भोलसर कहलगांव में एक दिवसीय उपवास पर बैठे शिक्षक, मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर बुधवार को नंदकिशोर सिंह भगवती देवी बालिका उच्च विद्यालय, भोलसर कहलगांव के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने विद्यालय परिसर में एक दिवसीय उपवास एवं धरना प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने सरकार से लंबित मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की। धरना के दौरान शिक्षकों ने कहा कि अनुदानित विद्यालयों की समस्याएं लंबे समय से लंबित हैं, जिससे शिक्षकों व कर्मचारियों को आर्थिक एवं सेवा संबंधी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। शिक्षकों की प्रमुख मांगें अनुदान प्रणाली समाप्त कर नियमित वेतन भुगतान किया जाए।पुराने मानक के अनुरूप विद्यालय कोड बरकरार रखा जाए। सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों को पेंशन सुविधा दी जाए। शिक्षकों की सेवानिवृत्ति आयु सीमा 60 से बढ़ाकर 65 वर्ष की जाए। नए शिक्षकों की नियुक्ति शीघ्र की जाए। विगत आठ सत्रों का लंबित अनुदान एकमुश्त भुगतान किया जाए। धरना कार्यक्रम में प्रभारी प्रधानाध्यापक अनूप लाल सिंह, शिक्षक उदयकांत शर्मा, नंदकिशोर कुमार, कृष्ण कुमार, कुमारी वंदना, मान्ती देवी सहित विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे।

- भागलपुर जिला अंतर्गत कहलगांव थाना क्षेत्र के हटिया रोड कहलगांव निवासी संतोष यादव की कार्यस्थल पर दर्दनाक हादसे में मौत हो गई बताया जा रहा है कि संतोष यादव ढलाई का काम करते थे और रोज़ की तरह निर्माण स्थल पर मिक्सर मशीन से काम कर रहे थे इसी दौरान अचानक मिक्सर मशीन असंतुलित होकर उनके ऊपर गिर गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें उठाकर इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल मायागंज (मायागंज) पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने तक उनकी हालत काफी नाजुक हो चुकी थी।चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। संतोष यादव अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजन रो-रोकर बेसुध हो गए और गांव में शोक का माहौल है।सूचना मिलने पर स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों का पालन हुआ या नहीं, इसकी भी पड़ताल की जाएगी।यह घटना एक बार फिर निर्माण स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है। अगर समय पर सुरक्षा उपकरण और सतर्कता बरती जाती, तो शायद यह हादसा टल सकता था।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मृतक के परिवार को उचित मुआवजा और सरकारी सहायता दी जाए, ताकि उनके आश्रितों का जीवन किसी तरह संभल सके1
- Post by Yadav Raju3
- 22 से अधिक भाषाओं में गाना गाकर हुआ था वायरल अब तक सफर कुछ भी नहीं कर पा रहा मिथुन ▶️▶️1
- धरमपुर में श्रीमद् भागवत कथा महायज्ञ का आयोजन, 23 फरवरी से 1 मार्च तक गूंजेगी भक्ति की रसधार खबर: अमरपुर प्रखंड अंतर्गत धरमपुर स्थित धर्मेश्वर नाथ महादेव मंदिर परिसर में श्री श्री 108 श्रीमद् भागवत कथा महापुराण ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन 23 फरवरी 2026 से 1 मार्च 2026 तक किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन कथावाचक सत्य प्रकाश शरण महाराज (मंदराचल) के मुखारविंद से संपन्न होगा। कार्यक्रम की शुरुआत 23 फरवरी को सुबह 9 बजे भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ की गई। कथा आयोजन के दौरान प्रतिदिन श्रद्धालुओं को श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कराया जाएगा। आयोजन समिति की ओर से बताया गया कि यह कार्यक्रम धर्मेश्वर नाथ महादेव मंदिर, धरमपुर में आयोजित हो रहा है, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पुण्य लाभ लेने की अपील की गई है। यह आयोजन समस्त धरमपुर ग्रामवासियों के सहयोग से संपन्न हो रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।1
- बांका बिहार अमरपुर प्रखंड1
- माननीय पुर्व मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन जी के पोते वीर सोरेन का निधन का अंतिम यात्रा,,,,1
- बताया जा रहा है कि शादी समारोह के दौरान दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर जयमाला की रस्म निभा रहे थे। तभी अचानक एक युवक वहां पहुंचा और दुल्हन को निशाना बनाकर गोली चला दी। गोली लगते ही स्टेज पर अफरा-तफरी मच गई… लोग चीखने-चिल्लाने लगे… और शादी का माहौल मातम में बदल गया।1
- भागलपुर कहलगांव रसलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुलकूलिया सिंचाई विभाग वार्ड संख्या 13, नगर पंचायत में चुल्हे से उड़ी चिंगारी ने भीषण आग का रूप ले लिया, जिसमें आठ घर जलकर पूरी तरह राख हो गए। स्थानीय लोगों के अनुसार राजा सहनी के घर खाना बनाने के दौरान चुल्हे से निकली चिंगारी अचानक आसपास फैल गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया इस आगलगी की घटना में राजा सहनी, अमरजीत सहनी, सूरज सहनी, चंदन सहनी, पंकज सहनी, मनोज सहनी, मुन्ना सहनी एवं राजू सहनी के घर पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए आग की चपेट में मछली पकड़ने के जाल, शादी के लिए रखे गए सामान, करीब दो लाख रुपये नगद, जेवरात, खाद्य सामग्री सहित टीवी, फ्रिज और अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गए।ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलती चली गई सूचना मिलने पर बिहार अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, तब तक अधिकांश सामान जल चुका था बाद में दो दमकल वाहनों एवं ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया1