logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पडरौना में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा नगर हंगामा टाइम्स न्यूज़ कुशीनगर देश की आजादी की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर पडरौना नगर में स्वतंत्रता दिवस का पर्व पूरे उत्साह, उमंग और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष विनय जायसवाल ने नगरपालिका कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को नमन किया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ। उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पालिका अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया। इसके बाद नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल के नेतृत्व में भव्य प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी तिलक चौक से शुरू होकर कोतवाली रोड, सुभाष चौक, गांधी चौक और रामकोला रोड होते हुए बावली चौक पहुंची। प्रभातफेरी में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पालिका कर्मचारी एवं नगरवासी शामिल हुए। हाथों में तिरंगा और देशभक्ति के नारों के साथ निकली प्रभातफेरी ने पूरे नगर का माहौल राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया। प्रभातफेरी के मार्ग में स्थापित विभिन्न महापुरुषों की प्रतिमाओं पर नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल एवं उपस्थित लोगों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, राष्ट्रनायकों और महापुरुषों के त्याग, संघर्ष एवं योगदान को याद किया गया। उपस्थित लोगों ने उनके बताए आदर्शों पर चलने तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जलकल भवन परिसर में भी ध्वजारोहण किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के नारों से पडरौना नगर गूंजता रहा। देशभक्ति के नारों और हाथों में लहराते तिरंगे ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को और भव्य बना दिया। समारोह को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने कहा कि देश की आजादी हमें लंबे संघर्ष, त्याग, तपस्या और असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान के बाद मिली है। स्वतंत्रता दिवस केवल झंडा फहराने और उत्सव मनाने का दिन नहीं है, बल्कि यह उन वीर सपूतों को याद करने का अवसर है, जिन्होंने राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश ने विकास के क्षेत्र में लगातार नई उपलब्धियां हासिल की हैं। अब प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह देश की प्रगति में अपना योगदान दे। देश की तरक्की तभी संभव है जब समाज का प्रत्येक व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ राष्ट्रहित में कार्य करे। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि नगर के विकास के साथ-साथ स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सद्भाव और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाना भी हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने नगरवासियों से पडरौना को स्वच्छ, सुंदर और विकसित नगर बनाने में सहयोग की अपील की। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं। युवाओं को शिक्षा, अनुशासन, मेहनत और सकारात्मक सोच को अपने जीवन का आधार बनाकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि मजबूत और विकसित भारत के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, महापुरुषों एवं देश की रक्षा के लिए अपना बलिदान देने वाले वीर जवानों को नमन किया गया। उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत बनाए रखने तथा राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया। प्रभातफेरी का समापन बावली चौक स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। यहां पालिकाध्यक्ष सहित उपस्थित लोगों ने महाराणा प्रताप को नमन करते हुए उनके साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रप्रेम को याद किया। इसके साथ ही स्वतंत्रता दिवस समारोह का समापन देशभक्ति के नारों के बीच हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष ‘बुलबुल’ जायसवाल, सभासद श्याम साहा, अमानतुल्लाह, प्रमोद श्रीवास्तव, शारदापाल सिंह, रामाश्रय, बलवंत सिंह, भोली जायसवाल, करीम, प्रवीण कुमार सिंह, अनिल जायसवाल, अरुण कुशवाहा, अब्दुल्ला, छोटे कुशवाहा, मैनुद्दीन, संतोष गुप्ता, राजस्व अधीक्षक हरिश्चंद्र, कर निरीक्षक रवि प्रताप सिंह, रियाजुद्दीन, महेंद्र प्रसाद, सतीश प्रसाद, नीरज मिश्र, भारत चौधरी, अभय मारोदिया, भास्कर शर्मा, भास्कर पाठक, अभय तिवारी, आकाश वर्मा, मंथन सिंह, बृजेश शर्मा, अमित तिवारी, नन्हे पाण्डेय, अंशु जायसवाल, सिद्धार्थ जायसवाल सहित नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पडरौना नगर में आयोजित कार्यक्रम ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करना होगा। देशभक्ति के नारों और तिरंगे की शान के साथ पूरा नगर स्वतंत्रता दिवस के रंग में रंगा नजर आया।

18 hrs ago
user_Mantosh Jaiswal
Mantosh Jaiswal
पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
18 hrs ago

पडरौना में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा नगर हंगामा टाइम्स न्यूज़ कुशीनगर देश की आजादी की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर पडरौना नगर में स्वतंत्रता दिवस का पर्व पूरे उत्साह, उमंग और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष विनय जायसवाल ने नगरपालिका कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को नमन किया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ। उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पालिका अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया। इसके बाद नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल के नेतृत्व में भव्य प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी तिलक चौक से शुरू होकर कोतवाली रोड, सुभाष चौक, गांधी चौक और रामकोला रोड होते हुए बावली चौक पहुंची। प्रभातफेरी में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पालिका कर्मचारी एवं नगरवासी शामिल हुए। हाथों में तिरंगा और देशभक्ति के नारों के साथ निकली प्रभातफेरी ने पूरे नगर का माहौल राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया। प्रभातफेरी के मार्ग में स्थापित विभिन्न महापुरुषों की प्रतिमाओं पर नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल एवं उपस्थित लोगों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान स्वतंत्रता

संग्राम सेनानियों, राष्ट्रनायकों और महापुरुषों के त्याग, संघर्ष एवं योगदान को याद किया गया। उपस्थित लोगों ने उनके बताए आदर्शों पर चलने तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जलकल भवन परिसर में भी ध्वजारोहण किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के नारों से पडरौना नगर गूंजता रहा। देशभक्ति के नारों और हाथों में लहराते तिरंगे ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को और भव्य बना दिया। समारोह को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने कहा कि देश की आजादी हमें लंबे संघर्ष, त्याग, तपस्या और असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान के बाद मिली है। स्वतंत्रता दिवस केवल झंडा फहराने और उत्सव मनाने का दिन नहीं है, बल्कि यह उन वीर सपूतों को याद करने का अवसर है, जिन्होंने राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश ने विकास के क्षेत्र में लगातार नई उपलब्धियां हासिल की हैं। अब प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह देश की प्रगति में अपना योगदान दे। देश की तरक्की

तभी संभव है जब समाज का प्रत्येक व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ राष्ट्रहित में कार्य करे। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि नगर के विकास के साथ-साथ स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सद्भाव और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाना भी हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने नगरवासियों से पडरौना को स्वच्छ, सुंदर और विकसित नगर बनाने में सहयोग की अपील की। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं। युवाओं को शिक्षा, अनुशासन, मेहनत और सकारात्मक सोच को अपने जीवन का आधार बनाकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि मजबूत और विकसित भारत के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, महापुरुषों एवं देश की रक्षा के लिए अपना बलिदान देने वाले वीर जवानों को नमन किया गया। उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत बनाए रखने तथा राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया। प्रभातफेरी का समापन बावली चौक स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। यहां पालिकाध्यक्ष सहित

उपस्थित लोगों ने महाराणा प्रताप को नमन करते हुए उनके साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रप्रेम को याद किया। इसके साथ ही स्वतंत्रता दिवस समारोह का समापन देशभक्ति के नारों के बीच हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष ‘बुलबुल’ जायसवाल, सभासद श्याम साहा, अमानतुल्लाह, प्रमोद श्रीवास्तव, शारदापाल सिंह, रामाश्रय, बलवंत सिंह, भोली जायसवाल, करीम, प्रवीण कुमार सिंह, अनिल जायसवाल, अरुण कुशवाहा, अब्दुल्ला, छोटे कुशवाहा, मैनुद्दीन, संतोष गुप्ता, राजस्व अधीक्षक हरिश्चंद्र, कर निरीक्षक रवि प्रताप सिंह, रियाजुद्दीन, महेंद्र प्रसाद, सतीश प्रसाद, नीरज मिश्र, भारत चौधरी, अभय मारोदिया, भास्कर शर्मा, भास्कर पाठक, अभय तिवारी, आकाश वर्मा, मंथन सिंह, बृजेश शर्मा, अमित तिवारी, नन्हे पाण्डेय, अंशु जायसवाल, सिद्धार्थ जायसवाल सहित नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पडरौना नगर में आयोजित कार्यक्रम ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करना होगा। देशभक्ति के नारों और तिरंगे की शान के साथ पूरा नगर स्वतंत्रता दिवस के रंग में रंगा नजर आया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • पूर्वांचल व्यापार मंडल ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित किया ध्वजारोहण कार्यक्रम। आपको बता दे कि पूर्वांचल व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सैनी जी के नेतृत्व में भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पडरौना में प्रभात फेरी निकाली गई। साथ ही व्यापारियों ने इस दौरान वंदे मातरम्, भारत माता की जय एवं वीर सपूतों के अमरता के नारे लगाए। तत्पश्चात ध्वजारोहण कर एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर आजादी का जश्न मनाया। इस मौके पर नगर के गणमान्य लोगों सहित पूर्वांचल व्यापार के पदाधिकारी गण व व्यापारी गण मौजूद रहे। #HappyIndependenceDay #KushinagarNews #BreakingNews #NewsUpdate #padrauna
    1
    पूर्वांचल व्यापार मंडल ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित किया ध्वजारोहण कार्यक्रम।

आपको बता दे कि पूर्वांचल व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सैनी जी के नेतृत्व में भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पडरौना में प्रभात फेरी निकाली गई। साथ ही व्यापारियों ने इस दौरान वंदे मातरम्, भारत माता की जय एवं वीर सपूतों के अमरता के नारे लगाए। तत्पश्चात ध्वजारोहण कर एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर आजादी का जश्न मनाया।

इस मौके पर नगर के गणमान्य लोगों सहित पूर्वांचल व्यापार के पदाधिकारी गण व व्यापारी गण मौजूद रहे।

#HappyIndependenceDay #KushinagarNews #BreakingNews #NewsUpdate #padrauna
    user_Times of Uttar Pradesh
    Times of Uttar Pradesh
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • जरूरी सूचना कुशीनगर जटहा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत कटाई भरपूरवा निवासी अख्तर अली के बेटी की बाल्ड कैंसर हुआ पैसे की आर्थिक तंगी से बेटी की इलाज नहीं हो पा रही है सोशल मीडिया पर लोगों से अनुरोध कर रहे हैं कि आप लोग अफसर अली को जितना हो सके उतना कम करें जरूरी सूचना कुशीनगर जटहा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत कटाई भरपूरवा निवासी अख्तर अली के बेटी की बाल्ड कैंसर हुआ पैसे की आर्थिक तंगी से बेटी की इलाज नहीं हो पा रही है सोशल मीडिया पर लोगों से अनुरोध कर रहे हैं कि आप लोग अफसर अली को जितना हो सके उतना कम करें
    1
    जरूरी सूचना कुशीनगर जटहा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत कटाई भरपूरवा निवासी अख्तर अली के बेटी की बाल्ड कैंसर हुआ पैसे की आर्थिक तंगी से बेटी की इलाज नहीं हो पा रही है सोशल मीडिया पर लोगों से अनुरोध कर रहे हैं कि आप लोग अफसर अली को जितना हो सके उतना कम करें
जरूरी सूचना कुशीनगर जटहा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत कटाई भरपूरवा निवासी अख्तर अली के बेटी की बाल्ड कैंसर हुआ पैसे की आर्थिक तंगी से बेटी की इलाज नहीं हो पा रही है सोशल मीडिया पर लोगों से अनुरोध कर रहे हैं कि आप लोग अफसर अली को जितना हो सके उतना कम करें
    user_Abulaish Ansari Kushinagr News
    Abulaish Ansari Kushinagr News
    Youth Social Services Organisation पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • रोटरी क्लब कुशीनगर का 8वाँ अधिष्ठापन समारोह एवं पारिवारिक मिलन समारोह संपन्न रोटरी क्लब कुशीनगर का 8वाँ अधिष्ठापन समारोह एवं पारिवारिक मिलन समारोह संपन्न कसया (कुशीनगर)। 80वें स्वतंत्रता दिवस की राष्ट्रीय भावना के बीच रोटरी क्लब कुशीनगर का 8वाँ अधिष्ठापन समारोह एवं पारिवारिक मिलन समारोह शनिवार की रात होटल कलश में उत्साह और पूरे उल्लास के साथ आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं राष्ट्रगान से हुआ। इसके उपरांत सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का शपथ ग्रहण, सांस्कृतिक संध्या, हास्य–कविता, भोजपुरी काव्य प्रस्तुति और रात्रिभोज के साथ समारोह यादगार बना। कार्यक्रम में पड़ोसी देश नेपाल के रोटरी क्लब बुटवल डाउन टाउन, पड़ोसी राज्य बिहार के रोटरी क्लब गोपालगंज के साथ रोटरी क्लब देवरिया एवं रोटरी क्लब गोरखपुर के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए। मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद कुशीनगर की अध्यक्ष किरन राकेश जायसवाल रहीं। विशिष्ट अतिथियों में रीजनल सेक्रेटरी सतीश राय, असिस्टेंट गवर्नर डॉ. प्रियंका श्रीवास्तव, डॉ. विपिन बिहारी शर्मा, प्रवीर आर्या, धर्मा दत्ता ग्यावली, डॉ रहमत अली, कपिल सोनी, राकेश धर द्विवेदी एवं अखिलेंद्र शाही उपस्थित रहे। अतिथियों ने रोटरी क्लब कुशीनगर के सामाजिक एवं सेवा कार्यों की सराहना करते हुए वर्ष 2026-27 की नई टीम को शुभकामनाएं दीं। मुख्य अतिथि किरन जायसवाल ने अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, सचिव दुर्गेश चतुर्वेदी सहित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को पद की शपथ दिलाई। रोटरी क्लब के संरक्षक श्री राकेश जायसवाल ने अपने संबोधन में क्लब द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की। समारोह का मंच संचालन सह-संरक्षक वाहिद अली एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय कृष्ण द्विवेदी ने किया। हास्य कवि बादशाह प्रेमी एवं भोजपुरी कवि दिनेश तिवारी भोजपुरिया ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं का मनोरंजन किया। वहीं नन्हे-मुन्ने बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर रोटरी कुशीनगर के संरक्षक राकेश जायसवाल, सह-संरक्षक वाहिद अली, अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, सचिव दुर्गेश चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष अखिलेश शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय कृष्ण द्विवेदी, उपाध्यक्ष सदरे आलम, उपाध्यक्ष डॉ. श्याम बिहारी जायसवाल, उपाध्यक्ष दिनेश यादव, उपाध्यक्ष अंकुर तुलस्यान, सह-सचिव सुनील सिंह, सह-सचिव अमरेंद्र नारायण सिंह, सार्जेंट एट आर्म्स सत्येंद्र राय, निदेशक विजय सिंह, निदेशक सरवरे आलम, निदेशक अमित श्रीवास्तव, निदेशक विशाल शर्मा, रक्तदान संयोजक राजीव तिवारी, मीडिया प्रभारी रंजीत श्रीवास्तव, वृक्षारोपण संयोजक डॉ. पवन कुमार खरवार, संगठन मंत्री शिवजी जायसवाल, विजय गुप्ता, साहिल अहमद, अंजली खरवार, इम्तियाज़ आलम, अश्वनी जायसवाल, हेमंत गर्ग, डॉ. मुकेश यादव, विनोद वर्मा, अरुण मौर्य, आनंद जायसवाल, शशि सिंह, डॉ. रिज़वान आलम, दीपेश सिंह, आशीष अग्रवाल, मनीष सिंह, आलोक जायसवाल, डॉ. रंजीत सिंह, फौजिया परवीन, दीपक कुमार जायसवाल, डॉ. सर्वेंद्र विक्रम सिंह, आनंद पाल सिंह, डॉ. पीयूष गुप्ता, परमेश्वर गुप्ता, ऋषिकेश पाण्डेय, अलीशा कायनात एवं आदिल खान आदि मौजूद रहे।
    4
    रोटरी क्लब कुशीनगर का 8वाँ अधिष्ठापन समारोह एवं पारिवारिक मिलन समारोह संपन्न
रोटरी क्लब कुशीनगर का 8वाँ अधिष्ठापन समारोह एवं पारिवारिक मिलन समारोह संपन्न
कसया (कुशीनगर)। 80वें स्वतंत्रता दिवस की राष्ट्रीय भावना के बीच रोटरी क्लब कुशीनगर का 8वाँ अधिष्ठापन समारोह एवं पारिवारिक मिलन समारोह शनिवार की रात होटल कलश में उत्साह और पूरे उल्लास के साथ आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं राष्ट्रगान से हुआ। इसके  उपरांत सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का शपथ ग्रहण, सांस्कृतिक संध्या, हास्य–कविता, भोजपुरी काव्य प्रस्तुति और रात्रिभोज के साथ समारोह यादगार बना।
कार्यक्रम में पड़ोसी देश नेपाल के रोटरी क्लब बुटवल डाउन टाउन, पड़ोसी राज्य बिहार के रोटरी क्लब गोपालगंज के साथ रोटरी क्लब देवरिया एवं रोटरी क्लब गोरखपुर के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए।
मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद कुशीनगर की अध्यक्ष  किरन राकेश जायसवाल रहीं। विशिष्ट अतिथियों में रीजनल सेक्रेटरी सतीश राय, असिस्टेंट गवर्नर डॉ. प्रियंका श्रीवास्तव, डॉ. विपिन बिहारी शर्मा, प्रवीर आर्या, धर्मा दत्ता ग्यावली, डॉ रहमत अली, कपिल सोनी, राकेश धर द्विवेदी एवं अखिलेंद्र शाही उपस्थित रहे। अतिथियों ने रोटरी क्लब कुशीनगर के सामाजिक एवं सेवा कार्यों की सराहना करते हुए वर्ष 2026-27 की नई टीम को शुभकामनाएं दीं।
मुख्य अतिथि किरन जायसवाल ने अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, सचिव दुर्गेश चतुर्वेदी सहित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को पद की शपथ दिलाई। रोटरी क्लब के संरक्षक श्री राकेश जायसवाल ने अपने संबोधन में क्लब द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की।
समारोह का मंच संचालन सह-संरक्षक वाहिद अली एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय कृष्ण द्विवेदी ने किया। हास्य कवि बादशाह प्रेमी एवं भोजपुरी कवि दिनेश तिवारी भोजपुरिया ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं का मनोरंजन किया। वहीं नन्हे-मुन्ने बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।
इस अवसर पर रोटरी कुशीनगर के संरक्षक राकेश जायसवाल, सह-संरक्षक वाहिद अली, अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, सचिव दुर्गेश चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष अखिलेश शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय कृष्ण द्विवेदी, उपाध्यक्ष सदरे आलम, उपाध्यक्ष डॉ. श्याम बिहारी जायसवाल, उपाध्यक्ष दिनेश यादव, उपाध्यक्ष अंकुर तुलस्यान, सह-सचिव सुनील सिंह, सह-सचिव अमरेंद्र नारायण सिंह, सार्जेंट एट आर्म्स सत्येंद्र राय, निदेशक विजय सिंह, निदेशक सरवरे आलम, निदेशक अमित श्रीवास्तव, निदेशक विशाल शर्मा, रक्तदान संयोजक राजीव तिवारी, मीडिया प्रभारी रंजीत श्रीवास्तव, वृक्षारोपण संयोजक डॉ. पवन कुमार खरवार, संगठन मंत्री शिवजी जायसवाल, विजय गुप्ता, साहिल अहमद, अंजली खरवार, इम्तियाज़ आलम, अश्वनी जायसवाल, हेमंत गर्ग, डॉ. मुकेश यादव, विनोद वर्मा, अरुण मौर्य, आनंद जायसवाल, शशि सिंह, डॉ. रिज़वान आलम, दीपेश सिंह, आशीष अग्रवाल, मनीष सिंह, आलोक जायसवाल, डॉ. रंजीत सिंह, फौजिया परवीन, दीपक कुमार जायसवाल, डॉ. सर्वेंद्र विक्रम सिंह, आनंद पाल सिंह, डॉ. पीयूष गुप्ता, परमेश्वर गुप्ता, ऋषिकेश पाण्डेय, अलीशा कायनात एवं आदिल खान आदि मौजूद रहे।
    user_जुगनू शर्मा
    जुगनू शर्मा
    Photographer पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • नागपंचमी पर परवरपार शिव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा परिसर
    1
    नागपंचमी पर परवरपार शिव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा परिसर
    user_MANOJ KUMAR YADAV
    MANOJ KUMAR YADAV
    Video Creator हाटा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • शिव शंकर भगवान को लोग जल क्यों अर्पण करते हैं, श्रावण मास की महिमा
    1
    शिव शंकर भगवान को लोग जल क्यों अर्पण करते हैं, श्रावण मास की महिमा
    user_D Anand
    D Anand
    Singer बगहा, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    23 hrs ago
  • *ब्रेकिंग न्यूज़ कुशीनगर ** *तमकुहीराज थाना क्षेत्र के लतवा मुरलीधर के पास नेशनल हाईवे पर अनियंत्रित कार पुलिया से टकराई एक की मौत दो लोग गंभीर*
    1
    *ब्रेकिंग न्यूज़ कुशीनगर **
 *तमकुहीराज थाना क्षेत्र के लतवा मुरलीधर के पास नेशनल हाईवे पर अनियंत्रित कार पुलिया से टकराई एक की मौत दो लोग गंभीर*
    user_हर खबर पर नजर
    हर खबर पर नजर
    Reporter तमकुही राज, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • रोटरी क्लब कुशीनगर का 8वाँ अधिष्ठापन समारोह एवं पारिवारिक मिलन समारोह संपन्न कसया (कुशीनगर)। 80वें स्वतंत्रता दिवस की राष्ट्रीय भावना के बीच रोटरी क्लब कुशीनगर का 8वाँ अधिष्ठापन समारोह एवं पारिवारिक मिलन समारोह शनिवार की रात होटल कलश में उत्साह और पूरे उल्लास के साथ आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं राष्ट्रगान से हुआ। इसके उपरांत सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का शपथ ग्रहण, सांस्कृतिक संध्या, हास्य–कविता, भोजपुरी काव्य प्रस्तुति और रात्रिभोज के साथ समारोह यादगार बना। कार्यक्रम में पड़ोसी देश नेपाल के रोटरी क्लब बुटवल डाउन टाउन, पड़ोसी राज्य बिहार के रोटरी क्लब गोपालगंज के साथ रोटरी क्लब देवरिया एवं रोटरी क्लब गोरखपुर के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए। मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद कुशीनगर की अध्यक्ष किरन राकेश जायसवाल रहीं। विशिष्ट अतिथियों में रीजनल सेक्रेटरी सतीश राय, असिस्टेंट गवर्नर डॉ. प्रियंका श्रीवास्तव, डॉ. विपिन बिहारी शर्मा, प्रवीर आर्या, धर्मा दत्ता ग्यावली, डॉ रहमत अली, कपिल सोनी, राकेश धर द्विवेदी एवं अखिलेंद्र शाही उपस्थित रहे। अतिथियों ने रोटरी क्लब कुशीनगर के सामाजिक एवं सेवा कार्यों की सराहना करते हुए वर्ष 2026-27 की नई टीम को शुभकामनाएं दीं। मुख्य अतिथि किरन जायसवाल ने अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, सचिव दुर्गेश चतुर्वेदी सहित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को पद की शपथ दिलाई। रोटरी क्लब के संरक्षक श्री राकेश जायसवाल ने अपने संबोधन में क्लब द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की। समारोह का मंच संचालन सह-संरक्षक वाहिद अली एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय कृष्ण द्विवेदी ने किया। हास्य कवि बादशाह प्रेमी एवं भोजपुरी कवि दिनेश तिवारी भोजपुरिया ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं का मनोरंजन किया। वहीं नन्हे-मुन्ने बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर रोटरी कुशीनगर के संरक्षक राकेश जायसवाल, सह-संरक्षक वाहिद अली, अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, सचिव दुर्गेश चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष अखिलेश शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय कृष्ण द्विवेदी, उपाध्यक्ष सदरे आलम, उपाध्यक्ष डॉ. श्याम बिहारी जायसवाल, उपाध्यक्ष दिनेश यादव, उपाध्यक्ष अंकुर तुलस्यान, सह-सचिव सुनील सिंह, सह-सचिव अमरेंद्र नारायण सिंह, सार्जेंट एट आर्म्स सत्येंद्र राय, निदेशक विजय सिंह, निदेशक सरवरे आलम, निदेशक अमित श्रीवास्तव, निदेशक विशाल शर्मा, रक्तदान संयोजक राजीव तिवारी, मीडिया प्रभारी रंजीत श्रीवास्तव, वृक्षारोपण संयोजक डॉ. पवन कुमार खरवार, संगठन मंत्री शिवजी जायसवाल, विजय गुप्ता, साहिल अहमद, अंजली खरवार, इम्तियाज़ आलम, अश्वनी जायसवाल, हेमंत गर्ग, डॉ. मुकेश यादव, विनोद वर्मा, अरुण मौर्य, आनंद जायसवाल, शशि सिंह, डॉ. रिज़वान आलम, दीपेश सिंह, आशीष अग्रवाल, मनीष सिंह, आलोक जायसवाल, डॉ. रंजीत सिंह, फौजिया परवीन, दीपक कुमार जायसवाल, डॉ. सर्वेंद्र विक्रम सिंह, आनंद पाल सिंह, डॉ. पीयूष गुप्ता, परमेश्वर गुप्ता, ऋषिकेश पाण्डेय, अलीशा कायनात एवं आदिल खान आदि मौजूद रहे।
    2
    रोटरी क्लब कुशीनगर का 8वाँ अधिष्ठापन समारोह एवं पारिवारिक मिलन समारोह संपन्न
कसया (कुशीनगर)। 80वें स्वतंत्रता दिवस की राष्ट्रीय भावना के बीच रोटरी क्लब कुशीनगर का 8वाँ अधिष्ठापन समारोह एवं पारिवारिक मिलन समारोह शनिवार की रात होटल कलश में उत्साह और पूरे उल्लास के साथ आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं राष्ट्रगान से हुआ। इसके  उपरांत सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का शपथ ग्रहण, सांस्कृतिक संध्या, हास्य–कविता, भोजपुरी काव्य प्रस्तुति और रात्रिभोज के साथ समारोह यादगार बना।
कार्यक्रम में पड़ोसी देश नेपाल के रोटरी क्लब बुटवल डाउन टाउन, पड़ोसी राज्य बिहार के रोटरी क्लब गोपालगंज के साथ रोटरी क्लब देवरिया एवं रोटरी क्लब गोरखपुर के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए।
मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद कुशीनगर की अध्यक्ष  किरन राकेश जायसवाल रहीं। विशिष्ट अतिथियों में रीजनल सेक्रेटरी सतीश राय, असिस्टेंट गवर्नर डॉ. प्रियंका श्रीवास्तव, डॉ. विपिन बिहारी शर्मा, प्रवीर आर्या, धर्मा दत्ता ग्यावली, डॉ रहमत अली, कपिल सोनी, राकेश धर द्विवेदी एवं अखिलेंद्र शाही उपस्थित रहे। अतिथियों ने रोटरी क्लब कुशीनगर के सामाजिक एवं सेवा कार्यों की सराहना करते हुए वर्ष 2026-27 की नई टीम को शुभकामनाएं दीं।
मुख्य अतिथि किरन जायसवाल ने अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, सचिव दुर्गेश चतुर्वेदी सहित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को पद की शपथ दिलाई। रोटरी क्लब के संरक्षक श्री राकेश जायसवाल ने अपने संबोधन में क्लब द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की।
समारोह का मंच संचालन सह-संरक्षक वाहिद अली एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय कृष्ण द्विवेदी ने किया। हास्य कवि बादशाह प्रेमी एवं भोजपुरी कवि दिनेश तिवारी भोजपुरिया ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं का मनोरंजन किया। वहीं नन्हे-मुन्ने बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।
इस अवसर पर रोटरी कुशीनगर के संरक्षक राकेश जायसवाल, सह-संरक्षक वाहिद अली, अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, सचिव दुर्गेश चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष अखिलेश शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय कृष्ण द्विवेदी, उपाध्यक्ष सदरे आलम, उपाध्यक्ष डॉ. श्याम बिहारी जायसवाल, उपाध्यक्ष दिनेश यादव, उपाध्यक्ष अंकुर तुलस्यान, सह-सचिव सुनील सिंह, सह-सचिव अमरेंद्र नारायण सिंह, सार्जेंट एट आर्म्स सत्येंद्र राय, निदेशक विजय सिंह, निदेशक सरवरे आलम, निदेशक अमित श्रीवास्तव, निदेशक विशाल शर्मा, रक्तदान संयोजक राजीव तिवारी, मीडिया प्रभारी रंजीत श्रीवास्तव, वृक्षारोपण संयोजक डॉ. पवन कुमार खरवार, संगठन मंत्री शिवजी जायसवाल, विजय गुप्ता, साहिल अहमद, अंजली खरवार, इम्तियाज़ आलम, अश्वनी जायसवाल, हेमंत गर्ग, डॉ. मुकेश यादव, विनोद वर्मा, अरुण मौर्य, आनंद जायसवाल, शशि सिंह, डॉ. रिज़वान आलम, दीपेश सिंह, आशीष अग्रवाल, मनीष सिंह, आलोक जायसवाल, डॉ. रंजीत सिंह, फौजिया परवीन, दीपक कुमार जायसवाल, डॉ. सर्वेंद्र विक्रम सिंह, आनंद पाल सिंह, डॉ. पीयूष गुप्ता, परमेश्वर गुप्ता, ऋषिकेश पाण्डेय, अलीशा कायनात एवं आदिल खान आदि मौजूद रहे।
    user_Abulaish Ansari Kushinagr News
    Abulaish Ansari Kushinagr News
    Youth Social Services Organisation पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 day ago
  • NH-27 पर भीषण हादसा: कार पुलिया से टकराकर पानी में गिरी, दो की मौत, एक घायल की हालत गंभीर
    1
    NH-27 पर भीषण हादसा: कार पुलिया से टकराकर पानी में गिरी, दो की मौत, एक घायल की हालत गंभीर
    user_MANOJ KUMAR YADAV
    MANOJ KUMAR YADAV
    Video Creator हाटा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • कुशीनगर। तमकुही राज तहसील अंतर्गत रविवार को वैश्य सम्मेलन सेलिब्रेशन लान बनरहा मोड सेवरही में समाजवादी पार्टी के नेता पूर्व प्रमुख उदय नारायण गुप्ता की अगुवाई में सम्पन्न हुआ। इस दौरान पूर्व विधायक राधेश्याम सिंह, मधुरश्याम राय,जिला अध्यक्ष कुशीनगर राम अवध यादव, इलियास अंसारी, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद यादव, युवा छात्र नेता राकेश यादव, आदि सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता वैश्य समाज के लोग मौजूद रहे।
    1
    कुशीनगर। तमकुही राज तहसील अंतर्गत रविवार को वैश्य सम्मेलन सेलिब्रेशन लान बनरहा मोड सेवरही में समाजवादी पार्टी के नेता पूर्व प्रमुख उदय नारायण गुप्ता की अगुवाई में सम्पन्न हुआ।
इस दौरान पूर्व विधायक राधेश्याम सिंह, मधुरश्याम राय,जिला अध्यक्ष कुशीनगर राम अवध यादव, इलियास अंसारी, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद यादव, युवा छात्र नेता राकेश यादव, आदि सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता वैश्य समाज के लोग मौजूद रहे।
    user_हर खबर पर नजर
    हर खबर पर नजर
    Reporter तमकुही राज, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.