भू-धंसान हादसे की सीबीआई जांच हो: बीसीकेयूकेंद्रीय सचिव कामरेड जे.के. झा विशेष रूप से बाघमारा..बीसीसीएल बीसीकेयू ब्लॉक-2 एरिया कमेटी की एक अतिआवश्यक बैठक सोमवारको डुमरा सामुदायिक भवन में कामरेड सीताराम कर्मकार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय उपाध्यक्ष कामरेड हलधर महतो और केंद्रीय सचिव कामरेड जे.के. झा विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में मुख्य रूप से आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और क्षेत्र की गंभीर समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। इस मौके पर 18 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे मधुबन कोलियरी डीजी प्लांट में शहीद रामदेव सिंह शहादत दिवस में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्रद्धांजलि देने, 27 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे भगत चौक कतरास में शहीद भगत सिंह की जयंती मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कामरेड हलधर महतो ने बाघमारा अंचल स्थित कोलियरी क्षेत्र में हाल ही में हुई भू-धसान की घटना पर गहरा रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस हादसे में कई गरीबों की मौत हुई है और कई परिवार बेघर हो गए हैं। इस अमानवीय त्रासदी की पूरी जिम्मेदारी बीसीसीएल के सीएमडी और संबंधित एरिया के जनरल मैनेजर की है। यूनियन ने कड़े शब्दों में मांग की है कि इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय सीबीआई जांच कराई जाए। इस बैठक में कामरेड जे.के. झा, सीताराम कर्मकार, बैजनाथ यादव, धनंजय महतो, देबानंद राजभर, नकुल महतो, प्रेमचंद दास, मनोज सेन सहित बड़ी संख्या में यूनियन के अन्य कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित थे।

- गोरहर में विधायक अमित यादव ने ग्राहक सेवा केन्द्र का किया उद्घाटन बगोदर: बगोदर के गोरहर में सोमवार को बैंक ऑफ इंडिया, अटका शाखा के नए ग्राहक सेवा केन्द्र का उद्घाटन बरकट्ठा विधायक अमित यादव ने किया। यह अटका शाखा का 10वां ग्राहक सेवा केन्द्र है। इस मौके पर विधायक अमित यादव ने कहा कि ग्राहक सेवा केन्द्र खुलने से ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं के लिए दूर शाखा जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जमा-निकासी, डीबीटी, पेंशन समेत अन्य बैंकिंग सुविधाएं अब गांव में ही उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में बैंकिंग सुविधा का विस्तार लोगों के लिए समय और धन दोनों की बचत करेगा। अटका शाखा प्रबंधक मोहित कुमार गुप्ता ने बताया कि केन्द्र का संचालन अटका शाखा के अधीन होगा। केन्द्र संचालक ललन कुमार पांडेय ने ग्राहकों को बेहतर सेवा देने की बात कही।1
- गणेश महोत्सव के दूसरे दिन गांधी मैदान में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण को लेकर पूजा कमेटी व पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद। जामताड़ा न्यूज। शहर के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित 23वें दस दिवसीय गणेश पूजा सह महोत्सव के दूसरे दिन भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। गणपति बप्पा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु गांधी मैदान पहुंचे। शाम होते-होते मेला परिसर में भीड़ और बढ़ गई। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूजा समिति के सक्रिय सदस्य लगातार व्यवस्था संभालते नजर आए। वहीं, जामताड़ा पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह मुस्तैद रहा। पुलिस जवानों ने मेला परिसर और आसपास के क्षेत्रों में भीड़ को नियंत्रित करने के साथ श्रद्धालुओं की आवाजाही को व्यवस्थित किया। मेला परिसर में विभिन्न प्रकार के झूले, मनोरंजन के साधन और खान-पान की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ देखने को मिली। परिवार के साथ पहुंचे लोगों ने पूजा-अर्चना के साथ मेले का भी आनंद लिया। पूजा समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर लगातार निगरानी रखी जा रही है।2
- सिमराढाब में जमीन विवाद पर प्रेस कॉन्फ्रेंस 🔥 दोनों पक्षों में आरोप-प्रत्यारोप तेज, जानिए पूरा मामला गिरिडीह | बिरनी थाना क्षेत्र के सिमराढाब में जमीन विवाद को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस गिरिडीह जिले के बिरनी थाना क्षेत्र के सिमराढाब में जमीन और पैतृक संपत्ति से जुड़े पुराने विवाद को लेकर मामला एक बार फिर चर्चा में है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक पक्ष ने अपनी जमीन बचाने का दावा करते हुए दूसरे पक्ष पर कई गंभीर आरोप लगाए। वहीं, मामले में दोनों पक्षों की ओर से आरोप-प्रत्यारोप सामने आ रहे हैं। जमीन, मकान और दस्तावेजों से जुड़े दावों को लेकर विवाद लंबे समय से चलने की बात कही गई है। अब दोनों पक्ष अपने-अपने दावे और दस्तावेजों के आधार पर अपना पक्ष रख रहे हैं। 📌 क्या है पूरा जमीन विवाद? 📄 दस्तावेजों में क्या है? ⚖️ किस पक्ष का दावा कितना सही है? 🎥 देखिए सिमराढाब से सत्य साहित्य न्यूज़ की पूरी ग्राउंड रिपोर्ट। नोट: वीडियो में बताए गए आरोप संबंधित पक्षों के दावे पर आधारित हैं। सत्य साहित्य न्यूज़ इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। 👍 वीडियो पसंद आए तो Like करें 🔔 चैनल को Subscribe करें 📲 खबर को Share करें #सिमराढाब #जमीनविवाद #गिरिडीह #बिरनी #झारखंडन्यूज़ #GiridihNews #JharkhandNews #BreakingNews #PressConference #आरोपप्रत्यारोप #सत्यसाहित्यन्यूज़1
- गोला के सोसोकला में हाथियों का आतंक, दरवाजे की कुंडी तोड़कर घर में घुसने का किया प्रयास1
- गणेश पूजा मे बच्चे खेल करते हुए तिसरी गांधी मैदान में ।3
- भरेचनगर स्थित पंकज स्टील प्लांट से निकलने वाली प्रदूषित जल और केमिकल के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन1
- कतरास में भू-धंसान से बढ़ा खतरा BCCL ने सड़क काटकर किया आवागमन बंद सड़क बंद होते ही भड़का विस्थापितों का आक्रोश उखाड़ फेंका चेतावनी बोर्ड, जमकर की नारेबाजी1
- 54 मतदाताओं के एक ही पते पर दर्ज होने की जांच की मांग को साजिश बताना जनता को गुमराह करना : सुमित शरण ब्रेकिंग न्यूज जामताड़ा। भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने स्वास्थ्य मंत्री सह जामताड़ा विधायक डॉ. इरफान अंसारी द्वारा भाजपा पर मतदाता सूची की प्रक्रिया को प्रभावित करने का आरोप लगाए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि भाजपा न तो मतदाता सूची तैयार करती है और न ही चुनावी प्रक्रिया का संचालन करती है। पार्टी की भूमिका केवल संदिग्ध या असामान्य प्रविष्टियों को निर्वाचन प्राधिकार के संज्ञान में लाना है। सुमित शरण ने कहा कि जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 243 में एक ही मकान के पते पर 54 मतदाताओं के नाम दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। भाजपा ने किसी मतदाता को गलत नहीं ठहराया है, बल्कि निर्वाचन आयोग से मामले का भौतिक सत्यापन और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।1
- बानादाग गौरीशंकर धाम में तीन दिवसीय गणेश उत्सव भक्ति भाव से शुरू हुआ। यह आयोजन धार्मिक आस्था और श्रद्धालुओं की भागीदारी के साथ संपन्न हो रहा है। 16 तारीख को भंडारा का आयोजन होगा और उसके बाद भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। इस उत्सव में स्थानीय श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। हजारीबाग: बानादाग गौरीशंकर धाम में तीन दिवसीय गणेश उत्सव भक्ति भाव से शुरू हुआ। यह आयोजन धार्मिक आस्था और श्रद्धालुओं की भागीदारी के साथ संपन्न हो रहा है। 16 तारीख को भंडारा का आयोजन होगा और उसके बाद भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। इस उत्सव में स्थानीय श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।1