logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

श्रीमणिमहेश कैलाश यात्रा के उपलक्ष्य पर माँ काली माता मंदिर बडूनी मोड मलकवाल मे विशाल लंगर का आयोजन किया गया है संजीव कुमार (कांगडा)) श्रीमणिमहेश कैलाश यात्रा के उपलक्ष्य पर मां काली माता मंदिर बडूनी मोड़ नूरपुर में यात्रा पर आने जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विशाल लंगर का आयोजन किया गया है यह लंगर दिन रात चला रहता है स्थानीय लोग रोजाना यहां पहुंच कर मां के दरबार में भजन-कीर्तन करते और मणिमहेश यात्रा पर आने जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा करते हैं लंगर कमेटी द्वारा सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया जा रहा है कि वह मां के मन्दिर जरुर रुक प्रसाद ग्रहण करें और मां काली माता का आशीर्वाद प्राप्त करके आगे का सफर शुरू कर।

4 hrs ago
user_Sanjeev kumar
Sanjeev kumar
फतेहपुर, कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश•
4 hrs ago

श्रीमणिमहेश कैलाश यात्रा के उपलक्ष्य पर माँ काली माता मंदिर बडूनी मोड मलकवाल मे विशाल लंगर का आयोजन किया गया है संजीव कुमार (कांगडा)) श्रीमणिमहेश कैलाश यात्रा के उपलक्ष्य पर मां काली माता मंदिर बडूनी मोड़ नूरपुर में यात्रा पर आने जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विशाल लंगर का आयोजन किया गया है यह लंगर दिन रात चला रहता है स्थानीय लोग रोजाना यहां पहुंच कर मां के दरबार में भजन-कीर्तन करते और मणिमहेश यात्रा पर आने जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा करते हैं लंगर कमेटी द्वारा सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया जा रहा है कि वह मां के मन्दिर जरुर रुक प्रसाद ग्रहण करें और मां काली माता का आशीर्वाद प्राप्त करके आगे का सफर शुरू कर।

More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
  • कुटलैहड़ क्षेत्र के थानाकला बाबा सिद्ध चानो मंदिर के हैडपंप में डाली मोटर, पानी की समस्या का स्थायी समाधान पुजारी और ग्रामीणों ने विधायक विवेक शर्मा के समक्ष रखी थी समस्या, तत्काल कार्रवाई से मिली राहत बंगाणा, कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के थानाकला स्थित प्रसिद्ध बाबा सिद्ध चानो मंदिर में पानी की समस्या का स्थायी समाधान कर दिया गया है। मंदिर के हैडपंप में मोटर डालकर पानी की व्यवस्था सुचारू कर दी गई है। विधायक विवेक शर्मा के समक्ष मंदिर के पुजारी एवं ग्रामीणों ने पानी की समस्या को प्रमुखता से रखा था, जिस पर विधायक ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। अब हैडपंप में मोटर डाले जाने से मंदिर परिसर में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित हो गई है।बाबा सिद्ध चानो मंदिर थानाकला क्षेत्र का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है, जहां विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। मंदिर परिसर के आसपास करीब एक दर्जन परिवार भी रहते हैं। ऐसे में पानी की नियमित व्यवस्था न होने के कारण मंदिर के पुजारी, श्रद्धालुओं तथा स्थानीय परिवारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। श्रद्धालुओं और आसपास रहने वाले परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत, पानी की समस्या को लेकर मंदिर के पुजारी और ग्रामीणों ने विधायक विवेक शर्मा से मुलाकात कर उन्हें अपनी परेशानी से अवगत करवाया था। ग्रामीणों ने बताया था कि मंदिर में श्रद्धालुओं की लगातार आवा जाही रहती है और पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से सभी को परेशानी झेलनी पड़ रही है,विधायक विवेक शर्मा ने ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए इसे प्राथमिकता के आधार पर हल करवाने का भरोसा दिया था। इसके बाद संबंधित विभाग के माध्यम से हैडपंप में मोटर डालने का कार्य करवाया गया। मोटर स्थापित होने के बाद अब हैडपंप से पानी की आपूर्ति आसानी से हो सकेगी। इससे मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के साथ-साथ मंदिर के आसपास रहने वाले परिवारों को भी बड़ी राहत मिली है। ग्रामीणों ने विधायक विवेक शर्मा का जताया आभार, मंदिर की पानी की समस्या का समाधान होने के बाद मंदिर के पुजारी एवं ग्रामीणों ने विधायक विवेक शर्मा का आभार जताया। ग्रामीणों ने कहा कि उन्होंने विधायक के समक्ष अपनी समस्या रखी थी और विधायक ने बिना किसी देरी के समस्या का समाधान करवाया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि द्वारा लोगों की समस्याओं को सुनकर तत्काल कार्रवाई करना क्षेत्र की जनता के लिए राहत की बात है। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि जनता की मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का समाधान करवाना उनकी प्राथमिकता है। मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आवश्यक सुविधाओं को मजबूत किया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों द्वारा उनके समक्ष जो भी समस्या रखी जाती है, उसे संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर जल्द से जल्द हल करवाने का प्रयास किया जा रहा है। बाबा सिद्ध चानो मंदिर में हैडपंप पर मोटर लगने से अब पानी की समस्या दूर होने की उम्मीद है। इससे मंदिर प्रबंधन, पुजारी, स्थानीय परिवारों और यहां आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी।
    1
    कुटलैहड़ क्षेत्र के थानाकला  बाबा सिद्ध चानो मंदिर के हैडपंप में डाली मोटर, पानी की समस्या का स्थायी समाधान
पुजारी और ग्रामीणों ने विधायक विवेक शर्मा के समक्ष रखी थी समस्या, तत्काल कार्रवाई से मिली राहत
बंगाणा, कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के थानाकला स्थित प्रसिद्ध बाबा सिद्ध चानो मंदिर में पानी की समस्या का स्थायी समाधान कर दिया गया है। मंदिर के हैडपंप में मोटर डालकर पानी की व्यवस्था सुचारू कर दी गई है। विधायक विवेक शर्मा के समक्ष मंदिर के पुजारी एवं ग्रामीणों ने पानी की समस्या को प्रमुखता से रखा था, जिस पर विधायक ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। अब हैडपंप में मोटर डाले जाने से मंदिर परिसर में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित हो गई है।बाबा सिद्ध चानो मंदिर थानाकला क्षेत्र का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है, जहां विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। मंदिर परिसर के आसपास करीब एक दर्जन परिवार भी रहते हैं। ऐसे में पानी की नियमित व्यवस्था न होने के कारण मंदिर के पुजारी, श्रद्धालुओं तथा स्थानीय परिवारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
श्रद्धालुओं और आसपास रहने वाले परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत,
पानी की समस्या को लेकर मंदिर के पुजारी और ग्रामीणों ने विधायक विवेक शर्मा से मुलाकात कर उन्हें अपनी परेशानी से अवगत करवाया था। ग्रामीणों ने बताया था कि मंदिर में श्रद्धालुओं की लगातार आवा जाही रहती है और पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से सभी को परेशानी झेलनी पड़ रही है,विधायक
विवेक शर्मा ने ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए इसे प्राथमिकता के आधार पर हल करवाने का भरोसा दिया था। इसके बाद संबंधित विभाग के माध्यम से हैडपंप में मोटर डालने का कार्य करवाया गया। मोटर स्थापित होने के बाद अब हैडपंप से पानी की आपूर्ति आसानी से हो सकेगी। इससे मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के साथ-साथ मंदिर के आसपास रहने वाले परिवारों को भी बड़ी राहत मिली है।
ग्रामीणों ने विधायक विवेक शर्मा का जताया आभार,
मंदिर की पानी की समस्या का समाधान होने के बाद मंदिर के पुजारी एवं ग्रामीणों ने विधायक विवेक शर्मा का आभार जताया। ग्रामीणों ने कहा कि उन्होंने विधायक के समक्ष अपनी समस्या रखी थी और विधायक ने बिना किसी देरी के समस्या का समाधान करवाया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि द्वारा लोगों की समस्याओं को सुनकर तत्काल कार्रवाई करना क्षेत्र की जनता के लिए राहत की बात है। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि जनता की मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का समाधान करवाना उनकी प्राथमिकता है। मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आवश्यक सुविधाओं को मजबूत किया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों द्वारा उनके समक्ष जो भी समस्या रखी जाती है, उसे संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर जल्द से जल्द हल करवाने का प्रयास किया जा रहा है। बाबा सिद्ध चानो मंदिर में हैडपंप पर मोटर लगने से अब पानी की समस्या दूर होने की उम्मीद है। इससे मंदिर प्रबंधन, पुजारी, स्थानीय परिवारों और यहां आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी।
    user_Abhishek Kumar Bhatia
    Abhishek Kumar Bhatia
    Local News Reporter बंगाना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना से ऊना के 399 बच्चों को लाभ ऊना। मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत ऊना जिला में अब तक 399 पात्र बच्चों को लाभान्वित किया गया है, जिन पर 4.99 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए गए हैं। यह जानकारी उपायुक्त जतिन लाल की अध्यक्षता में आयोजित 22वीं जिला स्तरीय निगरानी एवं समीक्षा बैठक में दी गई। बैठक में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। वित्त वर्ष 2026-27 में इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना के तहत 2,267 लाभार्थियों को 3.26 करोड़, मुख्यमंत्री शगुन योजना में 335 परिवारों को 1.03 करोड़ तथा मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में 283 परिवारों को 1.44 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता दी गई है। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी तरीके से मिले। उन्होंने पोषण माह के दौरान भी जागरूकता गतिविधियां बढ़ाने के निर्देश दिए।
    1
    मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना से ऊना के 399 बच्चों को लाभ
ऊना। मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत ऊना जिला में अब तक 399 पात्र बच्चों को लाभान्वित किया गया है, जिन पर 4.99 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए गए हैं। यह जानकारी उपायुक्त जतिन लाल की अध्यक्षता में आयोजित 22वीं जिला स्तरीय निगरानी एवं समीक्षा बैठक में दी गई। बैठक में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। वित्त वर्ष 2026-27 में इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना के तहत 2,267 लाभार्थियों को 3.26 करोड़, मुख्यमंत्री शगुन योजना में 335 परिवारों को 1.03 करोड़ तथा मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में 283 परिवारों को 1.44 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता दी गई है।
उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी तरीके से मिले। उन्होंने पोषण माह के दौरान भी जागरूकता गतिविधियां बढ़ाने के निर्देश दिए।
    user_ऊना की खबर
    ऊना की खबर
    Local News Reporter ऊना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    3 hrs ago
  • निजी स्कूलों की 1 लाख तक फीस के बीच सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी CBSE स्कूलों में नहीं बढ़ेगा फीस का बोझ
    1
    निजी स्कूलों की 1 लाख तक फीस के बीच सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी CBSE स्कूलों में नहीं बढ़ेगा फीस का बोझ
    user_Surender Thakur
    Surender Thakur
    Social Media Manager पांगी, चंबा, हिमाचल प्रदेश•
    2 hrs ago
  • himachal punjab Tv #himachalpunjabtv #nangal dam डॉक्टर सुभाष शर्मा
    1
    himachal punjab Tv #himachalpunjabtv #nangal dam डॉक्टर सुभाष शर्मा
    user_HIMACHAL PUNJAB TV
    HIMACHAL PUNJAB TV
    Local News Reporter मेहटपुर, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    3 hrs ago
  • चिट्टे के साथ सप्लायर पकड़ा, बिलासपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी : त्रिलोक जम्वाल बिलासपुर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने चिट्टे के साथ एक सप्लायर को पकड़ने में सफलता हासिल की है। इस कार्रवाई को सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक त्रिलोक जम्वाल ने पुलिस की बड़ी उपलब्धि बताया है। त्रिलोक जम्वाल ने कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई सराहनीय है। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई जरूरी है, ताकि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाया जा सके। उन्होंने पुलिस से नशे की सप्लाई चेन से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने और उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई करने की बात कही। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई में समाज के प्रत्येक वर्ग को पुलिस और प्रशासन का सहयोग करना चाहिए। सूचना मिलने पर लोग तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दें, ताकि नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
    1
    चिट्टे के साथ सप्लायर पकड़ा, बिलासपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी : त्रिलोक जम्वाल

बिलासपुर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने चिट्टे के साथ एक सप्लायर को पकड़ने में सफलता हासिल की है। इस कार्रवाई को सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक त्रिलोक जम्वाल ने पुलिस की बड़ी उपलब्धि बताया है।
त्रिलोक जम्वाल ने कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई सराहनीय है। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई जरूरी है, ताकि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाया जा सके। उन्होंने पुलिस से नशे की सप्लाई चेन से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने और उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई करने की बात कही।
उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई में समाज के प्रत्येक वर्ग को पुलिस और प्रशासन का सहयोग करना चाहिए। सूचना मिलने पर लोग तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दें, ताकि नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
    user_रिपोर्टर राकेशशर्मा पंजाबकेसरी
    रिपोर्टर राकेशशर्मा पंजाबकेसरी
    Local News Reporter घुमारवीं, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    8 hrs ago
  • किन्नौर:-पोषपा में ब्रेक फेल होने से सतलुज में गिरने से बची HRTC बस ▪️10 यात्री थे सवार , देखिए वीडियो
    1
    किन्नौर:-पोषपा में ब्रेक फेल होने से सतलुज में गिरने से बची HRTC बस
▪️10 यात्री थे सवार , देखिए वीडियो
    user_Dhiraj Thakur
    Dhiraj Thakur
    दरलाघाट, सोलन, हिमाचल प्रदेश•
    56 min ago
  • मेडिकल कॉलेज चंबा में वायरल वीडियो और मौत के मामलों पर जांच शुरू जांच कमेटी खंगाल रही उपचार प्रक्रिया और अस्पताल रिकॉर्ड, रिपोर्ट के बाद स्थिति होगी स्पष्ट सुरेंद्र ठाकुर चंबा। जिला मुख्यालय चंबा स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में हाल ही में सामने आए मृत्यु के मामलों और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर अस्पताल प्रबंधन ने जांच शुरू कर दी है। कुछ मामलों में मृतकों के परिजनों ने अस्पताल की व्यवस्थाओं और उपचार प्रक्रिया को लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से सवाल उठाए हैं। वहीं, बच्चों से जुड़े एक मामले को लेकर भी सोशल मीडिया पर अलग-अलग वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। मामला लगातार चर्चा में आने के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया है। पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा के एमएस डॉ. प्रदीप सिंह ने मामले की जांच के लिए एक जांच कमेटी गठित की है। कमेटी द्वारा मामले से जुड़े तथ्यों, उपचार प्रक्रिया और उपलब्ध मेडिकल रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार जांच पूरी होने के बाद कमेटी अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। रिपोर्ट के आधार पर ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल जांच जारी है और सभी संबंधित पहलुओं को जांच के दायरे में लिया गया है। बाइट: डॉ. प्रदीप सिंह, एमएस, मेडिकल कॉलेज चंबा
    1
    मेडिकल कॉलेज चंबा में वायरल वीडियो और मौत के मामलों पर जांच शुरू
जांच कमेटी खंगाल रही उपचार प्रक्रिया और अस्पताल रिकॉर्ड, रिपोर्ट के बाद स्थिति होगी स्पष्ट
सुरेंद्र ठाकुर 
चंबा। जिला मुख्यालय चंबा स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में हाल ही में सामने आए मृत्यु के मामलों और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर अस्पताल प्रबंधन ने जांच शुरू कर दी है। कुछ मामलों में मृतकों के परिजनों ने अस्पताल की व्यवस्थाओं और उपचार प्रक्रिया को लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से सवाल उठाए हैं।
वहीं, बच्चों से जुड़े एक मामले को लेकर भी सोशल मीडिया पर अलग-अलग वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। मामला लगातार चर्चा में आने के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया है।
पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा के एमएस डॉ. प्रदीप सिंह ने मामले की जांच के लिए एक जांच कमेटी गठित की है। कमेटी द्वारा मामले से जुड़े तथ्यों, उपचार प्रक्रिया और उपलब्ध मेडिकल रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार जांच पूरी होने के बाद कमेटी अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। रिपोर्ट के आधार पर ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल जांच जारी है और सभी संबंधित पहलुओं को जांच के दायरे में लिया गया है।
बाइट: डॉ. प्रदीप सिंह, एमएस, मेडिकल कॉलेज चंबा
    user_Surender Thakur
    Surender Thakur
    Social Media Manager पांगी, चंबा, हिमाचल प्रदेश•
    5 hrs ago
  • https://www.facebook.com/share/r/1DzkJz1MZo/ देखा एक ख्वाब🩵🩵🩵🙏🫣
    1
    https://www.facebook.com/share/r/1DzkJz1MZo/
देखा एक ख्वाब🩵🩵🩵🙏🫣
    user_Himachali Allu Arjun
    Himachali Allu Arjun
    Actor निरमंड, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    7 hrs ago
  • 22 साल बाद रामपुर बुशहर के पाठबंगला मैदान में वन विभाग द्वारा किया जा रहा है राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ #kullutodaynews #himachalpradesh #himachalupdate #MediaPower #himachalkiawaaz #KTN #ATM #shimla #kullu #rampur
    1
    22 साल बाद रामपुर बुशहर के पाठबंगला मैदान में वन विभाग द्वारा किया जा रहा है राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का  शुभारंभ 
#kullutodaynews #himachalpradesh #himachalupdate #MediaPower #himachalkiawaaz #KTN #ATM #shimla #kullu #rampur
    user_Dev Raj  Thakur
    Dev Raj Thakur
    Farmer निरमंड, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.