चॉकलेट कैंडी व सोनपापड़ी फेक्ट्री में लगी आग,आग में समान मशीन जलकर हुआ खाक,सूचना पर पहुँची दमकल कर्मी,पाया आग पर काबू,फेक्ट्री मालिक को 25 लाख से अधिक का हुआ नुकसान,शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका Dhanbad धनबाद के केंदुआडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत केंदुआ झरिया रोड पर स्थित चॉकलेट कैंडी व सोनपापड़ी बनाने वाली छोटी फैक्ट्री में बुधवार की रात अचानक आग लग गई।आगलगी की घटना में फैक्ट्री में लगे मशीनें सहित अन्य सामान जलकर खाक हो गई।जिससे फैक्ट्री मालिक को करीब 25 लाख से ज्यादा का नुकसान होने का अनुमान है। जानकारी के अनुसार बुधवार की देर रात केंदुआडीह थाना की पुलिस पेट्रोलिंग कर रही थी।इसी क्रम में केंदुआ झरिया रोड से गुजरते समय फैक्ट्री से आग की लपटे उठती नजर आई।जिसके बाद पुलिस टीम ने बिना देर किए फायर ब्रिगेड विभाग को सूचित किया व फैक्ट्री के बगल में रहनेवाले लोगो को जगाया।इसके बाद फैक्ट्री मालिक को बुलाया गया।इसी बीच अग्निशमन विभाग की टीम पहुंच गई और आग बुझाने का काम किया।फैक्ट्री के संचालक अर्जुन पांडे ने बताया कि फैक्ट्री में पेड़ा, लड्डू भी तैयार किया जाता है।अर्जुन पांडे ने बताया कि रात में पुलिस ने उठाया तो घटना की जानकारी मिली।संभवतः आग शॉट सर्किट के कारण लगी होगी।पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
चॉकलेट कैंडी व सोनपापड़ी फेक्ट्री में लगी आग,आग में समान मशीन जलकर हुआ खाक,सूचना पर पहुँची दमकल कर्मी,पाया आग पर काबू,फेक्ट्री मालिक को 25 लाख से अधिक का हुआ नुकसान,शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका Dhanbad धनबाद के केंदुआडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत केंदुआ झरिया रोड पर स्थित चॉकलेट कैंडी व सोनपापड़ी बनाने वाली छोटी फैक्ट्री में बुधवार की रात अचानक आग लग गई।आगलगी की घटना में फैक्ट्री में लगे मशीनें सहित अन्य सामान जलकर खाक हो गई।जिससे फैक्ट्री मालिक को करीब 25 लाख से ज्यादा का नुकसान होने का अनुमान है। जानकारी के अनुसार बुधवार की देर रात केंदुआडीह थाना की पुलिस पेट्रोलिंग कर रही थी।इसी क्रम में केंदुआ झरिया रोड से गुजरते समय फैक्ट्री से आग की लपटे उठती नजर आई।जिसके बाद पुलिस टीम ने बिना देर किए फायर ब्रिगेड विभाग को सूचित किया व फैक्ट्री के बगल में रहनेवाले लोगो को जगाया।इसके बाद फैक्ट्री मालिक को बुलाया गया।इसी बीच अग्निशमन विभाग की टीम पहुंच गई और आग बुझाने का काम किया।फैक्ट्री के संचालक अर्जुन पांडे ने बताया कि फैक्ट्री में पेड़ा, लड्डू भी तैयार किया जाता है।अर्जुन पांडे ने बताया कि रात में पुलिस ने उठाया तो घटना की जानकारी मिली।संभवतः आग शॉट सर्किट के कारण लगी होगी।पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
- नगर निकाय चुनाव को लेकर डीसी ने किया डिस्पैच व रिसीविंग सेंटर में अंतिम चरण की तैयारियों का निरीक्षण Dhanbad .धनबाद डीसी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी नगरपालिका आदित्य रंजन तथा वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने नगर निकाय चुनाव की अंतिम चरण की तैयारियों का जायजा लिया। सबसे पहले डीसी शहीद रणधीर प्रसाद वर्मा स्टेडियम स्थित वाहन कोषांग पहुंचे। उन्होंने चुनाव कार्य में प्रयोग के लिए लगभग 250 बस एवं लगभग 250 छोटे वाहनों को तय रूट के अनुसार समय पर डिस्पैच सेंटर भेजने का निर्देश दिया। इसके बाद डीसी व एसएसपी ने राजकीय पॉलिटेक्निक स्थित रिसीविंग सेंटर का निरीक्षण किया। जहां पदाधिकारियों को पोलिंग सामग्री मूवमेंट प्लान का पालन करने व रिसीविंग प्लान के अनुसार ध्यानपूर्वक सामग्री प्राप्त करने का निर्देश दिया। तत्पश्चात धनबाद नगर निगम तथा चिरकुंडा नगर परिषद के वार्ड बार बने रिसीविंग टेबल, बज्रगृह, काउंटिंग हॉल, मीडिया सेंटर का निरीक्षण किया। भ्रमण के अंतिम चरण में दोनों पदाधिकारी मेगा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स स्थित डिस्पैच सेंटर पहुंचे। डिस्पैच सेंटर में सामग्री को समय पर रवाना करने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने धनबाद नगर निगम के 55 वार्ड एवं चिरकुंडा नगर परिषद के 21 वार्ड के लिए बने काउंटर, रिजर्व पोलिंग पार्टी के लिए बने शेड, कार्मिक कोषांग, पास कोषांग, मेडिकल कैंप, फुड सटॉल, कंट्रोल रुम और मीडिया कोषांग का भ्रमण कर अंतिम चरण की तैयारियों का जायजा लिया। डीसी ने कहा कि डिस्पैच के दिन सभी वाहन चालकों एवं पोलिंग पार्टी को कंट्रोल रुम से लगातार दिशा नर्देश जारी किए जाएंगे। उन्होंने सभी वाहनों को समय पर डिस्पैच करने, डिस्पैच सेंटर से सीधे अपने अपने गंतव्य तक पहुंचने, चुनाव संपन्न होने के बाद सीधे राजकीय पॉलिटेक्निक स्थित रिसीविंग सेंटर पहुंचने का निर्देश दिया।1
- कतरास में मेयर प्रत्याशी इंदु देवी का धुँआ धार प्रचार प्रसार किया *************************** धनबाद। धनबाद जिला के मेयर प्रत्याशी इंदु देवी ने शुक्रवार को कतरास के विभिन्न क्षेत्रों का धुआँ धार रोड शो कर प्रचार प्रसार किया. इस मौके पर भारी संख्या में उनके समर्थक मौजूद थे. मौके पर मुख्य रूप से उनकी बहु आसनी सिंह एवं पुत्री उपस्थित थे. मौके पर धनबाद के सरवांगीन विकास के लिए उन्होंने लोगो से चुडिया छाप पर मुहर लगाने एवं मेयर पद पर भारी मतों से जिताने की अपील की. कतरास थाना चौंक उनके समर्थको ने आतिश बाज़ी कर उनका स्वागत किया. कतरास एल आई सी कार्यालय के समक्ष कार्यालय में महिलाओं ने इंदु देवी का भव्य रूप से माला पहना कर स्वागत किया. बाद में इंदू सिंह कतरास स्थित भगत सिंह चौक पहुंची भगत सिंह के प्रतिमा पर माला पहनकर आगे के लिए रवाना हो गई1
- कतरास. (रिपोर्ट प्रेम कुमार ). धनबाद से मेयर प्रत्याशी इंदु देवी ने शुक्रवार को कतरास के विभिन्न क्षेत्रों का धुआँ धार दौरा कर प्रचार प्रसार किया. इस मौके पर भारी संख्या में उनके समर्थक मौजूद थे. मौके पर मुख्य रूप से उनकी बहु आसनी सिंह एवं पुत्री उपस्थित थे. मौके पर धनबाद के सरवांगीन विकास के लिए उन्होंने लोगो से चुडिया छाप पर मुहर लगाने एवं मेयर पद पर भारी मतों से जिताने की अपील की. कतरास थाना चौंक उनके समर्थको ने आतिश बाज़ी कर उनका स्वागत किया. कतरास एल आई सी कार्यालय के समक्ष कार्यालय में महिलाओं ने इंदु देवी का भव्य ढंग से माला पहना कर स्वागत किया.2
- सांसद ढुलू महतो और संजीव सिंह का महाजंग1
- वार्ड 31 की जनता ने गिनाईं समस्याएं, पल्लवी यादव ने किया समाधान का वादा,क्या बोले वार्ड 31 की जनता देखे यह रिपोर्ट।1
- गोविंदपुर इलाका इन दिनों विकास की भारी कीमत चुका रहा है। एक तरफ आसमान छूता धूल का गुबार और दूसरी तरफ जीटी रोड पर रेंगती जिंदगी . बन रहे एलिवेटेड फ्लाईओवर ने गोविंदपुर के लोगों का दम घोंट दिया है। आज इसी 'जाम और जहर' से मुक्ति के लिए शुक्रवार की दोपहर 2 बजे नागरिक समिति के बैनर तले लोग सड़कों पर उतर आए हैं। प्रशासन और NHAI के अधिकारियों को सीधी चेतावनी दी गई है— "सुधर जाओ, वरना आंदोलन और तेज होगा!" यह तस्वीर गोविंदपुर के सुभाष चौक की हैं, जहाँ नागरिक समिति ने प्रशासन और NH अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। समिति का आरोप है कि फ्लाईओवर निर्माण के कारण ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।1
- ईसीएल मुगमा एरिया में सुरक्षा कर्मियों का धरना, सेंट्रल पुल रेलवे साइडिंग का काम ठप... निरसा स्थित Eastern Coalfields Limited (ईसीएल) के मुगमा एरिया अंतर्गत खुदिया सेंट्रल पुल रेलवे साइडिंग में तैनात सुरक्षा कर्मियों ने कामकाज ठप कर दिया। सुरक्षा कर्मी BCKU के बैनर तले नेता रंजीत मोदी के नेतृत्व में सेंट्रल पुल रेलवे साइडिंग के मुख्य द्वार पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। क्या हैं प्रमुख मांगें? धरना दे रहे सुरक्षा कर्मियों ने आरोप लगाया किः आदेश के बावजूद उनकी संडे कटौती की जा रही है। महिला सुरक्षाकर्मियों के लिए शौचालय और शेड की व्यवस्था नहीं है। साइडिंग परिसर में पानी का छिड़काव नहीं किया जाता, जिससे भारी धूल और प्रदूषण फैलता है। कर्मियों का कहना है कि इन मुद्दों को कई बार प्रबंधन के समक्ष उठाया गया, लेकिन ईसीएल प्रबंधन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई। अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक धरना जारी रहेगा। कामकाज ठप होने से साइडिंग पर कोयला लोडिंग और परिवहन प्रभावित हुआ है। धरने के कारण क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों पर असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है। अब सभी की नजर ईसीएल प्रबंधन की अगली कार्रवाई पर टिकी है।5
- चॉकलेट कैंडी व सोनपापड़ी फेक्ट्री में लगी आग,आग में समान मशीन जलकर हुआ खाक,सूचना पर पहुँची दमकल कर्मी,पाया आग पर काबू,फेक्ट्री मालिक को 25 लाख से अधिक का हुआ नुकसान,शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका Dhanbad धनबाद के केंदुआडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत केंदुआ झरिया रोड पर स्थित चॉकलेट कैंडी व सोनपापड़ी बनाने वाली छोटी फैक्ट्री में बुधवार की रात अचानक आग लग गई।आगलगी की घटना में फैक्ट्री में लगे मशीनें सहित अन्य सामान जलकर खाक हो गई।जिससे फैक्ट्री मालिक को करीब 25 लाख से ज्यादा का नुकसान होने का अनुमान है। जानकारी के अनुसार बुधवार की देर रात केंदुआडीह थाना की पुलिस पेट्रोलिंग कर रही थी।इसी क्रम में केंदुआ झरिया रोड से गुजरते समय फैक्ट्री से आग की लपटे उठती नजर आई।जिसके बाद पुलिस टीम ने बिना देर किए फायर ब्रिगेड विभाग को सूचित किया व फैक्ट्री के बगल में रहनेवाले लोगो को जगाया।इसके बाद फैक्ट्री मालिक को बुलाया गया।इसी बीच अग्निशमन विभाग की टीम पहुंच गई और आग बुझाने का काम किया।फैक्ट्री के संचालक अर्जुन पांडे ने बताया कि फैक्ट्री में पेड़ा, लड्डू भी तैयार किया जाता है।अर्जुन पांडे ने बताया कि रात में पुलिस ने उठाया तो घटना की जानकारी मिली।संभवतः आग शॉट सर्किट के कारण लगी होगी।पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।1