logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

महानदी पुल में हुआ हुआ बड़ा सड़क हादसा, पिकअप की टक्कर से बाइक सवार पुल से नीचे गिरे, एक की मौत BREAKING NEWS....राजिम महानदी पुल में हुआ हुआ बड़ा सड़क हादसा, पिकअप की टक्कर से बाइक सवार पुल से नीचे गिरे, एक की मौत राजिम से नवापारा आ रहे थे बाइक सवार दो लोग महानदी पुल पर पिकअप ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर टक्कर के बाद बाइक सवार देवेंद्र शर्मा पुल से नीचे जा गिरे हादसे में देवेंद्र शर्मा (55) की मौत जबकि उनके साथी साथी सुनील जैन घायल दोनों राजिम निवासी बताए जा रहे हैं पिकअप धमतरी-साकरा क्षेत्र की बताई जा रही चालक के नशे में होने की बात सामने आ रही है पुलिस मौके पर, हादसे की जांच जारी

14 hrs ago
user_नागेन्द्र निषाद
नागेन्द्र निषाद
राजिम, गरियाबंद, छत्तीसगढ़•
14 hrs ago

महानदी पुल में हुआ हुआ बड़ा सड़क हादसा, पिकअप की टक्कर से बाइक सवार पुल से नीचे गिरे, एक की मौत BREAKING NEWS....राजिम महानदी पुल में हुआ हुआ बड़ा सड़क हादसा, पिकअप की टक्कर से बाइक सवार पुल से नीचे गिरे, एक की मौत राजिम से नवापारा आ रहे थे बाइक सवार दो लोग महानदी पुल पर पिकअप ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर टक्कर के बाद बाइक सवार देवेंद्र शर्मा पुल से नीचे जा गिरे हादसे में देवेंद्र शर्मा (55) की मौत जबकि उनके साथी साथी सुनील जैन घायल दोनों राजिम निवासी बताए जा रहे हैं पिकअप धमतरी-साकरा क्षेत्र की बताई जा रही चालक के नशे में होने की बात सामने आ रही है पुलिस मौके पर, हादसे की जांच जारी

More news from Raipur and nearby areas
  • बाल गोपाल गणेश उत्सव समिति ने आयोजित की महाआरती, मूर्तिकार टीकम चक्रधारी का किया सम्मान नवापारा-राजिम। वार्ड क्रमांक 12 स्थित मां परमेश्वरी मंदिर के समीप बाल गोपाल गणेश उत्सव समिति द्वारा भगवान श्री गणेश की भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे। वैदिक मंत्रोच्चार और आरती से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। महाआरती के दौरान पंडित योगीराज शर्मा एवं आलोक शर्मा की टीम ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधानपूर्वक भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कराई। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। महाआरती के पश्चात समिति द्वारा गणेश प्रतिमा के मूर्तिकार टीकम चक्रधारी का सम्मान किया गया। समिति अध्यक्ष छत्रेश तिवारी के मार्गदर्शन में सदस्यों ने टीकम चक्रधारी को स्मृति चिन्ह, श्रीफल एवं शाल भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर अनिल देवांगन, धर्मेंद्र देवांगन, बादल देवांगन, तामेश्वर साहू, देवराज साहू, पुनीत देवांगन, चंद्रेश तिवारी, रणबीर शर्मा, कोमल सोनकर, छवि साहू, तोषन साहू, समीर यादव, नयन कहार, हर्षित कंसारी, श्लोक शर्मा एवं अपूर्व गुप्ता सहित समिति के सदस्य एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। समिति सदस्यों ने कहा कि गणेश उत्सव धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने का माध्यम है। इसके माध्यम से बच्चों एवं युवाओं को धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। आगामी दिनों में भी गणेश उत्सव के तहत विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
    1
    बाल गोपाल गणेश उत्सव समिति ने आयोजित की महाआरती, मूर्तिकार टीकम चक्रधारी का किया सम्मान
नवापारा-राजिम। वार्ड क्रमांक 12 स्थित मां परमेश्वरी मंदिर के समीप बाल गोपाल गणेश उत्सव समिति द्वारा भगवान श्री गणेश की भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे। वैदिक मंत्रोच्चार और आरती से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
महाआरती के दौरान पंडित योगीराज शर्मा एवं आलोक शर्मा की टीम ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधानपूर्वक भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कराई। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
महाआरती के पश्चात समिति द्वारा गणेश प्रतिमा के मूर्तिकार टीकम चक्रधारी का सम्मान किया गया। समिति अध्यक्ष छत्रेश तिवारी के मार्गदर्शन में सदस्यों ने टीकम चक्रधारी को स्मृति चिन्ह, श्रीफल एवं शाल भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर अनिल देवांगन, धर्मेंद्र देवांगन, बादल देवांगन, तामेश्वर साहू, देवराज साहू, पुनीत देवांगन, चंद्रेश तिवारी, रणबीर शर्मा, कोमल सोनकर, छवि साहू, तोषन साहू, समीर यादव, नयन कहार, हर्षित कंसारी, श्लोक शर्मा एवं अपूर्व गुप्ता सहित समिति के सदस्य एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
समिति सदस्यों ने कहा कि गणेश उत्सव धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने का माध्यम है। इसके माध्यम से बच्चों एवं युवाओं को धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। आगामी दिनों में भी गणेश उत्सव के तहत विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
    user_तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    Artist Gobra Navapara, Raipur•
    17 hrs ago
  • सिन्हा कलार समाज के नवीन भवन के लोकार्पण समारोह में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बालोद में सिन्हा कलार समाज के जिला स्तरीय भवन के लोकार्पण समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए। यहां विधायक संगीता सिन्हा, पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा सहित सिन्हा कलार समाज के प्रमुख पदाधिकारी द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जोरदार स्वागत सम्मान किया गया। लोकार्पण समारोह के दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों पर निशाना साधा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर चलाए गए आशीर्वाद का दीया अभियान पर तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री हमसे कह रहे हैं- तेल बचाओ, तेल कम खाओ और बचे हुए तेल से दीया जलाओ। बघेल ने महंगाई और बिजली के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा।
    1
    सिन्हा कलार समाज के नवीन भवन के लोकार्पण समारोह में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
बालोद में सिन्हा कलार समाज के जिला स्तरीय भवन के लोकार्पण समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए। यहां विधायक संगीता सिन्हा, पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा सहित सिन्हा कलार समाज के प्रमुख पदाधिकारी द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जोरदार स्वागत सम्मान किया गया। लोकार्पण समारोह के दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों पर निशाना साधा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर चलाए गए आशीर्वाद का दीया अभियान पर तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री हमसे कह रहे हैं- तेल बचाओ, तेल कम खाओ और बचे हुए तेल से दीया जलाओ। बघेल ने महंगाई और बिजली के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा।
    user_खोमेश्वर गुरुपंच - रिपोर्टर
    खोमेश्वर गुरुपंच - रिपोर्टर
    Voice of people गुरुर, बालोद, छत्तीसगढ़•
    17 hrs ago
  • स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़ मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ भारत ने रचा इतिहास, टी20आई में 200 जीत हासिल करने वाली दुनिया की पहली टीम बनी सानो (जापान), 22 सितंबर 2026: भारतीय क्रिकेट टीम ने मंगलवार को इतिहास रच दिया। जापान के खिलाफ एकमात्र टी20 इंटरनेशनल मैच में महज 2 रन से रोमांचक जीत हासिल कर टीम इंडिया पुरुष टी20आई में 200 मैच जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई। यह उपलब्धि किसी भी राष्ट्रीय या फ्रैंचाइजी टीम ने पहले नहीं हासिल की थी। बारिश के कारण मैच सिर्फ 5-5 ओवर का कर दिया गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत सिर्फ 32/4 रन ही बना पाया। जवाब में जापान को 33 रन का लक्ष्य मिला, लेकिन भारतीय स्पिनर्स ने उन्हें 30/3 पर रोक दिया। आखिरी ओवर में 8 रन की जरूरत थी, लेकिन एक्सआर पटेल ने सिर्फ 5 रन ही दिए और भारत ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। मैच की मुख्य बातें: भारत की ओर से कप्तान श्रेयस अय्यर सबसे सफल बल्लेबाज रहे। उन्होंने 12 गेंदों पर 16 रन बनाए। संजू सैमसन ने 7 गेंदों पर 9 रन बनाए। अभिषेक शर्मा पहले ही बॉल पर आउट हो गए। जापान की ओर से कप्तान केंडल काडोवाकी-फ्लेमिंग ने 12 रन बनाए। भारतीय गेंदबाजी में वाशिंगटन सुंदर ने 2 विकेट लिए, जबकि एक्सआर पटेल ने आखिरी ओवर में निर्णायक भूमिका निभाई। पूरा मैच स्पिन का रहा। दोनों टीमों ने मिलाकर सिर्फ 4 बाउंड्री ही लगाईं। भारत के टी20आई माइलस्टोन: माइलस्टोन प्रतिद्वंद्वी स्थान साल मार्जिन पहली जीत दक्षिण अफ्रीका जोहान्सबर्ग 2006 6 विकेट 50वीं जीत श्रीलंका कोलंबो (आरपीएस) 2017 7 विकेट 100वीं जीत वेस्टइंडीज कोलकाता 2022 8 रन 150वीं जीत ऑस्ट्रेलिया ग्रोस आइलेट 2024 24 रन 200वीं जीत जापान सानो 2026 2 रन भारत ने साल 2006 से टी20 इंटरनेशनल खेलना शुरू किया था। अब तक टीम 291 मैच खेलकर 200 जीत हासिल कर चुकी है (जिसमें सुपर ओवर की जीत भी शामिल हैं)। दूसरे स्थान पर पाकिस्तान है, जिसने करीब 300 मैचों में 174-176 जीत दर्ज की हैं। न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड काफी पीछे हैं। टीम इंडिया तीन बार टी20 विश्व कप जीत चुकी है। जापान के खिलाफ यह दोनों टीमों के बीच पहला पुरुष टी20आई मुकाबला था। भारत अगले सप्ताह एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल का बचाव करने उतरेगा। यह जीत सिर्फ एक माइलस्टोन नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट की निरंतरता और वर्चस्व का प्रतीक है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम ने एक बार फिर साबित कर दिया कि छोटी टीमों के खिलाफ भी सतर्कता बरतनी जरूरी है। स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़ मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ। #swatantrashort #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh #news #shorts #swatantralive Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH
    1
    स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़
मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ
भारत ने रचा इतिहास, टी20आई में 200 जीत हासिल करने वाली दुनिया की पहली टीम बनी
सानो (जापान), 22 सितंबर 2026: भारतीय क्रिकेट टीम ने मंगलवार को इतिहास रच दिया। जापान के खिलाफ एकमात्र टी20 इंटरनेशनल मैच में महज 2 रन से रोमांचक जीत हासिल कर टीम इंडिया पुरुष टी20आई में 200 मैच जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई। यह उपलब्धि किसी भी राष्ट्रीय या फ्रैंचाइजी टीम ने पहले नहीं हासिल की थी।
बारिश के कारण मैच सिर्फ 5-5 ओवर का कर दिया गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत सिर्फ 32/4 रन ही बना पाया। जवाब में जापान को 33 रन का लक्ष्य मिला, लेकिन भारतीय स्पिनर्स ने उन्हें 30/3 पर रोक दिया। आखिरी ओवर में 8 रन की जरूरत थी, लेकिन एक्सआर पटेल ने सिर्फ 5 रन ही दिए और भारत ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की।
मैच की मुख्य बातें:
भारत की ओर से कप्तान श्रेयस अय्यर सबसे सफल बल्लेबाज रहे। उन्होंने 12 गेंदों पर 16 रन बनाए। संजू सैमसन ने 7 गेंदों पर 9 रन बनाए। अभिषेक शर्मा पहले ही बॉल पर आउट हो गए।
जापान की ओर से कप्तान केंडल काडोवाकी-फ्लेमिंग ने 12 रन बनाए।
भारतीय गेंदबाजी में वाशिंगटन सुंदर ने 2 विकेट लिए, जबकि एक्सआर पटेल ने आखिरी ओवर में निर्णायक भूमिका निभाई।
पूरा मैच स्पिन का रहा। दोनों टीमों ने मिलाकर सिर्फ 4 बाउंड्री ही लगाईं।
भारत के टी20आई माइलस्टोन:
माइलस्टोन
प्रतिद्वंद्वी
स्थान
साल
मार्जिन
पहली जीत
दक्षिण अफ्रीका
जोहान्सबर्ग
2006
6 विकेट
50वीं जीत
श्रीलंका
कोलंबो (आरपीएस)
2017
7 विकेट
100वीं जीत
वेस्टइंडीज
कोलकाता
2022
8 रन
150वीं जीत
ऑस्ट्रेलिया
ग्रोस आइलेट
2024
24 रन
200वीं जीत
जापान
सानो
2026
2 रन
भारत ने साल 2006 से टी20 इंटरनेशनल खेलना शुरू किया था। अब तक टीम 291 मैच खेलकर 200 जीत हासिल कर चुकी है (जिसमें सुपर ओवर की जीत भी शामिल हैं)। दूसरे स्थान पर पाकिस्तान है, जिसने करीब 300 मैचों में 174-176 जीत दर्ज की हैं। न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड काफी पीछे हैं।
टीम इंडिया तीन बार टी20 विश्व कप जीत चुकी है। जापान के खिलाफ यह दोनों टीमों के बीच पहला पुरुष टी20आई मुकाबला था। भारत अगले सप्ताह एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल का बचाव करने उतरेगा।
यह जीत सिर्फ एक माइलस्टोन नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट की निरंतरता और वर्चस्व का प्रतीक है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम ने एक बार फिर साबित कर दिया कि छोटी टीमों के खिलाफ भी सतर्कता बरतनी जरूरी है।
स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़
मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ।
#swatantrashort #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh  #news #shorts #swatantralive Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH
    user_SWATANTRA NEW'S CHHATTISGARH
    SWATANTRA NEW'S CHHATTISGARH
    दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    10 hrs ago
  • कुम्हारी पुलिस की कार्रवाई – अवैध रूप से शराब बिक्री करते युवक को घेराबंदी कर पकड़ा, 30 पौवा देशी मसाला शराब एवं बिक्री रकम सहित कुल ₹3,100 की सामग्री जप्त *कुम्हारी पुलिस की कार्रवाई – अवैध रूप से शराब बिक्री करते युवक को घेराबंदी कर पकड़ा, 30 पौवा देशी मसाला शराब एवं बिक्री रकम सहित कुल ₹3,100 की सामग्री जप्त* ▪️ *कुम्हारी पुलिस की सघन पेट्रोलिंग के दौरान परसदा क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बिक्री किए जाने की सूचना पर तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया।* ▪️ *आरोपी के कब्जे से 30 पौवा शोले देशी मसाला शराब, अनुमानित कीमत ₹3,000 तथा शराब बिक्री की रकम ₹100 बरामद की गई।* ▪️ *पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 286/2026, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।* ▪️ *कुम्हारी पुलिस की नियमित पेट्रोलिंग एवं क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर सतत निगरानी के दौरान प्राप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई।* मुख्य बिंदु दिनांक 22.09.2026 को थाना कुम्हारी पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को शराब एवं बिक्री रकम सहित पकड़ा गया तथा आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। संक्षिप्त विवरण दिनांक 22.09.2026 को थाना कुम्हारी क्षेत्र में पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि केवलचाम रोड, परसदा, कुम्हारी क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध रूप से देशी शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर घेराबंदी कर आरोपी डालेन्द्र उर्फ डालू सेन, उम्र 20 वर्ष, निवासी वार्ड 16, परसदा, थाना कुम्हारी, जिला दुर्ग को पकड़ा गया। आरोपी के पास रखी सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी की तलाशी लेने पर उसमें 30 पौवा शोले देशी मसाला शराब मिली। आरोपी के कब्जे से शराब बिक्री की रकम ₹100 भी बरामद की गई। मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका) आरोपी द्वारा शराब को प्लास्टिक बोरी में रखकर क्षेत्र में पुलिस की नजर से बचते हुए अवैध रूप से बिक्री किए जाने की जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर पुलिस ने घेराबंदी कर कार्रवाई की। घटना स्थल केवलचाम रोड, परसदा, थाना कुम्हारी क्षेत्र, जिला दुर्ग। आरोपी का नाम डालेन्द्र उर्फ डालू सेन, उम्र 20 वर्ष, निवासी वार्ड 16, परसदा, थाना कुम्हारी, जिला दुर्ग। जप्त सामग्री 1. 30 पौवा शोले देशी मसाला शराब, कीमत लगभग ₹3,000। 2. शराब बिक्री की रकम ₹100। कुल जुमला कीमत ₹3,100। सराहनीय कार्य उक्त कार्रवाई में थाना कुम्हारी के पीएसआई गगासागर पात्र, आरक्षक क्रमांक 1734 दशरथ सेठी एवं आरक्षक क्रमांक 840 राजेश पूर्व की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दुर्ग पुलिस की अपील दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध शराब की बिक्री अथवा अन्य अवैधानिक गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान को यथासंभव गोपनीय रखते हुए नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। —0000—
    2
    कुम्हारी पुलिस की कार्रवाई – अवैध रूप से शराब बिक्री करते युवक को घेराबंदी कर पकड़ा, 30 पौवा देशी मसाला शराब एवं बिक्री रकम सहित कुल ₹3,100 की सामग्री जप्त
*कुम्हारी पुलिस की कार्रवाई – अवैध रूप से शराब बिक्री करते युवक को घेराबंदी कर पकड़ा, 30 पौवा देशी मसाला शराब एवं बिक्री रकम सहित कुल ₹3,100 की सामग्री जप्त*
▪️ *कुम्हारी पुलिस की सघन पेट्रोलिंग के दौरान परसदा क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बिक्री किए जाने की सूचना पर तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया।*
▪️ *आरोपी के कब्जे से 30 पौवा शोले देशी मसाला शराब, अनुमानित कीमत ₹3,000 तथा शराब बिक्री की रकम ₹100 बरामद की गई।*
▪️ *पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 286/2026, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।*
▪️ *कुम्हारी पुलिस की नियमित पेट्रोलिंग एवं क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर सतत निगरानी के दौरान प्राप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई।*
मुख्य बिंदु
दिनांक 22.09.2026 को थाना कुम्हारी पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को शराब एवं बिक्री रकम सहित पकड़ा गया तथा आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
संक्षिप्त विवरण
दिनांक 22.09.2026 को थाना कुम्हारी क्षेत्र में पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि केवलचाम रोड, परसदा, कुम्हारी क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध रूप से देशी शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर घेराबंदी कर आरोपी डालेन्द्र उर्फ डालू सेन, उम्र 20 वर्ष, निवासी वार्ड 16, परसदा, थाना कुम्हारी, जिला दुर्ग को पकड़ा गया। आरोपी के पास रखी सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी की तलाशी लेने पर उसमें 30 पौवा शोले देशी मसाला शराब मिली। आरोपी के कब्जे से शराब बिक्री की रकम ₹100 भी बरामद की गई।
मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका)
आरोपी द्वारा शराब को प्लास्टिक बोरी में रखकर क्षेत्र में पुलिस की नजर से बचते हुए अवैध रूप से बिक्री किए जाने की जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर पुलिस ने घेराबंदी कर कार्रवाई की।
घटना स्थल
केवलचाम रोड, परसदा, थाना कुम्हारी क्षेत्र, जिला दुर्ग।
आरोपी का नाम
डालेन्द्र उर्फ डालू सेन, उम्र 20 वर्ष, निवासी वार्ड 16, परसदा, थाना कुम्हारी, जिला दुर्ग।
जप्त सामग्री
1. 30 पौवा शोले देशी मसाला शराब, कीमत लगभग ₹3,000।
2. शराब बिक्री की रकम ₹100।
कुल जुमला कीमत ₹3,100।
सराहनीय कार्य
उक्त कार्रवाई में थाना कुम्हारी के पीएसआई गगासागर पात्र, आरक्षक क्रमांक 1734 दशरथ सेठी एवं आरक्षक क्रमांक 840 राजेश पूर्व की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध शराब की बिक्री अथवा अन्य अवैधानिक गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान को यथासंभव गोपनीय रखते हुए नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
—0000—
    user_हेमंत उमरे ,7509375525
    हेमंत उमरे ,7509375525
    दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    13 hrs ago
  • जिला - बलौदाबाजार-भाटापारा में एक अभ्यस्थअपराधी पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही शुरू। सूचना जनहित में जारी - जानकार बने सुरक्षित रहें।
    1
    जिला - बलौदाबाजार-भाटापारा में एक अभ्यस्थअपराधी पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही शुरू।
सूचना जनहित में जारी - जानकार बने सुरक्षित रहें।
    user_Prabhat news 24
    Prabhat news 24
    पत्रकार बलौदा बाजार, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
  • भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स में रचा इतिहास, श्रीलंका को 147 रन से रौंदकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़ मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ। नागोया (जापान)। एशियन गेम्स 2026 में भारत को पहला गोल्ड मेडल महिला क्रिकेट टीम ने दिलाया है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने फाइनल में श्रीलंका को 147 रन के भारी अंतर से हराकर लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स का गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। यह जीत भारत के लिए इस संस्करण का पहला स्वर्ण पदक साबित हुई। कोरोगी एथलेटिक पार्क/कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क, निशिन में खेले गए खिताबी मुकाबले में टॉस जीतकर भारत ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने ओपनिंग में तूफानी साझेदारी की। दोनों ने 99 रन की शानदार ओपनिंग पार्टनरशिप बनाई। शेफाली वर्मा 29 गेंद में 48 रन (3 चौके, 3 छक्के) बनाकर आउट हो गईं। स्मृति मंधाना ने 45 गेंद में 79 रन का धमाकेदार पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 7 छक्के शामिल थे। मंधाना की इस पारी ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 11,000 रन पूरे करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बना दिया। इसके बाद ऋचा घोष ने 22 गेंद में नाबाद 49 रन (6 चौके, 3 छक्के) ठोककर भारत को 20 ओवर में 3 विकेट पर 216 रन का विशाल स्कोर दिलाया। यह एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है। हरमनप्रीत कौर ने भी 19 रन का योगदान दिया। जवाब में श्रीलंकाई टीम भारतीय गेंदबाजों के आगे पूरी तरह ढेर हो गई। चामरी अथापथ्थु के 21 गेंद में 29 रन के अलावा कोई बल्लेबाज टिक नहीं पाया। दीप्ति शर्मा ने महज 6 रन देकर 3 विकेट लिए। शेफाली वर्मा (2/3), श्रेयंका पाटिल (2/9) और श्री चरणी (2/13) ने भी दो-दो विकेट झटके। श्रीलंका महज 15.4 ओवर में 69 रन पर ऑलआउट हो गई। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने 2023 हांग्जो एशियन गेम्स के बाद लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल हासिल किया। इससे पहले 2023 में भी भारत ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर स्वर्ण पदक जीता था। इस जीत से भारत का मेडल टैली 1 गोल्ड, 4 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज के साथ कुल 7 मेडल पर पहुंच गया। भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। श्रीलंका को सिल्वर जबकि पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़ मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ। #swatantrashort #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh #news #shorts #swatantralive Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH
    1
    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स में रचा इतिहास, श्रीलंका को 147 रन से रौंदकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया
स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़
मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ।
नागोया (जापान)। एशियन गेम्स 2026 में भारत को पहला गोल्ड मेडल महिला क्रिकेट टीम ने दिलाया है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने फाइनल में श्रीलंका को 147 रन के भारी अंतर से हराकर लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स का गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। यह जीत भारत के लिए इस संस्करण का पहला स्वर्ण पदक साबित हुई।
कोरोगी एथलेटिक पार्क/कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क, निशिन में खेले गए खिताबी मुकाबले में टॉस जीतकर भारत ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने ओपनिंग में तूफानी साझेदारी की। दोनों ने 99 रन की शानदार ओपनिंग पार्टनरशिप बनाई। शेफाली वर्मा 29 गेंद में 48 रन (3 चौके, 3 छक्के) बनाकर आउट हो गईं। स्मृति मंधाना ने 45 गेंद में 79 रन का धमाकेदार पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 7 छक्के शामिल थे। मंधाना की इस पारी ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 11,000 रन पूरे करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बना दिया।
इसके बाद ऋचा घोष ने 22 गेंद में नाबाद 49 रन (6 चौके, 3 छक्के) ठोककर भारत को 20 ओवर में 3 विकेट पर 216 रन का विशाल स्कोर दिलाया। यह एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है। हरमनप्रीत कौर ने भी 19 रन का योगदान दिया।
जवाब में श्रीलंकाई टीम भारतीय गेंदबाजों के आगे पूरी तरह ढेर हो गई। चामरी अथापथ्थु के 21 गेंद में 29 रन के अलावा कोई बल्लेबाज टिक नहीं पाया। दीप्ति शर्मा ने महज 6 रन देकर 3 विकेट लिए। शेफाली वर्मा (2/3), श्रेयंका पाटिल (2/9) और श्री चरणी (2/13) ने भी दो-दो विकेट झटके। श्रीलंका महज 15.4 ओवर में 69 रन पर ऑलआउट हो गई।
इस जीत के साथ टीम इंडिया ने 2023 हांग्जो एशियन गेम्स के बाद लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल हासिल किया। इससे पहले 2023 में भी भारत ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर स्वर्ण पदक जीता था। इस जीत से भारत का मेडल टैली 1 गोल्ड, 4 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज के साथ कुल 7 मेडल पर पहुंच गया।
भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। श्रीलंका को सिल्वर जबकि पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।
स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़
मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ।
#swatantrashort #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh  #news #shorts #swatantralive Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH
    user_SWATANTRA NEW'S CHHATTISGARH
    SWATANTRA NEW'S CHHATTISGARH
    दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    10 hrs ago
  • शंकरगढ़ के सिलफिली में महज 6 महीने में 6 टुकड़ों में टूट कर बिखर गया 20 लाख की लागत से बना चेकडैम शंकरगढ़ -- बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत सिलफिली में करीब 20 लाख रुपये की लागत से बनाया गया चेकडैम महज छह महीने में ही टूटकर छह हिस्सों में बिखर गया। चेकडैम के टूटने के बाद निर्माण की गुणवत्ता और सरकारी राशि के उपयोग को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों ने मामले में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है। ग्राम पंचायत सिलफिली में गर्मी के मौसम में बहते पानी को रोकने और जल संरक्षण के उद्देश्य से करीब 20 लाख रुपये की लागत से चेकडैम का निर्माण कराया गया था। लेकिन निर्माण के महज छह महीने बाद ही चेकडैम का बड़ा हिस्सा टूटकर बह गया और अब यह करीब छह टुकड़ों में नजर आ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया, जिसके चलते लाखों रुपये की सरकारी राशि का कथित तौर पर दुरुपयोग हुआ। ग्रामीणों ने पूरे निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराने और दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई की मांग की है, अब देखने वाली बात यह होगी कि खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन किस तरह जांच कार्यवाही करती है।
    4
    शंकरगढ़ के सिलफिली में महज 6 महीने में 6 टुकड़ों में टूट कर बिखर गया 20 लाख की लागत से बना चेकडैम 
शंकरगढ़ -- बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत सिलफिली में करीब 20 लाख रुपये की लागत से बनाया गया चेकडैम महज छह महीने में ही टूटकर छह हिस्सों में बिखर गया। चेकडैम के टूटने के बाद निर्माण की गुणवत्ता और सरकारी राशि के उपयोग को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों ने मामले में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।
ग्राम पंचायत सिलफिली में गर्मी के मौसम में बहते पानी को रोकने और जल संरक्षण के उद्देश्य से करीब 20 लाख रुपये की लागत से चेकडैम का निर्माण कराया गया था। लेकिन निर्माण के महज छह महीने बाद ही चेकडैम का बड़ा हिस्सा टूटकर बह गया और अब यह करीब छह टुकड़ों में नजर आ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया, जिसके चलते लाखों रुपये की सरकारी राशि का कथित तौर पर दुरुपयोग हुआ। ग्रामीणों ने पूरे निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराने और दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई की मांग की है, अब देखने वाली बात यह होगी कि खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन किस तरह जांच कार्यवाही करती है।
    user_Umesh Singh
    Umesh Singh
    Animal rescue service राजपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    23 hrs ago
  • मवेशी तस्करी के मामले में फरार चल रहा 12 वा आरोपी चढ़ा बलगी पुलिस के हत्थे बलरामपुर जिले के रघुनाथनगर थाना अंतर्गत बलगी चौकी में दिनांक 19/03/2026 को जरीये मुखबिर सूचना मिला कि 07 नग पीकप वाहन में मवेशी को क्रुरता पूर्वक भरकर बुचड़ खाना लेकर जा रहे है आगे-आगे मवेशी तस्कर अपने सफेद रंग के ग्रेन्ड विटारा कार क्रमांक-CG 30 G 5161 में रेकी करते आगे-आगे जा रहा है। प्राप्त सूचना के आधार पर हमराह स्टाफ लेकर चौकी बलंगी गेट के सामने सूचना तस्दीक एवं वाहन चेकिंग लगाया गया, चेकिंग के दौरान मुखबीर के बताये अनुसार एक सफेद रंग की ग्रेन्ड विटारा कार क्रमांक- CG 30 G 5161 और कार के पीछे 07 पीकप वाहन आता देख कर हाथ देकर रोकने पर पीकप चालकों के द्वारा 02 पीकप वाहनों को चौकी से पीछे जोगयानी पंचायत भवन कच्ची रोड में मोड़ कर भागने लगे एवं 05 पीकप वाहन पीछे की ओर मोड़ कर भागने लगे 02 पीकप वाहन क्रमांक MP 66 ZF 2498, MP 53 ZD 3982 को घेराबंदी कर पीछा कर पकडने के दौरान पीकप चालक मौके पर गाड़ी को छोड़कर फरार हो गये पीकप में 07-07 नग भैंस/भैंसी को क्रुरता पूर्वक बांध कर दूस-दूस कर भरा हुआ था। मौके पर जप्ति कार्यवाही किया गया तथा गिरफ्तार आरोपीगण से पूछताछ किया गया आरोपियों के कृत्य से धारा 111 (1) (2) बीएनएस एवं छ०म० कृषक पशु परिरक्षण अधि. 2005 की धारा 4,6,10 एवं पशु कुरता निवारण अधि. की धारा 11 (1) (घ) के कृत्य का अपराध पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान घटना में प्रयुक्त वाहन MP 66 ZF 2498 MP 53 ZD 3982 को जप्त किया जाकर आरोपियों से पुछताछ पर अपने अन्य साथियों के साथ घटना घटित करना स्वीकार किया गया था। प्रकरण में अब तक कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। मामले के अन्य आरोपी घटना दिनांक से फरार चल रहे थे। प्रकरण में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चौकी प्रभारी बलंगी के हमराह टीम गठीत कर सिंगरौली मध्यप्रदेश खाना किया गया था। से फरार आरोपी मो० मुमताज उर्फ बब्बू को उसके सकुनत ग्राम हर्रा बिरती जिला सिंगरौली से आज दिनांक दिनांक 22/09/2026 को दबिस दिया जाकर अभिरक्षा में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ किया गया जो घटना में स्वयं का पिकप वाहन क्रमांक MP 66 G 2557 का प्रयुक्त होना बताया। आरोपी का कृत्य धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
    3
    मवेशी तस्करी के मामले में फरार चल रहा 12 वा आरोपी चढ़ा बलगी पुलिस के हत्थे
बलरामपुर जिले के रघुनाथनगर थाना अंतर्गत बलगी चौकी में दिनांक 19/03/2026 को जरीये मुखबिर सूचना मिला कि 07 नग पीकप वाहन में मवेशी को क्रुरता पूर्वक भरकर बुचड़ खाना लेकर जा रहे है आगे-आगे मवेशी तस्कर अपने सफेद रंग के ग्रेन्ड विटारा कार क्रमांक-CG 30 G 5161 में रेकी करते आगे-आगे जा रहा है। प्राप्त सूचना के आधार पर हमराह स्टाफ लेकर चौकी बलंगी गेट के सामने सूचना तस्दीक एवं वाहन चेकिंग लगाया गया, चेकिंग के दौरान मुखबीर के बताये अनुसार एक सफेद रंग की ग्रेन्ड विटारा कार क्रमांक- CG 30 G 5161 और कार के पीछे 07 पीकप वाहन आता देख कर हाथ देकर रोकने पर पीकप चालकों के द्वारा 02 पीकप वाहनों को चौकी से पीछे जोगयानी पंचायत भवन कच्ची रोड में मोड़ कर भागने लगे एवं 05 पीकप वाहन पीछे की ओर मोड़ कर भागने लगे 02 पीकप वाहन क्रमांक MP 66 ZF 2498, MP 53 ZD 3982 को घेराबंदी कर पीछा कर पकडने के दौरान पीकप चालक मौके पर गाड़ी को छोड़कर फरार हो गये पीकप में 07-07 नग भैंस/भैंसी को क्रुरता पूर्वक बांध कर दूस-दूस कर भरा हुआ था। मौके पर जप्ति कार्यवाही किया गया तथा गिरफ्तार आरोपीगण से पूछताछ किया गया आरोपियों के कृत्य से धारा 111 (1) (2) बीएनएस एवं छ०म० कृषक पशु परिरक्षण अधि. 2005 की धारा 4,6,10 एवं पशु कुरता निवारण अधि. की धारा 11 (1) (घ) के कृत्य का अपराध पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान घटना में प्रयुक्त वाहन MP 66 ZF 2498 MP 53 ZD 3982 को जप्त किया जाकर आरोपियों से पुछताछ पर अपने अन्य साथियों के साथ घटना घटित करना स्वीकार किया गया था। प्रकरण में अब तक कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। मामले के अन्य आरोपी घटना दिनांक से फरार चल रहे थे। प्रकरण में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चौकी प्रभारी बलंगी के हमराह टीम गठीत कर सिंगरौली मध्यप्रदेश खाना किया गया था। से फरार आरोपी मो० मुमताज उर्फ बब्बू को उसके सकुनत ग्राम हर्रा बिरती जिला सिंगरौली से आज दिनांक दिनांक 22/09/2026 को दबिस दिया जाकर अभिरक्षा में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ किया गया जो घटना में स्वयं का पिकप वाहन क्रमांक MP 66 G 2557 का प्रयुक्त होना बताया। आरोपी का कृत्य धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
    user_Umesh Singh
    Umesh Singh
    Animal rescue service राजपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    13 hrs ago
  • महानदी पुल में हुआ हुआ बड़ा सड़क हादसा, पिकअप की टक्कर से बाइक सवार पुल से नीचे गिरे, एक की मौत BREAKING NEWS....राजिम महानदी पुल में हुआ हुआ बड़ा सड़क हादसा, पिकअप की टक्कर से बाइक सवार पुल से नीचे गिरे, एक की मौत राजिम से नवापारा आ रहे थे बाइक सवार दो लोग महानदी पुल पर पिकअप ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर टक्कर के बाद बाइक सवार देवेंद्र शर्मा पुल से नीचे जा गिरे हादसे में देवेंद्र शर्मा (55) की मौत जबकि उनके साथी साथी सुनील जैन घायल दोनों राजिम निवासी बताए जा रहे हैं पिकअप धमतरी-साकरा क्षेत्र की बताई जा रही चालक के नशे में होने की बात सामने आ रही है पुलिस मौके पर, हादसे की जांच जारी
    2
    महानदी पुल में हुआ  हुआ  बड़ा सड़क हादसा,

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार पुल से नीचे गिरे, एक की मौत
BREAKING NEWS....राजिम 
महानदी पुल में हुआ  हुआ  बड़ा सड़क हादसा,
पिकअप की टक्कर से बाइक सवार पुल से नीचे गिरे, एक की मौत
राजिम से नवापारा आ रहे थे बाइक सवार दो लोग
महानदी पुल पर पिकअप ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर
टक्कर के बाद बाइक सवार  देवेंद्र शर्मा पुल से नीचे जा गिरे
हादसे में देवेंद्र शर्मा (55) की मौत
जबकि उनके साथी साथी सुनील जैन घायल
दोनों राजिम निवासी बताए जा रहे हैं
पिकअप धमतरी-साकरा क्षेत्र की बताई जा रही
चालक के नशे में होने की बात सामने आ रही है
पुलिस मौके पर, हादसे की जांच जारी
    user_नागेन्द्र निषाद
    नागेन्द्र निषाद
    राजिम, गरियाबंद, छत्तीसगढ़•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.