Shuru
Apke Nagar Ki App…
बसंतराय थाना क्षेत्र में बच्चा चोरी के शक पर युवक को ग्रामीणों ने बनाया बंधक, पुलिस जांच में जुटी गोड्डा जिले के बसंतराय थाना क्षेत्र अंतर्गत केमा पंचायत से एक ताजा मामला सामने आया है। यहां बच्चा चोरी के शक में ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़कर बंधक बना लिया। बताया जा रहा है कि युवक पर बच्चों को बहलाकर ले जाने का आरोप लगाया गया, जिसके बाद गांव के लोगों में आक्रोश फैल गया और उसे पकड़कर एक जगह बैठा दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस को खबर दी गई। हालांकि खबर लिखे जाने तक पुलिस की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। युवक से पूछताछ जारी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
NR MEDIA DIGITAL
बसंतराय थाना क्षेत्र में बच्चा चोरी के शक पर युवक को ग्रामीणों ने बनाया बंधक, पुलिस जांच में जुटी गोड्डा जिले के बसंतराय थाना क्षेत्र अंतर्गत केमा पंचायत से एक ताजा मामला सामने आया है। यहां बच्चा चोरी के शक में ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़कर बंधक बना लिया। बताया जा रहा है कि युवक पर बच्चों को बहलाकर ले जाने का आरोप लगाया गया, जिसके बाद गांव के लोगों में आक्रोश फैल गया और उसे पकड़कर एक जगह बैठा दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस को खबर दी गई। हालांकि खबर लिखे जाने तक पुलिस की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। युवक से पूछताछ जारी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
More news from बिहार and nearby areas
- भागलपुर कहलगांव रसलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुलकूलिया सिंचाई विभाग वार्ड संख्या 13, नगर पंचायत में चुल्हे से उड़ी चिंगारी ने भीषण आग का रूप ले लिया, जिसमें आठ घर जलकर पूरी तरह राख हो गए। स्थानीय लोगों के अनुसार राजा सहनी के घर खाना बनाने के दौरान चुल्हे से निकली चिंगारी अचानक आसपास फैल गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया इस आगलगी की घटना में राजा सहनी, अमरजीत सहनी, सूरज सहनी, चंदन सहनी, पंकज सहनी, मनोज सहनी, मुन्ना सहनी एवं राजू सहनी के घर पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए आग की चपेट में मछली पकड़ने के जाल, शादी के लिए रखे गए सामान, करीब दो लाख रुपये नगद, जेवरात, खाद्य सामग्री सहित टीवी, फ्रिज और अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गए।ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलती चली गई सूचना मिलने पर बिहार अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, तब तक अधिकांश सामान जल चुका था बाद में दो दमकल वाहनों एवं ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया1
- होली में हुड़दंग पर सख्ती: कीचड़ फेंका या अश्लील गाना बजाया तो होगी कार्रवाई। होली पर्व को शांति से मनाने के लिए सनोखर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष पंकज किशोर ने की। इसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग शामिल हुए। बैठक में थाना अध्यक्ष ने साफ कहा कि होली के नाम पर किसी भी तरह का हुड़दंग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जबरदस्ती किसी पर रंग या कीचड़ फेंकने पर कार्रवाई होगी। डीजे पर अश्लील गाने बजाने पर पूरी तरह रोक रहेगी। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे। प्रशासन ने बताया कि होली के दौरान पुलिस की गश्ती बढ़ाई जाएगी और संवेदनशील जगहों पर विशेष नजर रखी जाएगी। किसी भी तरह की गड़बड़ी करने वालों पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। थाना अध्यक्ष पंकज किशोर ने लोगों से अपील की कि वे आपसी भाईचारे और शांति के साथ त्योहार मनाएं। किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और जरूरत पड़ने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें। प्रशासन का संदेश साफ है — होली खुशी और प्रेम का त्योहार है। इसे शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं, ताकि सभी लोग सुरक्षित और आनंद के साथ पर्व मना1
- पीरपैंती प्रखंड के रोशनपुर पंचायत के मेहरपुर गांव में चल रहे नौ दिवसीय हरि कीर्तन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है वहीं कीर्तन मंडली के कलाकारों के द्वारा लोगों का खूब मनोरंजन किया जा रहा है1
- जिंदगीभर ईमानदारी कमाई।” राजनीतिक गलियारों में इस फैसले के बाद हलचल तेज हो गई है। समर्थक इसे “सच की जीत” बता रहे हैं, वहीं विरोधी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।1
- 🙏Saraswati Puja 🤔programmein bahut bada 😱😭😭😭😭Hadsa Ho Gaya😭😭😭😭😭😭😭😭😭1
- पाकुड़ नगर परिषद चुनावः शबरी पाल ने अध्यक्ष पद जीत हासिल की1
- Post by Nitesh Kumar1
- प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर बुधवार को नंदकिशोर सिंह भगवती देवी बालिका उच्च विद्यालय, भोलसर कहलगांव के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने विद्यालय परिसर में एक दिवसीय उपवास एवं धरना प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने सरकार से लंबित मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की। धरना के दौरान शिक्षकों ने कहा कि अनुदानित विद्यालयों की समस्याएं लंबे समय से लंबित हैं, जिससे शिक्षकों व कर्मचारियों को आर्थिक एवं सेवा संबंधी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। शिक्षकों की प्रमुख मांगें अनुदान प्रणाली समाप्त कर नियमित वेतन भुगतान किया जाए।पुराने मानक के अनुरूप विद्यालय कोड बरकरार रखा जाए। सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों को पेंशन सुविधा दी जाए। शिक्षकों की सेवानिवृत्ति आयु सीमा 60 से बढ़ाकर 65 वर्ष की जाए। नए शिक्षकों की नियुक्ति शीघ्र की जाए। विगत आठ सत्रों का लंबित अनुदान एकमुश्त भुगतान किया जाए। धरना कार्यक्रम में प्रभारी प्रधानाध्यापक अनूप लाल सिंह, शिक्षक उदयकांत शर्मा, नंदकिशोर कुमार, कृष्ण कुमार, कुमारी वंदना, मान्ती देवी सहित विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे।1
- Post by Sanikul Shekh1