बिल्थरारोड सीएचसी में मरीजों को बांटे फल - दिनेश कुमार गुप्ता बिल्थरारोड (बलिया): नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्ता का जन्मदिन इस वर्ष सेवा, सादगी और सामाजिक सरोकार के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नगरवासियों ने उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। दिनेश गुप्ता के जन्मदिन व भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम को और भी खास बनाते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच फल वितरण किया गया। इस दौरान अस्पताल परिसर में सेवा, संवेदना और मानवता का भाव देखने को मिला। मरीजों एवं उनके परिजनों ने इस पहल की सराहना की। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने दिनेश कुमार गुप्ता के उज्ज्वल भविष्य और निरंतर जनसेवा के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में राम मनोहर गांधी, अरुणकांत तिवारी (लड्डू बाबा), दीपक कुमार, राजेश वर्मा (मूवी प्रिंटर), आदित्य सिंह, गुड्डू जायसवाल, मृत्युंजय भाई, विक्की (सभासद), आलोक गुप्ता, सतीश कुमार सोनू, दया मद्धेशिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
बिल्थरारोड सीएचसी में मरीजों को बांटे फल - दिनेश कुमार गुप्ता बिल्थरारोड (बलिया): नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्ता का जन्मदिन इस वर्ष सेवा, सादगी और सामाजिक सरोकार के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नगरवासियों ने उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। दिनेश गुप्ता के जन्मदिन व भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम को और भी खास बनाते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर अस्पताल में भर्ती मरीजों के
बीच फल वितरण किया गया। इस दौरान अस्पताल परिसर में सेवा, संवेदना और मानवता का भाव देखने को मिला। मरीजों एवं उनके परिजनों ने इस पहल की सराहना की। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने दिनेश कुमार गुप्ता के उज्ज्वल भविष्य और निरंतर जनसेवा के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में राम मनोहर गांधी, अरुणकांत तिवारी (लड्डू बाबा), दीपक कुमार, राजेश वर्मा (मूवी प्रिंटर), आदित्य सिंह, गुड्डू जायसवाल, मृत्युंजय भाई, विक्की (सभासद), आलोक गुप्ता, सतीश कुमार सोनू, दया मद्धेशिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
- बिल्थरारोड: नगर चेयरमैन प्रतिनिधि व पूर्व चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त के जन्मदिन पार्टी के कैंप कार्यालय पर कार्यकर्ताओं द्वारा केक काटकर मनाया गया। साथ भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस पर पार्टी की जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व आज देश का नाम विश्व पटल पर छाया हुआ है। वहीं चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्त ने कहा कि नगर के विकास के लिए कोई कोर कर नहीं छोडूंगा। नगर की सभी सड़के कार्यकाल पूरा होने तक चमचमाती मिलेगी। इस मौके पर पूर्व विधायक गोरख पासवान, पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया, भाजपा के मंडल अध्यक्ष ग्रामीण दिलीप सिंह,भाजपा मंडल अध्यक्ष सीयर अरुण तिवारी, सभासद राममनोहर गांधी, मनोज गुप्ता, राजेश वर्मा, सज्जन सिंह आर्या, सोनू गुप्ता आलोक गुप्ता,बिक्की सभासद, दीपक गुप्ता, विनोद जायसवाल, मृत्युंजय गुप्ता, अरविंद यादव, आदित्य सिंह, इंद्रजीत राजभर, राजकुमार चौधरी, विनोद कुमार सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।1
- Post by Ajay Kumar1
- थाना रुद्रपुर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर दिनांक 04.04.2026 को पंजीकृत मु0अ0सं0-158/2026 धारा 65(2) बीएनएस व 5M/6 पाक्सो एक्ट से संबंधित नामजद अभियुक्त राधेश्याम उर्फ श्याम निवासी थानाक्षेत्र रुद्रपुर जनपद देवरिया को आज दिनांक 06.04.2026 को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार करते हुए नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।1
- रसड़ा (बलिया):उत्तर पट्टी रसड़ा के निवासी और पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के उपभोक्ता आजाद सिद्दीकी इन दिनों बिजली के अत्यधिक बिल को लेकर मानसिक और आर्थिक तनाव में हैं। उपभोक्ता का कहना है कि उनके घर में किसी भी प्रकार के उच्च क्षमता (हाई वोल्टेज) वाले उपकरणों का उपयोग नहीं किया जाता है, इसके बावजूद विभाग द्वारा भेजा गया बिल उनकी खपत से कहीं ज्यादा है। #ElectricityBill #PurvanchalVidyut #RasraNews #Ballia #ConsumerRights #ElectricityGrievance #UPPCL #PublicIssue1
- बलिया के सिकंदरपुर में बिजली की चिंगारी से लगी आग से आधा दर्जन किसानों के गेहूं की फसल जल कर नष्ट सिकन्दरपुर(बलिया)स्थानीय थानान्तर्गत पंदह गांव में रविवार को बिजली की चिंगारी से लगी आग से आधा दर्जन किसानों की करीब 3 एकड़ क्षेत्रफल में खड़ी गेहूं की फसल जल कर नष्ट हो गई।खबर पा कर मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार और लेखपाल ने क्षति का आकलन कर प्रशासन से मुआवजा दिलाने का पीड़ित किसानों को आश्वासन दिया। जानकारी के अनुसार पंदह गांव के रहने वाले किसान रामलाल के खेत में खड़ी पक कर तैयार गेहूं में विद्युत स्पार्किंग से पूर्वान्ह 11 बजे आग पकड़ लिया।इस दौरान तेज पछुवा हवा बहने के कारण आग तेजी से अगल बगल के खेतों में फैलने लगी।गेहूं के खेतों से आग की लपटें और धुंआ उठता देख कर गांव के किसान मौके की तरफ दौड़ पड़े और उसे बुझाने का प्रयास करने लगे।सैकड़ों लोगों ने अथक प्रयास कर आग पर किसी प्रकार काबू पाया।तब तक चन्द्रजीत प्रजापति,सर्वजीत प्रजापति,नमूना प्रजापति तथा विजेन्द्र राय के गेहूं की फसल जल कर नष्ट हो गई।1
- मऊ । पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन में सोमवार को जनपद मऊ के समस्त थाना क्षेत्रान्तर्गत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान यातायात पुलिस एवं थाना पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से वाहन चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ओवरलोडिंग, बिना वैध कागजात, नाबालिगों द्वारा वाहन संचालन एवं अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चेकिंग की गयी। अभियान के अंतर्गत कुल 133 वाहनों का चालान किया गया साथ ही यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु वाहन चालकों को नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस अधीक्षक मऊ द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें तथा सुरक्षित यातायात में सहयोग प्रदान करें। थानावार चालान निम्नवत है 1. कोतवाली नगर – 26 वाहनों का चालान 2. सरायलखन्सी – 22 वाहनों का चालान 3. दक्षिण टोला – 09 वाहनों का चालान 4. घोसी – 24 वाहनों का चालान 5. दोहरीघाट – 05 वाहनों का चालान 6. कोपागंज – 13 वाहनों का चालान 7. मुहम्मदाबाद – 09 वाहनों का चालान 8. रानीपुर – 04 वाहनों का चालान 9. चिरैयाकोट – 07 वाहनों का चालान 10. मधुबन – 08 वाहनों का चालान 11. हलधरपुर – 02 वाहनों का चालान 12. रामपुर- 04 वाहनों का चालान4
- मैरवा में छात्रों का फूटा गुस्सा! रिजल्ट में गड़बड़ी के आरोप पर कुलपति और परीक्षा नियंत्रक का पुतला दहन। मैरवा : मामला सिवान के मैरवा स्थित हरिराम कॉलेज का है, जहां स्नातक सेमेस्टर–III के परिणाम में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। छात्र संगठन आर.एस.ए. के बैनर तले छात्र नेता विशाल सिंह राजपूत के नेतृत्व में कॉलेज परिसर में आक्रोश मार्च निकाला गया। इसके बाद मुख्य द्वार पर जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा के कुलपति एवं परीक्षा नियंत्रक का पुतला दहन कर विरोध जताया गया। छात्रों का आरोप है कि सेमेस्टर–III के परिणाम में भारी गड़बड़ी हुई है। कई छात्र-छात्राओं को ESE और CIA में एक जैसे अंक दिए गए हैं, जिससे मूल्यांकन प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। छात्र नेता विशाल सिंह राजपूत ने कहा कि बिना कॉपियों की सही जांच के ही परिणाम जारी किया गया है, जो छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन पर लापरवाही और मनमानी का आरोप लगाया। छात्रों की मांग है कि परिणाम की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, सभी उत्तर पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन हो, CIA अंक देने की प्रक्रिया को सार्वजनिक किया जाए, त्रुटिपूर्ण परिणाम वापस लेकर संशोधित परिणाम जारी किया जाए और दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई हो। छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो विश्वविद्यालय मुख्यालय का घेराव, तालाबंदी और उग्र आंदोलन किया जाएगा। फिलहाल, इस पूरे मामले पर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।1
- बिल्थरारोड में स्मार्ट मीटर की बढ़ी रीडिंग से उपभोक्ता परेशान, सभासद ने उठाई आवाज। बिल्थरारोड।स्मार्ट मीटर की अधिक मीटर रीडिंग के कारण यूनिट बिल आना लगातार आ रही समस्याओं को लेकर नगर के वार्ड नम्बर 5 के सभासद मोहम्मद सद्दाम ने जोरदार आवाज उठाया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि स्मार्ट मीटर की गलत रीडिंग के कारण उपभोक्ताओं को वास्तविक खपत से अधिक बिजली बिल आ रहा है। साथ ही बकाया दिखाकर बिना उचित जांच के कनेक्शन काटे जाने की कार्रवाई से लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने प्रशासन से मांग किया कि इस गंभीर समस्या का तत्काल समाधान कराया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके । कहा कि जो गरीब परिवार मजदूरी करके अपनी जीविका चला रहे है। उनका बिल 1000 से 1500 आ रहा है। वह कैसे इतना बिल भरेगा कि घर का खर्च चलाएगा। वहीं नगर निवासी रवि सिंह का कहना है कि हमारा बिल साधारण मीटर से 800 से 1000 आता था आज 3 हजार से 3500 रुपए आ रहा है। मोहम्मद सद्दाम ने कहा कि बिजली विभाग के अधिकारी कर्मचारियों का कोई दोष नहीं है। बिजली व्यवस्था प्राइवेट होने के कारण मनमाना बिल आ रहा है। जबकि केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर के द्वारा यह कहा गया है कि स्मार्ट मीटर लगाना जरूरी नहीं है। मोहम्मद सद्दाम ने मांग किया है कि स्मार्ट मीटर में रीडिंग अधिक आने की शिकायत के कारण पुराने मीटर ही लगाया जाय और अनावश्यक आर्थिक बोझ से बचाया जा सके।3