गरियाबंद पुलिस द्वारा 17 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब उड़ीसा प्रांत का डबल घोड़ा छाप 85 पाउच के शराब के साथ आरोपी को किया गया गिरफ्तार। गरियाबंद पुलिस द्वारा 17 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब उड़ीसा प्रांत का डबल घोड़ा छाप 85 पाउच के शराब के साथ आरोपी को किया गया गिरफ्तार। 🚨थाना देवभोग की कार्यवाही। गरियाबंद - नशे के विरूद्व नया सवेरा अभियान के अंतर्गत गरियाबंद पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर द्वारा समस्त थाना प्रभारियों कों अवैध नशे के परिवहन एवं बिक्री करने वालो के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही एवं रोकथाम के संबंध में सख्त निर्देश दिया गया था। जिसके परिपालन में दिनांक 21.09.2026 थाना देवभोग में मुखबीर सूचना मिला कि एक व्यक्ति ग्राम कोसमकानी चार चौक के पास कच्ची महुआ शराब रखा है और उसे ब्रिकी करने हेतु ग्राहक का इंतजार कर रहा है कि सूचना मिलने पर तत्काल थाना देवभोग से थाना प्रभारी द्वारा पुलिस टीम को तत्काल रवाना किया ग्राम कोसमकानी चार चौक के पास में पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही कर एक संधिग्ध व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ करने पर अपना नाम रघुलाल यादव पिता हाथीराम यादव उम्र 33 वर्ष ग्राम कोसमकानी थाना देवभोग जिला गरियाबंद(छ0ग0) का रहने वाला बताया। विधिवत गवाहों के समक्ष तलाशी लेने पर संदेही रघुलाल यादव के कब्जे में रखे एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में कच्ची महुआ शराब ओड़िसा प्रांत का कच्ची महुआ शराब डबल लाल घोड़ा छाप पाउच का भरा हुआ 85 पाउच कच्ची महुआ शराब भरा होना पाया तथा प्रत्येक पाउच में 200 - 200 एमएल शराब भरा, कुल 17 बल्क लीटर होना पाया गया, कीमती 4250 रूपये, जिसे विधिवत जप्त कर, आरोपी रघुलाल यादव का कृत्य धारा 34(2) छ0ग0 आबकारी अधिनियम के तहत पाये जाने पर से अपराध पंजीबद्व कर विवेचना मेें लिया गया तथा आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर मान. न्यायालय के समक्ष पेश किया गया । गिरफ्तार आरोपी - 01.रघुलाल यादव पिता हाथीराम यादव उम्र 33 वर्ष ग्राम कोसमकानी थाना देवभोग जिला गरियाबंद(छ0ग0) जप्त सामाग्री - ओड़िसा प्रांत का कच्ची महुआ शराब डबल लाल घोड़ा छाप 85 पाउच, कुल 17 बल्क लीटर, कीमती 4250 रूपये।
गरियाबंद पुलिस द्वारा 17 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब उड़ीसा प्रांत का डबल घोड़ा छाप 85 पाउच के शराब के साथ आरोपी को किया गया गिरफ्तार। गरियाबंद पुलिस द्वारा 17 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब उड़ीसा प्रांत का डबल घोड़ा छाप 85 पाउच के शराब के साथ आरोपी को किया गया गिरफ्तार। 🚨थाना देवभोग की कार्यवाही। गरियाबंद - नशे के विरूद्व नया सवेरा अभियान के अंतर्गत गरियाबंद पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर द्वारा समस्त थाना प्रभारियों कों अवैध नशे के परिवहन एवं बिक्री करने वालो के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही एवं रोकथाम के संबंध में सख्त निर्देश दिया गया था। जिसके परिपालन में दिनांक 21.09.2026 थाना देवभोग में मुखबीर सूचना मिला कि एक व्यक्ति ग्राम कोसमकानी चार चौक के पास कच्ची महुआ शराब रखा है और उसे ब्रिकी करने हेतु ग्राहक का इंतजार कर रहा है कि सूचना मिलने पर तत्काल थाना देवभोग से थाना प्रभारी द्वारा पुलिस टीम को तत्काल रवाना किया ग्राम कोसमकानी चार चौक के पास में पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही कर एक संधिग्ध व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ करने पर अपना नाम रघुलाल यादव पिता हाथीराम यादव उम्र 33 वर्ष ग्राम कोसमकानी थाना देवभोग जिला गरियाबंद(छ0ग0) का रहने वाला बताया। विधिवत गवाहों के समक्ष तलाशी लेने पर संदेही रघुलाल यादव के कब्जे में रखे एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में कच्ची महुआ शराब ओड़िसा प्रांत का कच्ची महुआ शराब डबल लाल घोड़ा छाप पाउच का भरा हुआ 85 पाउच कच्ची महुआ शराब भरा होना पाया तथा प्रत्येक पाउच में 200 - 200 एमएल शराब भरा, कुल 17 बल्क लीटर होना पाया गया, कीमती 4250 रूपये, जिसे विधिवत जप्त कर, आरोपी रघुलाल यादव का कृत्य धारा 34(2) छ0ग0 आबकारी अधिनियम के तहत पाये जाने पर से अपराध पंजीबद्व कर विवेचना मेें लिया गया तथा आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर मान. न्यायालय के समक्ष पेश किया गया । गिरफ्तार आरोपी - 01.रघुलाल यादव पिता हाथीराम यादव उम्र 33 वर्ष ग्राम कोसमकानी थाना देवभोग जिला गरियाबंद(छ0ग0) जप्त सामाग्री - ओड़िसा प्रांत का कच्ची महुआ शराब डबल लाल घोड़ा छाप 85 पाउच, कुल 17 बल्क लीटर, कीमती 4250 रूपये।
- गरियाबंद पुलिस द्वारा 17 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब उड़ीसा प्रांत का डबल घोड़ा छाप 85 पाउच के शराब के साथ आरोपी को किया गया गिरफ्तार। गरियाबंद पुलिस द्वारा 17 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब उड़ीसा प्रांत का डबल घोड़ा छाप 85 पाउच के शराब के साथ आरोपी को किया गया गिरफ्तार। 🚨थाना देवभोग की कार्यवाही। गरियाबंद - नशे के विरूद्व नया सवेरा अभियान के अंतर्गत गरियाबंद पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर द्वारा समस्त थाना प्रभारियों कों अवैध नशे के परिवहन एवं बिक्री करने वालो के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही एवं रोकथाम के संबंध में सख्त निर्देश दिया गया था। जिसके परिपालन में दिनांक 21.09.2026 थाना देवभोग में मुखबीर सूचना मिला कि एक व्यक्ति ग्राम कोसमकानी चार चौक के पास कच्ची महुआ शराब रखा है और उसे ब्रिकी करने हेतु ग्राहक का इंतजार कर रहा है कि सूचना मिलने पर तत्काल थाना देवभोग से थाना प्रभारी द्वारा पुलिस टीम को तत्काल रवाना किया ग्राम कोसमकानी चार चौक के पास में पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही कर एक संधिग्ध व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ करने पर अपना नाम रघुलाल यादव पिता हाथीराम यादव उम्र 33 वर्ष ग्राम कोसमकानी थाना देवभोग जिला गरियाबंद(छ0ग0) का रहने वाला बताया। विधिवत गवाहों के समक्ष तलाशी लेने पर संदेही रघुलाल यादव के कब्जे में रखे एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में कच्ची महुआ शराब ओड़िसा प्रांत का कच्ची महुआ शराब डबल लाल घोड़ा छाप पाउच का भरा हुआ 85 पाउच कच्ची महुआ शराब भरा होना पाया तथा प्रत्येक पाउच में 200 - 200 एमएल शराब भरा, कुल 17 बल्क लीटर होना पाया गया, कीमती 4250 रूपये, जिसे विधिवत जप्त कर, आरोपी रघुलाल यादव का कृत्य धारा 34(2) छ0ग0 आबकारी अधिनियम के तहत पाये जाने पर से अपराध पंजीबद्व कर विवेचना मेें लिया गया तथा आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर मान. न्यायालय के समक्ष पेश किया गया । गिरफ्तार आरोपी - 01.रघुलाल यादव पिता हाथीराम यादव उम्र 33 वर्ष ग्राम कोसमकानी थाना देवभोग जिला गरियाबंद(छ0ग0) जप्त सामाग्री - ओड़िसा प्रांत का कच्ची महुआ शराब डबल लाल घोड़ा छाप 85 पाउच, कुल 17 बल्क लीटर, कीमती 4250 रूपये।1
- वन्दे मातरम् के 150वें वर्षगांठ पर सरस्वती शिशु मंदिर में होगा भव्य सामूहिक गायन-25 सितंबर को सजेगी राष्ट्रभक्ति की महफिल वन्दे मातरम् के 150वें वर्षगांठ पर सरस्वती शिशु मंदिर में होगा भव्य सामूहिक गायन-25 सितंबर को सजेगी राष्ट्रभक्ति की महफिल आरंग।सरस्वती शिशु मंदिर हाईस्कूल आरंग में वन्दे मातरम् के 150वें वर्षगांठ के पावन अवसर पर 'एक समय, एक लय, एक स्वर' के साथ सामूहिक वन्दे मातरम् पूर्ण गायन का भव्य आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत यह कार्यक्रम दिनांक 25 सितंबर 2026, दिन शुक्रवार को सुबह 10:30 बजे से सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल, अकोली रोड, नगरपालिका परिषद कार्यालय मार्ग, वार्ड क्र. 14, आरंग में आयोजित होगा। इस गरिमामयी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विकासखंड शिक्षा अधिकारी आरंग दिनेश शर्मा होंगे, तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. हेडगेवार बाल कल्याण समिति आरंग के अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू करेंगे। इसके अलावा कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में संस्कार केंद्र प्रांत प्रमुख (सरस्वती शिक्षा संस्थान छत्तीसगढ़) चंद्रकुमार डड़सेना और विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार राम कुमार गुप्ता उपस्थित रहेंगे। इस राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम के संयोजक डॉक्टर हेडगेवार बाल कल्याण समिति और सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल आरंग हैं। विद्यालय के प्रधनाचार्य गोविन्द साहू ने आयोजन की जानकारी देते हुए बताया कि वंदे मातरम की रचना के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 25 सितंबर को देशभर में एक साथ राष्ट्रगीत गूंजेगा। विद्या भारती ने इस ऐतिहासिक अवसर पर सुबह ठीक 11 बजे पूर्ण 'वंदे मातरम्' के सामूहिक गान का राष्ट्रव्यापी आयोजन करने का निर्णय लिया है। अभियान के माध्यम से एक करोड़ से अधिक लोगों को जोड़ने और सामूहिक गान का नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी है। आयोजन को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने के लिए प्रतिभागियों की संख्या से लेकर कार्यक्रम की वीडियो रिकॉर्डिंग तक की व्यापक व्यवस्था की जा रही है।उन्होंने कहा कि 'वंदे मातरम्' केवल राष्ट्रगीत नहीं, बल्कि स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान राष्ट्रीय चेतना, स्वाभिमान और देशभक्ति का महत्वपूर्ण प्रतीक रहा है। आजादी के संघर्ष में लाखों लोगों ने 'वंदे मातरम्' के उद्घोष के साथ बलिदान दिया। राष्ट्रगीत की 150वीं वर्षगांठ पर होने वाला यह सामूहिक आयोजन नई पीढ़ी को देश की संस्कृति, इतिहास और राष्ट्रीय स्वाभिमान से जोड़ने का भी माध्यम बनेगा।विद्यालय परिवार व आयोजकों ने सभी क्षेत्रवासियों और महानुभावों से इस पावन कार्यक्रम में सादर उपस्थित होकर राष्ट्रभक्ति के इस सामूहिक गान में सहभागिता निभाने की अपील की है। विनोद गुप्ता-आरंग1
- बड़ा सड़क हादसा: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार पुल से नीचे गिरे, एक की मौत, एक घायल NH - 130C बना हादसे का प्वाइंट राजिम । महानदी पुल पर आज दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। पिकअप क्रमांक CG 05 AV 1088 की जोरदार टक्कर से मोटरसाइकिल क्रमांक CG 04 LP 9826 सवार पुल से नीचे जा गिरे, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार यह हादसा राजिम महानदी पुल पर हुआ। राजिम से नवापारा की ओर मोटरसाइकिल CG 04 LP 9826 पर आ रहे दो लोगों को पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप CG 05 AV 1088 ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सीधे पुल से नीचे जा गिरे। हादसे में देवेंद्र शर्मा (55 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथी सुनील जैन गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों राजिम के निवासी बताए जा रहे हैं। इस दुर्घटना के बाद पुल पर लंबी ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जाम को खुलवाते हुए यातायात बहाल कराया। घायल को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया, वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप धमतरी-साकरा क्षेत्र की है और चालक नशे में था। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।2
- गुरुर के शीतला मंदिर में चोरी करते एक अज्ञात आरोपी का CCTV फुटेज आया सामने छत्तीसगढ़ के बालोद जिले मे इन दिनो अज्ञात चोरों द्वारा मंदिरो को निशाना बनाया जा रहा है। बीते माह जिले कमरौद स्थित हनुमान मंदिर, ग्राम कनेरी स्थित कंकालीन मैया मंदिर सहित कुलिया, धनोरा, तार्री जैसे अन्य गांव के मंदिर म पूर्व मे चोरी की वारदात हो चुकी है, लेकिन अब अज्ञात चोरो ने ब्लॉक मुख्यालय गुरुर मे स्थित शीतला मंदिर को निशाना बनाया है, जहां से सोने की टॉप्स, चरण पादुका सहित दान पेटी को भी अज्ञात चोर ले गए है। गुरुर के शीतला मंदिर मे चोरी करते एक अज्ञात आरोपी का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसके आधार पर मंदिर प्रबंधन एवं नगर विकास समिति के सहयोग से थाने मे शिकायत की गई है, लेकिन अब तक इस संबंध मे कोई सुराग नही मिल पाया है। मंदिरो के अलावा गुरुर के दुकान सहित ग्राम भरदा, धोबनपुरी, बगदई, रमतरा, कोलिहामार जैसे अन्य गांव के घरों मे भी चोरी की वारदात हो चुकी है।1
- 🇮🇳 ICC T20I रैंकिंग में भारत फिर नंबर-1! जापान के खिलाफ 2 रन की रोमांचक जीत के बाद टीम इंडिया ने वापस हासिल किया शीर्ष स्थान स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़ | 22 सितंबर 2026 आईसीसी पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम रैंकिंग में भारत एक बार फिर नंबर-1 पर पहुंच गया है। जापान के खिलाफ अपने पहले ऐतिहासिक टी20 मैच में 2 रन से मिली रोमांचक जीत के बाद भारतीय टीम ने इंग्लैंड को पछाड़कर नंबर-1 का ताज वापस हासिल कर लिया। जापान के सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में बारिश के कारण मैच महज 5-5 ओवर का रह गया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर सिर्फ 32 रन बनाए। जवाब में जापानी टीम 30 रन ही बना सकी और भारत ने 2 रन से मुकाबला जीत लिया। इस जीत के बाद दोनों टीमों (भारत और इंग्लैंड) के 269 रेटिंग अंक हो गए हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया 260 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर बना हुआ है। भारत डेसिमल पॉइंट्स के आधार पर नंबर-1 पर काबिज है। यह जीत ऐतिहासिक भी साबित हुई। भारत टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 200 जीत हासिल करने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई। टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने मैच के बाद जापानी टीम के प्रदर्शन की तारीफ की और कहा कि विकेट पर स्पिन काफी काम कर रही थी। भारत अब एशियन गेम्स 2026 की तैयारी में जुटेगा, जहां वह सीधे क्वार्टर फाइनल से शुरुआत करेगा। पूर्ण स्कोर: भारत 32/4 (5 ओवर) जापान 30/3 (5 ओवर) भारत जीता 2 रन से #TeamIndiaNo1 #ICCT20Rankings #IndiaVsJapan #MenInBlue #T20WorldChampions #BharatFirst #CricketFever #SwatantraNewsCG #India200Wins #SanoThriller #swatantrashort #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh #news #shorts #swatantralive Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH1
- दुकान का शटर तोड़कर तांबा चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल और औजार बरामद तिल्दा-नेवरा। तिल्दा-नेवरा पुलिस ने सुभाष चौक नेवरा स्थित ताज मोटर वाइंडिंग दुकान में शटर और ताला तोड़कर तांबा चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे/निशानदेही से चोरी का तांबा सहित घटना में प्रयुक्त औजार, चाकू, हथौड़ानुमा वस्तु और अन्य सामग्री बरामद की है। पुलिस के अनुसार 17 अगस्त 2026 की रात अज्ञात आरोपी ने ताज मोटर वाइंडिंग दुकान का शटर एवं ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां रखे करीब 15 से 20 किलोग्राम तांबे के सामान को चोरी कर लिया। चोरी किए गए सामान की अनुमानित कीमत करीब 28 हजार रुपये बताई गई है। घटना की सूचना के बाद थाना तिल्दा-नेवरा में अपराध दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की पतासाजी शुरू की। पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए संदेही की पहचान कर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ एवं विवेचना में घटना में उसकी संलिप्तता पाए जाने पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। हथबंद क्षेत्र की चोरी का भी खुलासा पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा थाना हथबंद, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा क्षेत्र में भी चोरी की घटना कारित करना सामने आया है। मामले में तिल्दा-नेवरा पुलिस द्वारा हथबंद पुलिस से समन्वय कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज मामले में अपराध क्रमांक 409/2026 के तहत धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस एवं धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राहुल सेन (33 वर्ष), पिता संतोष मनसाना, निवासी वार्ड क्रमांक 19, जोता रोड, तिल्दा, थाना तिल्दा-नेवरा, जिला रायपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को 22 सितंबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे 05 अक्टूबर 2026 तक न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। जिला बदर की कार्रवाई की तैयारी पुलिस के अनुसार आरोपी की आपराधिक प्रवृत्तियों को देखते हुए उसके विरुद्ध जिला बदर की कार्रवाई भी की जा रही है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) रायपुर श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती चंचल तिवारी एवं विधानसभा एसडीओपी श्री वीरेन्द्र चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना तिल्दा-नेवरा पुलिस द्वारा की गई। तिल्दा-नेवरा से पवन बघेल की रिपोर्ट। ताजा और भरोसेमंद खबरों के लिए जुड़े रहिए PNBCG News के साथ।2
- गरियाबंद पुलिस और परिवहन विभाग की पहल जिले के विभिन्न थानों में शिविर आयोजित कर युवाओं और आमजन के बनाए गए निःशुल्क लर्निंग लाइसेंस गरियाबंद पुलिस और परिवहन विभाग की पहल जिले के विभिन्न थानों में शिविर आयोजित कर युवाओं और आमजन के बनाए गए निःशुल्क लर्निंग लाइसेंस गरियाबंद। यातायात नियमों के पालन और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से गरियाबंद पुलिस द्वारा एक सराहनीय और जनहितैशी कदम उठाया गया है। पुलिस अधीक्षक गरियाबंद वेदव्रत सिरमौर के विशेष दिशा-निर्देशन में गरियाबंद पुलिस और जिला परिवहन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जिले के विभिन्न थानों में निःशुल्क लर्निंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों, विशेषकर युवाओं को बिना किसी परेशानी के वैध ड्राइविंग लाइसेंस उपलब्ध कराना और उन्हें यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है। गरियाबंद पुलिस अधीक्षक ने कहा, "अक्सर देखा जाता है कि जागरूकता की कमी या प्रक्रिया की जानकारी न होने के कारण कई युवा और ग्रामीण बिना लाइसेंस के वाहन चलाते हैं, जो कि कानूनन वैध नहीं होने के साथ-साथ बेहद असुरक्षित भी है। गरियाबंद पुलिस का उद्देश्य केवल चालानी कार्रवाई करना नहीं, बल्कि नागरिकों को जिम्मेदार चालक बनाना है। परिवहन विभाग के साथ मिलकर किया गया यह संयुक्त प्रयास इसी दिशा में एक कदम है। थानों में इस तरह के शिविरों के आयोजन से जनता और पुलिस के बीच समन्वय भी मजबूत होता है।" ऑनलाइन आवेदन से लेकर दस्तावेज़ों के सत्यापन (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन) और लर्निंग लाइसेंस की प्रारंभिक प्रक्रियाओं को निःशुल्क और बेहद सरल तरीके से पूरा किया गया।1
- टिकट चेकिंग के दौरान महिला यात्री और TTE में विवाद, Video Viral दावा किया जा रहा है कि टिकट चेकिंग के दौरान TTE ने महिला यात्री से टिकट दिखाने को कहा। महिला ने कथित तौर पर पैसे देने की पेशकश की और अपने भाई के TTE होने की बात कही। विवाद के दौरान वीडियो में महिला अपने कपड़े फाड़ती हुई नजर आती है,,, टिकट चेकिंग के दौरान महिला यात्री और TTE में विवाद, Video Viral दावा किया जा रहा है कि टिकट चेकिंग के दौरान TTE ने महिला यात्री से टिकट दिखाने को कहा। महिला ने कथित तौर पर पैसे देने की पेशकश की और अपने भाई के TTE होने की बात कही। विवाद के दौरान वीडियो में महिला अपने कपड़े फाड़ती हुई नजर आती है और बाद में TTE पर छूने का आरोप लगाती है। TTE ने पूरी घटना की रिकॉर्डिंग की और महिला से 112 पर कॉल करने को कहा। मामले में सामने आए दावों की स्वतंत्र पुष्टि जरूरी है। Railway | TTE | Passenger | Ticket | Dispute | Train | Video | Viral | Incident | Argument | Recording | Safety |1