logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मऊ जनपद के घोसी रोडवेज के निकट जर्जर दुकान को प्रशासन की देख रेख में और टाउन एरिया घोसी द्वारा तोड़ा गया काफ़ी पुराना थी दुकान

15 hrs ago
user_RISHI RAI
RISHI RAI
Ghosi, Mau•
15 hrs ago

मऊ जनपद के घोसी रोडवेज के निकट जर्जर दुकान को प्रशासन की देख रेख में और टाउन एरिया घोसी द्वारा तोड़ा गया काफ़ी पुराना थी दुकान

More news from Azamgarh and nearby areas
  • आजमगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद के ग्राम मिरिया रेड़हा में श्री बाबा गोरखनाथ कृपा दुग्ध उत्पादक संस्था के विस्तारीकरण के अंतर्गत नवनिर्मित दुग्ध अवशीतन केंद्र का भव्य शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कदम्ब का वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया तथा जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दुग्ध प्लांट ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने, दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने और मातृ शक्ति को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि यह चिलिंग प्लांट आत्मनिर्भरता का नया संदेश दे रहा है और जब एक महिला आत्मनिर्भर होती है, तो पूरा परिवार आत्मनिर्भर बनता है। उन्होंने बताया कि संस्था से 56 हजार से अधिक महिलाएं जुड़ी हैं, जो अपने परिश्रम से आत्मनिर्भरता का उदाहरण प्रस्तुत कर रही हैं। वर्तमान में लगभग 1 लाख 70 हजार लीटर दूध का कलेक्शन किया जा रहा है, जिससे किसानों और गौपालकों को सीधा लाभ मिल रहा है। दूध की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए ग्राम स्तर पर जांच की व्यवस्था भी की गई है। मुख्यमंत्री ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कर पर्यावरणीय चेतना का संदेश दिया। इसके साथ ही उन्होंने हरी झंडी दिखाकर मोबाइल वेटरिनरी यूनिट, “गौसॉर्ट” सेक्स-सॉर्टेड सीमेन एवं कृत्रिम गर्भाधान सेवाओं का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान लखपति दीदी एवं बायोगैस प्लांट से लाभान्वित महिला उद्यमियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि आजमगढ़ ऋषि-मुनियों की तपोभूमि रही है और स्वाधीनता आंदोलन में भी इसका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने वीर कुंवर सिंह के शौर्य का उल्लेख करते हुए कहा कि इस धरती ने इतिहास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे डबल इंजन सरकार द्वारा विकसित मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर का परिणाम है, जिससे आजमगढ़ की कनेक्टिविटी बेहतर हुई है। साथ ही, मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के अंतर्गत 400 करोड़ रुपये की आवासीय योजना स्वीकृत की गई है, जिससे हजारों लोगों को आवास की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में गौ संरक्षण के लिए चल रही योजनाओं का भी उल्लेख करते हुए बताया कि 7700 से अधिक गौ आश्रय स्थलों में 15 लाख से अधिक गोवंश संरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों, महिलाओं और युवाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है। कार्यक्रम में विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति रही। आयोजन को सफल बनाने में प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
    4
    आजमगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद के ग्राम मिरिया रेड़हा में श्री बाबा गोरखनाथ कृपा दुग्ध उत्पादक संस्था के विस्तारीकरण के अंतर्गत नवनिर्मित दुग्ध अवशीतन केंद्र का भव्य शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कदम्ब का वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया तथा जनसभा को संबोधित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दुग्ध प्लांट ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने, दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने और मातृ शक्ति को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि यह चिलिंग प्लांट आत्मनिर्भरता का नया संदेश दे रहा है और जब एक महिला आत्मनिर्भर होती है, तो पूरा परिवार आत्मनिर्भर बनता है।
उन्होंने बताया कि संस्था से 56 हजार से अधिक महिलाएं जुड़ी हैं, जो अपने परिश्रम से आत्मनिर्भरता का उदाहरण प्रस्तुत कर रही हैं। वर्तमान में लगभग 1 लाख 70 हजार लीटर दूध का कलेक्शन किया जा रहा है, जिससे किसानों और गौपालकों को सीधा लाभ मिल रहा है। दूध की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए ग्राम स्तर पर जांच की व्यवस्था भी की गई है।
मुख्यमंत्री ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कर पर्यावरणीय चेतना का संदेश दिया। इसके साथ ही उन्होंने हरी झंडी दिखाकर मोबाइल वेटरिनरी यूनिट, “गौसॉर्ट” सेक्स-सॉर्टेड सीमेन एवं कृत्रिम गर्भाधान सेवाओं का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान लखपति दीदी एवं बायोगैस प्लांट से लाभान्वित महिला उद्यमियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि आजमगढ़ ऋषि-मुनियों की तपोभूमि रही है और स्वाधीनता आंदोलन में भी इसका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने वीर कुंवर सिंह के शौर्य का उल्लेख करते हुए कहा कि इस धरती ने इतिहास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
उन्होंने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे डबल इंजन सरकार द्वारा विकसित मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर का परिणाम है, जिससे आजमगढ़ की कनेक्टिविटी बेहतर हुई है। साथ ही, मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के अंतर्गत 400 करोड़ रुपये की आवासीय योजना स्वीकृत की गई है, जिससे हजारों लोगों को आवास की सुविधा मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में गौ संरक्षण के लिए चल रही योजनाओं का भी उल्लेख करते हुए बताया कि 7700 से अधिक गौ आश्रय स्थलों में 15 लाख से अधिक गोवंश संरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों, महिलाओं और युवाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है।
कार्यक्रम में विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति रही। आयोजन को सफल बनाने में प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
    user_VOD LIVE NEWS
    VOD LIVE NEWS
    Media house Sagri, Azamgarh•
    5 hrs ago
  • बिल्थरारोड में स्मार्ट मीटर की बढ़ी रीडिंग से उपभोक्ता परेशान, सभासद ने उठाई आवाज। बिल्थरारोड।स्मार्ट मीटर की अधिक मीटर रीडिंग के कारण यूनिट बिल आना लगातार आ रही समस्याओं को लेकर नगर के वार्ड नम्बर 5 के सभासद मोहम्मद सद्दाम ने जोरदार आवाज उठाया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि स्मार्ट मीटर की गलत रीडिंग के कारण उपभोक्ताओं को वास्तविक खपत से अधिक बिजली बिल आ रहा है। साथ ही बकाया दिखाकर बिना उचित जांच के कनेक्शन काटे जाने की कार्रवाई से लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने प्रशासन से मांग किया कि इस गंभीर समस्या का तत्काल समाधान कराया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके । कहा कि जो गरीब परिवार मजदूरी करके अपनी जीविका चला रहे है। उनका बिल 1000 से 1500 आ रहा है। वह कैसे इतना बिल भरेगा कि घर का खर्च चलाएगा। वहीं नगर निवासी रवि सिंह का कहना है कि हमारा बिल साधारण मीटर से 800 से 1000 आता था आज 3 हजार से 3500 रुपए आ रहा है। मोहम्मद सद्दाम ने कहा कि बिजली विभाग के अधिकारी कर्मचारियों का कोई दोष नहीं है। बिजली व्यवस्था प्राइवेट होने के कारण मनमाना बिल आ रहा है। जबकि केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर के द्वारा यह कहा गया है कि स्मार्ट मीटर लगाना जरूरी नहीं है। मोहम्मद सद्दाम ने मांग किया है कि स्मार्ट मीटर में रीडिंग अधिक आने की शिकायत के कारण पुराने मीटर ही लगाया जाय और अनावश्यक आर्थिक बोझ से बचाया जा सके।
    3
    बिल्थरारोड में स्मार्ट मीटर की बढ़ी रीडिंग से उपभोक्ता परेशान, सभासद ने उठाई आवाज।
बिल्थरारोड।स्मार्ट मीटर की अधिक मीटर रीडिंग के कारण यूनिट बिल आना लगातार आ रही समस्याओं को लेकर नगर के वार्ड नम्बर 5 के सभासद मोहम्मद सद्दाम ने जोरदार आवाज उठाया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि स्मार्ट मीटर की गलत रीडिंग के कारण उपभोक्ताओं को वास्तविक खपत से अधिक बिजली बिल आ रहा है। साथ ही बकाया दिखाकर बिना उचित जांच के कनेक्शन काटे जाने की कार्रवाई से लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने प्रशासन से मांग किया कि इस गंभीर समस्या का तत्काल समाधान कराया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके । कहा कि जो गरीब परिवार मजदूरी करके अपनी जीविका चला रहे है। उनका बिल 1000 से 1500 आ रहा है। वह कैसे इतना बिल भरेगा कि घर का खर्च चलाएगा।  वहीं नगर निवासी रवि सिंह का कहना है कि हमारा बिल साधारण मीटर से 800 से 1000 आता था आज 3 हजार से 3500 रुपए आ रहा है। मोहम्मद सद्दाम ने कहा कि बिजली विभाग के अधिकारी कर्मचारियों का कोई दोष नहीं है। बिजली व्यवस्था प्राइवेट होने के कारण मनमाना बिल आ रहा है। जबकि केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर के द्वारा यह कहा गया है कि स्मार्ट मीटर लगाना जरूरी नहीं है। मोहम्मद सद्दाम ने  मांग किया है कि स्मार्ट मीटर में रीडिंग अधिक आने की शिकायत के कारण पुराने मीटर ही लगाया जाय और अनावश्यक आर्थिक बोझ से बचाया जा सके।
    user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    Food Manufacturing Company Belthara Road, Ballia•
    17 hrs ago
  • देवरिया जिले के थाना बरहज क्षेत्रान्तर्गत हुई घटना के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह ने दी विस्तार से जानकारी
    1
    देवरिया जिले के थाना बरहज क्षेत्रान्तर्गत हुई घटना के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह ने दी विस्तार से जानकारी
    user_Sunil kumar sharma
    Sunil kumar sharma
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • देवरिया जिले में जिलाधिकारी दिव्या मित्तल की सराहनीय पहल से दिव्यांगजनों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी ADIP योजना के तहत 1591 दिव्यांग लाभार्थियों को उनकी जरूरत के अनुसार सहायक उपकरण वितरित किए गए ALIMCO द्वारा आयोजित यह भव्य कार्यक्रम ITI कैंपस में संपन्न हुआ,जहां व्हीलचेय वॉकर समेत कई जरूरी उपकरण दिए गए। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे जिलाधिकारी दिव्या मित्तल की पहल पर मार्च 2025 में चिन्हित कर 1591 लाभार्थियों को उनकी जरूरत के अनुसार उपकरण उपलब्ध कराए गये सहायक उपकरण देकर उनके जीवन को आसान बनाने की कोशिश की गई कार्यक्रम में पहुंचे दिव्यांगजनों का भव्य स्वागत किया गया, जिससे पूरे परिसर में उत्साह और खुशी का माहौल रहा कोई दुर्धरा से आए दिव्यांगजनों के लिए भोजन नाश्ते की भी भरपूर व्यवस्था रही वहीं देवरिया की जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने उनको घरों से लाने के लिए गाड़ी चक्की व्यवस्था की गई थी कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री बी.एल.वर्मा समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे इस दौरान मंत्री बी.एल. वर्मा ने बंगाल चुनाव को लेकर बड़ा राजनीतिक बयान देते हुए कहा कि बंगाल की सरकार निर्मम है, वहां गुंडे-माफिया हावी रहते हैं,भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्याएं हुई हैं और इस बार ममता सरकार की विदाई तय है
    3
    देवरिया जिले में जिलाधिकारी दिव्या मित्तल की सराहनीय पहल से दिव्यांगजनों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी
ADIP योजना के तहत 1591 दिव्यांग लाभार्थियों को उनकी जरूरत के अनुसार सहायक उपकरण वितरित किए गए
ALIMCO द्वारा आयोजित यह भव्य कार्यक्रम ITI कैंपस में संपन्न हुआ,जहां व्हीलचेय वॉकर समेत कई जरूरी उपकरण दिए गए।
कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे जिलाधिकारी दिव्या मित्तल की पहल पर मार्च 2025 में चिन्हित कर 1591 लाभार्थियों को उनकी जरूरत के अनुसार उपकरण उपलब्ध कराए गये सहायक उपकरण देकर उनके जीवन को आसान बनाने की कोशिश की गई कार्यक्रम में पहुंचे दिव्यांगजनों का भव्य स्वागत किया गया, जिससे पूरे परिसर में उत्साह और खुशी का माहौल रहा कोई दुर्धरा से आए दिव्यांगजनों के लिए भोजन नाश्ते की भी भरपूर व्यवस्था रही वहीं देवरिया की जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने उनको घरों से लाने के लिए गाड़ी चक्की व्यवस्था की गई थी कार्यक्रम में  केंद्रीय राज्य मंत्री बी.एल.वर्मा समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे इस दौरान मंत्री बी.एल. वर्मा ने बंगाल चुनाव को लेकर बड़ा राजनीतिक बयान देते हुए कहा कि बंगाल की सरकार निर्मम है, वहां गुंडे-माफिया हावी रहते हैं,भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्याएं हुई हैं और इस बार ममता सरकार की विदाई तय है
    user_Sandeep Tiwari
    Sandeep Tiwari
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • देवरिया आईटीआई परिसर में सोमवार को भारत सरकार की एडीआईपी (ADIP) एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत आयोजित सामाजिक अधिकारिता शिविर में 1631 दिव्यांगजन व वरिष्ठ नागरिकों को 2.17 करोड़ रुपये की लागत के कुल 2033 सहायक उपकरण वितरित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री श्री बी.एल. वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के अंतर्गत मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल 192, ट्राइसाइकिल 533, व्हीलचेयर 275, हियरिंग एड 514, वॉकिंग स्टिक 354, स्मार्ट केन 109 तथा टीएलएम किट 56 सहित कुल 2033 सहायक उपकरण लाभार्थियों को प्रदान किए गए। ‘ *सबका साथ-सबका विकास’ का संकल्प धरातल पर: बी.एल. वर्मा* मुख्य अतिथि श्री बी.एल. वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यह शिविर सेवा, संवेदना और संकल्प का प्रतीक है तथा दिव्यांगजनों को दया नहीं, बल्कि सम्मान और अधिकार के साथ मुख्यधारा में लाने का कार्य किया जा रहा है। *मंत्रियों ने किया संबोधन* जनपद के प्रभारी मंत्री श्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कैबिनेट मंत्री श्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि सहायक उपकरण दिव्यांगजनों के जीवन में आत्मनिर्भरता का नया संचार करेंगे। *जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं* सदर सांसद श्री शशांक मणि त्रिपाठी एवं सलेमपुर सांसद श्री रामशंकर विद्यार्थी ने लाभार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे पात्र व्यक्तियों तक पहुंच रहा है। इस अवसर पर एमएलसी प्रतिनिधि राजीव मणि, नगरपालिका बरहज की चेयरमैन श्वेता जायसवाल एवं ब्लॉक प्रमुख पथरदेवा सुब्रत शाही सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। *प्रशासनिक व्यवस्था रही चुस्त-दुरुस्त* जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने बताया कि एलिम्को (ALIMCO) के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु क्यूआर कोड एवं फोटो सत्यापन की व्यवस्था की गई। उन्होंने बताया कि 16 विकास खंडों से बसों के माध्यम से लाभार्थियों को लाया गया, जहां पेयजल, भोजन, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। मुख्य विकास अधिकारी श्री राजेश कुमार सिंह ने विभिन्न विभागों के समन्वय से कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम का सोशल मीडिया पर लाइव प्रसारण भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा लाभार्थियों को सहायक उपकरण वितरित किए गए तथा उन्हें माला पहनाकर एवं पुष्प वर्षा कर सम्मानित किया गया। सहायक उपकरण पाकर कई लाभार्थी भावुक नजर आए और उन्होंने सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। उनके चेहरों पर खुशी और आत्मविश्वास स्पष्ट झलक रहा था।
    1
    देवरिया
आईटीआई परिसर में सोमवार को भारत सरकार की एडीआईपी (ADIP) एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत आयोजित सामाजिक अधिकारिता शिविर में 1631 दिव्यांगजन व वरिष्ठ नागरिकों को 2.17 करोड़ रुपये की लागत के कुल 2033 सहायक उपकरण वितरित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री श्री बी.एल. वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम के अंतर्गत मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल 192, ट्राइसाइकिल 533, व्हीलचेयर 275, हियरिंग एड 514, वॉकिंग स्टिक 354, स्मार्ट केन 109 तथा टीएलएम किट 56 सहित कुल 2033 सहायक उपकरण लाभार्थियों को प्रदान किए गए।
‘ *सबका साथ-सबका विकास’ का संकल्प धरातल पर: बी.एल. वर्मा* 
मुख्य अतिथि श्री बी.एल. वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यह शिविर सेवा, संवेदना और संकल्प का प्रतीक है तथा दिव्यांगजनों को दया नहीं, बल्कि सम्मान और अधिकार के साथ मुख्यधारा में लाने का कार्य किया जा रहा है।
*मंत्रियों ने किया संबोधन* 
जनपद के प्रभारी मंत्री श्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कैबिनेट मंत्री श्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि सहायक उपकरण दिव्यांगजनों के जीवन में आत्मनिर्भरता का नया संचार करेंगे।
*जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं* 
सदर सांसद श्री शशांक मणि त्रिपाठी एवं सलेमपुर सांसद श्री रामशंकर विद्यार्थी ने लाभार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे पात्र व्यक्तियों तक पहुंच रहा है। इस अवसर पर एमएलसी प्रतिनिधि राजीव मणि, नगरपालिका बरहज की चेयरमैन श्वेता जायसवाल एवं ब्लॉक प्रमुख पथरदेवा सुब्रत शाही सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
*प्रशासनिक व्यवस्था रही चुस्त-दुरुस्त* 
जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने बताया कि एलिम्को (ALIMCO) के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु क्यूआर कोड एवं फोटो सत्यापन की व्यवस्था की गई।
उन्होंने बताया कि 16 विकास खंडों से बसों के माध्यम से लाभार्थियों को लाया गया, जहां पेयजल, भोजन, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।
मुख्य विकास अधिकारी श्री राजेश कुमार सिंह ने विभिन्न विभागों के समन्वय से कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम का सोशल मीडिया पर लाइव प्रसारण भी किया गया।
कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा लाभार्थियों को सहायक उपकरण वितरित किए गए तथा उन्हें माला पहनाकर एवं पुष्प वर्षा कर सम्मानित किया गया। सहायक उपकरण पाकर कई लाभार्थी भावुक नजर आए और उन्होंने सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। उनके चेहरों पर खुशी और आत्मविश्वास स्पष्ट झलक रहा था।
    user_मुकेश राव
    मुकेश राव
    Deoria, Uttar Pradesh•
    11 hrs ago
  • *देवरिया में ‘सेवा और संकल्प’ का संगम: 1591 दिव्यांगजन व 40 वरिष्ठ नागरिकों को मिले 2.17 करोड़ के सहायक उपकरण* देवरिया, 06 अप्रैल। आईटीआई परिसर में सोमवार को भारत सरकार की एडीआईपी (ADIP) एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत आयोजित सामाजिक अधिकारिता शिविर में 1631 दिव्यांगजन व वरिष्ठ नागरिकों को 2.17 करोड़ रुपये की लागत के कुल 2033 सहायक उपकरण वितरित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री श्री बी.एल. वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के अंतर्गत मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल 192, ट्राइसाइकिल 533, व्हीलचेयर 275, हियरिंग एड 514, वॉकिंग स्टिक 354, स्मार्ट केन 109 तथा टीएलएम किट 56 सहित कुल 2033 सहायक उपकरण लाभार्थियों को प्रदान किए गए। ‘ *सबका साथ-सबका विकास’ का संकल्प धरातल पर: बी.एल. वर्मा* मुख्य अतिथि श्री बी.एल. वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यह शिविर सेवा, संवेदना और संकल्प का प्रतीक है तथा दिव्यांगजनों को दया नहीं, बल्कि सम्मान और अधिकार के साथ मुख्यधारा में लाने का कार्य किया जा रहा है। *मंत्रियों ने किया संबोधन* जनपद के प्रभारी मंत्री श्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कैबिनेट मंत्री श्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि सहायक उपकरण दिव्यांगजनों के जीवन में आत्मनिर्भरता का नया संचार करेंगे। *जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं* सदर सांसद श्री शशांक मणि त्रिपाठी एवं सलेमपुर सांसद श्री रामशंकर विद्यार्थी ने लाभार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे पात्र व्यक्तियों तक पहुंच रहा है। इस अवसर पर एमएलसी प्रतिनिधि राजीव मणि, नगरपालिका बरहज की चेयरमैन श्वेता जायसवाल एवं ब्लॉक प्रमुख पथरदेवा सुब्रत शाही सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। *प्रशासनिक व्यवस्था रही चुस्त-दुरुस्त* जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने बताया कि एलिम्को (ALIMCO) के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु क्यूआर कोड एवं फोटो सत्यापन की व्यवस्था की गई। उन्होंने बताया कि 16 विकास खंडों से बसों के माध्यम से लाभार्थियों को लाया गया, जहां पेयजल, भोजन, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। मुख्य विकास अधिकारी श्री राजेश कुमार सिंह ने विभिन्न विभागों के समन्वय से कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम का सोशल मीडिया पर लाइव प्रसारण भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा लाभार्थियों को सहायक उपकरण वितरित किए गए तथा उन्हें माला पहनाकर एवं पुष्प वर्षा कर सम्मानित किया गया। सहायक उपकरण पाकर कई लाभार्थी भावुक नजर आए और उन्होंने सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। उनके चेहरों पर खुशी और आत्मविश्वास स्पष्ट झलक रहा था।
    1
    *देवरिया में ‘सेवा और संकल्प’ का संगम: 1591 दिव्यांगजन व 40 वरिष्ठ नागरिकों को मिले 2.17 करोड़ के सहायक उपकरण* 
देवरिया, 06 अप्रैल। आईटीआई परिसर में सोमवार को भारत सरकार की एडीआईपी (ADIP) एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत आयोजित सामाजिक अधिकारिता शिविर में 1631 दिव्यांगजन व वरिष्ठ नागरिकों को 2.17 करोड़ रुपये की लागत के कुल 2033 सहायक उपकरण वितरित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री श्री बी.एल. वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम के अंतर्गत मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल 192, ट्राइसाइकिल 533, व्हीलचेयर 275, हियरिंग एड 514, वॉकिंग स्टिक 354, स्मार्ट केन 109 तथा टीएलएम किट 56 सहित कुल 2033 सहायक उपकरण लाभार्थियों को प्रदान किए गए।
‘ *सबका साथ-सबका विकास’ का संकल्प धरातल पर: बी.एल. वर्मा* 
मुख्य अतिथि श्री बी.एल. वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यह शिविर सेवा, संवेदना और संकल्प का प्रतीक है तथा दिव्यांगजनों को दया नहीं, बल्कि सम्मान और अधिकार के साथ मुख्यधारा में लाने का कार्य किया जा रहा है।
*मंत्रियों ने किया संबोधन* 
जनपद के प्रभारी मंत्री श्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कैबिनेट मंत्री श्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि सहायक उपकरण दिव्यांगजनों के जीवन में आत्मनिर्भरता का नया संचार करेंगे।
*जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं* 
सदर सांसद श्री शशांक मणि त्रिपाठी एवं सलेमपुर सांसद श्री रामशंकर विद्यार्थी ने लाभार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे पात्र व्यक्तियों तक पहुंच रहा है। इस अवसर पर एमएलसी प्रतिनिधि राजीव मणि, नगरपालिका बरहज की चेयरमैन श्वेता जायसवाल एवं ब्लॉक प्रमुख पथरदेवा सुब्रत शाही सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
*प्रशासनिक व्यवस्था रही चुस्त-दुरुस्त* 
जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने बताया कि एलिम्को (ALIMCO) के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु क्यूआर कोड एवं फोटो सत्यापन की व्यवस्था की गई।
उन्होंने बताया कि 16 विकास खंडों से बसों के माध्यम से लाभार्थियों को लाया गया, जहां पेयजल, भोजन, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।
मुख्य विकास अधिकारी श्री राजेश कुमार सिंह ने विभिन्न विभागों के समन्वय से कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम का सोशल मीडिया पर लाइव प्रसारण भी किया गया।
कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा लाभार्थियों को सहायक उपकरण वितरित किए गए तथा उन्हें माला पहनाकर एवं पुष्प वर्षा कर सम्मानित किया गया। सहायक उपकरण पाकर कई लाभार्थी भावुक नजर आए और उन्होंने सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। उनके चेहरों पर खुशी और आत्मविश्वास स्पष्ट झलक रहा था।
    user_Vinod Kumar
    Vinod Kumar
    Photographer देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • बिल्थरारोड (बलिया): नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्ता का जन्मदिन इस वर्ष सेवा, सादगी और सामाजिक सरोकार के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नगरवासियों ने उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। दिनेश गुप्ता के जन्मदिन व भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम को और भी खास बनाते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच फल वितरण किया गया। इस दौरान अस्पताल परिसर में सेवा, संवेदना और मानवता का भाव देखने को मिला। मरीजों एवं उनके परिजनों ने इस पहल की सराहना की। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने दिनेश कुमार गुप्ता के उज्ज्वल भविष्य और निरंतर जनसेवा के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में राम मनोहर गांधी, अरुणकांत तिवारी (लड्डू बाबा), दीपक कुमार, राजेश वर्मा (मूवी प्रिंटर), आदित्य सिंह, गुड्डू जायसवाल, मृत्युंजय भाई, विक्की (सभासद), आलोक गुप्ता, सतीश कुमार सोनू, दया मद्धेशिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    2
    बिल्थरारोड (बलिया): नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्ता का जन्मदिन इस वर्ष सेवा, सादगी और सामाजिक सरोकार के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नगरवासियों ने उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
दिनेश गुप्ता के जन्मदिन व भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम को और भी खास बनाते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच फल वितरण किया गया। इस दौरान अस्पताल परिसर में सेवा, संवेदना और मानवता का भाव देखने को मिला। मरीजों एवं उनके परिजनों ने इस पहल की सराहना की।
इस मौके पर उपस्थित लोगों ने दिनेश कुमार गुप्ता के उज्ज्वल भविष्य और निरंतर जनसेवा के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में राम मनोहर गांधी, अरुणकांत तिवारी (लड्डू बाबा), दीपक कुमार, राजेश वर्मा (मूवी प्रिंटर), आदित्य सिंह, गुड्डू जायसवाल, मृत्युंजय भाई, विक्की (सभासद), आलोक गुप्ता, सतीश कुमार सोनू, दया मद्धेशिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    Food Manufacturing Company Belthara Road, Ballia•
    19 hrs ago
  • रसड़ा (बलिया):उत्तर पट्टी रसड़ा के निवासी और पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के उपभोक्ता आजाद सिद्दीकी इन दिनों बिजली के अत्यधिक बिल को लेकर मानसिक और आर्थिक तनाव में हैं। उपभोक्ता का कहना है कि उनके घर में किसी भी प्रकार के उच्च क्षमता (हाई वोल्टेज) वाले उपकरणों का उपयोग नहीं किया जाता है, इसके बावजूद विभाग द्वारा भेजा गया बिल उनकी खपत से कहीं ज्यादा है। #ElectricityBill #PurvanchalVidyut #RasraNews #Ballia #ConsumerRights #ElectricityGrievance #UPPCL #PublicIssue
    1
    रसड़ा (बलिया):उत्तर पट्टी रसड़ा के निवासी और पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के उपभोक्ता आजाद सिद्दीकी इन दिनों बिजली के अत्यधिक बिल को लेकर मानसिक और आर्थिक तनाव में हैं। उपभोक्ता का कहना है कि उनके घर में किसी भी प्रकार के उच्च क्षमता (हाई वोल्टेज) वाले उपकरणों का उपयोग नहीं किया जाता है, इसके बावजूद विभाग द्वारा भेजा गया बिल उनकी खपत से कहीं ज्यादा है।
#ElectricityBill #PurvanchalVidyut #RasraNews #Ballia #ConsumerRights #ElectricityGrievance #UPPCL #PublicIssue
    user_Sadik Ahmad
    Sadik Ahmad
    Local News Reporter रसड़ा, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • देवरिया जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रुद्रपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से संबंधित एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में चल रहे इस अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री आनन्द कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर श्री हरिराम यादव के पर्यवेक्षण में थाना रुद्रपुर की टीम सक्रिय रूप से कार्य कर रही थी। इसी क्रम में दिनांक 04 अप्रैल 2026 को थाना रुद्रपुर पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 158/2026, धारा 65(2) बीएनएस व 5M/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। दिनांक 06 अप्रैल 2026 को मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त राधेश्याम उर्फ श्याम, निवासी थाना क्षेत्र रुद्रपुर, जनपद देवरिया को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में थाना रुद्रपुर की पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। टीम में प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार, कांस्टेबल पवन चौधरी तथा कांस्टेबल सुमित राजभर शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि जनपद में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और अपराधियों में भय का माहौल बनाने में मदद मिलेगी।
    2
    देवरिया जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रुद्रपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से संबंधित एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में चल रहे इस अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री आनन्द कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर श्री हरिराम यादव के पर्यवेक्षण में थाना रुद्रपुर की टीम सक्रिय रूप से कार्य कर रही थी। इसी क्रम में दिनांक 04 अप्रैल 2026 को थाना रुद्रपुर पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 158/2026, धारा 65(2) बीएनएस व 5M/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त की तलाश की जा रही थी।
दिनांक 06 अप्रैल 2026 को मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त राधेश्याम उर्फ श्याम, निवासी थाना क्षेत्र रुद्रपुर, जनपद देवरिया को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई में थाना रुद्रपुर की पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। टीम में प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार, कांस्टेबल पवन चौधरी तथा कांस्टेबल सुमित राजभर शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि जनपद में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और अपराधियों में भय का माहौल बनाने में मदद मिलेगी।
    user_Dilip kumar
    Dilip kumar
    Photographer देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.