शंकरगढ़ के सिलफिली में महज 6 महीने में 6 टुकड़ों में टूट कर बिखर गया 20 लाख की लागत से बना चेकडैम शंकरगढ़ -- बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत सिलफिली में करीब 20 लाख रुपये की लागत से बनाया गया चेकडैम महज छह महीने में ही टूटकर छह हिस्सों में बिखर गया। चेकडैम के टूटने के बाद निर्माण की गुणवत्ता और सरकारी राशि के उपयोग को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों ने मामले में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है। ग्राम पंचायत सिलफिली में गर्मी के मौसम में बहते पानी को रोकने और जल संरक्षण के उद्देश्य से करीब 20 लाख रुपये की लागत से चेकडैम का निर्माण कराया गया था। लेकिन निर्माण के महज छह महीने बाद ही चेकडैम का बड़ा हिस्सा टूटकर बह गया और अब यह करीब छह टुकड़ों में नजर आ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया, जिसके चलते लाखों रुपये की सरकारी राशि का कथित तौर पर दुरुपयोग हुआ। ग्रामीणों ने पूरे निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराने और दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई की मांग की है, अब देखने वाली बात यह होगी कि खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन किस तरह जांच कार्यवाही करती है।
शंकरगढ़ के सिलफिली में महज 6 महीने में 6 टुकड़ों में टूट कर बिखर गया 20 लाख की लागत से बना चेकडैम शंकरगढ़ -- बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत सिलफिली में करीब 20 लाख रुपये की लागत से बनाया गया चेकडैम महज छह महीने में ही टूटकर छह हिस्सों में
बिखर गया। चेकडैम के टूटने के बाद निर्माण की गुणवत्ता और सरकारी राशि के उपयोग को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों ने मामले में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है। ग्राम पंचायत सिलफिली में गर्मी के मौसम में बहते पानी को रोकने और जल संरक्षण
के उद्देश्य से करीब 20 लाख रुपये की लागत से चेकडैम का निर्माण कराया गया था। लेकिन निर्माण के महज छह महीने बाद ही चेकडैम का बड़ा हिस्सा टूटकर बह गया और अब यह करीब छह टुकड़ों में नजर आ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा
गया, जिसके चलते लाखों रुपये की सरकारी राशि का कथित तौर पर दुरुपयोग हुआ। ग्रामीणों ने पूरे निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराने और दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई की मांग की है, अब देखने वाली बात यह होगी कि खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन किस तरह जांच कार्यवाही करती है।
- 26 सितंबर को होगा कांकेर शहर की बड़ी गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन 22 सितंबर शाम 5 बजे मिली जानकारी अनुसार,गणेश उत्सव एवं अनंत चतुर्दशी पर्व को शांतिपूर्ण एवं,सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए कलेक्टोरेट सभा कक्ष में,जिला प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में 26 सितंबर को कांकेर शहर की बड़ी गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर कानून व्यवस्था,यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा हुई। अधिकारियों ने गणेश पंडालों, जुलूस मार्ग और विसर्जन स्थलों का पूर्व निरीक्षण करने, पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने तथा,भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए। समितियों को पर्याप्त स्वयंसेवक तैनात कर पुलिस एवं,प्रशासन के साथ समन्वय बनाने कहा गया। डीजे के निर्धारित मानकों का पालन करने और,सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेशों से बचने की अपील की गई। कांकेर पुलिस ने आमजन से पर्व को शांति, सद्भाव एवं भाईचारे के साथ मनाने की अपील की है। किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना 9 4 7 9 1 5 5 1 2 5 पर देने कहा गया है।1
- गरियाबंद पुलिस और परिवहन विभाग की पहल जिले के विभिन्न थानों में शिविर आयोजित कर युवाओं और आमजन के बनाए गए निःशुल्क लर्निंग लाइसेंस गरियाबंद पुलिस और परिवहन विभाग की पहल जिले के विभिन्न थानों में शिविर आयोजित कर युवाओं और आमजन के बनाए गए निःशुल्क लर्निंग लाइसेंस गरियाबंद। यातायात नियमों के पालन और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से गरियाबंद पुलिस द्वारा एक सराहनीय और जनहितैशी कदम उठाया गया है। पुलिस अधीक्षक गरियाबंद वेदव्रत सिरमौर के विशेष दिशा-निर्देशन में गरियाबंद पुलिस और जिला परिवहन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जिले के विभिन्न थानों में निःशुल्क लर्निंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों, विशेषकर युवाओं को बिना किसी परेशानी के वैध ड्राइविंग लाइसेंस उपलब्ध कराना और उन्हें यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है। गरियाबंद पुलिस अधीक्षक ने कहा, "अक्सर देखा जाता है कि जागरूकता की कमी या प्रक्रिया की जानकारी न होने के कारण कई युवा और ग्रामीण बिना लाइसेंस के वाहन चलाते हैं, जो कि कानूनन वैध नहीं होने के साथ-साथ बेहद असुरक्षित भी है। गरियाबंद पुलिस का उद्देश्य केवल चालानी कार्रवाई करना नहीं, बल्कि नागरिकों को जिम्मेदार चालक बनाना है। परिवहन विभाग के साथ मिलकर किया गया यह संयुक्त प्रयास इसी दिशा में एक कदम है। थानों में इस तरह के शिविरों के आयोजन से जनता और पुलिस के बीच समन्वय भी मजबूत होता है।" ऑनलाइन आवेदन से लेकर दस्तावेज़ों के सत्यापन (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन) और लर्निंग लाइसेंस की प्रारंभिक प्रक्रियाओं को निःशुल्क और बेहद सरल तरीके से पूरा किया गया।1
- सिन्हा कलार समाज के नवीन भवन के लोकार्पण समारोह में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बालोद में सिन्हा कलार समाज के जिला स्तरीय भवन के लोकार्पण समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए। यहां विधायक संगीता सिन्हा, पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा सहित सिन्हा कलार समाज के प्रमुख पदाधिकारी द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जोरदार स्वागत सम्मान किया गया। लोकार्पण समारोह के दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों पर निशाना साधा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर चलाए गए आशीर्वाद का दीया अभियान पर तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री हमसे कह रहे हैं- तेल बचाओ, तेल कम खाओ और बचे हुए तेल से दीया जलाओ। बघेल ने महंगाई और बिजली के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा।1
- Kondagaon : माता लिंगेश्वरी के वार्षिक दर्शन हेतु पट खुलने की तैयारियों का विधायक नीलकंठ टेकाम ने लिया जायजा, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नवीन टीन शेड का किया लोकार्पण Kondagaon : माता लिंगेश्वरी के वार्षिक दर्शन हेतु पट खुलने की तैयारियों का विधायक नीलकंठ टेकाम ने लिया जायजा, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नवीन टीन शेड का किया लोकार्पण1
- *धर्म परिवर्तन विवाद के बाद तीन परिवारों के 18 सदस्यों ने की मूल धर्म में वापसी* धर्म परिवर्तन विवाद के बाद तीन परिवारों के 18 सदस्यों ने की मूल धर्म में वापसी* भानुप्रतापपुर। धर्म परिवर्तन को लेकर उपजे विवाद कमें एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया है। धर्म परिवर्तन करने वाले तीन परिवारों के कुल 18 सदस्यों ने अपने मूल धर्म में वापसी की है। बताया जा रहा है कि गांव में धर्म परिवर्तन को लेकर पिछले कुछ समय से विवाद की स्थिति बनी हुई थी। इसके बाद परिवारों के सदस्यों ने आपसी सहमति से मूल धर्म में वापस लौटने का निर्णय लिया। घटना के बाद गांव में पुलिस एवं प्रशासन की मौजूदगी में स्थिति पर नजर रखी जा रही है। अधिकारियों ने ग्रामीणों से शांति और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की है। भानुप्रतापपुर। धर्म परिवर्तन को लेकर उपजे विवाद के बाद क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया है। धर्म परिवर्तन करने वाले तीन परिवारों के कुल 18 सदस्यों ने अपने मूल धर्म में वापसी की है। बताया जा रहा है कि गांव में धर्म परिवर्तन को लेकर पिछले कुछ समय से विवाद की स्थिति बनी हुई थी। इसके बाद परिवारों के सदस्यों ने आपसी सहमति से मूल धर्म में वापस लौटने का निर्णय लिया। घटना के बाद गांव में पुलिस एवं प्रशासन की मौजूदगी में स्थिति पर नजर रखी जा रही है। अधिकारियों ने ग्रामीणों से शांति और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की है।1
- धर्म परिवर्तन विवाद के बाद तीन परिवारों के 18 सदस्यों ने की मूल धर्म में वापसी धर्म परिवर्तन विवाद के बाद तीन परिवारों के 18 सदस्यों ने की मूल धर्म में वापसी भानुप्रतापपुर। धर्म परिवर्तन को लेकर उपजे विवाद के बाद क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया है। धर्म परिवर्तन करने वाले तीन परिवारों के कुल 18 सदस्यों ने अपने मूल धर्म में वापसी की है। बताया जा रहा है कि गांव में धर्म परिवर्तन को लेकर पिछले कुछ समय से विवाद की स्थिति बनी हुई थी। इसके बाद परिवारों के सदस्यों ने आपसी सहमति से मूल धर्म में वापस लौटने का निर्णय लिया। घटना के बाद गांव में पुलिस एवं प्रशासन की मौजूदगी में स्थिति पर नजर रखी जा रही है। अधिकारियों ने ग्रामीणों से शांति और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की है।1
- गणेशोत्सव विसर्जन को लेकर आज जिला कार्यालय के सभा कक्ष में बैठक आयोजित 22 सितंबर सुबह साढ़े 9 बजे जिला कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार,गणेशोत्सव के समापन के बाद 24 सितंबर दो हजार 26 को प्रस्तावित मूर्ति विसर्जन को लेकर जिला प्रशासन ने,आज 22 सितंबर को बैठक बुलाई है। बैठक दोपहर 12 बजे जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित होगी। बैठक में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की जाएगी। इसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसडीएम, नगर पालिका अधिकारी, सीएमएचओ, लोक निर्माण विभाग, सीएसईबी, नगर सेना, यातायात प्रभारी और जिला खनिज अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी शामिल होंगे। तहसीलदार कांकेर एवं थाना प्रभारी को गणेशोत्सव समितियों को भी बैठक में आमंत्रित करने के निर्देश दिए गए हैं।1
- यूथ कांग्रेस की चुनाव के लिए विधायक सावित्री मंडावी और हरेश रावटे की बीच बहस दुर्गूकोंदल। यूथ कांग्रेस की चुनाव के लिए विधायक सावित्री मंडावी और हरेश रावटे की बीच बहस दुर्गूकोंदल। वन विभाग दुर्गूकोंदल के विश्रामगृह पहुंचे विधायक सावित्री मंडावी और हरेश रावटे के बीच बहस हुई थी। हरेश रावटे कह रहे थे, कि युवक कांग्रेस का चुनाव में वोटिंग और प्रचार युवा ही करें। सीनियर नेताओं को दूर रहना चाहिए। लेकिन विधायक विडियो में यह कहते नजर आ रहे हैं, कि मैं अपने बेटे के लिए वोट मांग सकती हूं। मेरे बेटे के लिए वोट करवा सकती हूं। दूसरे प्रदेश से आकर यहां वोट करवा रहे हैं। मैं भी अपने बेटे के लिए वोट मांग सकती हूं। मैं भी कांग्रेसी हूं और आप भी कांग्रेसी हो।1
- महानदी पुल में हुआ हुआ बड़ा सड़क हादसा, पिकअप की टक्कर से बाइक सवार पुल से नीचे गिरे, एक की मौत BREAKING NEWS....राजिम महानदी पुल में हुआ हुआ बड़ा सड़क हादसा, पिकअप की टक्कर से बाइक सवार पुल से नीचे गिरे, एक की मौत राजिम से नवापारा आ रहे थे बाइक सवार दो लोग महानदी पुल पर पिकअप ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर टक्कर के बाद बाइक सवार देवेंद्र शर्मा पुल से नीचे जा गिरे हादसे में देवेंद्र शर्मा (55) की मौत जबकि उनके साथी साथी सुनील जैन घायल दोनों राजिम निवासी बताए जा रहे हैं पिकअप धमतरी-साकरा क्षेत्र की बताई जा रही चालक के नशे में होने की बात सामने आ रही है पुलिस मौके पर, हादसे की जांच जारी2