कालीबाग थाना क्षेत्र में युवक की संदिग्ध मौत, फंदे से लटका मिला शव बेतिया। शहर के कालीबाग थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। कमरे के अंदर फंदे से लटका शव मिलने के बाद मामला गंभीर हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान मनुआपुल थाना क्षेत्र के दुसैया टोला वार्ड संख्या 15 निवासी स्वर्गीय कपिल दास के 35 वर्षीय पुत्र अजीत कुमार दास के रूप में हुई है। वह Amazon में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे और कालीबाग थाना क्षेत्र में हरनाथ स्कूल के पास किराए के मकान में रह रहे थे। बताया जा रहा है कि जब परिजनों की नजर कमरे के अंदर पड़ी, तो अजीत कुमार दास को फंदे से लटका देख तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एफएसएल टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए हैं और हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन परिस्थितियां इसे संदिग्ध भी बना रही हैं। मृतक के करीबी लोगों ने भी घटना पर सवाल उठाए हैं। बचपन के दोस्त राहुल सिंह ने निष्पक्ष जांच की मांग की है, जबकि साले संजय कुमार दास ने बताया कि अजीत कुमार दास मानसिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ नहीं थे और उनका इलाज चल रहा था। इस बयान के बाद मामला और भी पेचीदा हो गया है। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। घटना की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी कि यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई और कारण है।
कालीबाग थाना क्षेत्र में युवक की संदिग्ध मौत, फंदे से लटका मिला शव बेतिया। शहर के कालीबाग थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। कमरे के अंदर फंदे से लटका शव मिलने के बाद मामला गंभीर हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान मनुआपुल थाना क्षेत्र के दुसैया टोला वार्ड संख्या 15 निवासी स्वर्गीय कपिल दास के 35 वर्षीय पुत्र अजीत कुमार दास के रूप में हुई है। वह Amazon में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे और कालीबाग थाना क्षेत्र में हरनाथ स्कूल के पास किराए के मकान में रह रहे थे। बताया जा रहा है कि जब परिजनों की नजर कमरे के अंदर पड़ी, तो अजीत कुमार दास को फंदे से लटका देख तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एफएसएल टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए हैं और हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन परिस्थितियां इसे संदिग्ध भी बना रही हैं। मृतक के करीबी लोगों ने भी घटना पर सवाल उठाए हैं। बचपन के दोस्त राहुल सिंह ने निष्पक्ष जांच की मांग की है, जबकि साले संजय कुमार दास ने बताया कि अजीत कुमार दास मानसिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ नहीं थे और उनका इलाज चल रहा था। इस बयान के बाद मामला और भी पेचीदा हो गया है। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। घटना की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी कि यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई और कारण है।
- साथ निश्चय -3 के तहत चलाए जा रहे " सबका सम्मान-जीवन आसान अभियान के तहत 50 मामलों की सुनवाई की गई। 17.04.2026.1
- नामांकन अभियान को लेकर छात्रों की जागरूकता रैली, अधिकाधिक नामांकन की अपील बैरिया। प्रखंड क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय मधुरबाना के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा सत्र 2026-27 के नामांकन अभियान को सफल बनाने के लिए गुरुवार के सुबह करीब 10 बजे जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से गांव-गांव जाकर अभिभावकों से अपने बच्चों का अधिक से अधिक संख्या में स्कूल में नामांकन कराने की अपील की गई। रैली के दौरान छात्र-छात्राओं ने हाथों में तख्तियां लेकर आकर्षक स्लोगन लिखे और लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। स्लोगनों में “नामांकन का संकल्प उठाएं, शत-प्रतिशत साक्षरता लाएं” जैसे संदेश प्रमुख रूप से शामिल रहे। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ गांव की गलियों में घूमकर शिक्षा के महत्व को बताया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं और अभिभावक भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर शिक्षा के प्रसार और हर बच्चे को स्कूल से जोड़ने का संकल्प लिया।1
- पश्चिम चम्पारण के बेतिया में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब देर रात जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मंडल कारा का औचक निरीक्षण एवं छापेमारी की। बिना किसी पूर्व सूचना के पहुंचे अधिकारियों ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों की स्थिति और अंदरूनी गतिविधियों का गहन जायजा लिया। इस अचानक कार्रवाई से कारा प्रशासन में हड़कंप मच गया और हर स्तर पर सख्ती साफ नजर आई। निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने जेल परिसर के विभिन्न वार्डों, सुरक्षा इंतजामों और व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की। छापेमारी के बाद अधिकारियों ने संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जेल के भीतर किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सुरक्षा को और पुख्ता करने, निगरानी बढ़ाने और नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस कार्रवाई के दौरान मंडल कारा बेतिया के अधीक्षक, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, सदर-1 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समेत कई पुलिसकर्मी और कारा कर्मी मौजूद रहे। प्रशासन की इस सख्त पहल को कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और जेल के अंदर पारदर्शिता बनाए रखने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।1
- Post by News of Kushinagar1
- बिहार के कई जिलों में बारिश-आंधी की चेतावनी, किसानों को सतर्क रहने की सलाह1
- पूरा वीडियो देखने के लिए सब्सक्राइब करें यूट्यूब चैनल- Rahul sir pcb ऑफलाइन पढ़ाई करने के फायदे 🥱🥱🥱 #reelsviralシ #trendingreel #viralreels #offlineclasses #online1
- कालीबाग थाना क्षेत्र में युवक की संदिग्ध मौत, फंदे से लटका मिला शव बेतिया। शहर के कालीबाग थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। कमरे के अंदर फंदे से लटका शव मिलने के बाद मामला गंभीर हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान मनुआपुल थाना क्षेत्र के दुसैया टोला वार्ड संख्या 15 निवासी स्वर्गीय कपिल दास के 35 वर्षीय पुत्र अजीत कुमार दास के रूप में हुई है। वह Amazon में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे और कालीबाग थाना क्षेत्र में हरनाथ स्कूल के पास किराए के मकान में रह रहे थे। बताया जा रहा है कि जब परिजनों की नजर कमरे के अंदर पड़ी, तो अजीत कुमार दास को फंदे से लटका देख तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एफएसएल टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए हैं और हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन परिस्थितियां इसे संदिग्ध भी बना रही हैं। मृतक के करीबी लोगों ने भी घटना पर सवाल उठाए हैं। बचपन के दोस्त राहुल सिंह ने निष्पक्ष जांच की मांग की है, जबकि साले संजय कुमार दास ने बताया कि अजीत कुमार दास मानसिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ नहीं थे और उनका इलाज चल रहा था। इस बयान के बाद मामला और भी पेचीदा हो गया है। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। घटना की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी कि यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई और कारण है।1
- सनसरैया आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण पखवाड़ा, कुपोषण मिटाने का लिया संकल्प नौतन प्रखंड के सनसरैया स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 39 पर शनिवार को सुबह करीब 10 बजे पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीडीपीओ संध्या कुमारी ने की। इस दौरान समुदाय में सही पोषण के प्रति जागरूकता फैलाने और कुपोषण को समाप्त करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में महिला प्रवेक्षिका प्रियंका कुमारी सहित कई कर्मियों और स्थानीय लोगों की भागीदारी रही। सेविका माला रानी ने पोषण पखवाड़ा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए संतुलित आहार, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से जुड़ी जरूरी जानकारियां दीं। उन्होंने कुपोषण से बचाव के उपायों पर भी विस्तार से चर्चा की। सीडीपीओ संध्या कुमारी और अन्य अधिकारियों ने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए सही पोषण बेहद जरूरी है। उन्होंने माताओं से बच्चों के खान-पान पर विशेष ध्यान देने की अपील की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने हिस्सा लेकर इसे सफल बनाया।1
- बैरिया प्रखंड अंतर्गत लौकरिया पंचायत के मुसहरी टोला में 10 अप्रैल, शुक्रवार को शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग ने दलित वर्ग के सैकड़ों परिवारों की जिंदगी उजाड़ दी। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते घर, खाने का अनाज, कपड़े, दर्जनों बकरियां और चार मोटरसाइकिल तक जलकर राख हो गए। इस घटना ने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया और पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे जीवन बिताने को मजबूर हो गए। इस आपदा की घड़ी में सामाजिक संस्थाओं ने आगे बढ़कर मानवता की मिसाल पेश की। बेतिया की मारवाड़ी महिला समिति के सौजन्य से अग्नि पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया। संस्था के प्रयास से पीड़ित परिवारों को साड़ी, थाली, ग्लास, चिवड़ा और गुड़ जैसे जरूरी सामान उपलब्ध कराए गए, जिससे उन्हें तत्काल राहत मिल सके। राहत वितरण कार्यक्रम में मारवाड़ी महिला समिति की प्रांतीय सशक्तिकरण प्रमुख श्रीमती रानी झुनझुनवाला, प्रांतीय महिला समिति अध्यक्ष मीना तोदी, तारा सोमानी, मंजू काया और शुभम सहित कई सदस्य सक्रिय रूप से मौजूद रहे। साथ ही बिहार राज्य किसान सभा के उपाध्यक्ष प्रभुराज नारायण राव के नेतृत्व में स्थानीय स्तर पर राहत कार्य को मजबूती मिली। इस दौरान वरिष्ठ किसान नेता चांदसी प्रसाद यादव, अधिवक्ता प्रकाश कुमार वर्मा, म. हनीफ, सरपंच प्रमोद सिंह, सुनील कुमार यादव, पंचायत समिति सदस्य अभय कुमार राव, संजय राव, काशी साह, विवेक कुमार, विक्की कुमार और राम विनोद सहित कई लोग मौजूद रहे। हालांकि, इस भीषण अग्निकांड के बाद भी सरकारी राहत व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। पीड़ितों का कहना है कि बिहार सरकार और आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से अब तक संतोषजनक सहायता नहीं मिल पाई है। जबकि आपदा प्रबंधन मंत्री नारायण साह इसी नौतन विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं, ऐसे में राहत कार्य की धीमी रफ्तार लोगों में नाराजगी का कारण बन रही है। मुसहरी टोला के पीड़ित आज भी अपने उजड़े आशियाने के बीच जिंदगी को फिर से संवारने की कोशिश कर रहे हैं। इस कठिन समय में सामाजिक संस्था का सहयोग उनके लिए उम्मीद की एक मजबूत किरण बनकर सामने आया है, लेकिन अब जरूरत है कि प्रशासन भी तेजी से कदम उठाकर इन परिवारों को स्थायी राहत और पुनर्वास उपलब्ध कराए।1