डीएम ने राजस्व मामलों का किया स्थलीय सत्यापन, मौके पर हुआ निस्तारण रोवर पद्धति से चकमार्ग की पैमाइश कराई, किसानों को सौंपीं अंश निर्धारण की दो खतौनियां देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने शनिवार को तहसील सलेमपुर क्षेत्र में राजस्व से संबंधित विभिन्न प्रकरणों का स्थलीय सत्यापन किया। उन्होंने दो स्टांप मूल्यांकन प्रकरणों के साथ ही धारा-24 और अंश निर्धारण से जुड़े मामलों का मौके पर निरीक्षण कर ग्रामीणों से जानकारी ली। ग्राम पुरैना में धारा-24 के अंतर्गत चकमार्ग की पैमाइश रोवर पद्धति से कराई गई। जिलाधिकारी ने स्वयं रोवर पकड़कर पैमाइश की प्रक्रिया का जायजा लिया। पैमाइश के बाद चकमार्ग से संबंधित प्रकरण का नियमानुसार निस्तारण कराया गया। इसी ग्राम में अंश निर्धारण के प्रकरण का भी सत्यापन किया गया। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से वार्ता कर अंश निर्धारण की स्थिति जानी। ग्रामीणों ने अंश निर्धारण को सही बताया। इसके बाद जिलाधिकारी ने अंश निर्धारण से संबंधित दो खतौनियां किसानों को प्रदान कीं। एक करोड़ चार लाख की संपत्ति का सत्यापन ग्राम पुरैना में करीब एक करोड़ चार लाख रुपये मालियत की संपत्ति से संबंधित स्टांप मूल्यांकन प्रकरण का भी स्थलीय सत्यापन किया गया। यह संपत्ति अभिषेक कुमार पुत्र नवनाथ द्वारा प्रियंका सिंह पत्नी दीपक सिंह को विक्रय की गई थी। स्थलीय सत्यापन में संपत्ति का मूल्यांकन निर्धारित मूल्य के अनुरूप पाया गया। इसी प्रकार ग्राम करौता में करीब एक करोड़ 59 लाख रुपये मालियत की संपत्ति से संबंधित स्टांप मूल्यांकन प्रकरण का निरीक्षण किया गया। उक्त संपत्ति अरुण कुमार द्वारा उमेश सिंह को विक्रय की गई थी। जिलाधिकारी ने मौके पर संपत्ति का निरीक्षण कर मूल्यांकन की स्थिति देखी। सत्यापन में मूल्यांकन निर्धारित मानकों के अनुरूप पाया गया। अनियमितता मिलने पर होगी कठोर कार्रवाई जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कहा कि संपत्तियों के क्रय-विक्रय में मूल्यांकन निर्धारित मानकों के अनुरूप ही किया जाना चाहिए। स्टांप मूल्यांकन के अनुसार संपत्ति का मूल्य निर्धारित कर क्रय-विक्रय में उसका उल्लेख सुनिश्चित किया जाए। किसी भी प्रकार की अनियमितता अथवा लापरवाही पाए जाने पर संबंधित प्रकरणों की सघन जांच कर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी सलेमपुर क्षितिज द्विवेदी, उप निबंधक प्रतिमा सिंह सहित राजस्व विभाग के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

- फर्जी नंबर प्लेट लगी टाटा सूमो से 304 पाउच अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर फरार देवरिया खामपार थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ग्राम कुकुरघाटी में कार्रवाई करते हुए फर्जी नंबर प्लेट लगी एक टाटा सूमो गोल्ड से 304 पाउच अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। बरामद शराब की कुल मात्रा 57.72 लीटर बताई गई है। पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक चारपहिया वाहन के जरिए अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कुकुरघाटी गांव में घेराबंदी की। इस दौरान टाटा सूमो गोल्ड को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वाहन सवार लोग अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। तलाशी के दौरान वाहन से ऑफिसर्स च्वाइस ब्रांड के 180 एमएल के 304 पाउच बरामद हुए। वाहन पर फर्जी नंबर प्लेट BR01PB1694 लगी थी, जबकि वाहन का वास्तविक नंबर BR01PE9384 बताया गया है। पुलिस ने मामले में रमेश उर्फ टुनटुन यादव निवासी कुकुरघाटी, थाना खामपार तथा एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। खामपार थाने में मु0अ0सं0 189/2026, धारा 60/72 आबकारी अधिनियम व 341(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है। पुलिस के मुताबिक, नामजद आरोपी रमेश उर्फ टुनटुन यादव का पूर्व में भी आबकारी अधिनियम सहित अन्य मामलों में आपराधिक इतिहास दर्ज है। बरामदगी में टाटा सूमो गोल्ड, एक फर्जी नंबर प्लेट और 304 पाउच अंग्रेजी शराब शामिल हैं। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रियांशु कुमार दूबे समेत खामपार थाने के पुलिसकर्मी शामिल रहे।2
- शहीदों की स्मृति में जलाए गए दीप, निकाला गया फ्लैग मार्च स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने अमर शहीदों को किया नमन देवरिया। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या एवं विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर नगर के रामलीला मैदान स्थित शहीद स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान शहीद स्मारक पर दीप प्रज्वलित करने के साथ ही अमर शहीद रामचंद्र विद्यार्थी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी, पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर, मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष काली प्रसाद सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने दीप प्रज्वलित कर अमर शहीदों को नमन किया। इसके बाद जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने फ्लैग मार्च भी निकाला। शहीदों के त्याग और बलिदान को किया याद कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि देश की आजादी लाखों स्वतंत्रता सेनानियों और अमर शहीदों के संघर्ष एवं बलिदान का परिणाम है। उनके त्याग, तपस्या और राष्ट्रभक्ति की भावना आज भी देशवासियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करती है। सभी ने शहीदों के आदर्शों पर चलने और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि उन महान विभूतियों को स्मरण करने का दिन भी है, जिन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव की रक्षा के लिए सभी को सदैव प्रतिबद्ध रहना चाहिए। सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि विभाजन की त्रासदी और स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानों की जानकारी नई पीढ़ी तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं से देशभक्ति, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया। ‘शहीदों के नाम एक दीप’ से जगमगाया शहीद स्थल श्रद्धांजलि कार्यक्रम के अंतर्गत ‘शहीदों के नाम एक दीप’ अभियान के तहत शहीद स्थल पर दीप प्रज्वलित किए गए। दीपों की रोशनी के बीच उपस्थित लोगों ने अमर शहीदों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके आदर्शों और राष्ट्रसेवा की भावना को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।1
- लाल किले पर शान से लहराया तिरंगा : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा1
- देवरिया जिले में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर धूम धाम ने मनाया गया देवरिया जिले में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर धूम धाम ने मनाया गया1
- हाटा में विधायक मोहन वर्मा ने दो गांवों में विवाह भवन निर्माण का किया भूमिपूजन, ग्रामीणों में खुशी1
- गोरखपुर में चीनी मांझे पर पुलिस का शिकंजा! 🚨 ड्रोन से निगरानी, दुकानों की जांच | Rajghat Police Action1
- रोटरी क्लब कुशीनगर का 8वाँ अधिष्ठापन समारोह एवं पारिवारिक मिलन समारोह संपन्न कसया (कुशीनगर)। 80वें स्वतंत्रता दिवस की राष्ट्रीय भावना के बीच रोटरी क्लब कुशीनगर का 8वाँ अधिष्ठापन समारोह एवं पारिवारिक मिलन समारोह शनिवार की रात होटल कलश में उत्साह और पूरे उल्लास के साथ आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं राष्ट्रगान से हुआ। इसके उपरांत सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का शपथ ग्रहण, सांस्कृतिक संध्या, हास्य–कविता, भोजपुरी काव्य प्रस्तुति और रात्रिभोज के साथ समारोह यादगार बना। कार्यक्रम में पड़ोसी देश नेपाल के रोटरी क्लब बुटवल डाउन टाउन, पड़ोसी राज्य बिहार के रोटरी क्लब गोपालगंज के साथ रोटरी क्लब देवरिया एवं रोटरी क्लब गोरखपुर के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए। मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद कुशीनगर की अध्यक्ष किरन राकेश जायसवाल रहीं। विशिष्ट अतिथियों में रीजनल सेक्रेटरी सतीश राय, असिस्टेंट गवर्नर डॉ. प्रियंका श्रीवास्तव, डॉ. विपिन बिहारी शर्मा, प्रवीर आर्या, धर्मा दत्ता ग्यावली, डॉ रहमत अली, कपिल सोनी, राकेश धर द्विवेदी एवं अखिलेंद्र शाही उपस्थित रहे। अतिथियों ने रोटरी क्लब कुशीनगर के सामाजिक एवं सेवा कार्यों की सराहना करते हुए वर्ष 2026-27 की नई टीम को शुभकामनाएं दीं। मुख्य अतिथि किरन जायसवाल ने अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, सचिव दुर्गेश चतुर्वेदी सहित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को पद की शपथ दिलाई। रोटरी क्लब के संरक्षक श्री राकेश जायसवाल ने अपने संबोधन में क्लब द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की। समारोह का मंच संचालन सह-संरक्षक वाहिद अली एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय कृष्ण द्विवेदी ने किया। हास्य कवि बादशाह प्रेमी एवं भोजपुरी कवि दिनेश तिवारी भोजपुरिया ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं का मनोरंजन किया। वहीं नन्हे-मुन्ने बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर रोटरी कुशीनगर के संरक्षक राकेश जायसवाल, सह-संरक्षक वाहिद अली, अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, सचिव दुर्गेश चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष अखिलेश शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय कृष्ण द्विवेदी, उपाध्यक्ष सदरे आलम, उपाध्यक्ष डॉ. श्याम बिहारी जायसवाल, उपाध्यक्ष दिनेश यादव, उपाध्यक्ष अंकुर तुलस्यान, सह-सचिव सुनील सिंह, सह-सचिव अमरेंद्र नारायण सिंह, सार्जेंट एट आर्म्स सत्येंद्र राय, निदेशक विजय सिंह, निदेशक सरवरे आलम, निदेशक अमित श्रीवास्तव, निदेशक विशाल शर्मा, रक्तदान संयोजक राजीव तिवारी, मीडिया प्रभारी रंजीत श्रीवास्तव, वृक्षारोपण संयोजक डॉ. पवन कुमार खरवार, संगठन मंत्री शिवजी जायसवाल, विजय गुप्ता, साहिल अहमद, अंजली खरवार, इम्तियाज़ आलम, अश्वनी जायसवाल, हेमंत गर्ग, डॉ. मुकेश यादव, विनोद वर्मा, अरुण मौर्य, आनंद जायसवाल, शशि सिंह, डॉ. रिज़वान आलम, दीपेश सिंह, आशीष अग्रवाल, मनीष सिंह, आलोक जायसवाल, डॉ. रंजीत सिंह, फौजिया परवीन, दीपक कुमार जायसवाल, डॉ. सर्वेंद्र विक्रम सिंह, आनंद पाल सिंह, डॉ. पीयूष गुप्ता, परमेश्वर गुप्ता, ऋषिकेश पाण्डेय, अलीशा कायनात एवं आदिल खान आदि मौजूद रहे।2
- डीएम ने राजस्व मामलों का किया स्थलीय सत्यापन, मौके पर हुआ निस्तारण रोवर पद्धति से चकमार्ग की पैमाइश कराई, किसानों को सौंपीं अंश निर्धारण की दो खतौनियां देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने शनिवार को तहसील सलेमपुर क्षेत्र में राजस्व से संबंधित विभिन्न प्रकरणों का स्थलीय सत्यापन किया। उन्होंने दो स्टांप मूल्यांकन प्रकरणों के साथ ही धारा-24 और अंश निर्धारण से जुड़े मामलों का मौके पर निरीक्षण कर ग्रामीणों से जानकारी ली। ग्राम पुरैना में धारा-24 के अंतर्गत चकमार्ग की पैमाइश रोवर पद्धति से कराई गई। जिलाधिकारी ने स्वयं रोवर पकड़कर पैमाइश की प्रक्रिया का जायजा लिया। पैमाइश के बाद चकमार्ग से संबंधित प्रकरण का नियमानुसार निस्तारण कराया गया। इसी ग्राम में अंश निर्धारण के प्रकरण का भी सत्यापन किया गया। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से वार्ता कर अंश निर्धारण की स्थिति जानी। ग्रामीणों ने अंश निर्धारण को सही बताया। इसके बाद जिलाधिकारी ने अंश निर्धारण से संबंधित दो खतौनियां किसानों को प्रदान कीं। एक करोड़ चार लाख की संपत्ति का सत्यापन ग्राम पुरैना में करीब एक करोड़ चार लाख रुपये मालियत की संपत्ति से संबंधित स्टांप मूल्यांकन प्रकरण का भी स्थलीय सत्यापन किया गया। यह संपत्ति अभिषेक कुमार पुत्र नवनाथ द्वारा प्रियंका सिंह पत्नी दीपक सिंह को विक्रय की गई थी। स्थलीय सत्यापन में संपत्ति का मूल्यांकन निर्धारित मूल्य के अनुरूप पाया गया। इसी प्रकार ग्राम करौता में करीब एक करोड़ 59 लाख रुपये मालियत की संपत्ति से संबंधित स्टांप मूल्यांकन प्रकरण का निरीक्षण किया गया। उक्त संपत्ति अरुण कुमार द्वारा उमेश सिंह को विक्रय की गई थी। जिलाधिकारी ने मौके पर संपत्ति का निरीक्षण कर मूल्यांकन की स्थिति देखी। सत्यापन में मूल्यांकन निर्धारित मानकों के अनुरूप पाया गया। अनियमितता मिलने पर होगी कठोर कार्रवाई जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कहा कि संपत्तियों के क्रय-विक्रय में मूल्यांकन निर्धारित मानकों के अनुरूप ही किया जाना चाहिए। स्टांप मूल्यांकन के अनुसार संपत्ति का मूल्य निर्धारित कर क्रय-विक्रय में उसका उल्लेख सुनिश्चित किया जाए। किसी भी प्रकार की अनियमितता अथवा लापरवाही पाए जाने पर संबंधित प्रकरणों की सघन जांच कर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी सलेमपुर क्षितिज द्विवेदी, उप निबंधक प्रतिमा सिंह सहित राजस्व विभाग के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।1