पटना के फतुहा स्थित नदी थाना पुलिस ने सोमवार दोपहर को जेठुली गांव के कच्ची दरगाह मजार के पास छापेमारी कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से एक देसी राइफल, दो जिंदा कारतूस, स्मैक और लाखों रुपये नकद बरामद किए हैं। मंगलवार को फतुहा एसडीपीओ अवधेश कुमार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर नदी थाना अध्यक्ष सद्दाम हुसैन ने कच्ची दरगाह मजार के पास से जेठुली गांव निवासी शोक राय के पुत्र अमित कुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने अमित के पास से 20 पुड़िया स्मैक (वजन 9.15 ग्राम) और एक एंड्रॉइड मोबाइल भी जब्त किया। पुलिस द्वारा जब्त मोबाइल फोन को सर्च करने पर उसमें अमित की राइफल के साथ तस्वीर मिली। इसके बाद पुलिस ने एक टीम बनाकर अभियुक्त के घर की तलाशी ली, जहां से एक देसी राइफल, दो जिंदा कारतूस और चार लाख अट्ठाईस हजार 150 रुपये नकद बरामद हुए। बरामद नकद राशि के बारे में अमित के परिजनों ने बताया कि यह पैसा खेत में लगे ब्याज को बेचकर घर में रखा गया था। नदी थाना पुलिस फिलहाल गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है। इस छापेमारी अभियान में नदी थानाध्यक्ष सद्दाम हुसैन के साथ एसआई विवेक कुमार, एएसआई शांताणु कुमार और कई पुलिसकर्मी शामिल थे।
पटना के फतुहा स्थित नदी थाना पुलिस ने सोमवार दोपहर को जेठुली गांव के कच्ची दरगाह मजार के पास छापेमारी कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से एक देसी राइफल, दो जिंदा कारतूस, स्मैक और लाखों रुपये नकद बरामद किए हैं। मंगलवार को फतुहा एसडीपीओ अवधेश कुमार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर नदी थाना अध्यक्ष सद्दाम हुसैन ने कच्ची दरगाह मजार के पास से जेठुली गांव निवासी शोक राय के पुत्र अमित कुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने अमित के पास से 20 पुड़िया स्मैक (वजन 9.15 ग्राम) और एक एंड्रॉइड मोबाइल भी जब्त किया। पुलिस द्वारा जब्त मोबाइल फोन को सर्च करने पर उसमें अमित की राइफल के साथ तस्वीर मिली। इसके बाद पुलिस ने एक टीम बनाकर अभियुक्त के घर की तलाशी ली, जहां से एक देसी राइफल, दो जिंदा कारतूस और चार लाख अट्ठाईस हजार 150 रुपये नकद बरामद हुए। बरामद नकद राशि के बारे में अमित के परिजनों ने बताया कि यह पैसा खेत में लगे ब्याज को बेचकर घर में रखा गया था। नदी थाना पुलिस फिलहाल गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है। इस छापेमारी अभियान में नदी थानाध्यक्ष सद्दाम हुसैन के साथ एसआई विवेक कुमार, एएसआई शांताणु कुमार और कई पुलिसकर्मी शामिल थे।
- पटना के फतुहा स्थित नदी थाना पुलिस ने सोमवार दोपहर को जेठुली गांव के कच्ची दरगाह मजार के पास छापेमारी कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से एक देसी राइफल, दो जिंदा कारतूस, स्मैक और लाखों रुपये नकद बरामद किए हैं। मंगलवार को फतुहा एसडीपीओ अवधेश कुमार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर नदी थाना अध्यक्ष सद्दाम हुसैन ने कच्ची दरगाह मजार के पास से जेठुली गांव निवासी शोक राय के पुत्र अमित कुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने अमित के पास से 20 पुड़िया स्मैक (वजन 9.15 ग्राम) और एक एंड्रॉइड मोबाइल भी जब्त किया। पुलिस द्वारा जब्त मोबाइल फोन को सर्च करने पर उसमें अमित की राइफल के साथ तस्वीर मिली। इसके बाद पुलिस ने एक टीम बनाकर अभियुक्त के घर की तलाशी ली, जहां से एक देसी राइफल, दो जिंदा कारतूस और चार लाख अट्ठाईस हजार 150 रुपये नकद बरामद हुए। बरामद नकद राशि के बारे में अमित के परिजनों ने बताया कि यह पैसा खेत में लगे ब्याज को बेचकर घर में रखा गया था। नदी थाना पुलिस फिलहाल गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है। इस छापेमारी अभियान में नदी थानाध्यक्ष सद्दाम हुसैन के साथ एसआई विवेक कुमार, एएसआई शांताणु कुमार और कई पुलिसकर्मी शामिल थे।1
- जहानाबाद में एक महिला ने अपने पति की हत्या कर शव गायब करने का गंभीर आरोप अपने भैंसुर और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर लगाया है। यह मामला घोसी थाना क्षेत्र के डेढ़साईं बीघा गांव का है, जहां पीड़िता पुष्पा कुमारी मंगलवार शाम को अपने दर्जनों परिजनों और ग्रामीणों के साथ जहानाबाद एसपी कार्यालय पहुंचीं और न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता पुष्पा कुमारी ने बताया कि घटना के समय वह अपने मायके में थीं। उन्हें सोमवार सुबह गांव के लोगों से सूचना मिली कि उनके पति राजेश कुमार के साथ कोई बड़ी घटना हुई है। सूचना मिलने के बाद वह सोमवार सुबह अपने परिजनों के साथ ससुराल डेढ़साईं बीघा पहुंचीं, लेकिन वहां पति का कोई पता नहीं चला। महिला का आरोप है कि उनके भैंसुर और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों ने मिलकर उनके पति की हत्या कर दी और उनके शव को गायब कर दिया है। इस मामले को लेकर घोसी थाना में कांड संख्या 255/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। हालांकि, प्राथमिकी दर्ज होने के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पति का कोई सुराग नहीं मिलने से परिजन आक्रोशित हैं। मंगलवार शाम को एसपी कार्यालय पहुंची महिला ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और अपने पति की बरामदगी की मांग की है। मीडिया से बातचीत के दौरान पीड़िता ने रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई और न्याय दिलाने की मार्मिक अपील की।1
- फतुहा-नदी थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अपने थाना क्षेत्र के जेठुली गांव में छापेमारी कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक के पास से पुलिस ने बीस पुड़िया स्मैक, एक देसी राइफल, दो जिंदा कारतूस और चार लाख अट्ठाईस हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है और यह अवैध हथियार व नशे के कारोबार पर पुलिस की सख्ती को साफ दर्शाती है। मंगलवार को आयोजित एक प्रेस वार्ता में फतुहा एसडीपीओ अबधेश कुमार ने इस पूरे मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सबसे पहले कच्ची दरगाह मजार के पास से जेठुली गांव निवासी शोक राय के पुत्र अमित कुमार को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान अमित के पास से बीस पुड़िया स्मैक बरामद हुई, जिसका कुल वजन 9.15 ग्राम बताया गया है। साथ ही एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। जब्त किए गए मोबाइल की जांच के दौरान उसमें आरोपी की राइफल के साथ एक तस्वीर मिली, जो पुलिस के लिए अहम सुराग बनी। इस तस्वीर के मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल एक विशेष टीम गठित की और आरोपी के घर पर छापेमारी की। घर की तलाशी के दौरान पुलिस को वहां से एक देसी राइफल, दो जिंदा कारतूस और ₹4.28 लाख नकद बरामद हुए। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस पूरी कार्रवाई में नदी थानाध्यक्ष सदाम हुसैन, एसआई विवेक कुमार, एएसआई संताणु कुमार सहित पुलिस बल के कई जवान शामिल रहे।1
- सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए एक खौफनाक वीडियो का पूरा सच अब सामने आ गया है। इस वीडियो में एक लड़का, एक बेबस पिता के सामने उसकी बेटी को एक होटल से जबरन खींचकर बाहर ले जाते हुए दिखाई दे रहा था। इस घटना ने इंटरनेट पर हर किसी को झकझोर कर रख दिया था, जिसके बाद लोग आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे।1
- नीतीश कुमार अपने पुस्तैनी घर पर नालंदा घूमने पहुंचे।1
- वैशाली जिले के हाजीपुर स्थित शहदुल्लाहपुर के वार्ड-09 में श्यामा कृष्णा फाउंडेशन और गंगा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के संयुक्त सहयोग से एक भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस पहल से सैकड़ों ग्रामीण लाभान्वित हुए, जिन्हें ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और आंखों की मुफ्त जांच के साथ-साथ निःशुल्क दवाइयाँ भी वितरित की गईं। शिविर के दौरान, आयुष्मान भारत योजना के तहत उपलब्ध मुफ्त चिकित्सा सुविधाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी साझा की गई। इस अवसर पर समाजसेवी संतोष कुमार ने बताया कि इस अभियान का मुख्य लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाना है। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और चिकित्सकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया, जिसकी लोगों ने जमकर सराहना की।1
- पटना में आदित्य बिड़ला ज्वेलरी के ब्रांड इंद्रिया ने अपना नया ब्राइडल कलेक्शन 'मधुरागिनी' लॉन्च किया है, जो मिथिला की पवित्र परंपराओं और मधुबनी कला से प्रेरित है। इस संग्रह को विशेष रूप से भगवान राम और सीता के विवाह समारोह के लिए रची गई कलात्मक भाषा का उत्सव माना गया है। यह कलेक्शन दिव्य मिलन, स्त्री जीवन के बदलाव और आध्यात्मिक सुरक्षा के प्रतीकों से भरपूर है, जिसे बारीक कारीगरी के ज़रिए 22 कैरेट सोने के आभूषणों में जीवंत किया गया है, ताकि हर नक्काशी विरासत की गहराई और आशीर्वाद की कोमलता को दर्शा सके। इंद्रिया के सीईओ संदीप कोहली ने कहा कि ब्राइडल ज्वेलरी को व्यक्तिगत स्तर पर महसूस होना चाहिए और 'मधुरागिनी' बिहार की समृद्ध कलात्मक विरासत के साथ-साथ अपनी विरासत से जुड़ी दुल्हनों को सम्मान देती है। मार्केटिंग और विज़ुअल मर्चेंडाइज़िंग प्रमुख शांतिस्वरूप पंडा ने बताया कि विवाह एक महत्वपूर्ण पड़ाव है और दुल्हन की चुनी हुई ज्वेलरी एक स्थायी निवेश होती है; उनकी महत्वाकांक्षा 'बी द ब्राइड ऑफ योर ड्रीम्स' के ज़रिए समकालीन दुल्हनों के लिए समृद्ध स्थानीय विरासत को आगे ले जाने की है, जो राम और सीता के दिव्य मिलन से प्रेरणा लेती है। डिज़ाइन प्रमुख अभिषेक रस्तोगी ने इस कला को उत्कृष्ट ज्वेलरी में बदलने की चुनौती को रेखांकित करते हुए कोहबर घर के भित्तिचित्रों, बाराती, लतपतिया सुग्गा (आपस में लिपटे तोते), जोड़ा मोर, माछ-रास (मछलियों का नृत्य) और पलाश जैसे पारंपरिक मोटिफ को सलीके से प्रस्तुत करने का ज़िक्र किया, ताकि उनके प्रतीकात्मक अर्थ और समकालीन सौंदर्य दोनों बने रहें। यह उत्कृष्ट कृति 22 कैरेट सोने में बनाई गई है, जो बिहार के विवाह संस्कारों की आत्मा को परिभाषित करने वाली मधुबनी कला से प्रेरित है। इसमें एक किफायती संग्रह भी शामिल है, जिसमें नेकलेस सेट, बालियां, अंगूठियां, मांग टीका, नथ और मंगलसूत्र डोलना जैसे आभूषण विभिन्न मूल्य श्रेणियों में उपलब्ध हैं, जो हर दुल्हन के विवाह संग्रह का हिस्सा बनने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। 'मधुरागिनी' कलेक्शन दो अनूठी परतों में प्रस्तुत होता है। पहला खंड 'संयुक्ता हार' है, एक दिव्य चोकर जो विवाह की भव्यता को एक पवित्र शोभायात्रा के रूप में सोने में उकेरता है। इसके केंद्र में दूल्हा और दुल्हन संतुलन और मिलन के प्रतीक के रूप में खड़े हैं, साथ में मोर, बाराती, शंख और जीवन के वृक्ष के मोटिफ हैं, जो वंश और पीढ़ियों के आशीर्वाद को दर्शाते हैं। इसमें पलाश का मोटिफ भी है, जो जीवन शक्ति और उत्सव का भाव लाता है। यह 'नृत्यांगना' नामक एक नृत्य करती हुई आकृति में समाप्त होता है, जो कोमलता, बदलाव और नारीत्व के उत्सव को साकार करती है, एक नई शुरुआत का प्रतीक है। दूसरा खंड 'सीता हार' है, जो पवित्र कोहबर घर से प्रेरणा लेता है, जो नई शुरुआत का मिलन कक्ष है। इस परत के मोटिफ में लतपतिया सुग्गा, माछ रास और शंख शामिल हैं, जो क्रमशः प्रेम, साहचर्य, उर्वरता, सामंजस्य, समृद्धि, शुभता और सुरक्षा के प्रतीक हैं। ये मोटिफ मिलकर सहचर्य, निरंतरता और साझे भाग्य की एक चमकती हुई कहानी कहते हैं। इंद्रिया महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और दक्षिण भारतीय मंदिर ज्वेलरी तक अपने क्षेत्रीय ब्राइडल कलेक्शन का विस्तार करती है, ताकि हर दुल्हन अपने खास दिन अपनी पवित्र विरासत का सम्मान करते हुए अपने सपनों की दुल्हन बन सके।1
- नौबतपुर पुलिस को एक अहम सफलता मिली है, जहाँ उन्होंने वर्ष 2022 में अदला पंचायत की मुखिया प्रभा देवी के पति इंद्रभूषण प्रसाद से 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त दिव्यांशु कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। नौबतपुर थाना प्रभारी मंजीत कुमार ठाकुर ने बताया कि एएसआई दिलीप कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर रानीतालाब थाना क्षेत्र स्थित काब गाँव में अभियुक्त के घर से यह गिरफ्तारी की। अभियुक्त दिव्यांशु कुमार पर रानीतालाब थाना में कई संगीन मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। गिरफ्तारी के बाद, मंगलवार को आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।1