गेंजी में अतिक्रमण के आगे पंचायत पस्त, मुख्य बाजार की नालियाँ गायब होने से सड़कें बनीं तालाब डूंगरपुर में स्वच्छ भारत मिशन और आदर्श ग्राम पंचायत के दावों के बीच ग्राम पंचायत गेंजी की जमीनी हकीकत बदहाल नजर आ रही है। मुख्य बाजार से लेकर रिहायशी इलाकों तक अतिक्रमणकारियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने नालियों पर अवैध कब्जे कर उन्हें पूरी तरह बंद कर दिया है। इसके चलते गंदा पानी अब सीधे लोगों के घरों में घुस रहा है, जिससे ग्रामीणों का जीना दूभर हो गया है। मुख्य मार्केट निवासी जयपाल सिंह के घर के पास जल निकासी व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त होने से गंदा पानी घर के भीतर प्रवेश कर रहा है। पीड़ित परिवार और अन्य ग्रामीण न्याय के लिए दर-दर भटक रहे हैं, लेकिन प्रशासन की चुप्पी नहीं टूट रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि रसूखदारों ने वोट बैंक की राजनीति के चलते सड़कों को संकरा कर दिया है और नालियों को गायब कर दिया है, जिस पर पंचायत कोई कार्रवाई नहीं कर रही। बीमारियों का खतरा और आंदोलन की चेतावनी सड़कों पर जमा सड़ांध मारते पानी के कारण गांव में मलेरिया और डेंगू जैसी घातक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। कई ग्रामीण पहले से ही मौसमी बीमारियों की चपेट में हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही नालियों से अतिक्रमण हटाकर जल निकासी सुचारू नहीं की गई, तो वे उग्र आंदोलन को मजबूर होंगे।
गेंजी में अतिक्रमण के आगे पंचायत पस्त, मुख्य बाजार की नालियाँ गायब होने से सड़कें बनीं तालाब डूंगरपुर में स्वच्छ भारत मिशन और आदर्श ग्राम पंचायत के दावों के बीच ग्राम पंचायत गेंजी की जमीनी हकीकत बदहाल नजर आ रही है। मुख्य बाजार से लेकर रिहायशी इलाकों तक अतिक्रमणकारियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने नालियों पर अवैध कब्जे कर उन्हें पूरी तरह बंद कर दिया है। इसके चलते गंदा पानी अब सीधे लोगों के घरों में घुस रहा है, जिससे ग्रामीणों का जीना दूभर हो गया है। मुख्य मार्केट निवासी जयपाल सिंह के घर के पास जल निकासी व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त होने से गंदा पानी घर के भीतर प्रवेश कर रहा है। पीड़ित परिवार और अन्य ग्रामीण न्याय के लिए दर-दर भटक रहे हैं, लेकिन प्रशासन की चुप्पी नहीं टूट रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि रसूखदारों ने वोट बैंक की राजनीति के चलते सड़कों को संकरा कर दिया है और नालियों को गायब कर दिया है, जिस पर पंचायत कोई कार्रवाई नहीं कर रही। बीमारियों का खतरा और आंदोलन की चेतावनी सड़कों पर जमा सड़ांध मारते पानी के कारण गांव में मलेरिया और डेंगू जैसी घातक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। कई ग्रामीण पहले से ही मौसमी बीमारियों की चपेट में हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही नालियों से अतिक्रमण हटाकर जल निकासी सुचारू नहीं की गई, तो वे उग्र आंदोलन को मजबूर होंगे।
- बेंगलुरु में गूंजी वागड़ की आवाज, अंतरराष्ट्रीय संसद के संचालन के लिए नेहा को मिला विशेष सम्मान संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। वागड़ क्षेत्र की प्रतिभाएं अंतरराष्ट्रीय पटल पर अपनी चमक बिखेर रही हैं। इसी क्रम में डूंगरपुर की नेहा चौबीसा ने बेंगलुरु में आयोजित वर्ल्ड यूथ पार्लियामेंट में संसद अध्यक्ष (स्पीकर) की महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर जिले का मान बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि और प्रभावशाली नेतृत्व कौशल के लिए उन्हें सम्मेलन में यूथ डेलीगेट सम्मान से नवाजा गया है। कर्नाटक सरकार के युवा सशक्तिकरण एवं खेल विभाग के तत्वाधान में 24 से 27 मार्च तक आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का मुख्य विषय यंग माइंड्स, सस्टेनेबल फ्यूचर, ग्लोबल इंपैक्ट रखा गया था। इस कार्यक्रम में भारत के विभिन्न राज्यों सहित विश्व के लगभग 30 देशों के युवाओं ने भाग लिया। नेहा चौबीसा ने अंतरराष्ट्रीय संसद की कार्यवाही का संचालन करते हुए ऑनरेबल स्पीकर के रूप में सदन को अनुशासित और प्रभावी तरीके से चलाया, जिसकी उपस्थित अतिथियों और प्रतिनिधियों ने मुक्तकंठ से सराहना की। सम्मेलन के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष श्री यू.टी. खादर, स्टेट एनएसएस ऑफिसर डॉ. प्रताप लिंगैया और केरल के प्रसिद्ध शिक्षाविद डॉ. एम. एच. इलियास मौजूद रहे। नेहा ने इस अनुभव को साझा करते हुए बताया कि वर्ल्ड यूथ पार्लियामेंट के माध्यम से उन्हें न केवल संसदीय प्रक्रियाओं को गहराई से समझने का अवसर मिला, बल्कि वैश्विक स्तर पर युवाओं के सृजनात्मक विचारों और विभिन्न संस्कृतियों से रूबरू होने का भी मौका मिला। नेहा की इस सफलता पर जिले के प्रबुद्धजनों और युवाओं में हर्ष की लहर है।1
- शहर के सलाटवाड़ा स्थित श्री विजय बाल हनुमान मंदिर में आगामी 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। आयोजन की तैयारियों को लेकर मंदिर समिति के अध्यक्ष ब्रिजेश कुमार सोमपुरा की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई, जिसमें उत्सव की रूपरेखा तय कर जिम्मेदारियां सौंपी गईं। सचिव मनोज सोमपुरा ने बताया कि इस भव्य कार्यक्रम के तहत भगवान हनुमान का विशेष श्रृंगार (आंगी) किया जाएगा और छप्पन भोग का प्रसाद अर्पित होगा। उत्सव के मुख्य आकर्षणों में महाआरती और विशाल भजन संध्या शामिल रहेगी। संरक्षक प्रेमशंकर सोमपुरा व उपाध्यक्ष देवशंकर सोमपुरा के मार्गदर्शन में व्यवस्थाओं हेतु जयेश सोमपुरा को संयोजक व उपेन्द्र सुथार को सहसंयोजक नियुक्त किया गया है। टेंट, सजावट, झांकी और प्रसाद वितरण के लिए युवाओं की अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं, जो आयोजन को भव्य रूप देने में जुटी हैं।1
- सीमलवाड़ा। पीठ कस्बे के दिगम्बर जैन मंदिर में भगवान महावीर का 2625वां जन्मकल्याणक बड़े ही श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर जैन समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे दिन विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पीठ जैन समाज अध्यक्ष राजकुमार डैचिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकाल भगवान महावीर के पंचामृत अभिषेक से हुई। इसके पश्चात विधि-विधान से पूजन एवं आरती का आयोजन किया गया, जिसका लाभ चंद्रकांत शाह द्वारा प्राप्त किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से गुंजायमान रहा और श्रद्धालुओं ने भगवान के चरणों में पुष्प अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। सायंकाल भगवान महावीर की गंधकुटी से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें गाजे-बाजे के साथ भगवान की प्रतिमा का नगर भ्रमण कराया गया। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए चल रहे थे, जिससे पूरे कस्बे में धार्मिक वातावरण बन गया। रात्रिकालीन कार्यक्रमों में पालना झुलाने की परंपरा निभाई गई तथा भक्तामर स्तोत्र के साथ दीप अर्चना का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने दीप जलाकर भगवान महावीर के प्रति अपनी आस्था प्रकट की और कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा। इस अवसर पर हसमुख कोठारी, मनोज कोठारी, आशीष भूता, कुलदीप कोठारी, बृजेश भूता, विशाल कोठारी, दीपक डेचिया सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे आयोजन ने पीठ कस्बे में धर्म और भक्ति का अद्भुत माहौल बना दिया। इस दौरान तहसीलदार अशोक शाह,धंबोला थानाधिकारी देवेंद्र देवल सहित मौजूद रहे।3
- डूंगरपुर जिले के आसपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गोल निवासी शंकरलाल जोशी अपनी बाइक से आसपुर से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान कल्याणी गैस एजेंसी के पास सामने से आ रहे एक मिनी ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शंकरलाल जोशी सड़क पर गिर पड़े और उन्हें गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और तुरंत घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आसपुर पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें डूंगरपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन इलाज के दौरान रविवार देर रात शंकरलाल जोशी ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद मृतक के शव को अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया गया है। इधर, मृतक के पुत्र ने आसपुर थाने में मिनी ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।1
- 10वीं बोर्ड परीक्षा में बेहतरीन परिणाम देने के बाद इंडस पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, झाड़ोल ने 12वीं बोर्ड में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी उत्कृष्टता को फिर साबित किया है। लगातार कई वर्षों से यह विद्यालय तहसील स्तर पर टॉपर देकर शिक्षा जगत में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विज्ञान वर्ग में पियूष पुरबिया ने 96.40% अंक हासिल कर तहसील में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं खुशहाल कुम्हार ने 95.40% अंकों के साथ जीव विज्ञान वर्ग में तहसील टॉप किया। कृषि विज्ञान वर्ग में भी 91.20% अंक के साथ विद्यालय ने तहसील में शीर्ष स्थान हासिल किया। अन्य मेधावी विद्यार्थियों में दिव्या पटेल (91.20%), जमना लाल तेली (91.40%) और नमिता कटारा (90.40%) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय प्रशासन के अनुसार इस वर्ष 76 में से सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। इस सफलता का श्रेय शिक्षकों के मार्गदर्शन, अनुशासित वातावरण और विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत को दिया जा रहा है। विद्यालय में खुशी का माहौल है। अभिभावकों और क्षेत्रवासियों ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।1
- Post by Bhanwar lal1
- डुंगरपुर। जिले के नरणिया स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर में श्री विश्वकर्मा मेवाड़ा सुथार महासभा के संभाग स्तरीय प्रथम चिंतन शिविर का आयोजन सोमवार को कांठल बैठक के तत्वावधान में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान विश्वकर्मा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं आरती के साथ किया गया।1
- पिछड़ रहे विभागों को दी कार्य सुधार की चेतावनी संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने सोमवार को जिला परिषद के ईडीपी सभागार में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन योजनाओं में प्रगति कम है, अधिकारी उन पर विशेष ध्यान केंद्रित कर समयबद्ध सुधार सुनिश्चित करें। बैठक में कलक्टर ने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग से पेयजल वितरण की स्थिति और सार्वजनिक निर्माण विभाग से अटल प्रगति पथ व सड़कों की मरम्मत के कार्यों की जानकारी ली। ऊर्जा विभाग को रूफटॉप सोलर योजना को गति देने तथा महिला अधिकारिता विभाग को लाड़ो प्रोत्साहन एवं उडान योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए। वहीं, शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में टॉप टेन में स्थान बनाने पर जिला कलक्टर ने सराहना की, साथ ही आकांक्षी ब्लॉकों में शैक्षणिक गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा। जिले में औद्योगिक विकास को गति देने के उद्देश्य से कलक्टर ने जिला उद्योग प्रबंधक को पंच गौरव के तहत मार्बल उद्योग को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संबंधित उद्योगपतियों के साथ बैठक कर उनकी आवश्यकताओं को समझा जाए और उसी के अनुरूप कार्ययोजना तैयार की जाए। - कार्यप्रणाली में सुधार की हिदायत प्रशासनिक कार्यकुशलता को लेकर जिला कलक्टर ने कड़ा रुख अपनाते हुए समस्त अधिकारियों को संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों को शून्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने ई-फाइल और ई-डाक के माध्यम से प्रतिदिन कार्य करने, पत्रावलियों के निस्तारण का औसत समय (एवरेज टाइम) कम करने और जन-संतुष्टि दर (सेटिस्फेक्शन रेट) बढ़ाने पर जोर दिया। बैठक में चिकित्सा, कृषि, पशुपालन और रसद विभाग सहित विभिन्न विभागों के कार्यों की भी समीक्षा की गई। इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़ सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।1
- राजस्थान के डूंगरपुर जिले के कोकापुर गांव की यशवंती पाटीदार ने आध्यात्मिक क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित करते हुए अंतरराष्ट्रीय सनातनी किन्नर अखाड़े में महंत का पद प्राप्त किया है। वे इस पद पर नियुक्त होने वाली प्रदेश की पहली किन्नर बन गई हैं। भव्य पट्टाभिषेक समारोह में आचार्य कौशल्यानन्द गिरी और समाज सेविका गौरी सावंत सहित कई दिग्गज संतों की उपस्थिति में उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई। विशेष बात यह है कि यशवंती वर्तमान में गुरुकुल महाविद्यालय, सागवाड़ा में तृतीय सेमेस्टर की छात्रा हैं। उनकी इस उपलब्धि को शिक्षा और सामाजिक समरसता की एक बड़ी जीत माना जा रहा है, जिससे पूरे वागड़ क्षेत्र का मान बढ़ा है।1