logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

वन्दे मातरम् के 150वें वर्षगांठ पर सरस्वती शिशु मंदिर में होगा भव्य सामूहिक गायन-25 सितंबर को सजेगी राष्ट्रभक्ति की महफिल वन्दे मातरम् के 150वें वर्षगांठ पर सरस्वती शिशु मंदिर में होगा भव्य सामूहिक गायन-25 सितंबर को सजेगी राष्ट्रभक्ति की महफिल आरंग।सरस्वती शिशु मंदिर हाईस्कूल आरंग में वन्दे मातरम् के 150वें वर्षगांठ के पावन अवसर पर 'एक समय, एक लय, एक स्वर' के साथ सामूहिक वन्दे मातरम् पूर्ण गायन का भव्य आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत यह कार्यक्रम दिनांक 25 सितंबर 2026, दिन शुक्रवार को सुबह 10:30 बजे से सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल, अकोली रोड, नगरपालिका परिषद कार्यालय मार्ग, वार्ड क्र. 14, आरंग में आयोजित होगा। इस गरिमामयी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विकासखंड शिक्षा अधिकारी आरंग दिनेश शर्मा होंगे, तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. हेडगेवार बाल कल्याण समिति आरंग के अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू करेंगे। इसके अलावा कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में संस्कार केंद्र प्रांत प्रमुख (सरस्वती शिक्षा संस्थान छत्तीसगढ़) चंद्रकुमार डड़सेना और विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार राम कुमार गुप्ता उपस्थित रहेंगे। इस राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम के संयोजक डॉक्‍टर हेडगेवार बाल कल्याण समिति और सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल आरंग हैं। विद्यालय के प्रधनाचार्य गोविन्द साहू ने आयोजन की जानकारी देते हुए बताया कि वंदे मातरम की रचना के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 25 सितंबर को देशभर में एक साथ राष्ट्रगीत गूंजेगा। विद्या भारती ने इस ऐतिहासिक अवसर पर सुबह ठीक 11 बजे पूर्ण 'वंदे मातरम्' के सामूहिक गान का राष्ट्रव्यापी आयोजन करने का निर्णय लिया है। अभियान के माध्यम से एक करोड़ से अधिक लोगों को जोड़ने और सामूहिक गान का नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी है। आयोजन को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने के लिए प्रतिभागियों की संख्या से लेकर कार्यक्रम की वीडियो रिकॉर्डिंग तक की व्यापक व्यवस्था की जा रही है।उन्होंने कहा कि 'वंदे मातरम्' केवल राष्ट्रगीत नहीं, बल्कि स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान राष्ट्रीय चेतना, स्वाभिमान और देशभक्ति का महत्वपूर्ण प्रतीक रहा है। आजादी के संघर्ष में लाखों लोगों ने 'वंदे मातरम्' के उद्घोष के साथ बलिदान दिया। राष्ट्रगीत की 150वीं वर्षगांठ पर होने वाला यह सामूहिक आयोजन नई पीढ़ी को देश की संस्कृति, इतिहास और राष्ट्रीय स्वाभिमान से जोड़ने का भी माध्यम बनेगा।विद्यालय परिवार व आयोजकों ने सभी क्षेत्रवासियों और महानुभावों से इस पावन कार्यक्रम में सादर उपस्थित होकर राष्ट्रभक्ति के इस सामूहिक गान में सहभागिता निभाने की अपील की है। विनोद गुप्ता-आरंग

14 hrs ago
user_विनोद गुप्ता
विनोद गुप्ता
आरंग, रायपुर, छत्तीसगढ़•
14 hrs ago

वन्दे मातरम् के 150वें वर्षगांठ पर सरस्वती शिशु मंदिर में होगा भव्य सामूहिक गायन-25 सितंबर को सजेगी राष्ट्रभक्ति की महफिल वन्दे मातरम् के 150वें वर्षगांठ पर सरस्वती शिशु मंदिर में होगा भव्य सामूहिक गायन-25 सितंबर को सजेगी राष्ट्रभक्ति की महफिल आरंग।सरस्वती शिशु मंदिर हाईस्कूल आरंग में वन्दे मातरम् के 150वें वर्षगांठ के पावन अवसर पर 'एक समय, एक लय, एक स्वर' के साथ सामूहिक वन्दे मातरम् पूर्ण गायन का भव्य आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत यह कार्यक्रम दिनांक 25 सितंबर 2026, दिन शुक्रवार को सुबह 10:30 बजे से सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल, अकोली रोड, नगरपालिका परिषद कार्यालय मार्ग, वार्ड क्र. 14, आरंग में आयोजित होगा। इस गरिमामयी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विकासखंड शिक्षा अधिकारी आरंग दिनेश शर्मा होंगे, तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. हेडगेवार बाल कल्याण समिति आरंग के अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू करेंगे। इसके अलावा कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में संस्कार केंद्र प्रांत प्रमुख (सरस्वती शिक्षा संस्थान छत्तीसगढ़) चंद्रकुमार डड़सेना और विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार राम कुमार गुप्ता उपस्थित रहेंगे। इस राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम के संयोजक डॉक्‍टर हेडगेवार बाल कल्याण समिति और सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल आरंग हैं। विद्यालय के प्रधनाचार्य गोविन्द साहू ने आयोजन की जानकारी देते हुए बताया कि वंदे मातरम की रचना के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 25 सितंबर को देशभर में एक साथ राष्ट्रगीत गूंजेगा। विद्या भारती ने इस ऐतिहासिक अवसर पर सुबह ठीक 11 बजे पूर्ण 'वंदे मातरम्' के सामूहिक गान का राष्ट्रव्यापी आयोजन करने का निर्णय लिया है। अभियान के माध्यम से एक करोड़ से अधिक लोगों को जोड़ने और सामूहिक गान का नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी है। आयोजन को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने के लिए प्रतिभागियों की संख्या से लेकर कार्यक्रम की वीडियो रिकॉर्डिंग तक की व्यापक व्यवस्था की जा रही है।उन्होंने कहा कि 'वंदे मातरम्' केवल राष्ट्रगीत नहीं, बल्कि स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान राष्ट्रीय चेतना, स्वाभिमान और देशभक्ति का महत्वपूर्ण प्रतीक रहा है। आजादी के संघर्ष में लाखों लोगों ने 'वंदे मातरम्' के उद्घोष के साथ बलिदान दिया। राष्ट्रगीत की 150वीं वर्षगांठ पर होने वाला यह सामूहिक आयोजन नई पीढ़ी को देश की संस्कृति, इतिहास और राष्ट्रीय स्वाभिमान से जोड़ने का भी माध्यम बनेगा।विद्यालय परिवार व आयोजकों ने सभी क्षेत्रवासियों और महानुभावों से इस पावन कार्यक्रम में सादर उपस्थित होकर राष्ट्रभक्ति के इस सामूहिक गान में सहभागिता निभाने की अपील की है। विनोद गुप्ता-आरंग

More news from Raipur and nearby areas
  • बाल गोपाल गणेश उत्सव समिति ने आयोजित की महाआरती, मूर्तिकार टीकम चक्रधारी का किया सम्मान नवापारा-राजिम। वार्ड क्रमांक 12 स्थित मां परमेश्वरी मंदिर के समीप बाल गोपाल गणेश उत्सव समिति द्वारा भगवान श्री गणेश की भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे। वैदिक मंत्रोच्चार और आरती से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। महाआरती के दौरान पंडित योगीराज शर्मा एवं आलोक शर्मा की टीम ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधानपूर्वक भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कराई। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। महाआरती के पश्चात समिति द्वारा गणेश प्रतिमा के मूर्तिकार टीकम चक्रधारी का सम्मान किया गया। समिति अध्यक्ष छत्रेश तिवारी के मार्गदर्शन में सदस्यों ने टीकम चक्रधारी को स्मृति चिन्ह, श्रीफल एवं शाल भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर अनिल देवांगन, धर्मेंद्र देवांगन, बादल देवांगन, तामेश्वर साहू, देवराज साहू, पुनीत देवांगन, चंद्रेश तिवारी, रणबीर शर्मा, कोमल सोनकर, छवि साहू, तोषन साहू, समीर यादव, नयन कहार, हर्षित कंसारी, श्लोक शर्मा एवं अपूर्व गुप्ता सहित समिति के सदस्य एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। समिति सदस्यों ने कहा कि गणेश उत्सव धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने का माध्यम है। इसके माध्यम से बच्चों एवं युवाओं को धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। आगामी दिनों में भी गणेश उत्सव के तहत विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
    1
    बाल गोपाल गणेश उत्सव समिति ने आयोजित की महाआरती, मूर्तिकार टीकम चक्रधारी का किया सम्मान
नवापारा-राजिम। वार्ड क्रमांक 12 स्थित मां परमेश्वरी मंदिर के समीप बाल गोपाल गणेश उत्सव समिति द्वारा भगवान श्री गणेश की भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे। वैदिक मंत्रोच्चार और आरती से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
महाआरती के दौरान पंडित योगीराज शर्मा एवं आलोक शर्मा की टीम ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधानपूर्वक भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कराई। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
महाआरती के पश्चात समिति द्वारा गणेश प्रतिमा के मूर्तिकार टीकम चक्रधारी का सम्मान किया गया। समिति अध्यक्ष छत्रेश तिवारी के मार्गदर्शन में सदस्यों ने टीकम चक्रधारी को स्मृति चिन्ह, श्रीफल एवं शाल भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर अनिल देवांगन, धर्मेंद्र देवांगन, बादल देवांगन, तामेश्वर साहू, देवराज साहू, पुनीत देवांगन, चंद्रेश तिवारी, रणबीर शर्मा, कोमल सोनकर, छवि साहू, तोषन साहू, समीर यादव, नयन कहार, हर्षित कंसारी, श्लोक शर्मा एवं अपूर्व गुप्ता सहित समिति के सदस्य एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
समिति सदस्यों ने कहा कि गणेश उत्सव धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने का माध्यम है। इसके माध्यम से बच्चों एवं युवाओं को धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। आगामी दिनों में भी गणेश उत्सव के तहत विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
    user_तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    Artist Gobra Navapara, Raipur•
    16 hrs ago
  • स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़ मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ भारत ने रचा इतिहास, टी20आई में 200 जीत हासिल करने वाली दुनिया की पहली टीम बनी सानो (जापान), 22 सितंबर 2026: भारतीय क्रिकेट टीम ने मंगलवार को इतिहास रच दिया। जापान के खिलाफ एकमात्र टी20 इंटरनेशनल मैच में महज 2 रन से रोमांचक जीत हासिल कर टीम इंडिया पुरुष टी20आई में 200 मैच जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई। यह उपलब्धि किसी भी राष्ट्रीय या फ्रैंचाइजी टीम ने पहले नहीं हासिल की थी। बारिश के कारण मैच सिर्फ 5-5 ओवर का कर दिया गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत सिर्फ 32/4 रन ही बना पाया। जवाब में जापान को 33 रन का लक्ष्य मिला, लेकिन भारतीय स्पिनर्स ने उन्हें 30/3 पर रोक दिया। आखिरी ओवर में 8 रन की जरूरत थी, लेकिन एक्सआर पटेल ने सिर्फ 5 रन ही दिए और भारत ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। मैच की मुख्य बातें: भारत की ओर से कप्तान श्रेयस अय्यर सबसे सफल बल्लेबाज रहे। उन्होंने 12 गेंदों पर 16 रन बनाए। संजू सैमसन ने 7 गेंदों पर 9 रन बनाए। अभिषेक शर्मा पहले ही बॉल पर आउट हो गए। जापान की ओर से कप्तान केंडल काडोवाकी-फ्लेमिंग ने 12 रन बनाए। भारतीय गेंदबाजी में वाशिंगटन सुंदर ने 2 विकेट लिए, जबकि एक्सआर पटेल ने आखिरी ओवर में निर्णायक भूमिका निभाई। पूरा मैच स्पिन का रहा। दोनों टीमों ने मिलाकर सिर्फ 4 बाउंड्री ही लगाईं। भारत के टी20आई माइलस्टोन: माइलस्टोन प्रतिद्वंद्वी स्थान साल मार्जिन पहली जीत दक्षिण अफ्रीका जोहान्सबर्ग 2006 6 विकेट 50वीं जीत श्रीलंका कोलंबो (आरपीएस) 2017 7 विकेट 100वीं जीत वेस्टइंडीज कोलकाता 2022 8 रन 150वीं जीत ऑस्ट्रेलिया ग्रोस आइलेट 2024 24 रन 200वीं जीत जापान सानो 2026 2 रन भारत ने साल 2006 से टी20 इंटरनेशनल खेलना शुरू किया था। अब तक टीम 291 मैच खेलकर 200 जीत हासिल कर चुकी है (जिसमें सुपर ओवर की जीत भी शामिल हैं)। दूसरे स्थान पर पाकिस्तान है, जिसने करीब 300 मैचों में 174-176 जीत दर्ज की हैं। न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड काफी पीछे हैं। टीम इंडिया तीन बार टी20 विश्व कप जीत चुकी है। जापान के खिलाफ यह दोनों टीमों के बीच पहला पुरुष टी20आई मुकाबला था। भारत अगले सप्ताह एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल का बचाव करने उतरेगा। यह जीत सिर्फ एक माइलस्टोन नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट की निरंतरता और वर्चस्व का प्रतीक है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम ने एक बार फिर साबित कर दिया कि छोटी टीमों के खिलाफ भी सतर्कता बरतनी जरूरी है। स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़ मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ। #swatantrashort #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh #news #shorts #swatantralive Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH
    1
    स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़
मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ
भारत ने रचा इतिहास, टी20आई में 200 जीत हासिल करने वाली दुनिया की पहली टीम बनी
सानो (जापान), 22 सितंबर 2026: भारतीय क्रिकेट टीम ने मंगलवार को इतिहास रच दिया। जापान के खिलाफ एकमात्र टी20 इंटरनेशनल मैच में महज 2 रन से रोमांचक जीत हासिल कर टीम इंडिया पुरुष टी20आई में 200 मैच जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई। यह उपलब्धि किसी भी राष्ट्रीय या फ्रैंचाइजी टीम ने पहले नहीं हासिल की थी।
बारिश के कारण मैच सिर्फ 5-5 ओवर का कर दिया गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत सिर्फ 32/4 रन ही बना पाया। जवाब में जापान को 33 रन का लक्ष्य मिला, लेकिन भारतीय स्पिनर्स ने उन्हें 30/3 पर रोक दिया। आखिरी ओवर में 8 रन की जरूरत थी, लेकिन एक्सआर पटेल ने सिर्फ 5 रन ही दिए और भारत ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की।
मैच की मुख्य बातें:
भारत की ओर से कप्तान श्रेयस अय्यर सबसे सफल बल्लेबाज रहे। उन्होंने 12 गेंदों पर 16 रन बनाए। संजू सैमसन ने 7 गेंदों पर 9 रन बनाए। अभिषेक शर्मा पहले ही बॉल पर आउट हो गए।
जापान की ओर से कप्तान केंडल काडोवाकी-फ्लेमिंग ने 12 रन बनाए।
भारतीय गेंदबाजी में वाशिंगटन सुंदर ने 2 विकेट लिए, जबकि एक्सआर पटेल ने आखिरी ओवर में निर्णायक भूमिका निभाई।
पूरा मैच स्पिन का रहा। दोनों टीमों ने मिलाकर सिर्फ 4 बाउंड्री ही लगाईं।
भारत के टी20आई माइलस्टोन:
माइलस्टोन
प्रतिद्वंद्वी
स्थान
साल
मार्जिन
पहली जीत
दक्षिण अफ्रीका
जोहान्सबर्ग
2006
6 विकेट
50वीं जीत
श्रीलंका
कोलंबो (आरपीएस)
2017
7 विकेट
100वीं जीत
वेस्टइंडीज
कोलकाता
2022
8 रन
150वीं जीत
ऑस्ट्रेलिया
ग्रोस आइलेट
2024
24 रन
200वीं जीत
जापान
सानो
2026
2 रन
भारत ने साल 2006 से टी20 इंटरनेशनल खेलना शुरू किया था। अब तक टीम 291 मैच खेलकर 200 जीत हासिल कर चुकी है (जिसमें सुपर ओवर की जीत भी शामिल हैं)। दूसरे स्थान पर पाकिस्तान है, जिसने करीब 300 मैचों में 174-176 जीत दर्ज की हैं। न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड काफी पीछे हैं।
टीम इंडिया तीन बार टी20 विश्व कप जीत चुकी है। जापान के खिलाफ यह दोनों टीमों के बीच पहला पुरुष टी20आई मुकाबला था। भारत अगले सप्ताह एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल का बचाव करने उतरेगा।
यह जीत सिर्फ एक माइलस्टोन नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट की निरंतरता और वर्चस्व का प्रतीक है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम ने एक बार फिर साबित कर दिया कि छोटी टीमों के खिलाफ भी सतर्कता बरतनी जरूरी है।
स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़
मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ।
#swatantrashort #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh  #news #shorts #swatantralive Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH
    user_SWATANTRA NEW'S CHHATTISGARH
    SWATANTRA NEW'S CHHATTISGARH
    दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
  • कुम्हारी पुलिस की कार्रवाई – अवैध रूप से शराब बिक्री करते युवक को घेराबंदी कर पकड़ा, 30 पौवा देशी मसाला शराब एवं बिक्री रकम सहित कुल ₹3,100 की सामग्री जप्त *कुम्हारी पुलिस की कार्रवाई – अवैध रूप से शराब बिक्री करते युवक को घेराबंदी कर पकड़ा, 30 पौवा देशी मसाला शराब एवं बिक्री रकम सहित कुल ₹3,100 की सामग्री जप्त* ▪️ *कुम्हारी पुलिस की सघन पेट्रोलिंग के दौरान परसदा क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बिक्री किए जाने की सूचना पर तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया।* ▪️ *आरोपी के कब्जे से 30 पौवा शोले देशी मसाला शराब, अनुमानित कीमत ₹3,000 तथा शराब बिक्री की रकम ₹100 बरामद की गई।* ▪️ *पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 286/2026, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।* ▪️ *कुम्हारी पुलिस की नियमित पेट्रोलिंग एवं क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर सतत निगरानी के दौरान प्राप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई।* मुख्य बिंदु दिनांक 22.09.2026 को थाना कुम्हारी पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को शराब एवं बिक्री रकम सहित पकड़ा गया तथा आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। संक्षिप्त विवरण दिनांक 22.09.2026 को थाना कुम्हारी क्षेत्र में पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि केवलचाम रोड, परसदा, कुम्हारी क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध रूप से देशी शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर घेराबंदी कर आरोपी डालेन्द्र उर्फ डालू सेन, उम्र 20 वर्ष, निवासी वार्ड 16, परसदा, थाना कुम्हारी, जिला दुर्ग को पकड़ा गया। आरोपी के पास रखी सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी की तलाशी लेने पर उसमें 30 पौवा शोले देशी मसाला शराब मिली। आरोपी के कब्जे से शराब बिक्री की रकम ₹100 भी बरामद की गई। मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका) आरोपी द्वारा शराब को प्लास्टिक बोरी में रखकर क्षेत्र में पुलिस की नजर से बचते हुए अवैध रूप से बिक्री किए जाने की जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर पुलिस ने घेराबंदी कर कार्रवाई की। घटना स्थल केवलचाम रोड, परसदा, थाना कुम्हारी क्षेत्र, जिला दुर्ग। आरोपी का नाम डालेन्द्र उर्फ डालू सेन, उम्र 20 वर्ष, निवासी वार्ड 16, परसदा, थाना कुम्हारी, जिला दुर्ग। जप्त सामग्री 1. 30 पौवा शोले देशी मसाला शराब, कीमत लगभग ₹3,000। 2. शराब बिक्री की रकम ₹100। कुल जुमला कीमत ₹3,100। सराहनीय कार्य उक्त कार्रवाई में थाना कुम्हारी के पीएसआई गगासागर पात्र, आरक्षक क्रमांक 1734 दशरथ सेठी एवं आरक्षक क्रमांक 840 राजेश पूर्व की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दुर्ग पुलिस की अपील दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध शराब की बिक्री अथवा अन्य अवैधानिक गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान को यथासंभव गोपनीय रखते हुए नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। —0000—
    2
    कुम्हारी पुलिस की कार्रवाई – अवैध रूप से शराब बिक्री करते युवक को घेराबंदी कर पकड़ा, 30 पौवा देशी मसाला शराब एवं बिक्री रकम सहित कुल ₹3,100 की सामग्री जप्त
*कुम्हारी पुलिस की कार्रवाई – अवैध रूप से शराब बिक्री करते युवक को घेराबंदी कर पकड़ा, 30 पौवा देशी मसाला शराब एवं बिक्री रकम सहित कुल ₹3,100 की सामग्री जप्त*
▪️ *कुम्हारी पुलिस की सघन पेट्रोलिंग के दौरान परसदा क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बिक्री किए जाने की सूचना पर तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया।*
▪️ *आरोपी के कब्जे से 30 पौवा शोले देशी मसाला शराब, अनुमानित कीमत ₹3,000 तथा शराब बिक्री की रकम ₹100 बरामद की गई।*
▪️ *पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 286/2026, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।*
▪️ *कुम्हारी पुलिस की नियमित पेट्रोलिंग एवं क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर सतत निगरानी के दौरान प्राप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई।*
मुख्य बिंदु
दिनांक 22.09.2026 को थाना कुम्हारी पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को शराब एवं बिक्री रकम सहित पकड़ा गया तथा आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
संक्षिप्त विवरण
दिनांक 22.09.2026 को थाना कुम्हारी क्षेत्र में पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि केवलचाम रोड, परसदा, कुम्हारी क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध रूप से देशी शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर घेराबंदी कर आरोपी डालेन्द्र उर्फ डालू सेन, उम्र 20 वर्ष, निवासी वार्ड 16, परसदा, थाना कुम्हारी, जिला दुर्ग को पकड़ा गया। आरोपी के पास रखी सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी की तलाशी लेने पर उसमें 30 पौवा शोले देशी मसाला शराब मिली। आरोपी के कब्जे से शराब बिक्री की रकम ₹100 भी बरामद की गई।
मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका)
आरोपी द्वारा शराब को प्लास्टिक बोरी में रखकर क्षेत्र में पुलिस की नजर से बचते हुए अवैध रूप से बिक्री किए जाने की जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर पुलिस ने घेराबंदी कर कार्रवाई की।
घटना स्थल
केवलचाम रोड, परसदा, थाना कुम्हारी क्षेत्र, जिला दुर्ग।
आरोपी का नाम
डालेन्द्र उर्फ डालू सेन, उम्र 20 वर्ष, निवासी वार्ड 16, परसदा, थाना कुम्हारी, जिला दुर्ग।
जप्त सामग्री
1. 30 पौवा शोले देशी मसाला शराब, कीमत लगभग ₹3,000।
2. शराब बिक्री की रकम ₹100।
कुल जुमला कीमत ₹3,100।
सराहनीय कार्य
उक्त कार्रवाई में थाना कुम्हारी के पीएसआई गगासागर पात्र, आरक्षक क्रमांक 1734 दशरथ सेठी एवं आरक्षक क्रमांक 840 राजेश पूर्व की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध शराब की बिक्री अथवा अन्य अवैधानिक गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान को यथासंभव गोपनीय रखते हुए नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
—0000—
    user_हेमंत उमरे ,7509375525
    हेमंत उमरे ,7509375525
    दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
  • संत रामपाल जी महाराज जी के शिष्य ने किया देह दान बना चर्चा का विषय
    1
    संत रामपाल जी महाराज जी के शिष्य ने किया देह दान बना चर्चा का विषय
    user_MANNU SIDAR ji
    MANNU SIDAR ji
    Farmer बसना, महासमुंद, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • हरिभूमि परिवार के द्वारा चकरभाठा थाना परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल ह हरिभूमि परिवार के द्वारा चकरभाठा थाना परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं जनप्रतिनिधि मंगलवार की साम 5 बजे चकरभाठा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को हरिभूमि परिवार बिलासपुर के द्वारा चकरभाठा थाना परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात राम गोपाल करियारे एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय राजेश जोशी थाना प्रभारी भावेश संडे उपस्थित रहे साथ ही क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी का एवं हरिभूमि परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां फलदार छायादार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया गया और ट्री गार्ड लगा कार पौधो का संरक्षण किया गया इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह ने हरी भूमि परिवार द्वारा आयोजित इस वृक्षारोपण कार्यक्रम की सराहना करते हुए का की हर वर्ष हरिभूमि परिवार के द्वारा जिले के किसी एक थाना में वृक्षारोपण कर हरियाली का संदेश दिया जाता है जिसमें मुझे शामिल होने का मौका मिलता है हरी भूमि परिवार का यह प्रयास अनुकरणीय है हरी भूमि परिवार के द्वारा थाना परिसर को और भी हरा भरा करने का प्रयास जारी है ताकि कोई भी यहां आए तो उन्हें हर-भरे वर्षों की छाया मिल सके वृक्ष समस्त मानव जीवन के लिए महत्वपूर्ण है साथ ही समस्त जीव जंतु के लिए महत्वपूर्ण है इसलिए उन्होंने सभी से अपील की की अपने आसपास हरे भरे पौधे लगाए और उनकी देखभाल कर उन्हें बड़ा करें क्योंकि काकरीटी करण की वजह से गर्मी के दिनों में तापमान बहुत बढ़ जाता है उस वक्त यह हरे भरे वृछ हमें स्वच्छ ऑक्सीजन प्रदान कराते हैं एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात राम गोपाल करियारे ने भी हरी भूमि परिवार के द्वारा आयोजित इस वृक्षारोपण कार्यक्रम कि सराहना करते हुए कहा कि वृक्ष मानव जीवन के लिए अति आवश्यक है हरी भूमि परिवार की यह पहल निश्चित तौर पर लोगों के लिए प्रेरणादायक बनेगी हमें अपने आसपास के वातावरण को हरा भरा बनाने के लिए वृक्षारोपण आवश्यक है एवं उसकी देखभाल उससे भी ज्यादा आवश्यक है इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी नगर पालिका बोदरी के समस्त जनप्रतिनिधि मीडिया के पत्रकार बंधुओ ने भी वृछारोपण कर हरियाली का संदेश दिया
    1
    हरिभूमि परिवार के द्वारा चकरभाठा थाना परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल ह
हरिभूमि परिवार के द्वारा चकरभाठा थाना परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं जनप्रतिनिधि 
मंगलवार की साम 5 बजे चकरभाठा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 
मंगलवार को हरिभूमि परिवार बिलासपुर के द्वारा चकरभाठा थाना परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात राम गोपाल करियारे एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय राजेश जोशी थाना प्रभारी भावेश संडे  उपस्थित रहे साथ ही क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी का एवं हरिभूमि परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां फलदार छायादार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया गया और ट्री गार्ड लगा कार पौधो का संरक्षण किया गया 
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह ने हरी भूमि परिवार द्वारा आयोजित इस वृक्षारोपण कार्यक्रम की सराहना करते हुए का की हर वर्ष हरिभूमि परिवार के द्वारा जिले के किसी एक थाना में वृक्षारोपण कर हरियाली का संदेश दिया जाता है जिसमें मुझे शामिल होने का मौका मिलता है हरी भूमि परिवार का यह प्रयास अनुकरणीय है हरी भूमि परिवार के द्वारा थाना परिसर को और भी हरा भरा करने का प्रयास जारी है ताकि कोई भी यहां आए तो उन्हें हर-भरे वर्षों की छाया मिल सके वृक्ष समस्त मानव जीवन के लिए महत्वपूर्ण है साथ ही समस्त जीव जंतु के लिए महत्वपूर्ण है इसलिए उन्होंने सभी से अपील की की अपने आसपास हरे भरे पौधे लगाए और उनकी देखभाल कर उन्हें बड़ा करें क्योंकि काकरीटी करण की वजह से गर्मी के दिनों में तापमान बहुत बढ़ जाता है उस वक्त यह हरे भरे वृछ हमें स्वच्छ ऑक्सीजन प्रदान कराते हैं
एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात राम गोपाल करियारे ने भी हरी भूमि परिवार के द्वारा आयोजित इस वृक्षारोपण कार्यक्रम कि सराहना करते हुए कहा कि वृक्ष मानव जीवन के लिए अति आवश्यक है हरी भूमि परिवार की यह पहल निश्चित तौर पर लोगों के लिए प्रेरणादायक बनेगी हमें अपने आसपास के वातावरण को हरा भरा बनाने के लिए वृक्षारोपण आवश्यक है एवं उसकी देखभाल उससे भी ज्यादा आवश्यक है
इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी नगर पालिका बोदरी के समस्त जनप्रतिनिधि मीडिया के पत्रकार बंधुओ ने भी वृछारोपण कर हरियाली का संदेश दिया
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    7 hrs ago
  • गुरुर के शीतला मंदिर में चोरी करते एक अज्ञात आरोपी का CCTV फुटेज आया सामने छत्तीसगढ़ के बालोद जिले मे इन दिनो अज्ञात चोरों द्वारा मंदिरो को निशाना बनाया जा रहा है। बीते माह जिले कमरौद स्थित हनुमान मंदिर, ग्राम कनेरी स्थित कंकालीन मैया मंदिर सहित कुलिया, धनोरा, तार्री जैसे अन्य गांव के मंदिर म पूर्व मे चोरी की वारदात हो चुकी है, लेकिन अब अज्ञात चोरो ने ब्लॉक मुख्यालय गुरुर मे स्थित शीतला मंदिर को निशाना बनाया है, जहां से सोने की टॉप्स, चरण पादुका सहित दान पेटी को भी अज्ञात चोर ले गए है। गुरुर के शीतला मंदिर मे चोरी करते एक अज्ञात आरोपी का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसके आधार पर मंदिर प्रबंधन एवं नगर विकास समिति के सहयोग से थाने मे शिकायत की गई है, लेकिन अब तक इस संबंध मे कोई सुराग नही मिल पाया है। मंदिरो के अलावा गुरुर के दुकान सहित ग्राम भरदा, धोबनपुरी, बगदई, रमतरा, कोलिहामार जैसे अन्य गांव के घरों मे भी चोरी की वारदात हो चुकी है।
    1
    गुरुर के शीतला मंदिर में चोरी करते एक अज्ञात आरोपी का CCTV फुटेज आया सामने
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले मे इन दिनो अज्ञात चोरों द्वारा मंदिरो को निशाना बनाया जा रहा है। बीते माह जिले कमरौद स्थित हनुमान मंदिर, ग्राम कनेरी स्थित कंकालीन मैया मंदिर सहित कुलिया, धनोरा, तार्री जैसे अन्य गांव के मंदिर म पूर्व मे चोरी की वारदात हो चुकी है, लेकिन अब अज्ञात चोरो ने ब्लॉक मुख्यालय गुरुर मे स्थित शीतला मंदिर को निशाना बनाया है, जहां से सोने की टॉप्स, चरण पादुका सहित दान पेटी को भी अज्ञात चोर ले गए है। गुरुर के शीतला मंदिर मे चोरी करते एक अज्ञात आरोपी का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसके आधार पर मंदिर प्रबंधन एवं नगर विकास समिति के सहयोग से थाने मे शिकायत की गई है, लेकिन अब तक इस संबंध मे कोई सुराग नही मिल पाया है। मंदिरो के अलावा गुरुर के दुकान सहित ग्राम भरदा, धोबनपुरी, बगदई, रमतरा, कोलिहामार जैसे अन्य गांव के घरों मे भी चोरी की वारदात हो चुकी है।
    user_खोमेश्वर गुरुपंच - रिपोर्टर
    खोमेश्वर गुरुपंच - रिपोर्टर
    Voice of people गुरुर, बालोद, छत्तीसगढ़•
    14 hrs ago
  • भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स में रचा इतिहास, श्रीलंका को 147 रन से रौंदकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़ मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ। नागोया (जापान)। एशियन गेम्स 2026 में भारत को पहला गोल्ड मेडल महिला क्रिकेट टीम ने दिलाया है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने फाइनल में श्रीलंका को 147 रन के भारी अंतर से हराकर लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स का गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। यह जीत भारत के लिए इस संस्करण का पहला स्वर्ण पदक साबित हुई। कोरोगी एथलेटिक पार्क/कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क, निशिन में खेले गए खिताबी मुकाबले में टॉस जीतकर भारत ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने ओपनिंग में तूफानी साझेदारी की। दोनों ने 99 रन की शानदार ओपनिंग पार्टनरशिप बनाई। शेफाली वर्मा 29 गेंद में 48 रन (3 चौके, 3 छक्के) बनाकर आउट हो गईं। स्मृति मंधाना ने 45 गेंद में 79 रन का धमाकेदार पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 7 छक्के शामिल थे। मंधाना की इस पारी ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 11,000 रन पूरे करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बना दिया। इसके बाद ऋचा घोष ने 22 गेंद में नाबाद 49 रन (6 चौके, 3 छक्के) ठोककर भारत को 20 ओवर में 3 विकेट पर 216 रन का विशाल स्कोर दिलाया। यह एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है। हरमनप्रीत कौर ने भी 19 रन का योगदान दिया। जवाब में श्रीलंकाई टीम भारतीय गेंदबाजों के आगे पूरी तरह ढेर हो गई। चामरी अथापथ्थु के 21 गेंद में 29 रन के अलावा कोई बल्लेबाज टिक नहीं पाया। दीप्ति शर्मा ने महज 6 रन देकर 3 विकेट लिए। शेफाली वर्मा (2/3), श्रेयंका पाटिल (2/9) और श्री चरणी (2/13) ने भी दो-दो विकेट झटके। श्रीलंका महज 15.4 ओवर में 69 रन पर ऑलआउट हो गई। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने 2023 हांग्जो एशियन गेम्स के बाद लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल हासिल किया। इससे पहले 2023 में भी भारत ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर स्वर्ण पदक जीता था। इस जीत से भारत का मेडल टैली 1 गोल्ड, 4 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज के साथ कुल 7 मेडल पर पहुंच गया। भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। श्रीलंका को सिल्वर जबकि पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़ मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ। #swatantrashort #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh #news #shorts #swatantralive Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH
    1
    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स में रचा इतिहास, श्रीलंका को 147 रन से रौंदकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया
स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़
मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ।
नागोया (जापान)। एशियन गेम्स 2026 में भारत को पहला गोल्ड मेडल महिला क्रिकेट टीम ने दिलाया है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने फाइनल में श्रीलंका को 147 रन के भारी अंतर से हराकर लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स का गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। यह जीत भारत के लिए इस संस्करण का पहला स्वर्ण पदक साबित हुई।
कोरोगी एथलेटिक पार्क/कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क, निशिन में खेले गए खिताबी मुकाबले में टॉस जीतकर भारत ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने ओपनिंग में तूफानी साझेदारी की। दोनों ने 99 रन की शानदार ओपनिंग पार्टनरशिप बनाई। शेफाली वर्मा 29 गेंद में 48 रन (3 चौके, 3 छक्के) बनाकर आउट हो गईं। स्मृति मंधाना ने 45 गेंद में 79 रन का धमाकेदार पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 7 छक्के शामिल थे। मंधाना की इस पारी ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 11,000 रन पूरे करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बना दिया।
इसके बाद ऋचा घोष ने 22 गेंद में नाबाद 49 रन (6 चौके, 3 छक्के) ठोककर भारत को 20 ओवर में 3 विकेट पर 216 रन का विशाल स्कोर दिलाया। यह एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है। हरमनप्रीत कौर ने भी 19 रन का योगदान दिया।
जवाब में श्रीलंकाई टीम भारतीय गेंदबाजों के आगे पूरी तरह ढेर हो गई। चामरी अथापथ्थु के 21 गेंद में 29 रन के अलावा कोई बल्लेबाज टिक नहीं पाया। दीप्ति शर्मा ने महज 6 रन देकर 3 विकेट लिए। शेफाली वर्मा (2/3), श्रेयंका पाटिल (2/9) और श्री चरणी (2/13) ने भी दो-दो विकेट झटके। श्रीलंका महज 15.4 ओवर में 69 रन पर ऑलआउट हो गई।
इस जीत के साथ टीम इंडिया ने 2023 हांग्जो एशियन गेम्स के बाद लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल हासिल किया। इससे पहले 2023 में भी भारत ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर स्वर्ण पदक जीता था। इस जीत से भारत का मेडल टैली 1 गोल्ड, 4 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज के साथ कुल 7 मेडल पर पहुंच गया।
भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। श्रीलंका को सिल्वर जबकि पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।
स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़
मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ।
#swatantrashort #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh  #news #shorts #swatantralive Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH
    user_SWATANTRA NEW'S CHHATTISGARH
    SWATANTRA NEW'S CHHATTISGARH
    दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
  • रात्रि के घरो मे रेकी कर खडी वाहनो को चोरी करने वाले दो आरोपियों को बिल्हा पुलिस रात्रि के घरो मे रेकी कर खडी वाहनो को चोरी करने वाले दो आरोपियों को बिल्हा पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल मंगलवार को साम 7 बजे बिल्हा पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी अनुसार ◾ नाम आरोपी - 1. अमन जोशी पिता मोहन जोशी उम्र 19 वर्ष निवासी डोडकी थाना बिल्हा जिला बिलासपुर। 2. निखिल माण्डले पिता नारायण माण्डले उम्र 20 वर्ष निवासी डोडकी थाना बिल्हा जिला बिलासपुर। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी परमेश्वर जांगडे पिता जमुना दास जांगडे उम्र 25 वर्ष निवासी डोडकी थाना बिल्हा जिला बिलासपुर का थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 21.09.2026 के रात्रि मे घर के सामने खडी किये मोटर सायकल हीरो एचएफ डिलक्स क्र. सीजी10वाय 3440 को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले जाने के रिपोर्ट पर अपराध धारा - 303(2) भा.न्या.सं. पंजीबध्द कर थाना प्रभारी द्वारा हालत से वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराकर चोरी हुये मोटर सायकल की पतासाजी दौरान उक्त मो.सा. मे 02 व्यक्ति उडगन फाटक के पास घूम रहे थे जिसे बिल्हा पुलिस के द्वारा पकडकर थाना लाकर पूछताछ करने पर परमेश्वर जांगडे के घर से मो. सा. चोरी करना स्वीकार किये। प्रकरण के आरोपियो से चोरी हुये मोटर सायकल एचएफ डिलक्स क्र. सीजी10वाय 3440 बरामद कर दोनो आरोपियो को विधिवत् गिरफतार कर माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बिल्हा निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, उनि जी.एल. चन्द्राकर, प्रशिक्षु उनि शेखर, आरक्षक 1431 अर्जुन जांगडे व आर. 1390 संतोष मरकाम की अहम भूमिका रही।
    1
    रात्रि के घरो मे रेकी कर खडी वाहनो को चोरी करने वाले दो आरोपियों को बिल्हा पुलिस
रात्रि के घरो मे रेकी कर खडी वाहनो को चोरी करने वाले दो आरोपियों को बिल्हा पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल 
मंगलवार को साम 7 बजे बिल्हा पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी अनुसार 
◾ नाम आरोपी - 1. अमन जोशी पिता मोहन जोशी उम्र 19 वर्ष निवासी डोडकी थाना बिल्हा जिला  बिलासपुर। 
2. निखिल माण्डले पिता नारायण माण्डले उम्र 20 वर्ष निवासी डोडकी थाना बिल्हा जिला बिलासपुर।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी परमेश्वर जांगडे पिता जमुना दास जांगडे उम्र 25 वर्ष निवासी डोडकी थाना बिल्हा जिला बिलासपुर का थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 21.09.2026 के रात्रि मे घर के सामने खडी किये मोटर सायकल हीरो एचएफ डिलक्स क्र. सीजी10वाय 3440 को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले जाने के रिपोर्ट पर अपराध धारा - 303(2) भा.न्या.सं.  पंजीबध्द कर थाना प्रभारी द्वारा हालत से वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराकर चोरी हुये मोटर सायकल की पतासाजी दौरान उक्त मो.सा. मे 02 व्यक्ति उडगन फाटक के पास घूम रहे थे जिसे बिल्हा पुलिस के द्वारा पकडकर थाना लाकर पूछताछ करने पर परमेश्वर जांगडे के घर से मो. सा. चोरी करना स्वीकार किये। प्रकरण के आरोपियो से चोरी हुये मोटर सायकल एचएफ डिलक्स क्र. सीजी10वाय 3440 बरामद कर दोनो आरोपियो को विधिवत् गिरफतार कर माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। 
प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बिल्हा निरीक्षक तोपसिंह नवरंग,  उनि जी.एल. चन्द्राकर, प्रशिक्षु उनि शेखर, आरक्षक 1431 अर्जुन जांगडे व आर. 1390 संतोष मरकाम की अहम भूमिका रही।
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    9 hrs ago
  • महानदी पुल में हुआ हुआ बड़ा सड़क हादसा, पिकअप की टक्कर से बाइक सवार पुल से नीचे गिरे, एक की मौत BREAKING NEWS....राजिम महानदी पुल में हुआ हुआ बड़ा सड़क हादसा, पिकअप की टक्कर से बाइक सवार पुल से नीचे गिरे, एक की मौत राजिम से नवापारा आ रहे थे बाइक सवार दो लोग महानदी पुल पर पिकअप ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर टक्कर के बाद बाइक सवार देवेंद्र शर्मा पुल से नीचे जा गिरे हादसे में देवेंद्र शर्मा (55) की मौत जबकि उनके साथी साथी सुनील जैन घायल दोनों राजिम निवासी बताए जा रहे हैं पिकअप धमतरी-साकरा क्षेत्र की बताई जा रही चालक के नशे में होने की बात सामने आ रही है पुलिस मौके पर, हादसे की जांच जारी
    2
    महानदी पुल में हुआ  हुआ  बड़ा सड़क हादसा,

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार पुल से नीचे गिरे, एक की मौत
BREAKING NEWS....राजिम 
महानदी पुल में हुआ  हुआ  बड़ा सड़क हादसा,
पिकअप की टक्कर से बाइक सवार पुल से नीचे गिरे, एक की मौत
राजिम से नवापारा आ रहे थे बाइक सवार दो लोग
महानदी पुल पर पिकअप ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर
टक्कर के बाद बाइक सवार  देवेंद्र शर्मा पुल से नीचे जा गिरे
हादसे में देवेंद्र शर्मा (55) की मौत
जबकि उनके साथी साथी सुनील जैन घायल
दोनों राजिम निवासी बताए जा रहे हैं
पिकअप धमतरी-साकरा क्षेत्र की बताई जा रही
चालक के नशे में होने की बात सामने आ रही है
पुलिस मौके पर, हादसे की जांच जारी
    user_नागेन्द्र निषाद
    नागेन्द्र निषाद
    राजिम, गरियाबंद, छत्तीसगढ़•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.