Shuru
Apke Nagar Ki App…
समर स्पेशल ट्रेनें शुरू: बिहार के यात्रियों को बड़ी राहत समर स्पेशल ट्रेनें शुरू: बिहार के यात्रियों को बड़ी राहत, कई रूट पर बढ़ी सुविधा
Niraj Raj
समर स्पेशल ट्रेनें शुरू: बिहार के यात्रियों को बड़ी राहत समर स्पेशल ट्रेनें शुरू: बिहार के यात्रियों को बड़ी राहत, कई रूट पर बढ़ी सुविधा
More news from बिहार and nearby areas
- अवैध आधार सेंटरो पर प्रशासन का शिकंजा तेज़ । नौतन / प्रखंड क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित आधार सेंटरों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है।बुधवार को बीडीओ शैलेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम के द्वारा बरदाहा ,बैकुन्ठवा, पाठक जी के बाजार सहित अन्य जगहो पर सघन रूप से छापेमारी अभियान चलाया गया । और दुकानों की गहनता से जांच की गई। जानकारी के अनुसार प्रखंड के विभिन्न चौक-चौराहों पर लंबे समय से अवैध आधार सेंटर चलाए जाने की शिकायत प्रशासन को मिल रही थी। जिसपर पर प्रशासन की नजर बनी हुई थी। बुधवार को योजनाबद्ध तरीके से टीम गठित कर अचानक छापेमारी की गई।छापेमारी के दौरान दुकानों में उपलब्ध दस्तावेजों की बारीकी से पड़ताल हुई । इस छापेमारी अभियान से अवैध रूप से संचालित आधार सेंटरो पर अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। पदाधिकारी ने सख्त लहजे में कहा कि अवैध रूप से आधार कार्ड बनाने तथा उससे जुड़े किसी कार्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।बताया कि वैध रूप से प्रखंड मुख्यालय में आधार बनायें जा रहें हैं । मौके पर नाजिर आशीष कुमार, अखिलेश शर्मा सहित पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल जवान उपस्थित रहे।।1
- साथ निश्चय -3 के तहत चलाए जा रहे " सबका सम्मान-जीवन आसान अभियान के तहत 50 मामलों की सुनवाई की गई। 17.04.2026.1
- नामांकन अभियान को लेकर छात्रों की जागरूकता रैली, अधिकाधिक नामांकन की अपील बैरिया। प्रखंड क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय मधुरबाना के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा सत्र 2026-27 के नामांकन अभियान को सफल बनाने के लिए गुरुवार के सुबह करीब 10 बजे जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से गांव-गांव जाकर अभिभावकों से अपने बच्चों का अधिक से अधिक संख्या में स्कूल में नामांकन कराने की अपील की गई। रैली के दौरान छात्र-छात्राओं ने हाथों में तख्तियां लेकर आकर्षक स्लोगन लिखे और लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। स्लोगनों में “नामांकन का संकल्प उठाएं, शत-प्रतिशत साक्षरता लाएं” जैसे संदेश प्रमुख रूप से शामिल रहे। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ गांव की गलियों में घूमकर शिक्षा के महत्व को बताया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं और अभिभावक भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर शिक्षा के प्रसार और हर बच्चे को स्कूल से जोड़ने का संकल्प लिया।1
- पश्चिम चम्पारण के बेतिया में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब देर रात जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मंडल कारा का औचक निरीक्षण एवं छापेमारी की। बिना किसी पूर्व सूचना के पहुंचे अधिकारियों ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों की स्थिति और अंदरूनी गतिविधियों का गहन जायजा लिया। इस अचानक कार्रवाई से कारा प्रशासन में हड़कंप मच गया और हर स्तर पर सख्ती साफ नजर आई। निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने जेल परिसर के विभिन्न वार्डों, सुरक्षा इंतजामों और व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की। छापेमारी के बाद अधिकारियों ने संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जेल के भीतर किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सुरक्षा को और पुख्ता करने, निगरानी बढ़ाने और नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस कार्रवाई के दौरान मंडल कारा बेतिया के अधीक्षक, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, सदर-1 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समेत कई पुलिसकर्मी और कारा कर्मी मौजूद रहे। प्रशासन की इस सख्त पहल को कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और जेल के अंदर पारदर्शिता बनाए रखने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।1
- तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सुगौली के कैथवलिया बाइक सवार को मारी जबरदस्त ठोकर। बाइक सवार की हुई दर्दनाक मौत ,बाइक हुई क्षतिग्रस्त। ट्रेक्टर लेकर ड्राइवर हुआ फरार।पहुँची पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम में।1
- तो आप देख सकते हैं जैसे कि हमारे स्टेशन पर ट्रेन का टाइम ग्यारह बजकर बीस मिनट पर है। गाज़ियाबाद से काठगोदाम को जाने वाली ट्रेन रुद्रपुर स्टेशन के दूसरे प्लेटफ़ॉर्म पर खड़ी है। और हमारी गाड़ी बाघ एक्सप्रेस है जो प्लेटफार्म नंबर एक पर आएगी।जो इसी जगह दोनों गाड़ियों का क्रॉसिंग होगा।जो काठगोदाम से गोरखपुर होते हुए हावड़ा जंक्शन तक जाएगी।1
- मोतिहारी,एसपी स्वर्ण प्रभात ने साप्ताहिक परेड का किया निरीक्षण, पुलिस बल को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश मोतिहारी के पुलिस केंद्र में आज 17 अप्रैल 2026 को साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया, जिसका निरीक्षण पुलिस अधीक्षक (एसपी) स्वर्ण प्रभात द्वारा किया गया। इस दौरान उन्होंने परेड की सलामी ली और पुलिस बल के अनुशासन एवं कार्यकुशलता का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में एसपी स्वर्ण प्रभात ने पुलिस जवानों की ड्रिल, टर्न आउट और मार्च पास्ट का सूक्ष्म अवलोकन किया। उन्होंने वर्दी की साफ-सफाई, जूतों की चमक और शस्त्रों के रखरखाव पर विशेष ध्यान देते हुए उपस्थित पुलिसकर्मियों को अनुशासन बनाए रखने की हिदायत दी। परेड के पश्चात एसपी ने बल को संबोधित करते हुए बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए। इस अवसर पर पुलिस विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और जवान भी उपस्थित रहे।1
- कालीबाग थाना क्षेत्र में युवक की संदिग्ध मौत, फंदे से लटका मिला शव बेतिया। शहर के कालीबाग थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। कमरे के अंदर फंदे से लटका शव मिलने के बाद मामला गंभीर हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान मनुआपुल थाना क्षेत्र के दुसैया टोला वार्ड संख्या 15 निवासी स्वर्गीय कपिल दास के 35 वर्षीय पुत्र अजीत कुमार दास के रूप में हुई है। वह Amazon में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे और कालीबाग थाना क्षेत्र में हरनाथ स्कूल के पास किराए के मकान में रह रहे थे। बताया जा रहा है कि जब परिजनों की नजर कमरे के अंदर पड़ी, तो अजीत कुमार दास को फंदे से लटका देख तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एफएसएल टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए हैं और हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन परिस्थितियां इसे संदिग्ध भी बना रही हैं। मृतक के करीबी लोगों ने भी घटना पर सवाल उठाए हैं। बचपन के दोस्त राहुल सिंह ने निष्पक्ष जांच की मांग की है, जबकि साले संजय कुमार दास ने बताया कि अजीत कुमार दास मानसिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ नहीं थे और उनका इलाज चल रहा था। इस बयान के बाद मामला और भी पेचीदा हो गया है। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। घटना की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी कि यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई और कारण है।1
- सनसरैया आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण पखवाड़ा, कुपोषण मिटाने का लिया संकल्प नौतन प्रखंड के सनसरैया स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 39 पर शनिवार को सुबह करीब 10 बजे पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीडीपीओ संध्या कुमारी ने की। इस दौरान समुदाय में सही पोषण के प्रति जागरूकता फैलाने और कुपोषण को समाप्त करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में महिला प्रवेक्षिका प्रियंका कुमारी सहित कई कर्मियों और स्थानीय लोगों की भागीदारी रही। सेविका माला रानी ने पोषण पखवाड़ा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए संतुलित आहार, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से जुड़ी जरूरी जानकारियां दीं। उन्होंने कुपोषण से बचाव के उपायों पर भी विस्तार से चर्चा की। सीडीपीओ संध्या कुमारी और अन्य अधिकारियों ने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए सही पोषण बेहद जरूरी है। उन्होंने माताओं से बच्चों के खान-पान पर विशेष ध्यान देने की अपील की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने हिस्सा लेकर इसे सफल बनाया।1