logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

15 साल से पक्की सड़क का इंतजार, जनप्रतिनिधियों से गुहार के बाद भी नहीं बनी दुर्गा कॉलोनी की राह पोरसा। मुरैना जिले की पोरसा तहसील क्षेत्र में इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के सामने स्थित दुर्गा कॉलोनी के रहवासी पिछले करीब 15 वर्षों से पक्के रास्ते की समस्या से जूझ रहे हैं। कॉलोनी में रहने वाले लोगों का कहना है कि कई सरपंच और जनप्रतिनिधि बदल गए, लेकिन मुख्य सड़क से कॉलोनी तक पहुंचने के लिए आज तक पक्का रास्ता नहीं बन पाया। रहवासियों के मुताबिक बारिश के दिनों में कच्चा रास्ता और अधिक खराब हो जाता है, जिससे आवागमन में परेशानी होती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से सड़क निर्माण की मांग की, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। लोगों का दावा है कि करीब एक वर्ष पहले उन्होंने क्षेत्रीय विधायक से भी पक्के रास्ते की मांग की थी। उस समय विधायक की ओर से रास्ते पर गिट्टी डलवाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी गिट्टी नहीं डलवाई गई। वहीं, नगर पालिका से संपर्क करने पर रहवासियों के अनुसार उन्हें बताया गया कि रास्ते पर गिट्टी डलवाने के संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष के पुत्र अशोक सिंह तोमर की सहमति आवश्यक है। रहवासियों ने इस संबंध में नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मामले की जांच और स्पष्टता की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जनप्रतिनिधि और नगर पालिका प्रशासन सड़क निर्माण या अस्थायी रूप से गिट्टी डालने की व्यवस्था कर दें तो कॉलोनी के लोगों को बड़ी राहत मिल सकती है। मामले को लेकर जब विधायक से बात की गई तो उन्होंने नगर पालिका सीएमओ से अपनी बात करवाने की बात कही। अब देखना होगा कि वर्षों से सड़क की समस्या से जूझ रहे दुर्गा कॉलोनी के रहवासियों को कब तक पक्के रास्ते की सुविधा मिल पाती है। नोट: नगर पालिका अध्यक्ष के पुत्र अशोक सिंह तोमर पर लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। इस संबंध में उनका पक्ष प्राप्त होने पर खबर में शामिल किया जाएगा।

18 hrs ago
user_Mahaveer Jain
Mahaveer Jain
Mechanic पोरसा, मुरैना, मध्य प्रदेश•
18 hrs ago

15 साल से पक्की सड़क का इंतजार, जनप्रतिनिधियों से गुहार के बाद भी नहीं बनी दुर्गा कॉलोनी की राह पोरसा। मुरैना जिले की पोरसा तहसील क्षेत्र में इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के सामने स्थित दुर्गा कॉलोनी के रहवासी पिछले करीब 15 वर्षों से पक्के रास्ते की समस्या से जूझ रहे हैं। कॉलोनी में रहने वाले लोगों का कहना है कि कई सरपंच और जनप्रतिनिधि बदल गए, लेकिन मुख्य सड़क से कॉलोनी तक पहुंचने के लिए आज तक पक्का रास्ता नहीं बन पाया। रहवासियों के मुताबिक बारिश के दिनों में कच्चा रास्ता और अधिक खराब हो जाता है, जिससे आवागमन में परेशानी होती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से सड़क निर्माण की मांग की, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। लोगों का दावा है कि करीब एक वर्ष पहले उन्होंने क्षेत्रीय विधायक से भी पक्के रास्ते की मांग की थी। उस समय विधायक की ओर से रास्ते पर गिट्टी डलवाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी

गिट्टी नहीं डलवाई गई। वहीं, नगर पालिका से संपर्क करने पर रहवासियों के अनुसार उन्हें बताया गया कि रास्ते पर गिट्टी डलवाने के संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष के पुत्र अशोक सिंह तोमर की सहमति आवश्यक है। रहवासियों ने इस संबंध में नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मामले की जांच और स्पष्टता की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जनप्रतिनिधि और नगर पालिका प्रशासन सड़क निर्माण या अस्थायी रूप से गिट्टी डालने की व्यवस्था कर दें तो कॉलोनी के लोगों को बड़ी राहत मिल सकती है। मामले को लेकर जब विधायक से बात की गई तो उन्होंने नगर पालिका सीएमओ से अपनी बात करवाने की बात कही। अब देखना होगा कि वर्षों से सड़क की समस्या से जूझ रहे दुर्गा कॉलोनी के रहवासियों को कब तक पक्के रास्ते की सुविधा मिल पाती है। नोट: नगर पालिका अध्यक्ष के पुत्र अशोक सिंह तोमर पर लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। इस संबंध में उनका पक्ष प्राप्त होने पर खबर में शामिल किया जाएगा।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • शासकीय शिक्षक ने ₹4500 महीने में ‘ठेके’ पर दे रखा विद्यालय हेडमास्टर अमरलाल रावत पर गंभीर आरोप, जिला शिक्षा अधिकारी के औचक निरीक्षण में सामने आई लापरवाही कैलारस। शासकीय विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए शासन द्वारा तमाम प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन कैलारस ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक विद्यालय पोखर का पूरा की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। विद्यालय में पदस्थ हेडमास्टर अमरलाल रावत पर आरोप है कि उन्होंने अपने स्थान पर प्रीति रावत को कथित रूप से ₹4500 प्रतिमाह देकर विद्यालय में बच्चों को पढ़ाने की जिम्मेदारी सौंप रखी है। बताया जा रहा है कि हेडमास्टर अमरलाल रावत स्वयं विद्यालय में आकर उपस्थिति दर्ज कराते हैं और इसके बाद अपने अन्य कार्यों के लिए चले जाते हैं, जबकि विद्यालय में बच्चों को पढ़ाने और स्कूल की व्यवस्था संभालने का काम प्रीति रावत द्वारा किया जाता है। स्थानीय स्तर पर यह व्यवस्था कथित तौर पर लंबे समय से चलने की बात सामने आ रही है। जिला शिक्षा अधिकारी के औचक निरीक्षण से खुली पोल! मामले की गंभीरता उस समय बढ़ गई जब कैलारस ब्लॉक के जिला शिक्षा अधिकारी इंदौलिया द्वारा शासकीय प्राथमिक विद्यालय पोखर का पूरा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की व्यवस्थाओं को लेकर कई सवाल सामने आए। आरोप है कि शासकीय शिक्षक द्वारा अपने स्थान पर निजी व्यक्ति से विद्यालय का संचालन करवाना शासन के नियमों और शिक्षा व्यवस्था की गंभीर अवहेलना है। यदि जांच में यह आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित शिक्षक के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की आवश्यकता बनती है। बच्चों की पढ़ाई से खिलवाड़ का आरोप ग्रामीणों का कहना है कि शासकीय विद्यालय में शिक्षक की नियमित उपस्थिति और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना शिक्षक की जिम्मेदारी है। ऐसे में यदि कोई शिक्षक अपनी जगह किसी अन्य व्यक्ति को मामूली राशि देकर विद्यालय में पढ़ाने के लिए रखता है, तो इससे सीधे तौर पर बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो सकती है। अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या शिक्षा विभाग के अधिकारियों को इस कथित व्यवस्था की लंबे समय से जानकारी थी? यदि जानकारी थी तो अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई? और यदि जानकारी नहीं थी तो विद्यालय की नियमित निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े होते हैं। जांच और कार्रवाई की मांग मामले में स्थानीय लोगों ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की है। साथ ही यह भी जांच करने की मांग उठ रही है कि हेडमास्टर की विद्यालय में वास्तविक उपस्थिति कितनी रही, उपस्थिति रजिस्टर में दर्ज समय और मौके की वास्तविक स्थिति में कितना अंतर है तथा कथित रूप से ₹4500 प्रतिमाह पर दूसरे व्यक्ति से विद्यालय में कार्य कराने का मामला सामने आया है गौर करने वाली बातें हैं की प्रीति रावत ना तो अतिथि शिक्षक है और ना ही कोई विद्यालय से विद्यालय संबंधित है प्रीति रावत का कहना है कि मुझे तो 4: 500 रुपए महीने देती है स्कूल में पढ़ने के लिए कहते हैं कि मेरी जगह तुम पढ़ाओ तुम्हें 4500 हर महीने दूंगा अब देखना होगा कि जिला शिक्षा अधिकारी के औचक निरीक्षण के बाद शिक्षा विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।
    1
    शासकीय शिक्षक ने ₹4500 महीने में ‘ठेके’ पर दे रखा विद्यालय

हेडमास्टर अमरलाल रावत पर गंभीर आरोप, जिला शिक्षा अधिकारी के औचक निरीक्षण में सामने आई लापरवाही
कैलारस। शासकीय विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए शासन द्वारा तमाम प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन कैलारस ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक विद्यालय पोखर का पूरा की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। विद्यालय में पदस्थ हेडमास्टर अमरलाल रावत पर आरोप है कि उन्होंने अपने स्थान पर प्रीति रावत को कथित रूप से ₹4500 प्रतिमाह देकर विद्यालय में बच्चों को पढ़ाने की जिम्मेदारी सौंप रखी है।
बताया जा रहा है कि हेडमास्टर अमरलाल रावत स्वयं विद्यालय में आकर उपस्थिति दर्ज कराते हैं और इसके बाद अपने अन्य कार्यों के लिए चले जाते हैं, जबकि विद्यालय में बच्चों को पढ़ाने और स्कूल की व्यवस्था संभालने का काम प्रीति रावत द्वारा किया जाता है। स्थानीय स्तर पर यह व्यवस्था कथित तौर पर लंबे समय से चलने की बात सामने आ रही है।
जिला शिक्षा अधिकारी के औचक निरीक्षण से खुली पोल!
मामले की गंभीरता उस समय बढ़ गई जब कैलारस ब्लॉक के जिला शिक्षा अधिकारी इंदौलिया द्वारा शासकीय प्राथमिक विद्यालय पोखर का पूरा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की व्यवस्थाओं को लेकर कई सवाल सामने आए।
आरोप है कि शासकीय शिक्षक द्वारा अपने स्थान पर निजी व्यक्ति से विद्यालय का संचालन करवाना शासन के नियमों और शिक्षा व्यवस्था की गंभीर अवहेलना है। यदि जांच में यह आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित शिक्षक के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की आवश्यकता बनती है।
बच्चों की पढ़ाई से खिलवाड़ का आरोप
ग्रामीणों का कहना है कि शासकीय विद्यालय में शिक्षक की नियमित उपस्थिति और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना शिक्षक की जिम्मेदारी है। ऐसे में यदि कोई शिक्षक अपनी जगह किसी अन्य व्यक्ति को मामूली राशि देकर विद्यालय में पढ़ाने के लिए रखता है, तो इससे सीधे तौर पर बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो सकती है।
अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या शिक्षा विभाग के अधिकारियों को इस कथित व्यवस्था की लंबे समय से जानकारी थी? यदि जानकारी थी तो अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई? और यदि जानकारी नहीं थी तो विद्यालय की नियमित निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े होते हैं।
जांच और कार्रवाई की मांग
मामले में स्थानीय लोगों ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की है। साथ ही यह भी जांच करने की मांग उठ रही है कि हेडमास्टर की विद्यालय में वास्तविक उपस्थिति कितनी रही, उपस्थिति रजिस्टर में दर्ज समय और मौके की वास्तविक स्थिति में कितना अंतर है तथा कथित रूप से ₹4500 प्रतिमाह पर दूसरे व्यक्ति से विद्यालय में कार्य कराने का मामला  सामने आया है गौर करने वाली बातें हैं की प्रीति रावत ना तो अतिथि शिक्षक है और ना ही कोई विद्यालय से विद्यालय संबंधित है प्रीति रावत का कहना है कि मुझे तो 4: 500 रुपए महीने देती है स्कूल में पढ़ने के लिए कहते हैं कि मेरी जगह तुम पढ़ाओ तुम्हें 4500 हर महीने दूंगा
अब देखना होगा कि जिला शिक्षा अधिकारी के औचक निरीक्षण के बाद शिक्षा विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।
    user_नीरज धर्मवीर पचौरी पत्रकार
    नीरज धर्मवीर पचौरी पत्रकार
    Advertising agency पोरसा, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • 🩺 GBS ने छीनी थी चलने-फिरने की ताकत, फिजियोथेरेपी ने लौटाया आत्मविश्वास! 💪 मुरैना जिला चिकित्सालय की फिजियोथेरेपी ने सबलगढ़ निवासी आदित्य बंसल की जिंदगी में फिर से उम्मीद जगाई। गिलियन-बैरे सिंड्रोम (GBS) के कारण आदित्य के हाथ-पैरों में इतनी कमजोरी आ गई थी कि वे चलना-फिरना, उठना-बैठना, सामान पकड़ना और यहां तक कि खुद भोजन करना भी नहीं कर पा रहे थे। लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं छोड़ी। जिला चिकित्सालय मुरैना के फिजियोथेरेपी विभाग में नियमित उपचार, लगातार अभ्यास और चिकित्सकीय निगरानी के बाद उनकी हालत में धीरे-धीरे सुधार हुआ। आज आदित्य करीब 90 प्रतिशत तक स्वस्थ हो चुके हैं। वे बिना सहारे चल-फिर सकते हैं और अपने दैनिक कार्य स्वयं करने में सक्षम हैं। 🙏 डॉ. अनिल इंदौलिया एवं डॉ. विकास सविता के मार्गदर्शन में हुए उपचार ने आदित्य को सिर्फ शारीरिक ताकत ही नहीं दी, बल्कि खोया हुआ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी वापस दिलाई। 🎥 देखिए आदित्य की संघर्ष से स्वस्थ होने तक की पूरी कहानी वायरल वीडियो में।
    2
    🩺 GBS ने छीनी थी चलने-फिरने की ताकत, फिजियोथेरेपी ने लौटाया आत्मविश्वास! 💪
मुरैना जिला चिकित्सालय की फिजियोथेरेपी ने सबलगढ़ निवासी आदित्य बंसल की जिंदगी में फिर से उम्मीद जगाई।
गिलियन-बैरे सिंड्रोम (GBS) के कारण आदित्य के हाथ-पैरों में इतनी कमजोरी आ गई थी कि वे चलना-फिरना, उठना-बैठना, सामान पकड़ना और यहां तक कि खुद भोजन करना भी नहीं कर पा रहे थे।
लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं छोड़ी। जिला चिकित्सालय मुरैना के फिजियोथेरेपी विभाग में नियमित उपचार, लगातार अभ्यास और चिकित्सकीय निगरानी के बाद उनकी हालत में धीरे-धीरे सुधार हुआ।
आज आदित्य करीब 90 प्रतिशत तक स्वस्थ हो चुके हैं। वे बिना सहारे चल-फिर सकते हैं और अपने दैनिक कार्य स्वयं करने में सक्षम हैं। 🙏
डॉ. अनिल इंदौलिया एवं डॉ. विकास सविता के मार्गदर्शन में हुए उपचार ने आदित्य को सिर्फ शारीरिक ताकत ही नहीं दी, बल्कि खोया हुआ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी वापस दिलाई।
🎥 देखिए आदित्य की संघर्ष से स्वस्थ होने तक की पूरी कहानी वायरल वीडियो में।
    user_Mahaveer Jain
    Mahaveer Jain
    Mechanic पोरसा, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • 48 घंटे में हुई पार्षदों की सुनवाई, 10 सूत्रीय मांगों पर आश्वासन के बाद धरना समाप्त अम्बाह। नगर पालिका में पार्षदों द्वारा विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर शुरू किया गया अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन आखिरकार 48 घंटे बाद समाप्त हो गया। पार्षदों के धरने को अम्बाह 48 घंटे में हुई पार्षदों की सुनवाई, 10 सूत्रीय मांगों पर आश्वासन के बाद धरना समाप्त अम्बाह। नगर पालिका में पार्षदों द्वारा विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर शुरू किया गया अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन आखिरकार 48 घंटे बाद समाप्त हो गया। पार्षदों के धरने को अम्बाह विधायक देवेंद्र रामनारायण सखवार ने समर्थन दिया, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया। विधायक के समर्थन के कुछ घंटों बाद एसडीएम प्रतिभा शर्मा और नगर पालिका के सीएमओ शारिव कौसर एक साथ धरना स्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने पार्षदों एवं आम जनता की समस्याएं सुनीं और पार्षदों द्वारा रखी गई मांगों को समझा। इस दौरान अधिकारियों ने पार्षदों को उनकी 10 सूत्रीय मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने कहा कि मांगों से जुड़े कार्यों को जल्द पूरा किया जाएगा और समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की ओर से मिले आश्वासन के बाद पार्षदों ने अपना धरना-प्रदर्शन समाप्त कर दिया। पार्षदों का कहना है कि उनकी मांगों को प्रशासन द्वारा गंभीरता से सुना गया है और अब उन्हें उम्मीद है कि दिए गए आश्वासन के अनुसार सभी कार्य समय पर पूरे किए जाएंगे। इस तरह करीब 48 घंटे तक चले पार्षदों के धरने का समाधान बातचीत और आश्वासन के बाद हुआ।
    1
    48 घंटे में हुई पार्षदों की सुनवाई, 10 सूत्रीय मांगों पर आश्वासन के बाद धरना समाप्त
अम्बाह। नगर पालिका में पार्षदों द्वारा विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर शुरू किया गया अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन आखिरकार 48 घंटे बाद समाप्त हो गया। पार्षदों के धरने को अम्बाह
48 घंटे में हुई पार्षदों की सुनवाई, 10 सूत्रीय मांगों पर आश्वासन के बाद धरना समाप्त
अम्बाह। नगर पालिका में पार्षदों द्वारा विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर शुरू किया गया अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन आखिरकार 48 घंटे बाद समाप्त हो गया। पार्षदों के धरने को अम्बाह विधायक देवेंद्र रामनारायण सखवार ने समर्थन दिया, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया।
विधायक के समर्थन के कुछ घंटों बाद एसडीएम प्रतिभा शर्मा और नगर पालिका के सीएमओ शारिव कौसर एक साथ धरना स्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने पार्षदों एवं आम जनता की समस्याएं सुनीं और पार्षदों द्वारा रखी गई मांगों को समझा।
इस दौरान अधिकारियों ने पार्षदों को उनकी 10 सूत्रीय मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने कहा कि मांगों से जुड़े कार्यों को जल्द पूरा किया जाएगा और समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन की ओर से मिले आश्वासन के बाद पार्षदों ने अपना धरना-प्रदर्शन समाप्त कर दिया। पार्षदों का कहना है कि उनकी मांगों को प्रशासन द्वारा गंभीरता से सुना गया है और अब उन्हें उम्मीद है कि दिए गए आश्वासन के अनुसार सभी कार्य समय पर पूरे किए जाएंगे।
इस तरह करीब 48 घंटे तक चले पार्षदों के धरने का समाधान बातचीत और आश्वासन के बाद हुआ।
    user_User7480
    User7480
    Ambah, Morena•
    22 hrs ago
  • डिप्टी रेंजर डांस कर रहा है और बाकी कर्मचारी ताली बजा रहे हैं *उत्तर प्रदेश* *डिप्टी रेंजर डांस कर रहा है और बाकी कर्मचारी ताली बजा रहे हैं*। आगरा का बताया जा रहा ये वीडियो। डिप्टी रेंजर नाच रहे हैं। साथ वाले कर्मचारी भी मजे ले रहे हैं। वर्दी में बैठा एक कर्मचारी ग्लास में क्या पी रहा है आप ख़ुद देख लीजिये।
    1
    डिप्टी रेंजर डांस कर रहा है और बाकी कर्मचारी ताली बजा रहे हैं
*उत्तर प्रदेश* 
*डिप्टी रेंजर डांस कर रहा है और बाकी कर्मचारी ताली बजा रहे हैं*। 
आगरा  का बताया जा रहा ये वीडियो। डिप्टी रेंजर नाच रहे हैं। साथ वाले कर्मचारी भी मजे ले रहे हैं। वर्दी में बैठा एक कर्मचारी ग्लास में क्या पी रहा है आप ख़ुद देख लीजिये।
    user_विद्याराम वर्मा पत्रकार
    विद्याराम वर्मा पत्रकार
    Court reporter बाह, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    10 min ago
  • नुक्कड़ नाटक के जरिए ग्रामीणों को दिया बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश 📍 पोरसा | कौथर कला सहित कई गांवों में जागरूकता कार्यक्रम 🎭 महिला एवं बाल विकास विभाग की पहल पर ग्रामीण क्षेत्रों में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को बेटियों के महत्व, शिक्षा, सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम संगीता थापक के मार्गदर्शन में ग्राम कौथर कला, कौथर खुर्द, गढ़िया पोरसा, मटियापुरा सहित अन्य स्थानों पर आयोजित किए गए। 🎭 नुक्कड़ नाटक के जरिए कलाकारों ने बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने, बेटा-बेटी में भेदभाव खत्म करने और बालिकाओं को शिक्षा के समान अवसर देने का संदेश दिया। 📚 ‘बेटी है तो कल है’ ग्रामीणों को बताया गया कि शिक्षित बेटी न केवल अपने परिवार बल्कि समाज और देश के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। बालिकाओं की शिक्षा बीच में न रोकने, उन्हें विद्यालय भेजने, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा का ध्यान रखने और बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने की अपील की गई। 👧 बेटियों को बोझ नहीं, समाज की ताकत समझें। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान को बढ़ावा देने का संकल्प भी लिया। 🎥 देखिए कैसे नुक्कड़ नाटक के जरिए ग्रामीणों तक पहुंचाया गया बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश।
    3
    नुक्कड़ नाटक के जरिए ग्रामीणों को दिया बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश

📍 पोरसा | कौथर कला सहित कई गांवों में जागरूकता कार्यक्रम

🎭
महिला एवं बाल विकास विभाग की पहल पर ग्रामीण क्षेत्रों में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को बेटियों के महत्व, शिक्षा, सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम संगीता थापक के मार्गदर्शन में ग्राम कौथर कला, कौथर खुर्द, गढ़िया पोरसा, मटियापुरा सहित अन्य स्थानों पर आयोजित किए गए।
🎭 नुक्कड़ नाटक के जरिए कलाकारों ने बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने, बेटा-बेटी में भेदभाव खत्म करने और बालिकाओं को शिक्षा के समान अवसर देने का संदेश दिया।
📚 ‘बेटी है तो कल है’
ग्रामीणों को बताया गया कि शिक्षित बेटी न केवल अपने परिवार बल्कि समाज और देश के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। बालिकाओं की शिक्षा बीच में न रोकने, उन्हें विद्यालय भेजने, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा का ध्यान रखने और बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने की अपील की गई।
👧 बेटियों को बोझ नहीं, समाज की ताकत समझें।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान को बढ़ावा देने का संकल्प भी लिया।
🎥 देखिए कैसे नुक्कड़ नाटक के जरिए ग्रामीणों तक पहुंचाया गया बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश।
    user_Mahaveer Jain
    Mahaveer Jain
    Mechanic पोरसा, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • अम्बाह में पत्नी की गोली मारकर हत्या का मामला, फौजी पति समेत तीन आरोपी गिरफ्तार मुरैना/ अम्बाह थाना क्षेत्र में पत्नी की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी फौजी पति समेत तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी सोहन सिकरवार के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, 5 अगस्त को ग्राम करके कापुरा मौजा बड़ी कोथर निवासी सुरेश सिंह तोमर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी रानी सिकरवार की उसके पति सोहन सिकरवार ने अपने माता-पिता के उकसावे में आकर लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर हत्या कर दी। रिपोर्ट पर थाना अम्बाह में अपराध क्रमांक 361/26 के तहत धारा 103(1), 3(5) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक मुरैना धर्मराज मीना के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी और हथियार की बरामदगी के लिए टीम गठित की गई। 7 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मामले में वांछित तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी सोहन सिकरवार ने हत्या करना स्वीकार किया। उसके कब्जे से करीब ₹40 हजार कीमत की लाइसेंसी पिस्टल बरामद की गई। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। अम्बाह में पत्नी की गोली मारकर हत्या का मामला, फौजी पति समेत तीन आरोपी गिरफ्तार मुरैना/ अम्बाह थाना क्षेत्र में पत्नी की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी फौजी पति समेत तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी सोहन सिकरवार के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, 5 अगस्त को ग्राम करके कापुरा मौजा बड़ी कोथर निवासी सुरेश सिंह तोमर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी रानी सिकरवार की उसके पति सोहन सिकरवार ने अपने माता-पिता के उकसावे में आकर लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर हत्या कर दी। रिपोर्ट पर थाना अम्बाह में अपराध क्रमांक 361/26 के तहत धारा 103(1), 3(5) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक मुरैना धर्मराज मीना के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी और हथियार की बरामदगी के लिए टीम गठित की गई। 7 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मामले में वांछित तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी सोहन सिकरवार ने हत्या करना स्वीकार किया। उसके कब्जे से करीब ₹40 हजार कीमत की लाइसेंसी पिस्टल बरामद की गई। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया
    1
    अम्बाह में पत्नी की गोली मारकर हत्या का मामला, फौजी पति समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

मुरैना/ अम्बाह थाना क्षेत्र में पत्नी की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी फौजी पति समेत तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी सोहन सिकरवार के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 5 अगस्त को ग्राम करके कापुरा मौजा बड़ी कोथर निवासी सुरेश सिंह तोमर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी रानी सिकरवार की उसके पति सोहन सिकरवार ने अपने माता-पिता के उकसावे में आकर लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर हत्या कर दी।
रिपोर्ट पर थाना अम्बाह में अपराध क्रमांक 361/26 के तहत धारा 103(1), 3(5) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक मुरैना धर्मराज मीना के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी और हथियार की बरामदगी के लिए टीम गठित की गई। 7 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मामले में वांछित तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी सोहन सिकरवार ने हत्या करना स्वीकार किया। उसके कब्जे से करीब ₹40 हजार कीमत की लाइसेंसी पिस्टल बरामद की गई।
तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
अम्बाह में पत्नी की गोली मारकर हत्या का मामला, फौजी पति समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
मुरैना/ अम्बाह थाना क्षेत्र में पत्नी की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी फौजी पति समेत तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी सोहन सिकरवार के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 5 अगस्त को ग्राम करके कापुरा मौजा बड़ी कोथर निवासी सुरेश सिंह तोमर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी रानी सिकरवार की उसके पति सोहन सिकरवार ने अपने माता-पिता के उकसावे में आकर लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर हत्या कर दी।
रिपोर्ट पर थाना अम्बाह में अपराध क्रमांक 361/26 के तहत धारा 103(1), 3(5) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक मुरैना धर्मराज मीना के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी और हथियार की बरामदगी के लिए टीम गठित की गई। 7 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मामले में वांछित तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी सोहन सिकरवार ने हत्या करना स्वीकार किया। उसके कब्जे से करीब ₹40 हजार कीमत की लाइसेंसी पिस्टल बरामद की गई।
तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया
    user_Malkhan parmar
    Malkhan parmar
    अंबाह, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.