Shuru
Apke Nagar Ki App…
हरियाली अमावस्या एवं विदिशा विधायक के जन्मदिन पर लगाए पौधे हरियाली अमावस्या पर माधव उद्यान में खिला हरियाली का रंग, विधायक मुकेश टंडन के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाए नीम के पौधे विदिशा। हरियाली अमावस्या के पावन अवसर और विधायक मुकेश टंडन के जन्मदिन पर माधव उद्यान में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नीम के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और विधायक मुकेश टंडन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने पौधों की नियमित देखभाल करने और पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में भाजपा के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। जन्मदिन और हरियाली अमावस्या के इस खास मौके पर पौधरोपण कर प्रकृति संरक्षण का सुंदर संदेश दिया गया।
Vinod Mehra
हरियाली अमावस्या एवं विदिशा विधायक के जन्मदिन पर लगाए पौधे हरियाली अमावस्या पर माधव उद्यान में खिला हरियाली का रंग, विधायक मुकेश टंडन के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाए नीम के पौधे विदिशा। हरियाली अमावस्या के पावन अवसर और विधायक मुकेश टंडन के जन्मदिन पर माधव उद्यान में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नीम के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और विधायक मुकेश टंडन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने पौधों की नियमित देखभाल करने और पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में भाजपा के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। जन्मदिन और हरियाली अमावस्या के इस खास मौके पर पौधरोपण कर प्रकृति संरक्षण का सुंदर संदेश दिया गया।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- रायसेन यह विश्व स्तरीय तकनीक रायसेन से बाहर नहीं जाना चाहिए सड़क पर हुए गड्ढे तो पीडब्ल्यूडी विभाग ने लगाए पेपर ब्लॉक जोरदार अभिनंदन कीजिए राकेश जैन की रिपोर्ट रायसेन यह विश्व स्तरीय तकनीक रायसेन से बाहर नहीं जाना चाहिए सड़क पर हुए गड्ढे तो पीडब्ल्यूडी विभाग ने लगाए पेपर ब्लॉक जोरदार अभिनंदन कीजिए राकेश जैन की रिपोर्ट1
- बार-बार पेचवर्क, फिर भी बदहाल: सागर मार्ग पर 32 करोड़ की सड़क का निकला दम1
- बस किराया बढ़ा तो सड़कों पर उतरे स्कूली बच्चे, CM मोहन यादव से की किराया कम करने की अपील मध्य प्रदेश में बस किराया बढ़ा तो सड़कों पर उतरे स्कूली बच्चे! 🚌📢 बस किराया बढ़ने से नाराज स्कूली बच्चों ने प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री मोहन यादव से किराया कम करने की अपील की। बच्चों की मांग—बस किराया कम किया जाए। क्या सरकार बच्चों की इस आवाज़ पर ध्यान देगी? #MadhyaPradesh #MPNews #BusFareHike #BusFare #SchoolStudents #StudentProtest #MohanYadav #CMMP #SchoolBus #StudentsVoice #MadhyaPradeshNews #MPNewsUpdate #ViralNews #BreakingNews #AryavartSamachar1
- *शासकीय महाविद्यालय शमशाबाद (मोहनपुरा) में आयोजित हुई 'विद्यार्थी संकल्प यात्रा'* अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत अध्यक्ष राजकुमार विश्वकर्मा ने छात्र-छात्राओं को बताए छात्र संघ चुनाव के महत्व । *शमशाबाद / विदिशा:* शासकीय महाविद्यालय शमशाबाद (मोहनपुरा) में इन दिनों युवाओं और छात्र-छात्राओं में एक नया जोश और उत्साह देखने को मिल रहा है। महाविद्यालय परिसर में 'विद्यार्थी संकल्प यात्रा' के तहत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अखिल आर्यावर्त संघ अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थी परिषद मध्यभारत प्रांत के प्रांत अध्यक्ष राजकुमार विश्वकर्मा मुख्य अतिथि के रूप में विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को उनके लोकतांत्रिक अधिकारों, नेतृत्व क्षमता और शिक्षा के मंदिरों में छात्र संघ की महत्ता से अवगत कराना था। लोकतंत्र की प्राथमिक पाठशाला है छात्र संघ: राजकुमार विश्वकर्मा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रांत अध्यक्ष राजकुमार विश्वकर्मा ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि "छात्र संघ चुनाव केवल राजनीति का अखाड़ा नहीं, बल्कि यह देश के भविष्य के नेतृत्व को गढ़ने वाली लोकतंत्र की प्राथमिक पाठशाला है।" उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि महाविद्यालयों में होने वाले छात्र संघ चुनाव युवाओं में प्रशासनिक समझ, निर्णय लेने की क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व का भाव पैदा करते हैं। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे शिक्षा के साथ-साथ सह-शैक्षणिक गतिविधियों और छात्र हितों की लड़ाई में सक्रिय रूप से आगे आएं। पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया और उसके महत्व पर विस्तार से चर्चा कार्यक्रम के दौरान प्रांत अध्यक्ष ने छात्र-छात्राओं को छात्र संघ चुनाव की पूरी प्रक्रिया (Election Process) के बारे में बेहद सरल और सहज भाषा में जानकारी दी। उन्होंने समझाया कि: नामांकन प्रक्रिया: चुनाव लड़ने के लिए पात्रता, नियमों और तय की जाने वाली औपचारिकताओं की जानकारी दी गई। मतदान का अधिकार: एक जिम्मेदार मतदाता के रूप में अपने मत का सही उपयोग कैसे करें, इस पर जोर दिया गया। आदर्श आचार संहिता: चुनावों के दौरान अनुशासन, नियमों के पालन और महाविद्यालय की गरिमा को बनाए रखने के महत्व को समझाया गया। नेतृत्व और संवाद: कैसे एक छात्र प्रतिनिधि आम विद्यार्थियों की समस्याओं को कॉलेज प्रशासन और शासन तक प्रभावी ढंग से पहुँचा सकता है, इस पर प्रकाश डाला गया। छात्रों में दिखा भारी उत्साह कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिसर का माहौल पूरी तरह से ऊर्जावान और उत्साह से भरा नजर आया। छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में इस यात्रा में भाग लिया और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े कई सवाल भी पूछे, जिनका प्रांत अध्यक्ष ने बेहद प्रेरणादायक अंदाज में उत्तर दिया। महाविद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से युवाओं में नेतृत्व के प्रति जागरूकता बढ़ती है और वे अपने अधिकारों के प्रति अधिक सजग होते हैं। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय परिवार की ओर से अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया और 'विद्यार्थी संकल्प यात्रा' के उद्देश्यों को आगे भी बनाए रखने का संकल्प लिया गया। जिसमें अखिल आर्यावर्त संघ अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थी परिषद के जिला अध्यक्ष विदिशा श्री नीलेश धाकड़ शमशाबाद नगर अध्यक्ष श्री रामकुमार गुर्जर सहित समस्त छात्र छात्राएं मुख्य रूप से उपस्थित रहे।1
- हरियाली अमावस्या एवं विदिशा विधायक के जन्मदिन पर लगाए पौधे हरियाली अमावस्या पर माधव उद्यान में खिला हरियाली का रंग, विधायक मुकेश टंडन के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाए नीम के पौधे विदिशा। हरियाली अमावस्या के पावन अवसर और विधायक मुकेश टंडन के जन्मदिन पर माधव उद्यान में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नीम के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और विधायक मुकेश टंडन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने पौधों की नियमित देखभाल करने और पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में भाजपा के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। जन्मदिन और हरियाली अमावस्या के इस खास मौके पर पौधरोपण कर प्रकृति संरक्षण का सुंदर संदेश दिया गया।4
- गुलाबगंज पुलिस ने किया चोरी का पर्दाफाश, 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार करीब 1 लाख का मशरूका बरामद, *मंदिरों से चोरी किए चांदी के मुकुट-हार सहित करीब ₹1 लाख का मशरूका बरामद, वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जप्त* विदिशा जिले में चोरी, नकबजनी एवं लूट की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी के निर्देशन में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री अतुल सिंह के मार्गदर्शन में थाना गुलाबगंज पुलिस ने मंदिरों में चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश करते हुए आरोपी को 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर करीब ₹1 लाख का मशरूका बरामद किया है। दिनांक 11 अगस्त 2026 को फरियादी अक्षय पिता मनोज कुमार फणनीस, उम्र 32 वर्ष, निवासी गुलाबगंज द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 20 जुलाई 2026 को अज्ञात आरोपी ने गुलाबगंज स्थित हनुमान मंदिर से चांदी का मुकुट, ग्राम गणेशपुर मूड़रा स्थित रामजानकी मंदिर से भगवान राम, माता सीता एवं लक्ष्मण जी की मूर्तियों पर लगे चांदी के मुकुट तथा ग्राम ऐरन स्थित हनुमान मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी किया था। इसके अतिरिक्त ग्राम संतापुर के हनुमान मंदिर से चांदी के मुकुट एवं हार चोरी होने की घटना भी पूर्व में दर्ज थी। उक्त घटनाओं पर थाना गुलाबगंज में अपराध क्रमांक 169/26, 172/26 एवं 173/26, धारा 305(डी) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। *सूचना तंत्र से आरोपी तक पहुंची पुलिस:* थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश सिंह सोलंकी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू की गई। घटनास्थलों एवं आसपास के क्षेत्र में सर्चिंग के साथ-साथ CCTV कैमरा का बारीकी से विश्लेषण किया गया। फुटेज में एक व्यक्ति काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से घूमता हुआ दिखाई दिया। सीसीटीवी कैमरा एवं अन्य विश्वसनीय सूचना स्रोतों के आधार पर संदिग्ध की पहचान गिरीस वन उर्फ शुभम गोस्वामी, पिता पारस वन, उम्र 28 वर्ष, निवासी ठर्रका के रूप में हुई। पुलिस टीम ने दिनांक 12 अगस्त 2026 को आरोपी को कुआखेड़ी जोड़ से पकड़कर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने गुलाबगंज क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों से चोरी करना स्वीकार किया। *चोरी का मशरूका एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद:* पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मंदिरों से चोरी किए गए चांदी के मुकुट, एक चांदी का हार एवं अन्य सामान, कुल मशरूका करीब ₹1 लाख, बरामद किया। इसके साथ ही घटना में प्रयुक्त काले रंग की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक MP 40 BB 5981 भी जब्त की गई है। *आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड:* गिरफ्तार आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का है, जिसके विरुद्ध थाना कोतवाली विदिशा एवं थाना सिविल लाइन विदिशा में मंदिर चोरी एवं मारपीट संबंधी अपराध पूर्व से पंजीबद्ध होना पाया गया है। *पुलिस टीम की विशेष भूमिका:* उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश सिंह सोलंकी, सउनि प्रहलाद सिंह रघुवंशी, प्रआर राजेश रघुवंशी, आरक्षक शिवेन्द्र तोमर, विक्रम रघुवंशी, जितेन्द्र गोयल, संजय अहिरवार एवं राजेश रघुवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।4