अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन मऊ में मंगलवार परेड में प्रतिभाग कर दिये गए आवश्यक दिशा-निर्देश मऊ । अपर पुलिस अधीक्षक अनुप कुमार द्वारा पुलिस लाईन परेड ग्राउंड में मंगलवार परेड की सलामी ली गई तथा परेड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के पश्चात शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के लिए परेड की दौड़ लगवाई। निरीक्षण के क्रम में महोदय द्वारा यू0पी0-112 व थानों से आये वाहनों की गहनता से चेकिंग की गयी तथा पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मियों से वाहनों में उपलब्ध दंगा नियंत्रण/सुरक्षा उपकरणों के सम्बंध में जानकारी लेते हुए उनकी चेकिंग की गयी व पुलिस लाईन में चल रही आरटीसी का किया गया निरीक्षण, तत्पश्चात क्वार्टर गार्द, स्टोर, परिवहन शाखा, मेस, पुलिस बैरक व पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण कर साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने हेतु सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक अरूण कुमार सिंह व भारी संख्या में पुलिस अधिकारी/ कर्मचारीगण उपस्थित रहें ।
अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन मऊ में मंगलवार परेड में प्रतिभाग कर दिये गए आवश्यक दिशा-निर्देश मऊ । अपर पुलिस अधीक्षक अनुप कुमार द्वारा पुलिस लाईन परेड ग्राउंड में मंगलवार परेड की सलामी ली गई तथा परेड
का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के पश्चात शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के लिए परेड की दौड़ लगवाई। निरीक्षण के क्रम में महोदय द्वारा यू0पी0-112 व थानों से आये वाहनों की गहनता से चेकिंग की गयी तथा
पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मियों से वाहनों में उपलब्ध दंगा नियंत्रण/सुरक्षा उपकरणों के सम्बंध में जानकारी लेते हुए उनकी चेकिंग की गयी व पुलिस लाईन में चल रही आरटीसी का किया गया निरीक्षण, तत्पश्चात क्वार्टर गार्द, स्टोर, परिवहन शाखा,
मेस, पुलिस बैरक व पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण कर साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने हेतु सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक अरूण कुमार सिंह व भारी संख्या में पुलिस अधिकारी/ कर्मचारीगण उपस्थित रहें ।
- मऊ । पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन में सोमवार को जनपद मऊ के समस्त थाना क्षेत्रान्तर्गत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान यातायात पुलिस एवं थाना पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से वाहन चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ओवरलोडिंग, बिना वैध कागजात, नाबालिगों द्वारा वाहन संचालन एवं अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चेकिंग की गयी। अभियान के अंतर्गत कुल 133 वाहनों का चालान किया गया साथ ही यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु वाहन चालकों को नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस अधीक्षक मऊ द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें तथा सुरक्षित यातायात में सहयोग प्रदान करें। थानावार चालान निम्नवत है 1. कोतवाली नगर – 26 वाहनों का चालान 2. सरायलखन्सी – 22 वाहनों का चालान 3. दक्षिण टोला – 09 वाहनों का चालान 4. घोसी – 24 वाहनों का चालान 5. दोहरीघाट – 05 वाहनों का चालान 6. कोपागंज – 13 वाहनों का चालान 7. मुहम्मदाबाद – 09 वाहनों का चालान 8. रानीपुर – 04 वाहनों का चालान 9. चिरैयाकोट – 07 वाहनों का चालान 10. मधुबन – 08 वाहनों का चालान 11. हलधरपुर – 02 वाहनों का चालान 12. रामपुर- 04 वाहनों का चालान4
- Post by Ajay Kumar1
- बिल्थरारोड। आदर्श नगर पंचायत बेल्थरारोड के सरकार द्वारा मनोनीत तीन सभासदों अमित जायसवाल, सुशीला भारती और सीमा राजभर का शपथ ग्रहण नगर पंचायत कार्यालय पर आयोजित किया गया। उपजिलाधिकारी शरद चौधरी ने उन्हें पद एवं गोपनीयता का शपथ दिलाया। इस मौके पर मनोनीत सभासदों को माला पहनाकर स्वागत किया गया। सभासदों ने कहा कि जो हमें जिम्मेदारी मिली है उसका बखूबी से निर्वहन करेंगे। नगर व पार्टी हित में कम करेंगे। शपथ ग्रहण के दौरान भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे से पूरा कार्यालय गूंजायमान हो गया। इस अवसर पर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी मनोज पाण्डेय, चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्त, जिला योजना समिति के सदस्य सभासद राममनोहर गांधी, सभासद निलेश दीपू, सभासद मोहम्मद सद्दाम, सभासद मोहम्मद नैय्यर,सभासद परवेज हमजा गुड्डू, सभासद सतीश, दानिश, गुड्डू आदि मौजूद रहे।1
- बहुत शानदार है 🥰1
- , GAJAHARA, CHIKANPURA, post-mubarakpur, Mubarakpur, Azamgarh, Mubarak Pur, Uttar Pradesh,3
- जनपद आजमगढ़ में मुख्यमंत्री के आगमन व कार्यक्रम की प्रमुख झलकियां आजमगढ़ में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पूरे जनपद में उत्साह और व्यापक तैयारियां देखने को मिलीं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर तय समय पर कार्यक्रम स्थल के समीप उतरा, जहां जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही और प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही मुख्यमंत्री ने सबसे पहले नवनिर्मित परियोजना का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इसके उपरांत उन्होंने विधिवत उद्घाटन कर जनपद को एक महत्वपूर्ण सौगात दी। इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष जोर दिया। जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों का समान रूप से विकास करना है, जिससे आम जनता को सीधा लाभ मिल सके। उन्होंने किसानों, युवाओं और महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं का भी उल्लेख किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण भी किया। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने और पर्यावरण को सुरक्षित रखने की अपील की। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही। पूरे कार्यक्रम के दौरान अनुशासन और व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया, जिससे कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।1
- आजमगढ़: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज आजमगढ़ जिले को एक बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने यहाँ नवनिर्मित 'डेयरी दुग्ध चिलिंग प्लांट' का औपचारिक रूप से उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए इसे महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम बताया। 56 हजार महिलाओं को मिल रहा सीधा रोजगार मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में विशेष रूप से रेखांकित किया कि इस प्लांट और इससे जुड़ी डेयरी गतिविधियों के माध्यम से गोरखपुर और आजमगढ़ मंडलों में लगभग 56,000 महिलाओं को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि "हमारी सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश की मातृशक्ति को स्वावलंबी बनाया जाए, और यह डेयरी प्लांट उसी दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।" ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती चिलिंग प्लांट की विशेषताओं पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि: दुग्ध संग्रहण: इस प्लांट के शुरू होने से क्षेत्र के पशुपालकों को उनके दूध का सही दाम मिल सकेगा। गुणवत्ता नियंत्रण: चिलिंग प्लांट दूध की गुणवत्ता को लंबे समय तक बनाए रखने में मदद करेगा, जिससे इसे दूर-दराज के बाजारों तक भेजा जा सकेगा। प्रशिक्षण और सहायता: महिलाओं को दुग्ध समितियों के माध्यम से संगठित कर उन्हें आधुनिक डेयरी प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। "विकास की धुरी बना आजमगढ़" मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आजमगढ़, जो कभी अपनी नकारात्मक छवि के लिए चर्चा में रहता था, आज विकास और रोजगार की नई गाथा लिख रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे और अब इस तरह के औद्योगिक विकास से यहाँ के युवाओं और महिलाओं को अपने ही जिले में काम मिल रहा है, जिससे पलायन की समस्या पर अंकुश लगेगा। इस उद्घाटन समारोह में स्थानीय जन प्रतिनिधि, प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और हजारों की संख्या में महिला दुग्ध उत्पादक उपस्थित रहीं।1
- Post by RISHI RAI1