logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सिन्हा कलार समाज के नवीन भवन के लोकार्पण समारोह में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बालोद में सिन्हा कलार समाज के जिला स्तरीय भवन के लोकार्पण समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए। यहां विधायक संगीता सिन्हा, पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा सहित सिन्हा कलार समाज के प्रमुख पदाधिकारी द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जोरदार स्वागत सम्मान किया गया। लोकार्पण समारोह के दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों पर निशाना साधा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर चलाए गए आशीर्वाद का दीया अभियान पर तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री हमसे कह रहे हैं- तेल बचाओ, तेल कम खाओ और बचे हुए तेल से दीया जलाओ। बघेल ने महंगाई और बिजली के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा।

17 hrs ago
user_खोमेश्वर गुरुपंच - रिपोर्टर
खोमेश्वर गुरुपंच - रिपोर्टर
Voice of people गुरुर, बालोद, छत्तीसगढ़•
17 hrs ago

सिन्हा कलार समाज के नवीन भवन के लोकार्पण समारोह में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बालोद में सिन्हा कलार समाज के जिला स्तरीय भवन के लोकार्पण समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए। यहां विधायक संगीता सिन्हा, पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा सहित सिन्हा कलार समाज के प्रमुख पदाधिकारी द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जोरदार स्वागत सम्मान किया गया। लोकार्पण समारोह के दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों पर निशाना साधा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर चलाए गए आशीर्वाद का दीया अभियान पर तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री हमसे कह रहे हैं- तेल बचाओ, तेल कम खाओ और बचे हुए तेल से दीया जलाओ। बघेल ने महंगाई और बिजली के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • 26 सितंबर को होगा कांकेर शहर की बड़ी गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन 22 सितंबर शाम 5 बजे मिली जानकारी अनुसार,गणेश उत्सव एवं अनंत चतुर्दशी पर्व को शांतिपूर्ण एवं,सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए कलेक्टोरेट सभा कक्ष में,जिला प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में 26 सितंबर को कांकेर शहर की बड़ी गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर कानून व्यवस्था,यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा हुई। अधिकारियों ने गणेश पंडालों, जुलूस मार्ग और विसर्जन स्थलों का पूर्व निरीक्षण करने, पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने तथा,भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए। समितियों को पर्याप्त स्वयंसेवक तैनात कर पुलिस एवं,प्रशासन के साथ समन्वय बनाने कहा गया। डीजे के निर्धारित मानकों का पालन करने और,सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेशों से बचने की अपील की गई। कांकेर पुलिस ने आमजन से पर्व को शांति, सद्भाव एवं भाईचारे के साथ मनाने की अपील की है। किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना 9 4 7 9 1 5 5 1 2 5 पर देने कहा गया है।
    1
    26 सितंबर को होगा कांकेर शहर की बड़ी गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन
22 सितंबर शाम 5 बजे मिली जानकारी अनुसार,गणेश उत्सव एवं अनंत चतुर्दशी पर्व को शांतिपूर्ण एवं,सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए  कलेक्टोरेट सभा कक्ष में,जिला प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में 26 सितंबर को कांकेर शहर की बड़ी गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर कानून व्यवस्था,यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा हुई।
अधिकारियों ने गणेश पंडालों,  जुलूस मार्ग और विसर्जन स्थलों का पूर्व निरीक्षण करने, पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने तथा,भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए। समितियों को पर्याप्त स्वयंसेवक तैनात कर पुलिस एवं,प्रशासन के साथ समन्वय बनाने कहा गया। डीजे के निर्धारित मानकों का पालन करने और,सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेशों से बचने की अपील की गई।
कांकेर पुलिस ने आमजन से पर्व को शांति, सद्भाव एवं भाईचारे के साथ मनाने की अपील की है। किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना 9 4 7 9 1 5 5 1 2 5 पर देने कहा गया है।
    user_Ashish parihar
    Ashish parihar
    कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
  • स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़ मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ भारत ने रचा इतिहास, टी20आई में 200 जीत हासिल करने वाली दुनिया की पहली टीम बनी सानो (जापान), 22 सितंबर 2026: भारतीय क्रिकेट टीम ने मंगलवार को इतिहास रच दिया। जापान के खिलाफ एकमात्र टी20 इंटरनेशनल मैच में महज 2 रन से रोमांचक जीत हासिल कर टीम इंडिया पुरुष टी20आई में 200 मैच जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई। यह उपलब्धि किसी भी राष्ट्रीय या फ्रैंचाइजी टीम ने पहले नहीं हासिल की थी। बारिश के कारण मैच सिर्फ 5-5 ओवर का कर दिया गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत सिर्फ 32/4 रन ही बना पाया। जवाब में जापान को 33 रन का लक्ष्य मिला, लेकिन भारतीय स्पिनर्स ने उन्हें 30/3 पर रोक दिया। आखिरी ओवर में 8 रन की जरूरत थी, लेकिन एक्सआर पटेल ने सिर्फ 5 रन ही दिए और भारत ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। मैच की मुख्य बातें: भारत की ओर से कप्तान श्रेयस अय्यर सबसे सफल बल्लेबाज रहे। उन्होंने 12 गेंदों पर 16 रन बनाए। संजू सैमसन ने 7 गेंदों पर 9 रन बनाए। अभिषेक शर्मा पहले ही बॉल पर आउट हो गए। जापान की ओर से कप्तान केंडल काडोवाकी-फ्लेमिंग ने 12 रन बनाए। भारतीय गेंदबाजी में वाशिंगटन सुंदर ने 2 विकेट लिए, जबकि एक्सआर पटेल ने आखिरी ओवर में निर्णायक भूमिका निभाई। पूरा मैच स्पिन का रहा। दोनों टीमों ने मिलाकर सिर्फ 4 बाउंड्री ही लगाईं। भारत के टी20आई माइलस्टोन: माइलस्टोन प्रतिद्वंद्वी स्थान साल मार्जिन पहली जीत दक्षिण अफ्रीका जोहान्सबर्ग 2006 6 विकेट 50वीं जीत श्रीलंका कोलंबो (आरपीएस) 2017 7 विकेट 100वीं जीत वेस्टइंडीज कोलकाता 2022 8 रन 150वीं जीत ऑस्ट्रेलिया ग्रोस आइलेट 2024 24 रन 200वीं जीत जापान सानो 2026 2 रन भारत ने साल 2006 से टी20 इंटरनेशनल खेलना शुरू किया था। अब तक टीम 291 मैच खेलकर 200 जीत हासिल कर चुकी है (जिसमें सुपर ओवर की जीत भी शामिल हैं)। दूसरे स्थान पर पाकिस्तान है, जिसने करीब 300 मैचों में 174-176 जीत दर्ज की हैं। न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड काफी पीछे हैं। टीम इंडिया तीन बार टी20 विश्व कप जीत चुकी है। जापान के खिलाफ यह दोनों टीमों के बीच पहला पुरुष टी20आई मुकाबला था। भारत अगले सप्ताह एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल का बचाव करने उतरेगा। यह जीत सिर्फ एक माइलस्टोन नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट की निरंतरता और वर्चस्व का प्रतीक है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम ने एक बार फिर साबित कर दिया कि छोटी टीमों के खिलाफ भी सतर्कता बरतनी जरूरी है। स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़ मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ। #swatantrashort #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh #news #shorts #swatantralive Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH
    1
    स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़
मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ
भारत ने रचा इतिहास, टी20आई में 200 जीत हासिल करने वाली दुनिया की पहली टीम बनी
सानो (जापान), 22 सितंबर 2026: भारतीय क्रिकेट टीम ने मंगलवार को इतिहास रच दिया। जापान के खिलाफ एकमात्र टी20 इंटरनेशनल मैच में महज 2 रन से रोमांचक जीत हासिल कर टीम इंडिया पुरुष टी20आई में 200 मैच जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई। यह उपलब्धि किसी भी राष्ट्रीय या फ्रैंचाइजी टीम ने पहले नहीं हासिल की थी।
बारिश के कारण मैच सिर्फ 5-5 ओवर का कर दिया गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत सिर्फ 32/4 रन ही बना पाया। जवाब में जापान को 33 रन का लक्ष्य मिला, लेकिन भारतीय स्पिनर्स ने उन्हें 30/3 पर रोक दिया। आखिरी ओवर में 8 रन की जरूरत थी, लेकिन एक्सआर पटेल ने सिर्फ 5 रन ही दिए और भारत ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की।
मैच की मुख्य बातें:
भारत की ओर से कप्तान श्रेयस अय्यर सबसे सफल बल्लेबाज रहे। उन्होंने 12 गेंदों पर 16 रन बनाए। संजू सैमसन ने 7 गेंदों पर 9 रन बनाए। अभिषेक शर्मा पहले ही बॉल पर आउट हो गए।
जापान की ओर से कप्तान केंडल काडोवाकी-फ्लेमिंग ने 12 रन बनाए।
भारतीय गेंदबाजी में वाशिंगटन सुंदर ने 2 विकेट लिए, जबकि एक्सआर पटेल ने आखिरी ओवर में निर्णायक भूमिका निभाई।
पूरा मैच स्पिन का रहा। दोनों टीमों ने मिलाकर सिर्फ 4 बाउंड्री ही लगाईं।
भारत के टी20आई माइलस्टोन:
माइलस्टोन
प्रतिद्वंद्वी
स्थान
साल
मार्जिन
पहली जीत
दक्षिण अफ्रीका
जोहान्सबर्ग
2006
6 विकेट
50वीं जीत
श्रीलंका
कोलंबो (आरपीएस)
2017
7 विकेट
100वीं जीत
वेस्टइंडीज
कोलकाता
2022
8 रन
150वीं जीत
ऑस्ट्रेलिया
ग्रोस आइलेट
2024
24 रन
200वीं जीत
जापान
सानो
2026
2 रन
भारत ने साल 2006 से टी20 इंटरनेशनल खेलना शुरू किया था। अब तक टीम 291 मैच खेलकर 200 जीत हासिल कर चुकी है (जिसमें सुपर ओवर की जीत भी शामिल हैं)। दूसरे स्थान पर पाकिस्तान है, जिसने करीब 300 मैचों में 174-176 जीत दर्ज की हैं। न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड काफी पीछे हैं।
टीम इंडिया तीन बार टी20 विश्व कप जीत चुकी है। जापान के खिलाफ यह दोनों टीमों के बीच पहला पुरुष टी20आई मुकाबला था। भारत अगले सप्ताह एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल का बचाव करने उतरेगा।
यह जीत सिर्फ एक माइलस्टोन नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट की निरंतरता और वर्चस्व का प्रतीक है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम ने एक बार फिर साबित कर दिया कि छोटी टीमों के खिलाफ भी सतर्कता बरतनी जरूरी है।
स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़
मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ।
#swatantrashort #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh  #news #shorts #swatantralive Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH
    user_SWATANTRA NEW'S CHHATTISGARH
    SWATANTRA NEW'S CHHATTISGARH
    दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
  • गरियाबंद पुलिस और परिवहन विभाग की पहल जिले के विभिन्न थानों में शिविर आयोजित कर युवाओं और आमजन के बनाए गए निःशुल्क लर्निंग लाइसेंस गरियाबंद पुलिस और परिवहन विभाग की पहल जिले के विभिन्न थानों में शिविर आयोजित कर युवाओं और आमजन के बनाए गए निःशुल्क लर्निंग लाइसेंस गरियाबंद। यातायात नियमों के पालन और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से गरियाबंद पुलिस द्वारा एक सराहनीय और जनहितैशी कदम उठाया गया है। पुलिस अधीक्षक गरियाबंद वेदव्रत सिरमौर के विशेष दिशा-निर्देशन में गरियाबंद पुलिस और जिला परिवहन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जिले के विभिन्न थानों में निःशुल्क लर्निंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों, विशेषकर युवाओं को बिना किसी परेशानी के वैध ड्राइविंग लाइसेंस उपलब्ध कराना और उन्हें यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है। गरियाबंद पुलिस अधीक्षक ने कहा, "अक्सर देखा जाता है कि जागरूकता की कमी या प्रक्रिया की जानकारी न होने के कारण कई युवा और ग्रामीण बिना लाइसेंस के वाहन चलाते हैं, जो कि कानूनन वैध नहीं होने के साथ-साथ बेहद असुरक्षित भी है। गरियाबंद पुलिस का उद्देश्य केवल चालानी कार्रवाई करना नहीं, बल्कि नागरिकों को जिम्मेदार चालक बनाना है। परिवहन विभाग के साथ मिलकर किया गया यह संयुक्त प्रयास इसी दिशा में एक कदम है। थानों में इस तरह के शिविरों के आयोजन से जनता और पुलिस के बीच समन्वय भी मजबूत होता है।" ऑनलाइन आवेदन से लेकर दस्तावेज़ों के सत्यापन (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन) और लर्निंग लाइसेंस की प्रारंभिक प्रक्रियाओं को निःशुल्क और बेहद सरल तरीके से पूरा किया गया।
    1
    गरियाबंद पुलिस और परिवहन विभाग की पहल जिले के विभिन्न थानों में शिविर आयोजित कर युवाओं और आमजन के बनाए गए निःशुल्क लर्निंग लाइसेंस
गरियाबंद पुलिस और परिवहन विभाग की पहल जिले के विभिन्न थानों में शिविर आयोजित कर युवाओं और आमजन के बनाए गए निःशुल्क लर्निंग लाइसेंस
गरियाबंद। यातायात नियमों के पालन और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से गरियाबंद पुलिस द्वारा एक सराहनीय और जनहितैशी कदम उठाया गया है। पुलिस अधीक्षक गरियाबंद वेदव्रत सिरमौर के विशेष दिशा-निर्देशन में गरियाबंद पुलिस और जिला परिवहन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जिले के विभिन्न थानों में निःशुल्क लर्निंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों, विशेषकर युवाओं को बिना किसी परेशानी के वैध ड्राइविंग लाइसेंस उपलब्ध कराना और उन्हें यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है।
गरियाबंद पुलिस अधीक्षक ने कहा, "अक्सर देखा जाता है कि जागरूकता की कमी या प्रक्रिया की जानकारी न होने के कारण कई युवा और ग्रामीण बिना लाइसेंस के वाहन चलाते हैं, जो कि कानूनन वैध नहीं होने के साथ-साथ बेहद असुरक्षित भी है। गरियाबंद पुलिस का उद्देश्य केवल चालानी कार्रवाई करना नहीं, बल्कि नागरिकों को जिम्मेदार चालक बनाना है। परिवहन विभाग के साथ मिलकर किया गया यह संयुक्त प्रयास इसी दिशा में एक कदम है। थानों में इस तरह के शिविरों के आयोजन से जनता और पुलिस के बीच समन्वय भी मजबूत होता है।"
ऑनलाइन आवेदन से लेकर दस्तावेज़ों के सत्यापन (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन) और लर्निंग लाइसेंस की प्रारंभिक प्रक्रियाओं को निःशुल्क और बेहद सरल तरीके से पूरा किया गया।
    user_नागेन्द्र निषाद
    नागेन्द्र निषाद
    राजिम, गरियाबंद, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
  • *धर्म परिवर्तन विवाद के बाद तीन परिवारों के 18 सदस्यों ने की मूल धर्म में वापसी* धर्म परिवर्तन विवाद के बाद तीन परिवारों के 18 सदस्यों ने की मूल धर्म में वापसी* भानुप्रतापपुर। धर्म परिवर्तन को लेकर उपजे विवाद कमें एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया है। धर्म परिवर्तन करने वाले तीन परिवारों के कुल 18 सदस्यों ने अपने मूल धर्म में वापसी की है। बताया जा रहा है कि गांव में धर्म परिवर्तन को लेकर पिछले कुछ समय से विवाद की स्थिति बनी हुई थी। इसके बाद परिवारों के सदस्यों ने आपसी सहमति से मूल धर्म में वापस लौटने का निर्णय लिया। घटना के बाद गांव में पुलिस एवं प्रशासन की मौजूदगी में स्थिति पर नजर रखी जा रही है। अधिकारियों ने ग्रामीणों से शांति और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की है। भानुप्रतापपुर। धर्म परिवर्तन को लेकर उपजे विवाद के बाद क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया है। धर्म परिवर्तन करने वाले तीन परिवारों के कुल 18 सदस्यों ने अपने मूल धर्म में वापसी की है। बताया जा रहा है कि गांव में धर्म परिवर्तन को लेकर पिछले कुछ समय से विवाद की स्थिति बनी हुई थी। इसके बाद परिवारों के सदस्यों ने आपसी सहमति से मूल धर्म में वापस लौटने का निर्णय लिया। घटना के बाद गांव में पुलिस एवं प्रशासन की मौजूदगी में स्थिति पर नजर रखी जा रही है। अधिकारियों ने ग्रामीणों से शांति और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की है।
    1
    *धर्म परिवर्तन विवाद के बाद तीन परिवारों के 18 सदस्यों ने की मूल धर्म में वापसी* 


धर्म परिवर्तन विवाद के बाद तीन परिवारों के 18 सदस्यों ने की मूल धर्म में वापसी* 
भानुप्रतापपुर। धर्म परिवर्तन को लेकर उपजे विवाद कमें एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया है। धर्म परिवर्तन करने वाले तीन परिवारों के कुल 18 सदस्यों ने अपने मूल धर्म में वापसी की है। बताया जा रहा है कि गांव में धर्म परिवर्तन को लेकर पिछले कुछ समय से विवाद की स्थिति बनी हुई थी। इसके बाद परिवारों के सदस्यों ने आपसी सहमति से मूल धर्म में वापस लौटने का निर्णय लिया।
घटना के बाद गांव में पुलिस एवं प्रशासन की मौजूदगी में स्थिति पर नजर रखी जा रही है। अधिकारियों ने ग्रामीणों से शांति और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की है।
भानुप्रतापपुर। धर्म परिवर्तन को लेकर उपजे विवाद के बाद क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया है। धर्म परिवर्तन करने वाले तीन परिवारों के कुल 18 सदस्यों ने अपने मूल धर्म में वापसी की है। बताया जा रहा है कि गांव में धर्म परिवर्तन को लेकर पिछले कुछ समय से विवाद की स्थिति बनी हुई थी। इसके बाद परिवारों के सदस्यों ने आपसी सहमति से मूल धर्म में वापस लौटने का निर्णय लिया।
घटना के बाद गांव में पुलिस एवं प्रशासन की मौजूदगी में स्थिति पर नजर रखी जा रही है। अधिकारियों ने ग्रामीणों से शांति और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की है।
    user_Punit markam
    Punit markam
    Voice of people भानुप्रतापपुर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    16 hrs ago
  • धर्म परिवर्तन विवाद के बाद तीन परिवारों के 18 सदस्यों ने की मूल धर्म में वापसी धर्म परिवर्तन विवाद के बाद तीन परिवारों के 18 सदस्यों ने की मूल धर्म में वापसी भानुप्रतापपुर। धर्म परिवर्तन को लेकर उपजे विवाद के बाद क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया है। धर्म परिवर्तन करने वाले तीन परिवारों के कुल 18 सदस्यों ने अपने मूल धर्म में वापसी की है। बताया जा रहा है कि गांव में धर्म परिवर्तन को लेकर पिछले कुछ समय से विवाद की स्थिति बनी हुई थी। इसके बाद परिवारों के सदस्यों ने आपसी सहमति से मूल धर्म में वापस लौटने का निर्णय लिया। घटना के बाद गांव में पुलिस एवं प्रशासन की मौजूदगी में स्थिति पर नजर रखी जा रही है। अधिकारियों ने ग्रामीणों से शांति और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की है।
    1
    धर्म परिवर्तन विवाद के बाद तीन परिवारों के 18 सदस्यों ने की मूल धर्म में वापसी
धर्म परिवर्तन विवाद के बाद तीन परिवारों के 18 सदस्यों ने की मूल धर्म में वापसी
भानुप्रतापपुर। धर्म परिवर्तन को लेकर उपजे विवाद के बाद क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया है। धर्म परिवर्तन करने वाले तीन परिवारों के कुल 18 सदस्यों ने अपने मूल धर्म में वापसी की है। बताया जा रहा है कि गांव में धर्म परिवर्तन को लेकर पिछले कुछ समय से विवाद की स्थिति बनी हुई थी। इसके बाद परिवारों के सदस्यों ने आपसी सहमति से मूल धर्म में वापस लौटने का निर्णय लिया।
घटना के बाद गांव में पुलिस एवं प्रशासन की मौजूदगी में स्थिति पर नजर रखी जा रही है। अधिकारियों ने ग्रामीणों से शांति और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की है।
    user_DEVWRAT TANDIYA
    DEVWRAT TANDIYA
    भानुप्रतापपुर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    21 hrs ago
  • बड़ा सड़क हादसा: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार पुल से नीचे गिरे, एक की मौत, एक घायल NH - 130C बना हादसे का प्वाइंट राजिम । महानदी पुल पर आज दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। पिकअप क्रमांक CG 05 AV 1088 की जोरदार टक्कर से मोटरसाइकिल क्रमांक CG 04 LP 9826 सवार पुल से नीचे जा गिरे, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार यह हादसा राजिम महानदी पुल पर हुआ। राजिम से नवापारा की ओर मोटरसाइकिल CG 04 LP 9826 पर आ रहे दो लोगों को पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप CG 05 AV 1088 ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सीधे पुल से नीचे जा गिरे। हादसे में देवेंद्र शर्मा (55 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथी सुनील जैन गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों राजिम के निवासी बताए जा रहे हैं। इस दुर्घटना के बाद पुल पर लंबी ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जाम को खुलवाते हुए यातायात बहाल कराया। घायल को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया, वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप धमतरी-साकरा क्षेत्र की है और चालक नशे में था। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।
    2
    बड़ा सड़क हादसा: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार पुल से नीचे गिरे, एक की मौत, एक घायल

NH - 130C बना हादसे का प्वाइंट
राजिम । महानदी पुल पर आज दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। पिकअप क्रमांक CG 05 AV 1088 की जोरदार टक्कर से मोटरसाइकिल क्रमांक CG 04 LP 9826 सवार पुल से नीचे जा गिरे, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार यह हादसा राजिम महानदी पुल पर हुआ। राजिम से नवापारा की ओर मोटरसाइकिल CG 04 LP 9826 पर आ रहे दो लोगों को पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप CG 05 AV 1088 ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सीधे पुल से नीचे जा गिरे। हादसे में देवेंद्र शर्मा (55 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथी सुनील जैन गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों राजिम के निवासी बताए जा रहे हैं। इस दुर्घटना के बाद पुल पर लंबी ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जाम को खुलवाते हुए यातायात बहाल कराया। घायल को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया, वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप धमतरी-साकरा क्षेत्र की है और चालक नशे में था। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।
    user_तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    Artist Gobra Navapara, Raipur•
    11 hrs ago
  • गणेशोत्सव विसर्जन को लेकर आज जिला कार्यालय के सभा कक्ष में बैठक आयोजित 22 सितंबर सुबह साढ़े 9 बजे जिला कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार,गणेशोत्सव के समापन के बाद 24 सितंबर दो हजार 26 को प्रस्तावित मूर्ति विसर्जन को लेकर जिला प्रशासन ने,आज 22 सितंबर को बैठक बुलाई है। बैठक दोपहर 12 बजे जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित होगी। बैठक में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की जाएगी। इसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसडीएम, नगर पालिका अधिकारी, सीएमएचओ, लोक निर्माण विभाग, सीएसईबी, नगर सेना, यातायात प्रभारी और जिला खनिज अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी शामिल होंगे। तहसीलदार कांकेर एवं थाना प्रभारी को गणेशोत्सव समितियों को भी बैठक में आमंत्रित करने के निर्देश दिए गए हैं।
    1
    गणेशोत्सव विसर्जन को लेकर आज जिला कार्यालय के सभा कक्ष में बैठक आयोजित
22 सितंबर सुबह साढ़े 9 बजे जिला कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार,गणेशोत्सव के समापन के बाद 24 सितंबर दो हजार 26 को प्रस्तावित मूर्ति विसर्जन को लेकर जिला प्रशासन ने,आज 22 सितंबर को बैठक बुलाई है। बैठक दोपहर 12 बजे जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित होगी।
बैठक में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की जाएगी। इसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसडीएम, नगर पालिका अधिकारी, सीएमएचओ, लोक निर्माण विभाग, सीएसईबी, नगर सेना, यातायात प्रभारी और जिला खनिज अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी शामिल होंगे। तहसीलदार कांकेर एवं थाना प्रभारी को गणेशोत्सव समितियों को भी बैठक में आमंत्रित करने के निर्देश दिए गए हैं।
    user_Ashish parihar
    Ashish parihar
    कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    17 hrs ago
  • भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स में रचा इतिहास, श्रीलंका को 147 रन से रौंदकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़ मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ। नागोया (जापान)। एशियन गेम्स 2026 में भारत को पहला गोल्ड मेडल महिला क्रिकेट टीम ने दिलाया है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने फाइनल में श्रीलंका को 147 रन के भारी अंतर से हराकर लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स का गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। यह जीत भारत के लिए इस संस्करण का पहला स्वर्ण पदक साबित हुई। कोरोगी एथलेटिक पार्क/कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क, निशिन में खेले गए खिताबी मुकाबले में टॉस जीतकर भारत ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने ओपनिंग में तूफानी साझेदारी की। दोनों ने 99 रन की शानदार ओपनिंग पार्टनरशिप बनाई। शेफाली वर्मा 29 गेंद में 48 रन (3 चौके, 3 छक्के) बनाकर आउट हो गईं। स्मृति मंधाना ने 45 गेंद में 79 रन का धमाकेदार पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 7 छक्के शामिल थे। मंधाना की इस पारी ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 11,000 रन पूरे करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बना दिया। इसके बाद ऋचा घोष ने 22 गेंद में नाबाद 49 रन (6 चौके, 3 छक्के) ठोककर भारत को 20 ओवर में 3 विकेट पर 216 रन का विशाल स्कोर दिलाया। यह एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है। हरमनप्रीत कौर ने भी 19 रन का योगदान दिया। जवाब में श्रीलंकाई टीम भारतीय गेंदबाजों के आगे पूरी तरह ढेर हो गई। चामरी अथापथ्थु के 21 गेंद में 29 रन के अलावा कोई बल्लेबाज टिक नहीं पाया। दीप्ति शर्मा ने महज 6 रन देकर 3 विकेट लिए। शेफाली वर्मा (2/3), श्रेयंका पाटिल (2/9) और श्री चरणी (2/13) ने भी दो-दो विकेट झटके। श्रीलंका महज 15.4 ओवर में 69 रन पर ऑलआउट हो गई। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने 2023 हांग्जो एशियन गेम्स के बाद लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल हासिल किया। इससे पहले 2023 में भी भारत ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर स्वर्ण पदक जीता था। इस जीत से भारत का मेडल टैली 1 गोल्ड, 4 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज के साथ कुल 7 मेडल पर पहुंच गया। भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। श्रीलंका को सिल्वर जबकि पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़ मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ। #swatantrashort #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh #news #shorts #swatantralive Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH
    1
    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स में रचा इतिहास, श्रीलंका को 147 रन से रौंदकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया
स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़
मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ।
नागोया (जापान)। एशियन गेम्स 2026 में भारत को पहला गोल्ड मेडल महिला क्रिकेट टीम ने दिलाया है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने फाइनल में श्रीलंका को 147 रन के भारी अंतर से हराकर लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स का गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। यह जीत भारत के लिए इस संस्करण का पहला स्वर्ण पदक साबित हुई।
कोरोगी एथलेटिक पार्क/कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क, निशिन में खेले गए खिताबी मुकाबले में टॉस जीतकर भारत ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने ओपनिंग में तूफानी साझेदारी की। दोनों ने 99 रन की शानदार ओपनिंग पार्टनरशिप बनाई। शेफाली वर्मा 29 गेंद में 48 रन (3 चौके, 3 छक्के) बनाकर आउट हो गईं। स्मृति मंधाना ने 45 गेंद में 79 रन का धमाकेदार पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 7 छक्के शामिल थे। मंधाना की इस पारी ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 11,000 रन पूरे करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बना दिया।
इसके बाद ऋचा घोष ने 22 गेंद में नाबाद 49 रन (6 चौके, 3 छक्के) ठोककर भारत को 20 ओवर में 3 विकेट पर 216 रन का विशाल स्कोर दिलाया। यह एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है। हरमनप्रीत कौर ने भी 19 रन का योगदान दिया।
जवाब में श्रीलंकाई टीम भारतीय गेंदबाजों के आगे पूरी तरह ढेर हो गई। चामरी अथापथ्थु के 21 गेंद में 29 रन के अलावा कोई बल्लेबाज टिक नहीं पाया। दीप्ति शर्मा ने महज 6 रन देकर 3 विकेट लिए। शेफाली वर्मा (2/3), श्रेयंका पाटिल (2/9) और श्री चरणी (2/13) ने भी दो-दो विकेट झटके। श्रीलंका महज 15.4 ओवर में 69 रन पर ऑलआउट हो गई।
इस जीत के साथ टीम इंडिया ने 2023 हांग्जो एशियन गेम्स के बाद लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल हासिल किया। इससे पहले 2023 में भी भारत ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर स्वर्ण पदक जीता था। इस जीत से भारत का मेडल टैली 1 गोल्ड, 4 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज के साथ कुल 7 मेडल पर पहुंच गया।
भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। श्रीलंका को सिल्वर जबकि पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।
स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़
मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ।
#swatantrashort #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh  #news #shorts #swatantralive Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH
    user_SWATANTRA NEW'S CHHATTISGARH
    SWATANTRA NEW'S CHHATTISGARH
    दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    10 hrs ago
  • महानदी पुल में हुआ हुआ बड़ा सड़क हादसा, पिकअप की टक्कर से बाइक सवार पुल से नीचे गिरे, एक की मौत BREAKING NEWS....राजिम महानदी पुल में हुआ हुआ बड़ा सड़क हादसा, पिकअप की टक्कर से बाइक सवार पुल से नीचे गिरे, एक की मौत राजिम से नवापारा आ रहे थे बाइक सवार दो लोग महानदी पुल पर पिकअप ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर टक्कर के बाद बाइक सवार देवेंद्र शर्मा पुल से नीचे जा गिरे हादसे में देवेंद्र शर्मा (55) की मौत जबकि उनके साथी साथी सुनील जैन घायल दोनों राजिम निवासी बताए जा रहे हैं पिकअप धमतरी-साकरा क्षेत्र की बताई जा रही चालक के नशे में होने की बात सामने आ रही है पुलिस मौके पर, हादसे की जांच जारी
    2
    महानदी पुल में हुआ  हुआ  बड़ा सड़क हादसा,

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार पुल से नीचे गिरे, एक की मौत
BREAKING NEWS....राजिम 
महानदी पुल में हुआ  हुआ  बड़ा सड़क हादसा,
पिकअप की टक्कर से बाइक सवार पुल से नीचे गिरे, एक की मौत
राजिम से नवापारा आ रहे थे बाइक सवार दो लोग
महानदी पुल पर पिकअप ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर
टक्कर के बाद बाइक सवार  देवेंद्र शर्मा पुल से नीचे जा गिरे
हादसे में देवेंद्र शर्मा (55) की मौत
जबकि उनके साथी साथी सुनील जैन घायल
दोनों राजिम निवासी बताए जा रहे हैं
पिकअप धमतरी-साकरा क्षेत्र की बताई जा रही
चालक के नशे में होने की बात सामने आ रही है
पुलिस मौके पर, हादसे की जांच जारी
    user_नागेन्द्र निषाद
    नागेन्द्र निषाद
    राजिम, गरियाबंद, छत्तीसगढ़•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.