logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शहीदों की स्मृति में जलाए गए दीप, निकाला गया फ्लैग मार्च स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने अमर शहीदों को किया नमन देवरिया। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या एवं विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर नगर के रामलीला मैदान स्थित शहीद स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान शहीद स्मारक पर दीप प्रज्वलित करने के साथ ही अमर शहीद रामचंद्र विद्यार्थी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी, पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर, मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष काली प्रसाद सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने दीप प्रज्वलित कर अमर शहीदों को नमन किया। इसके बाद जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने फ्लैग मार्च भी निकाला। शहीदों के त्याग और बलिदान को किया याद कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि देश की आजादी लाखों स्वतंत्रता सेनानियों और अमर शहीदों के संघर्ष एवं बलिदान का परिणाम है। उनके त्याग, तपस्या और राष्ट्रभक्ति की भावना आज भी देशवासियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करती है। सभी ने शहीदों के आदर्शों पर चलने और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि उन महान विभूतियों को स्मरण करने का दिन भी है, जिन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव की रक्षा के लिए सभी को सदैव प्रतिबद्ध रहना चाहिए। सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि विभाजन की त्रासदी और स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानों की जानकारी नई पीढ़ी तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं से देशभक्ति, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया। ‘शहीदों के नाम एक दीप’ से जगमगाया शहीद स्थल श्रद्धांजलि कार्यक्रम के अंतर्गत ‘शहीदों के नाम एक दीप’ अभियान के तहत शहीद स्थल पर दीप प्रज्वलित किए गए। दीपों की रोशनी के बीच उपस्थित लोगों ने अमर शहीदों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके आदर्शों और राष्ट्रसेवा की भावना को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

18 hrs ago
user_अवनीश शंकर राय
अवनीश शंकर राय
Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
18 hrs ago

शहीदों की स्मृति में जलाए गए दीप, निकाला गया फ्लैग मार्च स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने अमर शहीदों को किया नमन देवरिया। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या एवं विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर नगर के रामलीला मैदान स्थित शहीद स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान शहीद स्मारक पर दीप प्रज्वलित करने के साथ ही अमर शहीद रामचंद्र विद्यार्थी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी, पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर, मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष काली प्रसाद सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने दीप प्रज्वलित कर अमर शहीदों को नमन किया। इसके बाद जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने फ्लैग मार्च भी निकाला। शहीदों के त्याग और बलिदान को किया याद कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि देश की आजादी लाखों स्वतंत्रता सेनानियों और अमर शहीदों के संघर्ष एवं बलिदान का परिणाम है। उनके त्याग, तपस्या और राष्ट्रभक्ति की भावना आज भी देशवासियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करती है। सभी ने शहीदों के आदर्शों पर चलने और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि उन महान विभूतियों को स्मरण करने का दिन भी है, जिन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव की रक्षा के लिए सभी को सदैव प्रतिबद्ध रहना चाहिए। सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि विभाजन की त्रासदी और स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानों की जानकारी नई पीढ़ी तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं से देशभक्ति, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया। ‘शहीदों के नाम एक दीप’ से जगमगाया शहीद स्थल श्रद्धांजलि कार्यक्रम के अंतर्गत ‘शहीदों के नाम एक दीप’ अभियान के तहत शहीद स्थल पर दीप प्रज्वलित किए गए। दीपों की रोशनी के बीच उपस्थित लोगों ने अमर शहीदों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके आदर्शों और राष्ट्रसेवा की भावना को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • फर्जी नंबर प्लेट लगी टाटा सूमो से 304 पाउच अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर फरार देवरिया खामपार थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ग्राम कुकुरघाटी में कार्रवाई करते हुए फर्जी नंबर प्लेट लगी एक टाटा सूमो गोल्ड से 304 पाउच अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। बरामद शराब की कुल मात्रा 57.72 लीटर बताई गई है। पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक चारपहिया वाहन के जरिए अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कुकुरघाटी गांव में घेराबंदी की। इस दौरान टाटा सूमो गोल्ड को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वाहन सवार लोग अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। तलाशी के दौरान वाहन से ऑफिसर्स च्वाइस ब्रांड के 180 एमएल के 304 पाउच बरामद हुए। वाहन पर फर्जी नंबर प्लेट BR01PB1694 लगी थी, जबकि वाहन का वास्तविक नंबर BR01PE9384 बताया गया है। पुलिस ने मामले में रमेश उर्फ टुनटुन यादव निवासी कुकुरघाटी, थाना खामपार तथा एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। खामपार थाने में मु0अ0सं0 189/2026, धारा 60/72 आबकारी अधिनियम व 341(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है। पुलिस के मुताबिक, नामजद आरोपी रमेश उर्फ टुनटुन यादव का पूर्व में भी आबकारी अधिनियम सहित अन्य मामलों में आपराधिक इतिहास दर्ज है। बरामदगी में टाटा सूमो गोल्ड, एक फर्जी नंबर प्लेट और 304 पाउच अंग्रेजी शराब शामिल हैं। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रियांशु कुमार दूबे समेत खामपार थाने के पुलिसकर्मी शामिल रहे।
    2
    फर्जी नंबर प्लेट लगी टाटा सूमो से 304 पाउच अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर फरार
देवरिया खामपार थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ग्राम कुकुरघाटी में कार्रवाई करते हुए फर्जी नंबर प्लेट लगी एक टाटा सूमो गोल्ड से 304 पाउच अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। बरामद शराब की कुल मात्रा 57.72 लीटर बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक चारपहिया वाहन के जरिए अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कुकुरघाटी गांव में घेराबंदी की। इस दौरान टाटा सूमो गोल्ड को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वाहन सवार लोग अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।
तलाशी के दौरान वाहन से ऑफिसर्स च्वाइस ब्रांड के 180 एमएल के 304 पाउच बरामद हुए। वाहन पर फर्जी नंबर प्लेट BR01PB1694 लगी थी, जबकि वाहन का वास्तविक नंबर BR01PE9384 बताया गया है।
पुलिस ने मामले में रमेश उर्फ टुनटुन यादव निवासी कुकुरघाटी, थाना खामपार तथा एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। खामपार थाने में मु0अ0सं0 189/2026, धारा 60/72 आबकारी अधिनियम व 341(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, नामजद आरोपी रमेश उर्फ टुनटुन यादव का पूर्व में भी आबकारी अधिनियम सहित अन्य मामलों में आपराधिक इतिहास दर्ज है।
बरामदगी में टाटा सूमो गोल्ड, एक फर्जी नंबर प्लेट और 304 पाउच अंग्रेजी शराब शामिल हैं। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रियांशु कुमार दूबे समेत खामपार थाने के पुलिसकर्मी शामिल रहे।
    user_Dilip kumar
    Dilip kumar
    Photographer देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • शहीदों की स्मृति में जलाए गए दीप, निकाला गया फ्लैग मार्च स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने अमर शहीदों को किया नमन देवरिया। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या एवं विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर नगर के रामलीला मैदान स्थित शहीद स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान शहीद स्मारक पर दीप प्रज्वलित करने के साथ ही अमर शहीद रामचंद्र विद्यार्थी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी, पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर, मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष काली प्रसाद सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने दीप प्रज्वलित कर अमर शहीदों को नमन किया। इसके बाद जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने फ्लैग मार्च भी निकाला। शहीदों के त्याग और बलिदान को किया याद कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि देश की आजादी लाखों स्वतंत्रता सेनानियों और अमर शहीदों के संघर्ष एवं बलिदान का परिणाम है। उनके त्याग, तपस्या और राष्ट्रभक्ति की भावना आज भी देशवासियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करती है। सभी ने शहीदों के आदर्शों पर चलने और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि उन महान विभूतियों को स्मरण करने का दिन भी है, जिन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव की रक्षा के लिए सभी को सदैव प्रतिबद्ध रहना चाहिए। सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि विभाजन की त्रासदी और स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानों की जानकारी नई पीढ़ी तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं से देशभक्ति, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया। ‘शहीदों के नाम एक दीप’ से जगमगाया शहीद स्थल श्रद्धांजलि कार्यक्रम के अंतर्गत ‘शहीदों के नाम एक दीप’ अभियान के तहत शहीद स्थल पर दीप प्रज्वलित किए गए। दीपों की रोशनी के बीच उपस्थित लोगों ने अमर शहीदों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके आदर्शों और राष्ट्रसेवा की भावना को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।
    1
    शहीदों की स्मृति में जलाए गए दीप, निकाला गया फ्लैग मार्च
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने अमर शहीदों को किया नमन
देवरिया। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या एवं विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर नगर के रामलीला मैदान स्थित शहीद स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान शहीद स्मारक पर दीप प्रज्वलित करने के साथ ही अमर शहीद रामचंद्र विद्यार्थी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
कार्यक्रम में प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी, पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर, मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष काली प्रसाद सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने दीप प्रज्वलित कर अमर शहीदों को नमन किया। इसके बाद जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने फ्लैग मार्च भी निकाला।
शहीदों के त्याग और बलिदान को किया याद
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि देश की आजादी लाखों स्वतंत्रता सेनानियों और अमर शहीदों के संघर्ष एवं बलिदान का परिणाम है। उनके त्याग, तपस्या और राष्ट्रभक्ति की भावना आज भी देशवासियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करती है। सभी ने शहीदों के आदर्शों पर चलने और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि उन महान विभूतियों को स्मरण करने का दिन भी है, जिन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव की रक्षा के लिए सभी को सदैव प्रतिबद्ध रहना चाहिए।
सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि विभाजन की त्रासदी और स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानों की जानकारी नई पीढ़ी तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं से देशभक्ति, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया।
‘शहीदों के नाम एक दीप’ से जगमगाया शहीद स्थल
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के अंतर्गत ‘शहीदों के नाम एक दीप’ अभियान के तहत शहीद स्थल पर दीप प्रज्वलित किए गए। दीपों की रोशनी के बीच उपस्थित लोगों ने अमर शहीदों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके आदर्शों और राष्ट्रसेवा की भावना को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।
    user_अवनीश शंकर राय
    अवनीश शंकर राय
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • लाल किले पर शान से लहराया तिरंगा : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
    1
    लाल किले पर शान से लहराया तिरंगा :
80वें स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
    user_Birendra Kumar Reporter
    Birendra Kumar Reporter
    देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • देवरिया जिले में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर धूम धाम ने मनाया गया देवरिया जिले में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर धूम धाम ने मनाया गया
    1
    देवरिया जिले में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर धूम धाम ने मनाया गया
देवरिया जिले में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर धूम धाम ने मनाया गया
    user_Sunil kumar sharma
    Sunil kumar sharma
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • हाटा में विधायक मोहन वर्मा ने दो गांवों में विवाह भवन निर्माण का किया भूमिपूजन, ग्रामीणों में खुशी
    1
    हाटा में विधायक मोहन वर्मा ने दो गांवों में विवाह भवन निर्माण का किया भूमिपूजन, ग्रामीणों में खुशी
    user_MANOJ KUMAR YADAV
    MANOJ KUMAR YADAV
    Video Creator हाटा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    36 min ago
  • रोटरी क्लब कुशीनगर का 8वाँ अधिष्ठापन समारोह एवं पारिवारिक मिलन समारोह संपन्न कसया (कुशीनगर)। 80वें स्वतंत्रता दिवस की राष्ट्रीय भावना के बीच रोटरी क्लब कुशीनगर का 8वाँ अधिष्ठापन समारोह एवं पारिवारिक मिलन समारोह शनिवार की रात होटल कलश में उत्साह और पूरे उल्लास के साथ आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं राष्ट्रगान से हुआ। इसके उपरांत सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का शपथ ग्रहण, सांस्कृतिक संध्या, हास्य–कविता, भोजपुरी काव्य प्रस्तुति और रात्रिभोज के साथ समारोह यादगार बना। कार्यक्रम में पड़ोसी देश नेपाल के रोटरी क्लब बुटवल डाउन टाउन, पड़ोसी राज्य बिहार के रोटरी क्लब गोपालगंज के साथ रोटरी क्लब देवरिया एवं रोटरी क्लब गोरखपुर के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए। मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद कुशीनगर की अध्यक्ष किरन राकेश जायसवाल रहीं। विशिष्ट अतिथियों में रीजनल सेक्रेटरी सतीश राय, असिस्टेंट गवर्नर डॉ. प्रियंका श्रीवास्तव, डॉ. विपिन बिहारी शर्मा, प्रवीर आर्या, धर्मा दत्ता ग्यावली, डॉ रहमत अली, कपिल सोनी, राकेश धर द्विवेदी एवं अखिलेंद्र शाही उपस्थित रहे। अतिथियों ने रोटरी क्लब कुशीनगर के सामाजिक एवं सेवा कार्यों की सराहना करते हुए वर्ष 2026-27 की नई टीम को शुभकामनाएं दीं। मुख्य अतिथि किरन जायसवाल ने अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, सचिव दुर्गेश चतुर्वेदी सहित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को पद की शपथ दिलाई। रोटरी क्लब के संरक्षक श्री राकेश जायसवाल ने अपने संबोधन में क्लब द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की। समारोह का मंच संचालन सह-संरक्षक वाहिद अली एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय कृष्ण द्विवेदी ने किया। हास्य कवि बादशाह प्रेमी एवं भोजपुरी कवि दिनेश तिवारी भोजपुरिया ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं का मनोरंजन किया। वहीं नन्हे-मुन्ने बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर रोटरी कुशीनगर के संरक्षक राकेश जायसवाल, सह-संरक्षक वाहिद अली, अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, सचिव दुर्गेश चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष अखिलेश शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय कृष्ण द्विवेदी, उपाध्यक्ष सदरे आलम, उपाध्यक्ष डॉ. श्याम बिहारी जायसवाल, उपाध्यक्ष दिनेश यादव, उपाध्यक्ष अंकुर तुलस्यान, सह-सचिव सुनील सिंह, सह-सचिव अमरेंद्र नारायण सिंह, सार्जेंट एट आर्म्स सत्येंद्र राय, निदेशक विजय सिंह, निदेशक सरवरे आलम, निदेशक अमित श्रीवास्तव, निदेशक विशाल शर्मा, रक्तदान संयोजक राजीव तिवारी, मीडिया प्रभारी रंजीत श्रीवास्तव, वृक्षारोपण संयोजक डॉ. पवन कुमार खरवार, संगठन मंत्री शिवजी जायसवाल, विजय गुप्ता, साहिल अहमद, अंजली खरवार, इम्तियाज़ आलम, अश्वनी जायसवाल, हेमंत गर्ग, डॉ. मुकेश यादव, विनोद वर्मा, अरुण मौर्य, आनंद जायसवाल, शशि सिंह, डॉ. रिज़वान आलम, दीपेश सिंह, आशीष अग्रवाल, मनीष सिंह, आलोक जायसवाल, डॉ. रंजीत सिंह, फौजिया परवीन, दीपक कुमार जायसवाल, डॉ. सर्वेंद्र विक्रम सिंह, आनंद पाल सिंह, डॉ. पीयूष गुप्ता, परमेश्वर गुप्ता, ऋषिकेश पाण्डेय, अलीशा कायनात एवं आदिल खान आदि मौजूद रहे।
    2
    रोटरी क्लब कुशीनगर का 8वाँ अधिष्ठापन समारोह एवं पारिवारिक मिलन समारोह संपन्न
कसया (कुशीनगर)। 80वें स्वतंत्रता दिवस की राष्ट्रीय भावना के बीच रोटरी क्लब कुशीनगर का 8वाँ अधिष्ठापन समारोह एवं पारिवारिक मिलन समारोह शनिवार की रात होटल कलश में उत्साह और पूरे उल्लास के साथ आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं राष्ट्रगान से हुआ। इसके  उपरांत सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का शपथ ग्रहण, सांस्कृतिक संध्या, हास्य–कविता, भोजपुरी काव्य प्रस्तुति और रात्रिभोज के साथ समारोह यादगार बना।
कार्यक्रम में पड़ोसी देश नेपाल के रोटरी क्लब बुटवल डाउन टाउन, पड़ोसी राज्य बिहार के रोटरी क्लब गोपालगंज के साथ रोटरी क्लब देवरिया एवं रोटरी क्लब गोरखपुर के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए।
मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद कुशीनगर की अध्यक्ष  किरन राकेश जायसवाल रहीं। विशिष्ट अतिथियों में रीजनल सेक्रेटरी सतीश राय, असिस्टेंट गवर्नर डॉ. प्रियंका श्रीवास्तव, डॉ. विपिन बिहारी शर्मा, प्रवीर आर्या, धर्मा दत्ता ग्यावली, डॉ रहमत अली, कपिल सोनी, राकेश धर द्विवेदी एवं अखिलेंद्र शाही उपस्थित रहे। अतिथियों ने रोटरी क्लब कुशीनगर के सामाजिक एवं सेवा कार्यों की सराहना करते हुए वर्ष 2026-27 की नई टीम को शुभकामनाएं दीं।
मुख्य अतिथि किरन जायसवाल ने अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, सचिव दुर्गेश चतुर्वेदी सहित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को पद की शपथ दिलाई। रोटरी क्लब के संरक्षक श्री राकेश जायसवाल ने अपने संबोधन में क्लब द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की।
समारोह का मंच संचालन सह-संरक्षक वाहिद अली एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय कृष्ण द्विवेदी ने किया। हास्य कवि बादशाह प्रेमी एवं भोजपुरी कवि दिनेश तिवारी भोजपुरिया ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं का मनोरंजन किया। वहीं नन्हे-मुन्ने बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।
इस अवसर पर रोटरी कुशीनगर के संरक्षक राकेश जायसवाल, सह-संरक्षक वाहिद अली, अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, सचिव दुर्गेश चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष अखिलेश शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय कृष्ण द्विवेदी, उपाध्यक्ष सदरे आलम, उपाध्यक्ष डॉ. श्याम बिहारी जायसवाल, उपाध्यक्ष दिनेश यादव, उपाध्यक्ष अंकुर तुलस्यान, सह-सचिव सुनील सिंह, सह-सचिव अमरेंद्र नारायण सिंह, सार्जेंट एट आर्म्स सत्येंद्र राय, निदेशक विजय सिंह, निदेशक सरवरे आलम, निदेशक अमित श्रीवास्तव, निदेशक विशाल शर्मा, रक्तदान संयोजक राजीव तिवारी, मीडिया प्रभारी रंजीत श्रीवास्तव, वृक्षारोपण संयोजक डॉ. पवन कुमार खरवार, संगठन मंत्री शिवजी जायसवाल, विजय गुप्ता, साहिल अहमद, अंजली खरवार, इम्तियाज़ आलम, अश्वनी जायसवाल, हेमंत गर्ग, डॉ. मुकेश यादव, विनोद वर्मा, अरुण मौर्य, आनंद जायसवाल, शशि सिंह, डॉ. रिज़वान आलम, दीपेश सिंह, आशीष अग्रवाल, मनीष सिंह, आलोक जायसवाल, डॉ. रंजीत सिंह, फौजिया परवीन, दीपक कुमार जायसवाल, डॉ. सर्वेंद्र विक्रम सिंह, आनंद पाल सिंह, डॉ. पीयूष गुप्ता, परमेश्वर गुप्ता, ऋषिकेश पाण्डेय, अलीशा कायनात एवं आदिल खान आदि मौजूद रहे।
    user_Abulaish Ansari Kushinagr News
    Abulaish Ansari Kushinagr News
    Youth Social Services Organisation पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    21 min ago
  • बाढ़ प्रभावित क्षेत्र विंटोलिया का जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ किया स्थलीय निरीक्षण बाढ़ से बचाव एवं राहत कार्यों की तैयारियां पूर्व में ही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश मऊ । जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने तहसील मधुबन के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र विंटोलिया का पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति एवं उससे बचाव के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ से बचाव एवं राहत कार्यों के दृष्टिगत सभी आवश्यक तैयारियां पहले से ही पूर्ण कर ली जाएं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सतत निगरानी बनाए रखने तथा जलस्तर एवं तटबंधों आदि की स्थिति पर लगातार नजर रखने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित ग्रामवासियों से संवाद कर बाढ़ के दौरान आने वाली समस्याओं एवं उनकी आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि प्रशासन बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क एवं सजग है तथा आवश्यकता पड़ने पर त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित किए जाएंगे। उन्होंने राजस्व, सिंचाई सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए सभी आवश्यक संसाधन, उपकरण एवं व्यवस्थाएं पूर्व से ही सुनिश्चित रखें। साथ ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार भ्रमण एवं निगरानी करते हुए किसी भी आकस्मिक स्थिति की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बाढ़ की स्थिति में जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रवेंद्र कुमार सहित राजस्व एवं सिंचाई विभाग के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    4
    बाढ़ प्रभावित क्षेत्र विंटोलिया का जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ किया स्थलीय निरीक्षण
बाढ़ से बचाव एवं राहत कार्यों की तैयारियां पूर्व में ही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
मऊ । जिलाधिकारी  आनंद वर्द्धन ने तहसील मधुबन के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र विंटोलिया का पुलिस अधीक्षक  कमलेश बहादुर के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति एवं उससे बचाव के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ से बचाव एवं राहत कार्यों के दृष्टिगत सभी आवश्यक तैयारियां पहले से ही पूर्ण कर ली जाएं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सतत निगरानी बनाए रखने तथा जलस्तर एवं तटबंधों आदि की स्थिति पर लगातार नजर रखने के निर्देश भी दिए।
जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित ग्रामवासियों से संवाद कर बाढ़ के दौरान आने वाली समस्याओं एवं उनकी आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि प्रशासन बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क एवं सजग है तथा आवश्यकता पड़ने पर त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित किए जाएंगे।
उन्होंने राजस्व, सिंचाई सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए सभी आवश्यक संसाधन, उपकरण एवं व्यवस्थाएं पूर्व से ही सुनिश्चित रखें। साथ ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार भ्रमण एवं निगरानी करते हुए किसी भी आकस्मिक स्थिति की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बाढ़ की स्थिति में जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रवेंद्र कुमार सहित राजस्व एवं सिंचाई विभाग के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • डीएम ने राजस्व मामलों का किया स्थलीय सत्यापन, मौके पर हुआ निस्तारण रोवर पद्धति से चकमार्ग की पैमाइश कराई, किसानों को सौंपीं अंश निर्धारण की दो खतौनियां देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने शनिवार को तहसील सलेमपुर क्षेत्र में राजस्व से संबंधित विभिन्न प्रकरणों का स्थलीय सत्यापन किया। उन्होंने दो स्टांप मूल्यांकन प्रकरणों के साथ ही धारा-24 और अंश निर्धारण से जुड़े मामलों का मौके पर निरीक्षण कर ग्रामीणों से जानकारी ली। ग्राम पुरैना में धारा-24 के अंतर्गत चकमार्ग की पैमाइश रोवर पद्धति से कराई गई। जिलाधिकारी ने स्वयं रोवर पकड़कर पैमाइश की प्रक्रिया का जायजा लिया। पैमाइश के बाद चकमार्ग से संबंधित प्रकरण का नियमानुसार निस्तारण कराया गया। इसी ग्राम में अंश निर्धारण के प्रकरण का भी सत्यापन किया गया। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से वार्ता कर अंश निर्धारण की स्थिति जानी। ग्रामीणों ने अंश निर्धारण को सही बताया। इसके बाद जिलाधिकारी ने अंश निर्धारण से संबंधित दो खतौनियां किसानों को प्रदान कीं। एक करोड़ चार लाख की संपत्ति का सत्यापन ग्राम पुरैना में करीब एक करोड़ चार लाख रुपये मालियत की संपत्ति से संबंधित स्टांप मूल्यांकन प्रकरण का भी स्थलीय सत्यापन किया गया। यह संपत्ति अभिषेक कुमार पुत्र नवनाथ द्वारा प्रियंका सिंह पत्नी दीपक सिंह को विक्रय की गई थी। स्थलीय सत्यापन में संपत्ति का मूल्यांकन निर्धारित मूल्य के अनुरूप पाया गया। इसी प्रकार ग्राम करौता में करीब एक करोड़ 59 लाख रुपये मालियत की संपत्ति से संबंधित स्टांप मूल्यांकन प्रकरण का निरीक्षण किया गया। उक्त संपत्ति अरुण कुमार द्वारा उमेश सिंह को विक्रय की गई थी। जिलाधिकारी ने मौके पर संपत्ति का निरीक्षण कर मूल्यांकन की स्थिति देखी। सत्यापन में मूल्यांकन निर्धारित मानकों के अनुरूप पाया गया। अनियमितता मिलने पर होगी कठोर कार्रवाई जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कहा कि संपत्तियों के क्रय-विक्रय में मूल्यांकन निर्धारित मानकों के अनुरूप ही किया जाना चाहिए। स्टांप मूल्यांकन के अनुसार संपत्ति का मूल्य निर्धारित कर क्रय-विक्रय में उसका उल्लेख सुनिश्चित किया जाए। किसी भी प्रकार की अनियमितता अथवा लापरवाही पाए जाने पर संबंधित प्रकरणों की सघन जांच कर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी सलेमपुर क्षितिज द्विवेदी, उप निबंधक प्रतिमा सिंह सहित राजस्व विभाग के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    1
    डीएम ने राजस्व मामलों का किया स्थलीय सत्यापन, मौके पर हुआ निस्तारण
रोवर पद्धति से चकमार्ग की पैमाइश कराई, किसानों को सौंपीं अंश निर्धारण की दो खतौनियां
देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने शनिवार को तहसील सलेमपुर क्षेत्र में राजस्व से संबंधित विभिन्न प्रकरणों का स्थलीय सत्यापन किया। उन्होंने दो स्टांप मूल्यांकन प्रकरणों के साथ ही धारा-24 और अंश निर्धारण से जुड़े मामलों का मौके पर निरीक्षण कर ग्रामीणों से जानकारी ली।
ग्राम पुरैना में धारा-24 के अंतर्गत चकमार्ग की पैमाइश रोवर पद्धति से कराई गई। जिलाधिकारी ने स्वयं रोवर पकड़कर पैमाइश की प्रक्रिया का जायजा लिया। पैमाइश के बाद चकमार्ग से संबंधित प्रकरण का नियमानुसार निस्तारण कराया गया।
इसी ग्राम में अंश निर्धारण के प्रकरण का भी सत्यापन किया गया। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से वार्ता कर अंश निर्धारण की स्थिति जानी। ग्रामीणों ने अंश निर्धारण को सही बताया। इसके बाद जिलाधिकारी ने अंश निर्धारण से संबंधित दो खतौनियां किसानों को प्रदान कीं।
एक करोड़ चार लाख की संपत्ति का सत्यापन
ग्राम पुरैना में करीब एक करोड़ चार लाख रुपये मालियत की संपत्ति से संबंधित स्टांप मूल्यांकन प्रकरण का भी स्थलीय सत्यापन किया गया। यह संपत्ति अभिषेक कुमार पुत्र नवनाथ द्वारा प्रियंका सिंह पत्नी दीपक सिंह को विक्रय की गई थी। स्थलीय सत्यापन में संपत्ति का मूल्यांकन निर्धारित मूल्य के अनुरूप पाया गया।
इसी प्रकार ग्राम करौता में करीब एक करोड़ 59 लाख रुपये मालियत की संपत्ति से संबंधित स्टांप मूल्यांकन प्रकरण का निरीक्षण किया गया। उक्त संपत्ति अरुण कुमार द्वारा उमेश सिंह को विक्रय की गई थी। जिलाधिकारी ने मौके पर संपत्ति का निरीक्षण कर मूल्यांकन की स्थिति देखी। सत्यापन में मूल्यांकन निर्धारित मानकों के अनुरूप पाया गया।
अनियमितता मिलने पर होगी कठोर कार्रवाई
जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कहा कि संपत्तियों के क्रय-विक्रय में मूल्यांकन निर्धारित मानकों के अनुरूप ही किया जाना चाहिए। स्टांप मूल्यांकन के अनुसार संपत्ति का मूल्य निर्धारित कर क्रय-विक्रय में उसका उल्लेख सुनिश्चित किया जाए। किसी भी प्रकार की अनियमितता अथवा लापरवाही पाए जाने पर संबंधित प्रकरणों की सघन जांच कर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी सलेमपुर क्षितिज द्विवेदी, उप निबंधक प्रतिमा सिंह सहित राजस्व विभाग के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_अवनीश शंकर राय
    अवनीश शंकर राय
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.