बलिया के सिकंदरपुर में बिजली की चिंगारी से लगी आग से आधा दर्जन किसानों के गेहूं की फसल जल कर नष्ट सिकन्दरपुर(बलिया)स्थानीय थानान्तर्गत पंदह गांव में रविवार को बिजली की चिंगारी से लगी आग से आधा दर्जन किसानों की करीब 3 एकड़ क्षेत्रफल में खड़ी गेहूं की फसल जल कर नष्ट हो गई।खबर पा कर मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार और लेखपाल ने क्षति का आकलन कर प्रशासन से मुआवजा दिलाने का पीड़ित किसानों को आश्वासन दिया। जानकारी के अनुसार पंदह गांव के रहने वाले किसान रामलाल के खेत में खड़ी पक कर तैयार गेहूं में विद्युत स्पार्किंग से पूर्वान्ह 11 बजे आग पकड़ लिया।इस दौरान तेज पछुवा हवा बहने के कारण आग तेजी से अगल बगल के खेतों में फैलने लगी।गेहूं के खेतों से आग की लपटें और धुंआ उठता देख कर गांव के किसान मौके की तरफ दौड़ पड़े और उसे बुझाने का प्रयास करने लगे।सैकड़ों लोगों ने अथक प्रयास कर आग पर किसी प्रकार काबू पाया।तब तक चन्द्रजीत प्रजापति,सर्वजीत प्रजापति,नमूना प्रजापति तथा विजेन्द्र राय के गेहूं की फसल जल कर नष्ट हो गई।
बलिया के सिकंदरपुर में बिजली की चिंगारी से लगी आग से आधा दर्जन किसानों के गेहूं की फसल जल कर नष्ट सिकन्दरपुर(बलिया)स्थानीय थानान्तर्गत पंदह गांव में रविवार को बिजली की चिंगारी से लगी आग से आधा दर्जन किसानों की करीब 3 एकड़ क्षेत्रफल में खड़ी गेहूं की फसल जल कर नष्ट हो गई।खबर पा कर मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार और लेखपाल ने क्षति का आकलन कर प्रशासन से मुआवजा दिलाने का पीड़ित किसानों को आश्वासन दिया। जानकारी के अनुसार पंदह गांव के रहने वाले किसान रामलाल के खेत में खड़ी पक कर तैयार गेहूं में विद्युत स्पार्किंग से पूर्वान्ह 11 बजे आग पकड़ लिया।इस दौरान तेज पछुवा हवा बहने के कारण आग तेजी से अगल बगल के खेतों में फैलने लगी।गेहूं के खेतों से आग की लपटें और धुंआ उठता देख कर गांव के किसान मौके की तरफ दौड़ पड़े और उसे बुझाने का प्रयास करने लगे।सैकड़ों लोगों ने अथक प्रयास कर आग पर किसी प्रकार काबू पाया।तब तक चन्द्रजीत प्रजापति,सर्वजीत प्रजापति,नमूना प्रजापति तथा विजेन्द्र राय के गेहूं की फसल जल कर नष्ट हो गई।
- बलिया के सिकंदरपुर में बिजली की चिंगारी से लगी आग से आधा दर्जन किसानों के गेहूं की फसल जल कर नष्ट सिकन्दरपुर(बलिया)स्थानीय थानान्तर्गत पंदह गांव में रविवार को बिजली की चिंगारी से लगी आग से आधा दर्जन किसानों की करीब 3 एकड़ क्षेत्रफल में खड़ी गेहूं की फसल जल कर नष्ट हो गई।खबर पा कर मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार और लेखपाल ने क्षति का आकलन कर प्रशासन से मुआवजा दिलाने का पीड़ित किसानों को आश्वासन दिया। जानकारी के अनुसार पंदह गांव के रहने वाले किसान रामलाल के खेत में खड़ी पक कर तैयार गेहूं में विद्युत स्पार्किंग से पूर्वान्ह 11 बजे आग पकड़ लिया।इस दौरान तेज पछुवा हवा बहने के कारण आग तेजी से अगल बगल के खेतों में फैलने लगी।गेहूं के खेतों से आग की लपटें और धुंआ उठता देख कर गांव के किसान मौके की तरफ दौड़ पड़े और उसे बुझाने का प्रयास करने लगे।सैकड़ों लोगों ने अथक प्रयास कर आग पर किसी प्रकार काबू पाया।तब तक चन्द्रजीत प्रजापति,सर्वजीत प्रजापति,नमूना प्रजापति तथा विजेन्द्र राय के गेहूं की फसल जल कर नष्ट हो गई।1
- बिल्थरारोड: नगर चेयरमैन प्रतिनिधि व पूर्व चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त के जन्मदिन पार्टी के कैंप कार्यालय पर कार्यकर्ताओं द्वारा केक काटकर मनाया गया। साथ भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस पर पार्टी की जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व आज देश का नाम विश्व पटल पर छाया हुआ है। वहीं चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्त ने कहा कि नगर के विकास के लिए कोई कोर कर नहीं छोडूंगा। नगर की सभी सड़के कार्यकाल पूरा होने तक चमचमाती मिलेगी। इस मौके पर पूर्व विधायक गोरख पासवान, पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया, भाजपा के मंडल अध्यक्ष ग्रामीण दिलीप सिंह,भाजपा मंडल अध्यक्ष सीयर अरुण तिवारी, सभासद राममनोहर गांधी, मनोज गुप्ता, राजेश वर्मा, सज्जन सिंह आर्या, सोनू गुप्ता आलोक गुप्ता,बिक्की सभासद, दीपक गुप्ता, विनोद जायसवाल, मृत्युंजय गुप्ता, अरविंद यादव, आदित्य सिंह, इंद्रजीत राजभर, राजकुमार चौधरी, विनोद कुमार सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।1
- रसड़ा (बलिया):उत्तर पट्टी रसड़ा के निवासी और पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के उपभोक्ता आजाद सिद्दीकी इन दिनों बिजली के अत्यधिक बिल को लेकर मानसिक और आर्थिक तनाव में हैं। उपभोक्ता का कहना है कि उनके घर में किसी भी प्रकार के उच्च क्षमता (हाई वोल्टेज) वाले उपकरणों का उपयोग नहीं किया जाता है, इसके बावजूद विभाग द्वारा भेजा गया बिल उनकी खपत से कहीं ज्यादा है। #ElectricityBill #PurvanchalVidyut #RasraNews #Ballia #ConsumerRights #ElectricityGrievance #UPPCL #PublicIssue1
- मैरवा में छात्रों का फूटा गुस्सा! रिजल्ट में गड़बड़ी के आरोप पर कुलपति और परीक्षा नियंत्रक का पुतला दहन। मैरवा : मामला सिवान के मैरवा स्थित हरिराम कॉलेज का है, जहां स्नातक सेमेस्टर–III के परिणाम में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। छात्र संगठन आर.एस.ए. के बैनर तले छात्र नेता विशाल सिंह राजपूत के नेतृत्व में कॉलेज परिसर में आक्रोश मार्च निकाला गया। इसके बाद मुख्य द्वार पर जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा के कुलपति एवं परीक्षा नियंत्रक का पुतला दहन कर विरोध जताया गया। छात्रों का आरोप है कि सेमेस्टर–III के परिणाम में भारी गड़बड़ी हुई है। कई छात्र-छात्राओं को ESE और CIA में एक जैसे अंक दिए गए हैं, जिससे मूल्यांकन प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। छात्र नेता विशाल सिंह राजपूत ने कहा कि बिना कॉपियों की सही जांच के ही परिणाम जारी किया गया है, जो छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन पर लापरवाही और मनमानी का आरोप लगाया। छात्रों की मांग है कि परिणाम की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, सभी उत्तर पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन हो, CIA अंक देने की प्रक्रिया को सार्वजनिक किया जाए, त्रुटिपूर्ण परिणाम वापस लेकर संशोधित परिणाम जारी किया जाए और दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई हो। छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो विश्वविद्यालय मुख्यालय का घेराव, तालाबंदी और उग्र आंदोलन किया जाएगा। फिलहाल, इस पूरे मामले पर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।1
- एक ऐसा शख्स, जो ऊंचाइयों पर पहुंचकर भी अपनी मिट्टी से जुड़ा रहा 🌾 उखईं ग्राम (सिवान) में प्रिय,लेखक सांतानंद मिश्र जी की पुस्तक “गांव की मिट्टी मिटने नहीं देती” का गरिमामयी विमोचन हुआ। यह पुस्तक गांव, जड़ों और जीवन मूल्यों की सोंधी खुशबू को बेहद सरल और भावनात्मक रूप में प्रस्तुत करती है। कोरोना काल से पहले बड़े भाई निलेश वर्मा नील और मित्रवत राजेश तिवारी, सोनल बाबा के माध्यम से उनसे हुई मुलाकात आज भी उतनी ही सुखद और प्रेरणादायक है। विदेश में रहकर भी उनका अपने गांव और समाज से जुड़ाव हम सभी के लिए मिसाल है। इस पुस्तक में सिवान ब्लड डोनर क्लब के कार्यों को स्थान मिलना हम सभी के लिए गर्व का विषय है। हृदय से उन्हें इस उत्कृष्ट कृति के लिए शुभकामनाएं। Santa Nand Mishra Neelesh Verma Neel Anamika Tiwari Rajesh Tiwari #गांव_की_मिट्टी #प्रेरणा #साहित्य #Siwan #Bihar #BookLaunch #ProudMoment #Roots1
- थाना रुद्रपुर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर दिनांक 04.04.2026 को पंजीकृत मु0अ0सं0-158/2026 धारा 65(2) बीएनएस व 5M/6 पाक्सो एक्ट से संबंधित नामजद अभियुक्त राधेश्याम उर्फ श्याम निवासी थानाक्षेत्र रुद्रपुर जनपद देवरिया को आज दिनांक 06.04.2026 को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार करते हुए नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।1
- Post by Ajay Kumar1
- Post by Sadik Ahmad1