए बिजली कनेक्शनों की जांच की। इस दौरान आंकड़े डालकर बिजली चोरी कर रहे लोगों के करीब 20 से 25 कनेक्शन हटवाए गए और मौके से अवैध तार भी जब्त किए गए। शुक्रवार शाम करीब 6 बजे विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कार्रवाई के दौरान कनिष्ठ अभियंता श्याम मोहन और तकनीकी टीम मौके पर मौजूद रही। वहीं टीम की कार्रवाई को देखते हुए कई लोगों ने स्वयं ही अपने अवैध कनेक्शन हटा लिए। डिस्कॉम अधिकारियों ने कहा कि जिन उपभोक्ताओं पर बिजली बिल बकाया है और जिनकी वीसीआर लंबित है, उन्हें 14 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में पहुंचकर बकाया राशि जमा कराने की समझाइश दी है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि आगे भी गांवों में इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।1
- कोटा ऊर्जा मंत्री हीरालाल नगर ने कोटा दक्षिण स्थित श्रीनाथपुरम स्टेडियम का किया दौरा दौरे के दौरान कई खामियां सामने आने पर केडीए के अधिकारियों को लगाई फटकार बच्चों ने स्टेडियम में मिट्टी गलत तरीके से डालने पर उठाए सवाल स्टेडियम में आने वाले बच्चों से लेकर बुजुर्गों ने कहा यहां पर जो कार्य किया जा रहा है वह पूरी तरह से खराब स्थिति में मंत्री नगर ने अधिकारियों को 20 दिन में स्टेडियम की स्थिति सही करने के निर्देश दिए1
- हरनावदाशाहजी. परिवार की खुशहाली एवं सुख समृद्धि की कामना लेकर चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की दशमी पर शुक्रवार को महिलाओं ने दशा माता की पूजा अर्चना कर व्रत उपवास रखे। इस दौरान महिलाओं ने सजे धजे पारम्परिक परिधानों में कच्चा सूत के डोरे के पीपल के वृक्ष की पूजा की एवं माताजी की कथा श्रवण करी। कस्बे में शिवालय गुफा मंदिर में दिन भर पूजा अर्चना एवं कथा श्रवण के लिए महिलाओं का तांता लगा रहा। बाद में महिलाओं ने बिना नमक का भोजन ग्रहण किया।1
- !! एक शाम माता रानी के नाम!!,विशाल भजन सध्या का आयोजन छीपाबड़ौद - छीपाबड़ौद में कैला माता मंदिर ढोलम बाई पास छीपाबड़ौद पर विशाल भजन सध्या का आयोजन किया गया। भजनों पर झूमे श्रद्धालु। भजन संध्या में सिंगर रोहित सिसोदिया कोटा,आर्गन- मनीष कोटा,पेइ प्लेयर - सचिन राणा , ढोलक हनी रावल,सिंगर-किट्टू जी कोटा,कोमेडी - मुकेश छैला,साउण्ड- देवकीनंदन कुशवाह 9887824322,आयोजनकर्ता घनश्याम जी कुशवाह,आयोजनकर्ता रणवीर कुशवाह,डांसर-अर्चना कोटा के द्वारा प्रस्तुत किया गया। आयोजन में "मठोलिया परिवार" हार्दिक स्वागत किया।4
- Post by Chauthmal Verma1
- *मंदसौर ब्रोकिंग रामप्रसाद धनगर कि रिपोर्ट मंदसौर में 4 किलो अफीम जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार:दलौदा पुलिस की कार्रवाई; 5 लाख की अफीम और बाइक जब्त, एक फरार* मंदसौर जिले के दलौदा थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 किलो 208 ग्राम अफीम बरामद की है। जब्त अफीम की कीमत करीब 5 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल भी जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस चौकी कचनारा, थाना दलौदा की टीम को सूचना मिली थी कि आक्या–सरसौद मार्ग स्थित हनुमान मंदिर आश्रम के पास कुछ लोग अवैध मादक पदार्थ लेकर आने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर कार्रवाई की। दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार पुलिस ने मौके से टम्मु सिंह पिता अमर सिंह देवड़ा (36) निवासी बेहपुर थाना भावगढ़ और दिलीप सिंह पिता सरदार सिंह डोडिया (45) निवासी नवेली थाना कालूखेड़ा जिला रतलाम को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 4 किलो 208 ग्राम अवैध अफीम बरामद की गई। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त हीरो HF डिलक्स मोटरसाइकिल (MP 43 EG 0103) भी जब्त की गई। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि बरामद अफीम टम्मुसिंह पिता गोकुल सिंह देवड़ा निवासी बेहपुर थाना भावगढ़ से लाई गई थी। इसके बाद पुलिस ने उसे भी मामले में सह आरोपी बनाते हुए एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 बढ़ा दी है। फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। *एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज* इस मामले में थाना दलौदा में अपराध क्रमांक 106/2026 के तहत धारा 8/18 और 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार बरामद अफीम की कीमत करीब 5 लाख रुपए और जब्त मोटरसाइकिल की कीमत करीब 50 हजार रुपए आंकी गई है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश के साथ मामले की आगे की जांच कर रही है।1
- Post by पत्रकार आयुष गुप्ता1
- जानवरों के अवशेष डालने से फैली भयंकर गंदगी और दुर्गंध छीपाबड़ौद - बारां छीपाबड़ौद नदी में जानवरों के अवशेष डालने से फैली भयंकर गंदगी और दुर्गंध। नदी किनारे लगने वाली सब्जी मंडी में व्यापारी और आमजन परेशान। शिकायतों के बावजूद प्रशासन की अनदेखी से लोगों में नाराज़गी। सब्जी विक्रेताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन के अनदेखी के चलते लोग परेशान।2
- मंदसौर जिले के नगरी क्षेत्र में गुरुवार रात करीब 8:30 बजे एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार व्यक्ति की जान चली गई। मृतक की पहचान 45 वर्षीय बालमुकुंद पिता शिवनारायण, निवासी नांदलेटा जिला रतलाम के रूप में हुई है।1