Shuru
Apke Nagar Ki App…
बुंदेलखंड में बनेगा Toy Industry का नया ठिकाना? | UP की नई Toy Policy | UP News 2026 उत्तर प्रदेश की नई टॉय पॉलिसी में बुंदेलखंड और पूर्वांचल के लिए खिलौना उद्योग को विशेष प्रोत्साहन देने की बात सामने आई है। इसका उद्देश्य स्थानीय उद्यमियों और नई यूनिट्स को बढ़ावा देकर राज्य में खिलौना निर्माण का मजबूत इकोसिस्टम तैयार करना है।
Dilip Kumar Bharti
बुंदेलखंड में बनेगा Toy Industry का नया ठिकाना? | UP की नई Toy Policy | UP News 2026 उत्तर प्रदेश की नई टॉय पॉलिसी में बुंदेलखंड और पूर्वांचल के लिए खिलौना उद्योग को विशेष प्रोत्साहन देने की बात सामने आई है। इसका उद्देश्य स्थानीय उद्यमियों और नई यूनिट्स को बढ़ावा देकर राज्य में खिलौना निर्माण का मजबूत इकोसिस्टम तैयार करना है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बुंदेलखंड में बनेगा Toy Industry का नया ठिकाना? | UP की नई Toy Policy | UP News 2026 उत्तर प्रदेश की नई टॉय पॉलिसी में बुंदेलखंड और पूर्वांचल के लिए खिलौना उद्योग को विशेष प्रोत्साहन देने की बात सामने आई है। इसका उद्देश्य स्थानीय उद्यमियों और नई यूनिट्स को बढ़ावा देकर राज्य में खिलौना निर्माण का मजबूत इकोसिस्टम तैयार करना है।1
- बांदा में ऑपरेशन ईगल का बड़ा एक्शन! 1 किलो 200 ग्राम गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार | मरका पुलिस। बांदा से बड़ी खबर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन ईगल” के तहत थाना मरका पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, ग्राम साड़ा नहर पुलिया के पास हुई कार्रवाई में आरोपी के कब्जे से 1 किलो 200 ग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त धीरेंद्र उर्फ बउआ उर्फ धर्मेंद्र के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेजा गया है। पुलिस ने उसके पूर्व आपराधिक इतिहास में भी एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज होने की जानकारी दी है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बांदा श्री पलाश बंसल के निर्देशन में की गई।1
- अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल तिंदवारीथाना क्षेत्र के ग्राम तेरही अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल तिंदवारी। थाना क्षेत्र के ग्राम तेरही के पास शुक्रवार शाम करीब आठ बजे अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मुकेश कुमार (25) पुत्र बृजलाल निवासी ग्राम परसौड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिंदवारी में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल बांदा रेफर कर दिया।1
- तिंदवारी में गरजा PDA, 2027 में समाजवादी सरकार का ऐलान बांदा। आज दिनांक 19.09.2026, दिन शनिवार को समाजवादी पार्टी द्वारा विधानसभा तिंदवारी के ग्राम पंचायत पिपरगवां में विशाल पी.डी.ए. पंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव रामलाल प्रजापति रहे, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में बबेरू विधायक माननीय विशंभर सिंह यादव मौजूद रहे। पंचायत में बबेरू विधायक विशंभर सिंह यादव ने सपा सरकार की नीतियों और उपलब्धियों का विस्तार से वर्णन किया। कार्यक्रम संयोजक रामलाल प्रजापति ने ग्राम वासियों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि 2027 में समाजवादी सरकार बनने पर तिंदवारी विधानसभा की हर ग्राम पंचायत में विकास की गंगा बहेगी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनपद की सभी ग्राम पंचायतों में PDA पंचायत कर 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना है। नव नियुक्त जिला अध्यक्ष उमेश यादव ने कार्यक्रम की सराहना की। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष महेंद्र सिंह वर्मा, पूर्व प्रत्याशी किरण वर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय करण यादव, जिला मीडिया प्रभारी/प्रवक्ता प्रमोद गुप्ता राजा, जिला सचिव कुदरत उल्ला, जिला सचिव वीरेंद्र गुप्ता बाबू, शिवाकांत प्रजापति, शानू खान, बृजेश पटेल, अजीत पटेल, अजय चौहान दादा, इरफान खान, यशवंत यादव, चिरैया प्रजापति सहित बड़ी संख्या में नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गांव की देवतुल्य जनता उपस्थित रही।4
- UPI से जुड़े व्यापारी शुल्क के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने जलशक्ति राज्यमंत्री,तिंदवारी विधायक रामकेश निषाद के इंदिरा नगर स्थित आवास पर किया प्रदर्शन। UPI से जुड़े व्यापारी शुल्क के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने जलशक्ति राज्यमंत्री,तिंदवारी विधायक रामकेश निषाद के इंदिरा नगर स्थित आवास पर किया प्रदर्शन।1
- 🔥 N.D. न्यूज़ चैनल सतना | मध्यप्रदेश की बड़ी खबर 🔥 नवीन न्यायालय भवन निर्माण को लेकर RTI में बड़ा खुलासा **वरिष्ठ अधिवक्ता प्रदीप कुमार पाण्डेय ने नवीन न्यायालय भवन निर्माण सतना के लिए पहल शुरू की** हाईकोर्ट से अनुमोदन का मामला शासन के पास लंबित, प्रस्तावित भवन के आर.जी. नंबर की जानकारी भी मांगी गई थी सतना। जिला एवं सत्र न्यायाधीश कार्यालय, सतना के लोक सूचना अधिकारी प्रकोष्ठ से अधिवक्ता श्री प्रदीप कुमार पाण्डेय द्वारा नवीन न्यायालय भवन निर्माण को लेकर लगाई गई सूचना के अधिकार (RTI) आवेदन पर महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। आवेदन में नवीन न्यायालय भवन निर्माण की स्वीकृति, आर.जी. नंबर, स्वीकृत नक्शा, निर्माण की स्वीकृति राशि, निर्माण एजेंसी तथा निर्धारित समय-सीमा सहित कुल 6 बिंदुओं पर जानकारी मांगी गई थी। 📌 RTI जवाब में क्या सामने आया? कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार— 1️⃣ नवीन न्यायालय भवन निर्माण का मामला माननीय उच्च न्यायालय से अनुमोदित मस्तव्य/मंतव्य के लिए शासन के पास लंबित बताया गया है। 2️⃣ प्रस्तावित नवीन न्यायालय भवन निर्माण से संबंधित आर.जी. नंबर की जानकारी शासन विभाग से प्राप्त की जानी है। 3️⃣ स्वीकृत नक्शा एवं अन्य निर्माण संबंधी जानकारी भी आवेदन में मांगी गई थी। इस जवाब से यह सवाल सामने आता है कि सतना के नवीन न्यायालय भवन निर्माण की प्रक्रिया आखिर किस स्तर पर लंबित है और निर्माण को लेकर आगे की कार्रवाई कब तक शुरू होगी? RTI आवेदन दिनांक 25 अगस्त 2026 तथा कार्यालयीन जवाब 11 सितंबर 2026 का है। 📰 N.D. न्यूज़ के सवालों पर वरिष्ठ अधिवक्ता श्री प्रदीप कुमार पाण्डेय ने न्यायालय भवन निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर प्रक्रिया लंबित क्यों है? जिम्मेदारी किस स्तर पर है और सतना को नवीन न्यायालय भवन कब मिलेगा? अधिवक्ताओ को चैंबर और वाहन पार्किंग और पच्छकारो को सर्वसुविधा जनक न्यायालय भवन परिसर कब तक उपलब्ध होगा ?? रावेन्द्र उरमलिया की रिपोर्ट N.D. न्यूज़ चैनल सतना | मध्यप्रदेश सच • निष्पक्ष • निर्भीक 🔥 N.D. न्यूज़ चैनल सतना | मध्यप्रदेश की बड़ी खबर 🔥 नवीन न्यायालय भवन निर्माण को लेकर RTI में बड़ा खुलासा **वरिष्ठ अधिवक्ता प्रदीप कुमार पाण्डेय ने नवीन न्यायालय भवन निर्माण सतना के लिए पहल शुरू की** हाईकोर्ट से अनुमोदन का मामला शासन के पास लंबित, प्रस्तावित भवन के आर.जी. नंबर की जानकारी भी मांगी गई थी सतना। जिला एवं सत्र न्यायाधीश कार्यालय, सतना के लोक सूचना अधिकारी प्रकोष्ठ से अधिवक्ता श्री प्रदीप कुमार पाण्डेय द्वारा नवीन न्यायालय भवन निर्माण को लेकर लगाई गई सूचना के अधिकार (RTI) आवेदन पर महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। आवेदन में नवीन न्यायालय भवन निर्माण की स्वीकृति, आर.जी. नंबर, स्वीकृत नक्शा, निर्माण की स्वीकृति राशि, निर्माण एजेंसी तथा निर्धारित समय-सीमा सहित कुल 6 बिंदुओं पर जानकारी मांगी गई थी। 📌 RTI जवाब में क्या सामने आया? कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार— 1️⃣ नवीन न्यायालय भवन निर्माण का मामला माननीय उच्च न्यायालय से अनुमोदित मस्तव्य/मंतव्य के लिए शासन के पास लंबित बताया गया है। 2️⃣ प्रस्तावित नवीन न्यायालय भवन निर्माण से संबंधित आर.जी. नंबर की जानकारी शासन विभाग से प्राप्त की जानी है। 3️⃣ स्वीकृत नक्शा एवं अन्य निर्माण संबंधी जानकारी भी आवेदन में मांगी गई थी। इस जवाब से यह सवाल सामने आता है कि सतना के नवीन न्यायालय भवन निर्माण की प्रक्रिया आखिर किस स्तर पर लंबित है और निर्माण को लेकर आगे की कार्रवाई कब तक शुरू होगी? RTI आवेदन दिनांक 25 अगस्त 2026 तथा कार्यालयीन जवाब 11 सितंबर 2026 का है। 📰 N.D. न्यूज़ के सवालों पर वरिष्ठ अधिवक्ता श्री प्रदीप कुमार पाण्डेय ने न्यायालय भवन निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर प्रक्रिया लंबित क्यों है? जिम्मेदारी किस स्तर पर है और सतना को नवीन न्यायालय भवन कब मिलेगा? अधिवक्ताओ को चैंबर और वाहन पार्किंग और पच्छकारो को सर्वसुविधा जनक न्यायालय भवन परिसर कब तक उपलब्ध होगा ?? रावेन्द्र उरमलिया की रिपोर्ट N.D. न्यूज़ चैनल सतना | मध्यप्रदेश सच • निष्पक्ष • निर्भीक3
- विट्स कॉलेज में घुसा ‘गुंडाराज’! दर्जनभर युवकों ने छात्र हर्ष सिंह को घेरकर पीटा मारपीट का वीडियो वायरल—कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल..? सतना। सतना में छात्र-छात्राओं के साथ मारपीट के मामलों को लेकर उठ रहे सवालों के बीच अब विट्स कॉलेज परिसर में छात्र के साथ कथित तौर पर हुई गंभीर मारपीट का वीडियो सामने आया है। वीडियो में कुछ युवक कॉलेज परिसर के अंदर छात्र हर्ष सिंह के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। घटना में करीब दर्जनभर युवकों के शामिल होने की बात सामने आ रही है। सबसे गंभीर सवाल यह है कि कॉलेज परिसर के अंदर बाहरी युवकों की इतनी बड़ी संख्या में एंट्री कैसे हुई? सामने आए वीडियो में मारपीट करने वालों में कुछ ऐसे युवकों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है, जो कॉलेज के छात्र नहीं हैं। यदि यह तथ्य जांच में सही पाया जाता है तो कॉलेज की सुरक्षा और प्रवेश व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। पहले छात्रा से मारपीट, अब छात्र की पिटाई विट्स कॉलेज से जुड़े छात्रा से मारपीट के मामले की चर्चा अभी पूरी तरह थमी भी नहीं थी कि छात्र के साथ मारपीट का यह नया वीडियो सामने आ गया। इससे कॉलेज परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल और गहरे हो गए हैं। वीडियो सामने आने के बाद छात्रों और अभिभावकों के बीच भी चर्चा तेज है कि आखिर कॉलेज परिसर में बाहरी युवकों को प्रवेश कैसे मिल रहा है और छात्रों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन निभा रहा है? फिलहाल घटना के पूरे कारण, मारपीट में शामिल युवकों की पहचान और पुलिस की कार्रवाई को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है। मामले की निष्पक्ष जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि घटना के पीछे कौन लोग थे और कॉलेज परिसर में बाहरी युवकों की मौजूदगी कैसे हुई।1
- गणेश महोत्सव वालीबाल में आदर्श बजरंग का परचम, भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी को सीधे सेटों में हराकर जीता खिताब, सेमीफाइनल में भी शानदार प्रदर्शन, बाॅंदा। नूतन बाल समाज बाॅंदा के तत्वावधान में गणेश महोत्सव के अवसर पर आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज के क्रीड़ांगन में आयोजित वालीबाल प्रतियोगिता का रोमांचक समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज और भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को रोमांच से भर दिया। दमदार स्मैश, शानदार ब्लॉक और बेहतरीन तालमेल के बीच आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज ने भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी को 25-22 तथा 25-20 से पराजित कर प्रतियोगिता का विजेता होने का गौरव हासिल किया। प्रतियोगिता के प्रथम सेमीफाइनल में आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज ने गोयरा मुगली को 25-22 तथा 25-18 से शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी बाॅंदा ने परछा हमीरपुर को 25-22 तथा 25-20 से हराकर फाइनल का टिकट कटाया। फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के स्मैशरों ने शुरू से ही आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। एक-एक अंक के लिए खिलाड़ियों के बीच जोरदार संघर्ष हुआ। भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी ने कई मौकों पर शानदार वापसी की, लेकिन निर्णायक क्षणों में आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल और सधे हुए खेल का परिचय देते हुए दोनों सेट अपने नाम कर लिए। 25-22 और 25-20 की जीत के साथ आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज ने विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि जल शक्ति राज्य मंत्री माननीय रामकेश निषाद ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों के साथ निर्णायकों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल अनुशासन, टीम भावना और संघर्ष की प्रेरणा देता है तथा ऐसे आयोजन ग्रामीण और स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मंच प्रदान करते हैं। *कार्यक्रम में आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मेजर मिथिलेश कुमार पांडेय, जिला ओलंपिक एसोसिएशन बाॅंदा के अध्यक्ष रामेंद्र शर्मा, अशोक कुमार त्रिपाठी ‘जीतू भैया’, पूर्व जिला क्रीड़ा अधिकारी सबल सिंह, अशोक अवस्थी, सुशील तिवारी, निखिल सक्सेना, जिला वालीबाल एसोसिएशन के सचिव शिवकुमार गुप्ता, पूर्व अभियोजन अधिकारी गजराज सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह, रमाकांत त्रिपाठी, जिला ओलंपिक एसोसिएशन बाॅंदा के महासचिव डा० इन्द्रवीर सिंह, जिला ओलंपिक संघ मीडिया प्रभारी सुनील सक्सेना, उप प्रधानाचार्य मंगल प्रसाद प्रजापति, दिनेश कुमार,नंदलाल सिंह, अशोक तिवारी, खेल शिक्षक रमेश चंद्र, महेश गर्ग, इटवां दोहरा के प्रधान सुरेश कुमार, मटौंध ग्रामीण के पूर्व प्रधान रज्जन सिंह, राम बहादुर ‘बब्बन’, अभिषेक कुमार, रोशन लाल, प्रवीण कुमार पांडेय, कमल सिंह चौहान, कमलेश कुमार* सहित सैकड़ों खेलप्रेमी मौजूद रहे। स्कोरिंग का कार्य के० डी० शुक्ला तथा रणविजय सिंह ने कुशलता पूर्वक किया। कार्यक्रम का संचालन डा० इन्द्रवीर सिंह, रोशन लाल एवं महेश गर्ग ने किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर दर्शकों ने तालियों से उनका उत्साह बढ़ाया।1