Shuru
Apke Nagar Ki App…
बिजली के भारी-भरकम बिल से उपभोक्ता परेशान, मीटर के भौतिक सत्यापन की उठाई मांग। रसड़ा (बलिया):उत्तर पट्टी रसड़ा के निवासी और पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के उपभोक्ता आजाद सिद्दीकी इन दिनों बिजली के अत्यधिक बिल को लेकर मानसिक और आर्थिक तनाव में हैं। उपभोक्ता का कहना है कि उनके घर में किसी भी प्रकार के उच्च क्षमता (हाई वोल्टेज) वाले उपकरणों का उपयोग नहीं किया जाता है, इसके बावजूद विभाग द्वारा भेजा गया बिल उनकी खपत से कहीं ज्यादा है। #ElectricityBill #PurvanchalVidyut #RasraNews #Ballia #ConsumerRights #ElectricityGrievance #UPPCL #PublicIssue
Sadik Ahmad
बिजली के भारी-भरकम बिल से उपभोक्ता परेशान, मीटर के भौतिक सत्यापन की उठाई मांग। रसड़ा (बलिया):उत्तर पट्टी रसड़ा के निवासी और पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के उपभोक्ता आजाद सिद्दीकी इन दिनों बिजली के अत्यधिक बिल को लेकर मानसिक और आर्थिक तनाव में हैं। उपभोक्ता का कहना है कि उनके घर में किसी भी प्रकार के उच्च क्षमता (हाई वोल्टेज) वाले उपकरणों का उपयोग नहीं किया जाता है, इसके बावजूद विभाग द्वारा भेजा गया बिल उनकी खपत से कहीं ज्यादा है। #ElectricityBill #PurvanchalVidyut #RasraNews #Ballia #ConsumerRights #ElectricityGrievance #UPPCL #PublicIssue
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- खबर गाजीपुर जनपद विभिन्न क्षेत्रों से है जहां किसान अपने प्याज को लेकर बाजार में ₹1000 कुंतल के हिसाब से बेचने को दिखे किसानों का कह नाम है कि अगर वारिस हो जाएगी तो नुकसान हो जाएगा उचित मूल्य भी नहीं बिक पाएगा1
- बिल्थरारोड में स्मार्ट मीटर की बढ़ी रीडिंग से उपभोक्ता परेशान, सभासद ने उठाई आवाज। बिल्थरारोड।स्मार्ट मीटर की अधिक मीटर रीडिंग के कारण यूनिट बिल आना लगातार आ रही समस्याओं को लेकर नगर के वार्ड नम्बर 5 के सभासद मोहम्मद सद्दाम ने जोरदार आवाज उठाया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि स्मार्ट मीटर की गलत रीडिंग के कारण उपभोक्ताओं को वास्तविक खपत से अधिक बिजली बिल आ रहा है। साथ ही बकाया दिखाकर बिना उचित जांच के कनेक्शन काटे जाने की कार्रवाई से लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने प्रशासन से मांग किया कि इस गंभीर समस्या का तत्काल समाधान कराया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके । कहा कि जो गरीब परिवार मजदूरी करके अपनी जीविका चला रहे है। उनका बिल 1000 से 1500 आ रहा है। वह कैसे इतना बिल भरेगा कि घर का खर्च चलाएगा। वहीं नगर निवासी रवि सिंह का कहना है कि हमारा बिल साधारण मीटर से 800 से 1000 आता था आज 3 हजार से 3500 रुपए आ रहा है। मोहम्मद सद्दाम ने कहा कि बिजली विभाग के अधिकारी कर्मचारियों का कोई दोष नहीं है। बिजली व्यवस्था प्राइवेट होने के कारण मनमाना बिल आ रहा है। जबकि केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर के द्वारा यह कहा गया है कि स्मार्ट मीटर लगाना जरूरी नहीं है। मोहम्मद सद्दाम ने मांग किया है कि स्मार्ट मीटर में रीडिंग अधिक आने की शिकायत के कारण पुराने मीटर ही लगाया जाय और अनावश्यक आर्थिक बोझ से बचाया जा सके।3
- बिहार में शराबंदी कानून लागू है फिर भी शराब तस्कर एक से एक कलाकारी करके बिहार में प्रवेश करने में नाकाम हो रहे है उत्पात विभाग के टीम ने लगातार छापा मार रहे है #Bijarsarabndikanun #utpatbibhagbiharjharkhnd #barekingnews #gobindpurchekpost #rajaulisamekiyjachchauki1
- गाजीपुर में नाबालिग के अपहरण, दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के मामले में अदालत ने सख्त फैसला सुनाया है। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो कोर्ट राम अवतार प्रसाद की अदालत ने आरोपी अरमान उर्फ भोला को दोषी करार देते हुए 25 साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 55 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है, जिसकी पूरी राशि पीड़िता को देने का आदेश दिया गया है। मामला गाजीपुर के सादात थाना क्षेत्र का है। विशेष लोक अभियोजक रविकांत पाण्डेय के अनुसार 24 दिसंबर 2024 को आरोपी अरमान उर्फ भोला ने एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसे आजमगढ़ के फूलपुर इलाके में ले जाकर करीब चार महीने तक अपने पास रखा। इस दौरान आरोपी ने कई बार नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया और उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव भी बनाया। बताया गया कि आरोपी नाबालिग को मस्जिद और मजार जैसी जगहों पर भी ले जाता था। इसी बीच वह नाबालिग को गाजीपुर के मकदूमपुर मजार पर लेकर आया, जहां पुलिस को सूचना मिली और कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नाबालिग को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 363, 366, 376, 506 और पॉक्सो एक्ट की धारा 5L/6 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। एक मई 2025 को अदालत में आरोप तय किए गए और मामले की सुनवाई शुरू हुई। मुकदमे की सुनवाई के दौरान विशेष लोक अभियोजक रविकांत पाण्डेय ने प्रभावी पैरवी करते हुए अदालत में कुल 8 गवाह पेश किए। सभी साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर अदालत ने आरोपी को दोषी मानते हुए 25 साल की सजा और 55 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। अदालत ने यह भी आदेश दिया कि अर्थदंड की पूरी राशि पीड़िता को दी जाएगी। वहीं अभियोजन पक्ष के मुताबिक आरोपी के खिलाफ इसी तरह का एक और मामला भी अदालत में विचाराधीन है।1
- मऊ । पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन में सोमवार को जनपद मऊ के समस्त थाना क्षेत्रान्तर्गत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान यातायात पुलिस एवं थाना पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से वाहन चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ओवरलोडिंग, बिना वैध कागजात, नाबालिगों द्वारा वाहन संचालन एवं अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चेकिंग की गयी। अभियान के अंतर्गत कुल 133 वाहनों का चालान किया गया साथ ही यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु वाहन चालकों को नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस अधीक्षक मऊ द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें तथा सुरक्षित यातायात में सहयोग प्रदान करें। थानावार चालान निम्नवत है 1. कोतवाली नगर – 26 वाहनों का चालान 2. सरायलखन्सी – 22 वाहनों का चालान 3. दक्षिण टोला – 09 वाहनों का चालान 4. घोसी – 24 वाहनों का चालान 5. दोहरीघाट – 05 वाहनों का चालान 6. कोपागंज – 13 वाहनों का चालान 7. मुहम्मदाबाद – 09 वाहनों का चालान 8. रानीपुर – 04 वाहनों का चालान 9. चिरैयाकोट – 07 वाहनों का चालान 10. मधुबन – 08 वाहनों का चालान 11. हलधरपुर – 02 वाहनों का चालान 12. रामपुर- 04 वाहनों का चालान4
- गाजीपुर में से गंगा नदी में गिरे ट्रेलर चालक 24 वर्षीय राजन यादव का शव लगभग 30 घंटे बाद कड़ी मशक्कत के बाद बरामद कर लिया गया। घटना के बाद से ही स्थानीय प्रशासन और गोताखोरों की टीम लगातार तलाश में जुटी थी। लंबे रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद आखिरकार शव को नदी से बाहर निकाला गया। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है।1
- Post by Sadik Ahmad1
- खबर गाजीपुर जनपद के मोहम्मदाबाद नगर पालिका जहां जो मनोनीत सभासदों को उप जिला धिकारी दो हर्षित तिवारी के द्वारा शपथ दिलाई गई1
- बिल्थरारोड (बलिया): नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्ता का जन्मदिन इस वर्ष सेवा, सादगी और सामाजिक सरोकार के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नगरवासियों ने उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। दिनेश गुप्ता के जन्मदिन व भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम को और भी खास बनाते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच फल वितरण किया गया। इस दौरान अस्पताल परिसर में सेवा, संवेदना और मानवता का भाव देखने को मिला। मरीजों एवं उनके परिजनों ने इस पहल की सराहना की। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने दिनेश कुमार गुप्ता के उज्ज्वल भविष्य और निरंतर जनसेवा के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में राम मनोहर गांधी, अरुणकांत तिवारी (लड्डू बाबा), दीपक कुमार, राजेश वर्मा (मूवी प्रिंटर), आदित्य सिंह, गुड्डू जायसवाल, मृत्युंजय भाई, विक्की (सभासद), आलोक गुप्ता, सतीश कुमार सोनू, दया मद्धेशिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।2