Shuru
Apke Nagar Ki App…
NH-27 पर भीषण हादसा: कार पुलिया से टकराकर पानी में गिरी, दो की मौत, एक घायल की हालत गंभीर
MANOJ KUMAR YADAV
NH-27 पर भीषण हादसा: कार पुलिया से टकराकर पानी में गिरी, दो की मौत, एक घायल की हालत गंभीर
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- NH-27 पर भीषण हादसा: कार पुलिया से टकराकर पानी में गिरी, दो की मौत, एक घायल की हालत गंभीर1
- पडरौना नगर स्थित श्री साईं सेवा संस्थान ट्रस्ट द्वारा कल सोमवार को पडरौना में भव्य श्री साईं पालकी यात्रा निकाली जाएगी। पालकी यात्रा पडरौना बलूचहा नहर से शुरू होकर पूरे नगर में भ्रमण करेगी जिसमें भव्य पालकी यात्रा सहित अन्य धार्मिक झांकी भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। संस्थान के अध्यक्ष अभिनाश चौरसिया ने एक प्रेस वार्ता के दौरान कार्यक्रम की रूप रेखा को विस्तार से बताया देखें पूरा रिपोर्ट....1
- कुशीनगर - सरकारी विद्यालय में जमीन पर फेका गया तिरंगा,वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल,तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के तेजवलिया ग्राम सभा के प्राथमिक विद्यालय का मामला। कुशीनगर - सरकारी विद्यालय में जमीन पर फेका गया तिरंगा,वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल,तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के तेजवलिया ग्राम सभा के प्राथमिक विद्यालय का मामला।1
- जरूरी सूचना कुशीनगर जटहा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत कटाई भरपूरवा निवासी अख्तर अली के बेटी की बाल्ड कैंसर हुआ पैसे की आर्थिक तंगी से बेटी की इलाज नहीं हो पा रही है सोशल मीडिया पर लोगों से अनुरोध कर रहे हैं कि आप लोग अफसर अली को जितना हो सके उतना कम करें जरूरी सूचना कुशीनगर जटहा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत कटाई भरपूरवा निवासी अख्तर अली के बेटी की बाल्ड कैंसर हुआ पैसे की आर्थिक तंगी से बेटी की इलाज नहीं हो पा रही है सोशल मीडिया पर लोगों से अनुरोध कर रहे हैं कि आप लोग अफसर अली को जितना हो सके उतना कम करें1
- फर्जी नंबर प्लेट लगी टाटा सूमो से 304 पाउच अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर फरार देवरिया खामपार थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ग्राम कुकुरघाटी में कार्रवाई करते हुए फर्जी नंबर प्लेट लगी एक टाटा सूमो गोल्ड से 304 पाउच अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। बरामद शराब की कुल मात्रा 57.72 लीटर बताई गई है। पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक चारपहिया वाहन के जरिए अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कुकुरघाटी गांव में घेराबंदी की। इस दौरान टाटा सूमो गोल्ड को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वाहन सवार लोग अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। तलाशी के दौरान वाहन से ऑफिसर्स च्वाइस ब्रांड के 180 एमएल के 304 पाउच बरामद हुए। वाहन पर फर्जी नंबर प्लेट BR01PB1694 लगी थी, जबकि वाहन का वास्तविक नंबर BR01PE9384 बताया गया है। पुलिस ने मामले में रमेश उर्फ टुनटुन यादव निवासी कुकुरघाटी, थाना खामपार तथा एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। खामपार थाने में मु0अ0सं0 189/2026, धारा 60/72 आबकारी अधिनियम व 341(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है। पुलिस के मुताबिक, नामजद आरोपी रमेश उर्फ टुनटुन यादव का पूर्व में भी आबकारी अधिनियम सहित अन्य मामलों में आपराधिक इतिहास दर्ज है। बरामदगी में टाटा सूमो गोल्ड, एक फर्जी नंबर प्लेट और 304 पाउच अंग्रेजी शराब शामिल हैं। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रियांशु कुमार दूबे समेत खामपार थाने के पुलिसकर्मी शामिल रहे।2
- शहीदों की स्मृति में जलाए गए दीप, निकाला गया फ्लैग मार्च स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने अमर शहीदों को किया नमन देवरिया। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या एवं विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर नगर के रामलीला मैदान स्थित शहीद स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान शहीद स्मारक पर दीप प्रज्वलित करने के साथ ही अमर शहीद रामचंद्र विद्यार्थी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी, पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर, मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष काली प्रसाद सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने दीप प्रज्वलित कर अमर शहीदों को नमन किया। इसके बाद जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने फ्लैग मार्च भी निकाला। शहीदों के त्याग और बलिदान को किया याद कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि देश की आजादी लाखों स्वतंत्रता सेनानियों और अमर शहीदों के संघर्ष एवं बलिदान का परिणाम है। उनके त्याग, तपस्या और राष्ट्रभक्ति की भावना आज भी देशवासियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करती है। सभी ने शहीदों के आदर्शों पर चलने और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि उन महान विभूतियों को स्मरण करने का दिन भी है, जिन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव की रक्षा के लिए सभी को सदैव प्रतिबद्ध रहना चाहिए। सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि विभाजन की त्रासदी और स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानों की जानकारी नई पीढ़ी तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं से देशभक्ति, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया। ‘शहीदों के नाम एक दीप’ से जगमगाया शहीद स्थल श्रद्धांजलि कार्यक्रम के अंतर्गत ‘शहीदों के नाम एक दीप’ अभियान के तहत शहीद स्थल पर दीप प्रज्वलित किए गए। दीपों की रोशनी के बीच उपस्थित लोगों ने अमर शहीदों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके आदर्शों और राष्ट्रसेवा की भावना को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।1
- “ईरान ने अमेरिका की नाक में दम कर दिया!” iran vs America भाईसाहब, ईरान वाले टकटकी लगाए हमारे यहाँ के चुनावों को देख रहे हैं!" ये कहना है गिन्सबर्ग का। उन्होंने साफ-साफ शब्दों में कह दिया कि— "ये जो ईरान की सरकार है न, ये तब तक अपनी गद्दी से नहीं हटने वाली, जब तक आखिरी ईरानी नागरिक भी जिंदा है। इन्हें जनता की तकलीफों से कोई लेना-देना नहीं है, इन्हें तो बस हर हाल में सत्ता की मलाई चाहिए। "गिन्सबर्ग ने आगे की बात बताते हुए कहा कि—"एक तरफ जहाँ अमेरिका की जनता आजकल के हालातों से एकदम पक चुकी है, तंग आ चुकी है... वहीं दूसरी तरफ ट्रंप बाबू भी भारी धरम-संकट में फंसे हैं, क्योंकि हार मान लेना उनके बस की बात नहीं है, वो ये खतरा मोल ले ही नहीं सकते। "लेकिन हाँ, उनका ये भी मानना है कि तेहरान (यानी ईरान की सरकार) पुराने आजमाए हुए दांव पर ही बाजी लगा रही है।गिन्सबर्ग ने सीधे-सीधे पोल खोलते हुए कहा कि— "ये ईरान वाले असल में ट्रंप को और पूरे अमेरिका को मिलकर टोपी पहना रहे हैं (यानी बेवकूफ बना रहे हैं)। " उनका सीधा सा गणित ये है कि आज नहीं तो कल, वॉशिंगटन (अमेरिका) को उनकी सारी शर्तों के आगे घुटने टेकने ही पड़ेंगे और आखिर में ईरान को सारे प्रतिबंधों से छूट मिल जाएगी और उनकी चांदी हो जाएगी!1
- हाटा में विधायक मोहन वर्मा ने दो गांवों में विवाह भवन निर्माण का किया भूमिपूजन, ग्रामीणों में खुशी1