दुकान का शटर तोड़कर तांबा चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल और औजार बरामद तिल्दा-नेवरा। तिल्दा-नेवरा पुलिस ने सुभाष चौक नेवरा स्थित ताज मोटर वाइंडिंग दुकान में शटर और ताला तोड़कर तांबा चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे/निशानदेही से चोरी का तांबा सहित घटना में प्रयुक्त औजार, चाकू, हथौड़ानुमा वस्तु और अन्य सामग्री बरामद की है। पुलिस के अनुसार 17 अगस्त 2026 की रात अज्ञात आरोपी ने ताज मोटर वाइंडिंग दुकान का शटर एवं ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां रखे करीब 15 से 20 किलोग्राम तांबे के सामान को चोरी कर लिया। चोरी किए गए सामान की अनुमानित कीमत करीब 28 हजार रुपये बताई गई है। घटना की सूचना के बाद थाना तिल्दा-नेवरा में अपराध दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की पतासाजी शुरू की। पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए संदेही की पहचान कर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ एवं विवेचना में घटना में उसकी संलिप्तता पाए जाने पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। हथबंद क्षेत्र की चोरी का भी खुलासा पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा थाना हथबंद, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा क्षेत्र में भी चोरी की घटना कारित करना सामने आया है। मामले में तिल्दा-नेवरा पुलिस द्वारा हथबंद पुलिस से समन्वय कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज मामले में अपराध क्रमांक 409/2026 के तहत धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस एवं धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राहुल सेन (33 वर्ष), पिता संतोष मनसाना, निवासी वार्ड क्रमांक 19, जोता रोड, तिल्दा, थाना तिल्दा-नेवरा, जिला रायपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को 22 सितंबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे 05 अक्टूबर 2026 तक न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। जिला बदर की कार्रवाई की तैयारी पुलिस के अनुसार आरोपी की आपराधिक प्रवृत्तियों को देखते हुए उसके विरुद्ध जिला बदर की कार्रवाई भी की जा रही है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) रायपुर श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती चंचल तिवारी एवं विधानसभा एसडीओपी श्री वीरेन्द्र चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना तिल्दा-नेवरा पुलिस द्वारा की गई। तिल्दा-नेवरा से पवन बघेल की रिपोर्ट। ताजा और भरोसेमंद खबरों के लिए जुड़े रहिए PNBCG News के साथ।
दुकान का शटर तोड़कर तांबा चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल और औजार बरामद तिल्दा-नेवरा। तिल्दा-नेवरा पुलिस ने सुभाष चौक नेवरा स्थित ताज मोटर वाइंडिंग दुकान में शटर और ताला तोड़कर तांबा चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे/निशानदेही से चोरी का तांबा सहित घटना में प्रयुक्त औजार, चाकू, हथौड़ानुमा वस्तु और अन्य सामग्री बरामद की है। पुलिस के अनुसार 17 अगस्त 2026 की रात अज्ञात आरोपी ने ताज मोटर वाइंडिंग दुकान का शटर एवं ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां रखे करीब 15 से 20 किलोग्राम तांबे के सामान को चोरी कर लिया। चोरी किए गए सामान की अनुमानित कीमत करीब 28 हजार रुपये बताई गई है। घटना की सूचना के बाद थाना तिल्दा-नेवरा में अपराध दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की पतासाजी शुरू की। पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए संदेही की पहचान कर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ एवं विवेचना में घटना में उसकी संलिप्तता पाए जाने पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। हथबंद क्षेत्र की चोरी का भी खुलासा पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा थाना हथबंद, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा क्षेत्र
में भी चोरी की घटना कारित करना सामने आया है। मामले में तिल्दा-नेवरा पुलिस द्वारा हथबंद पुलिस से समन्वय कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज मामले में अपराध क्रमांक 409/2026 के तहत धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस एवं धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राहुल सेन (33 वर्ष), पिता संतोष मनसाना, निवासी वार्ड क्रमांक 19, जोता रोड, तिल्दा, थाना तिल्दा-नेवरा, जिला रायपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को 22 सितंबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे 05 अक्टूबर 2026 तक न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। जिला बदर की कार्रवाई की तैयारी पुलिस के अनुसार आरोपी की आपराधिक प्रवृत्तियों को देखते हुए उसके विरुद्ध जिला बदर की कार्रवाई भी की जा रही है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) रायपुर श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती चंचल तिवारी एवं विधानसभा एसडीओपी श्री वीरेन्द्र चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना तिल्दा-नेवरा पुलिस द्वारा की गई। तिल्दा-नेवरा से पवन बघेल की रिपोर्ट। ताजा और भरोसेमंद खबरों के लिए जुड़े रहिए PNBCG News के साथ।
- रात्रि के घरो मे रेकी कर खडी वाहनो को चोरी करने वाले दो आरोपियों को बिल्हा पुलिस रात्रि के घरो मे रेकी कर खडी वाहनो को चोरी करने वाले दो आरोपियों को बिल्हा पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल मंगलवार को साम 7 बजे बिल्हा पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी अनुसार ◾ नाम आरोपी - 1. अमन जोशी पिता मोहन जोशी उम्र 19 वर्ष निवासी डोडकी थाना बिल्हा जिला बिलासपुर। 2. निखिल माण्डले पिता नारायण माण्डले उम्र 20 वर्ष निवासी डोडकी थाना बिल्हा जिला बिलासपुर। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी परमेश्वर जांगडे पिता जमुना दास जांगडे उम्र 25 वर्ष निवासी डोडकी थाना बिल्हा जिला बिलासपुर का थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 21.09.2026 के रात्रि मे घर के सामने खडी किये मोटर सायकल हीरो एचएफ डिलक्स क्र. सीजी10वाय 3440 को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले जाने के रिपोर्ट पर अपराध धारा - 303(2) भा.न्या.सं. पंजीबध्द कर थाना प्रभारी द्वारा हालत से वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराकर चोरी हुये मोटर सायकल की पतासाजी दौरान उक्त मो.सा. मे 02 व्यक्ति उडगन फाटक के पास घूम रहे थे जिसे बिल्हा पुलिस के द्वारा पकडकर थाना लाकर पूछताछ करने पर परमेश्वर जांगडे के घर से मो. सा. चोरी करना स्वीकार किये। प्रकरण के आरोपियो से चोरी हुये मोटर सायकल एचएफ डिलक्स क्र. सीजी10वाय 3440 बरामद कर दोनो आरोपियो को विधिवत् गिरफतार कर माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बिल्हा निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, उनि जी.एल. चन्द्राकर, प्रशिक्षु उनि शेखर, आरक्षक 1431 अर्जुन जांगडे व आर. 1390 संतोष मरकाम की अहम भूमिका रही।1
- कदम सेवा संकल्प अभियान के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर में 257 लोगों ने पंजीयन कराया। कदम सेवा संकल्प अभियान के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर में 257 लोगों ने पंजीयन कराया।1
- नहर में मिली युवक की लाश, जांच में जुटी पुलिस,मस्तूरी क्षेत्र का मामला1
- 🇮🇳 ICC T20I रैंकिंग में भारत फिर नंबर-1! जापान के खिलाफ 2 रन की रोमांचक जीत के बाद टीम इंडिया ने वापस हासिल किया शीर्ष स्थान स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़ | 22 सितंबर 2026 आईसीसी पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम रैंकिंग में भारत एक बार फिर नंबर-1 पर पहुंच गया है। जापान के खिलाफ अपने पहले ऐतिहासिक टी20 मैच में 2 रन से मिली रोमांचक जीत के बाद भारतीय टीम ने इंग्लैंड को पछाड़कर नंबर-1 का ताज वापस हासिल कर लिया। जापान के सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में बारिश के कारण मैच महज 5-5 ओवर का रह गया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर सिर्फ 32 रन बनाए। जवाब में जापानी टीम 30 रन ही बना सकी और भारत ने 2 रन से मुकाबला जीत लिया। इस जीत के बाद दोनों टीमों (भारत और इंग्लैंड) के 269 रेटिंग अंक हो गए हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया 260 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर बना हुआ है। भारत डेसिमल पॉइंट्स के आधार पर नंबर-1 पर काबिज है। यह जीत ऐतिहासिक भी साबित हुई। भारत टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 200 जीत हासिल करने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई। टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने मैच के बाद जापानी टीम के प्रदर्शन की तारीफ की और कहा कि विकेट पर स्पिन काफी काम कर रही थी। भारत अब एशियन गेम्स 2026 की तैयारी में जुटेगा, जहां वह सीधे क्वार्टर फाइनल से शुरुआत करेगा। पूर्ण स्कोर: भारत 32/4 (5 ओवर) जापान 30/3 (5 ओवर) भारत जीता 2 रन से #TeamIndiaNo1 #ICCT20Rankings #IndiaVsJapan #MenInBlue #T20WorldChampions #BharatFirst #CricketFever #SwatantraNewsCG #India200Wins #SanoThriller #swatantrashort #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh #news #shorts #swatantralive Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH1
- गरियाबंद पुलिस द्वारा 17 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब उड़ीसा प्रांत का डबल घोड़ा छाप 85 पाउच के शराब के साथ आरोपी को किया गया गिरफ्तार। गरियाबंद पुलिस द्वारा 17 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब उड़ीसा प्रांत का डबल घोड़ा छाप 85 पाउच के शराब के साथ आरोपी को किया गया गिरफ्तार। 🚨थाना देवभोग की कार्यवाही। गरियाबंद - नशे के विरूद्व नया सवेरा अभियान के अंतर्गत गरियाबंद पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर द्वारा समस्त थाना प्रभारियों कों अवैध नशे के परिवहन एवं बिक्री करने वालो के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही एवं रोकथाम के संबंध में सख्त निर्देश दिया गया था। जिसके परिपालन में दिनांक 21.09.2026 थाना देवभोग में मुखबीर सूचना मिला कि एक व्यक्ति ग्राम कोसमकानी चार चौक के पास कच्ची महुआ शराब रखा है और उसे ब्रिकी करने हेतु ग्राहक का इंतजार कर रहा है कि सूचना मिलने पर तत्काल थाना देवभोग से थाना प्रभारी द्वारा पुलिस टीम को तत्काल रवाना किया ग्राम कोसमकानी चार चौक के पास में पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही कर एक संधिग्ध व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ करने पर अपना नाम रघुलाल यादव पिता हाथीराम यादव उम्र 33 वर्ष ग्राम कोसमकानी थाना देवभोग जिला गरियाबंद(छ0ग0) का रहने वाला बताया। विधिवत गवाहों के समक्ष तलाशी लेने पर संदेही रघुलाल यादव के कब्जे में रखे एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में कच्ची महुआ शराब ओड़िसा प्रांत का कच्ची महुआ शराब डबल लाल घोड़ा छाप पाउच का भरा हुआ 85 पाउच कच्ची महुआ शराब भरा होना पाया तथा प्रत्येक पाउच में 200 - 200 एमएल शराब भरा, कुल 17 बल्क लीटर होना पाया गया, कीमती 4250 रूपये, जिसे विधिवत जप्त कर, आरोपी रघुलाल यादव का कृत्य धारा 34(2) छ0ग0 आबकारी अधिनियम के तहत पाये जाने पर से अपराध पंजीबद्व कर विवेचना मेें लिया गया तथा आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर मान. न्यायालय के समक्ष पेश किया गया । गिरफ्तार आरोपी - 01.रघुलाल यादव पिता हाथीराम यादव उम्र 33 वर्ष ग्राम कोसमकानी थाना देवभोग जिला गरियाबंद(छ0ग0) जप्त सामाग्री - ओड़िसा प्रांत का कच्ची महुआ शराब डबल लाल घोड़ा छाप 85 पाउच, कुल 17 बल्क लीटर, कीमती 4250 रूपये।1
- कुम्हारी पुलिस की कार्रवाई – अवैध रूप से शराब बिक्री करते युवक को घेराबंदी कर पकड़ा, 30 पौवा देशी मसाला शराब एवं बिक्री रकम सहित कुल ₹3,100 की सामग्री जप्त *कुम्हारी पुलिस की कार्रवाई – अवैध रूप से शराब बिक्री करते युवक को घेराबंदी कर पकड़ा, 30 पौवा देशी मसाला शराब एवं बिक्री रकम सहित कुल ₹3,100 की सामग्री जप्त* ▪️ *कुम्हारी पुलिस की सघन पेट्रोलिंग के दौरान परसदा क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बिक्री किए जाने की सूचना पर तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया।* ▪️ *आरोपी के कब्जे से 30 पौवा शोले देशी मसाला शराब, अनुमानित कीमत ₹3,000 तथा शराब बिक्री की रकम ₹100 बरामद की गई।* ▪️ *पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 286/2026, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।* ▪️ *कुम्हारी पुलिस की नियमित पेट्रोलिंग एवं क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर सतत निगरानी के दौरान प्राप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई।* मुख्य बिंदु दिनांक 22.09.2026 को थाना कुम्हारी पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को शराब एवं बिक्री रकम सहित पकड़ा गया तथा आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। संक्षिप्त विवरण दिनांक 22.09.2026 को थाना कुम्हारी क्षेत्र में पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि केवलचाम रोड, परसदा, कुम्हारी क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध रूप से देशी शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर घेराबंदी कर आरोपी डालेन्द्र उर्फ डालू सेन, उम्र 20 वर्ष, निवासी वार्ड 16, परसदा, थाना कुम्हारी, जिला दुर्ग को पकड़ा गया। आरोपी के पास रखी सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी की तलाशी लेने पर उसमें 30 पौवा शोले देशी मसाला शराब मिली। आरोपी के कब्जे से शराब बिक्री की रकम ₹100 भी बरामद की गई। मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका) आरोपी द्वारा शराब को प्लास्टिक बोरी में रखकर क्षेत्र में पुलिस की नजर से बचते हुए अवैध रूप से बिक्री किए जाने की जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर पुलिस ने घेराबंदी कर कार्रवाई की। घटना स्थल केवलचाम रोड, परसदा, थाना कुम्हारी क्षेत्र, जिला दुर्ग। आरोपी का नाम डालेन्द्र उर्फ डालू सेन, उम्र 20 वर्ष, निवासी वार्ड 16, परसदा, थाना कुम्हारी, जिला दुर्ग। जप्त सामग्री 1. 30 पौवा शोले देशी मसाला शराब, कीमत लगभग ₹3,000। 2. शराब बिक्री की रकम ₹100। कुल जुमला कीमत ₹3,100। सराहनीय कार्य उक्त कार्रवाई में थाना कुम्हारी के पीएसआई गगासागर पात्र, आरक्षक क्रमांक 1734 दशरथ सेठी एवं आरक्षक क्रमांक 840 राजेश पूर्व की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दुर्ग पुलिस की अपील दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध शराब की बिक्री अथवा अन्य अवैधानिक गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान को यथासंभव गोपनीय रखते हुए नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। —0000—2
- मुढीपार टोल प्लाजा के पास ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर बिल्हा थाना मे मामला दर्ज मुढीपार टोल प्लाजा के पास ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर बिल्हा थाना मे मामला दर्ज सौमवार की रात 10 बजे बिल्हा पुलिस से मिली जानकारी अनुसार प्रार्थीया - गुलाब गेदले पति स्व परमानंद गेंदले उम्र 35 साल साकिन डोडकीभाठा वार्ड नम्बर 11 थाना बिल्हा जिला बिलासपुर छ.ग. ने सौमवार की रात 08.43 बजे थाना उपस्थित आ कर रिपोर्ट दर्ज कराया की विवरण - मै वार्ड क्रमाक 11 डोडकीभाठा बिल्हा में रहती हू। मजदुरी का काम करती हू। मेरे दो लडके है। कि मेरे भईया धमर लाल राय फोन कर बताया कि दीप गेंदले का ग्राम मुढीपार टोल प्लाजा के पास ट्रेलर गाडी से एक्सीडेंट हो गया है जिसे बिल्हा हास्पीटल ले जा रहे है सुचना पाकर बिल्हा अस्पताल जाकर देखी तो मेरे बेटे दीप गेंदले का एक्सीडेंट हो गया था जिससे घटना के बारे मे पुछी तो बताये कि दिनांक 20/09/2026 सुबह करीबन 06.30 बजे अपने मामा संदीप खुटे के साथ मोटर सायकल होण्डा ड्रिम डिलक्स क्रमाक CG10 AX 7399 से घुमने के लिये बिल्हा से मस्तुरी की ओर जा रहे थे गाडी में संदीप खुटे चला रहा था, मुढीपार टोल प्लाजा के पहुचे थे कि ट्रेलर क्रमाक CG10 CF 0534 का चालक का अपने ट्रेलर को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चला कर पीछे से ठोकर मारकर एकसीडेंट कर दिया जिससे हम लोग गाडी सहित गिर गये जिससे दाहिने पैर घुटने के नीचे भाग में चोट लगा है एंव संदीप खुटे को चोट नही लगा है बताया। दीप गेंदले को बिल्हा अस्पताल से रिफर करने पर मुद्रडा हास्पीटल बिलासपुर ले जाकर भर्ती किये है। जिसकी रिपोर्ट करती हू कार्यवाही किया जाये प्रार्थी की रिपोर्ट पर बिल्हा पुलिस ने अपराध धारा- 281, 125 (ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की विवेचना जारी है1
- गणेश पंडाल में विवाद, मारपीट का आरोप, न्याय की गुहार लेकर SP ऑफिस पहुंचे पीड़ित गणेश पंडाल में विवाद, मारपीट का आरोप, न्याय की गुहार लेकर SP ऑफिस पहुंचे पीड़ित1
- कदम सेवा संकल्प अभियान के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर में 257 लोगों ने पंजीयन कराया मंगलवार दोपहर 3 बजे मिली जानकारी अनुसार। स्वास्थ्य जांच, स्वस्थ जीवन की ओर कदम सेवा संकल्प अभियान के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर में 257 लोगों ने पंजीयन कराया। लीवर, सर्वाइकल एवं ब्रेस्ट कैंसर की जांच के साथ स्वास्थ्य परामर्श भी दिया गया। समय पर जांच, बेहतर स्वास्थ्य की पहचान है।1