Shuru
Apke Nagar Ki App…
डूंगरपुर की यशवंती पाटीदार बनीं राजस्थान की पहली किन्नर महंत राजस्थान के डूंगरपुर जिले के कोकापुर गांव की यशवंती पाटीदार ने आध्यात्मिक क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित करते हुए अंतरराष्ट्रीय सनातनी किन्नर अखाड़े में महंत का पद प्राप्त किया है। वे इस पद पर नियुक्त होने वाली प्रदेश की पहली किन्नर बन गई हैं। भव्य पट्टाभिषेक समारोह में आचार्य कौशल्यानन्द गिरी और समाज सेविका गौरी सावंत सहित कई दिग्गज संतों की उपस्थिति में उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई। विशेष बात यह है कि यशवंती वर्तमान में गुरुकुल महाविद्यालय, सागवाड़ा में तृतीय सेमेस्टर की छात्रा हैं। उनकी इस उपलब्धि को शिक्षा और सामाजिक समरसता की एक बड़ी जीत माना जा रहा है, जिससे पूरे वागड़ क्षेत्र का मान बढ़ा है।
Santosh Vyas
डूंगरपुर की यशवंती पाटीदार बनीं राजस्थान की पहली किन्नर महंत राजस्थान के डूंगरपुर जिले के कोकापुर गांव की यशवंती पाटीदार ने आध्यात्मिक क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित करते हुए अंतरराष्ट्रीय सनातनी किन्नर अखाड़े में महंत का पद प्राप्त किया है। वे इस पद पर नियुक्त होने वाली प्रदेश की पहली किन्नर बन गई हैं। भव्य पट्टाभिषेक समारोह में आचार्य कौशल्यानन्द गिरी और समाज सेविका गौरी सावंत सहित कई दिग्गज संतों की उपस्थिति में उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई। विशेष बात यह है कि यशवंती वर्तमान में गुरुकुल महाविद्यालय, सागवाड़ा में तृतीय सेमेस्टर की छात्रा हैं। उनकी इस उपलब्धि को शिक्षा और सामाजिक समरसता की एक बड़ी जीत माना जा रहा है, जिससे पूरे वागड़ क्षेत्र का मान बढ़ा है।
More news from राजस्थान and nearby areas
- बेंगलुरु में गूंजी वागड़ की आवाज, अंतरराष्ट्रीय संसद के संचालन के लिए नेहा को मिला विशेष सम्मान संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। वागड़ क्षेत्र की प्रतिभाएं अंतरराष्ट्रीय पटल पर अपनी चमक बिखेर रही हैं। इसी क्रम में डूंगरपुर की नेहा चौबीसा ने बेंगलुरु में आयोजित वर्ल्ड यूथ पार्लियामेंट में संसद अध्यक्ष (स्पीकर) की महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर जिले का मान बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि और प्रभावशाली नेतृत्व कौशल के लिए उन्हें सम्मेलन में यूथ डेलीगेट सम्मान से नवाजा गया है। कर्नाटक सरकार के युवा सशक्तिकरण एवं खेल विभाग के तत्वाधान में 24 से 27 मार्च तक आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का मुख्य विषय यंग माइंड्स, सस्टेनेबल फ्यूचर, ग्लोबल इंपैक्ट रखा गया था। इस कार्यक्रम में भारत के विभिन्न राज्यों सहित विश्व के लगभग 30 देशों के युवाओं ने भाग लिया। नेहा चौबीसा ने अंतरराष्ट्रीय संसद की कार्यवाही का संचालन करते हुए ऑनरेबल स्पीकर के रूप में सदन को अनुशासित और प्रभावी तरीके से चलाया, जिसकी उपस्थित अतिथियों और प्रतिनिधियों ने मुक्तकंठ से सराहना की। सम्मेलन के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष श्री यू.टी. खादर, स्टेट एनएसएस ऑफिसर डॉ. प्रताप लिंगैया और केरल के प्रसिद्ध शिक्षाविद डॉ. एम. एच. इलियास मौजूद रहे। नेहा ने इस अनुभव को साझा करते हुए बताया कि वर्ल्ड यूथ पार्लियामेंट के माध्यम से उन्हें न केवल संसदीय प्रक्रियाओं को गहराई से समझने का अवसर मिला, बल्कि वैश्विक स्तर पर युवाओं के सृजनात्मक विचारों और विभिन्न संस्कृतियों से रूबरू होने का भी मौका मिला। नेहा की इस सफलता पर जिले के प्रबुद्धजनों और युवाओं में हर्ष की लहर है।1
- शहर के सलाटवाड़ा स्थित श्री विजय बाल हनुमान मंदिर में आगामी 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। आयोजन की तैयारियों को लेकर मंदिर समिति के अध्यक्ष ब्रिजेश कुमार सोमपुरा की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई, जिसमें उत्सव की रूपरेखा तय कर जिम्मेदारियां सौंपी गईं। सचिव मनोज सोमपुरा ने बताया कि इस भव्य कार्यक्रम के तहत भगवान हनुमान का विशेष श्रृंगार (आंगी) किया जाएगा और छप्पन भोग का प्रसाद अर्पित होगा। उत्सव के मुख्य आकर्षणों में महाआरती और विशाल भजन संध्या शामिल रहेगी। संरक्षक प्रेमशंकर सोमपुरा व उपाध्यक्ष देवशंकर सोमपुरा के मार्गदर्शन में व्यवस्थाओं हेतु जयेश सोमपुरा को संयोजक व उपेन्द्र सुथार को सहसंयोजक नियुक्त किया गया है। टेंट, सजावट, झांकी और प्रसाद वितरण के लिए युवाओं की अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं, जो आयोजन को भव्य रूप देने में जुटी हैं।1
- धम्बोला थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 14 साल से फरार चल रहे ईनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से अपनी पहचान छिपाकर पुलिस को चकमा दे रहा था। प्रकरण के अनुसार, वर्ष 2014 में दहेज प्रताड़ना के मामले में आरोपी विनोदसिंह राठौड़ के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। विवाह के कुछ समय बाद ही पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने और घर से निकाल देने के आरोप लगे थे। मामला इतना गंभीर था कि पीड़िता को कई बार ससुराल में समझौते के बाद भेजा गया, लेकिन हर बार उसे उत्पीड़न का सामना करना पड़ा। जांच के दौरान अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, लेकिन मुख्य आरोपी विनोदसिंह फरार हो गया था। अदालत द्वारा उसे मफरूर घोषित किया गया और उसकी गिरफ्तारी पर 1000 रुपये का इनाम घोषित किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन शिकंजा” के तहत धम्बोला थाना पुलिस ने मुखबिर तंत्र और तकनीकी सहायता से आरोपी का सुराग जुटाया। सूचना मिली कि आरोपी उदयपुर में एक सहकारी उपभोक्ता भंडार में काम कर रहा है। पुलिस टीम ने खरीदार बनकर वहां पहुंचकर आरोपी की पहचान की और उसे दबोच लिया।पूछताछ में आरोपी ने शुरुआत में अपना नाम छिपाने की कोशिश की, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपनी असली पहचान कबूल कर ली। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच जारी है।गौरतलब है कि आरोपी के खिलाफ उदयपुर जिले के कानोड़ थाना में भी एक अन्य मामला दर्ज है, जिसमें वह पिछले 6 वर्षों से फरार चल रहा था। इस कार्रवाई को धम्बोला थाना अधिकारी देवेन्द्र देवल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अंजाम दिया, जिसमें सोहनलाल, लोकेन्द्र सिंह (हेडकांस्टेबल), करण भट्ट (कांस्टेबल, आसूचना अधिकारी), रोशन, जीतमल (वृत कार्यालय सीमलवाड़ा) की अहम भूमिका रही।1
- सीमलवाड़ा।पुलिस थाना धम्बोला ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पिछले 14 वर्षों से फरार चल रहे एक इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी लंबे समय से अपनी पहचान छिपाकर पुलिस से बचता फिर रहा था और दहेज प्रताड़ना के गंभीर मामले में वांछित था। प्राप्त जानकारी के अनुसार 7 अक्टूबर 2014 को एक पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि उसकी शादी 2 दिसंबर 2009 को विनोदसिंह के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के कुछ ही महीनों बाद पति बिना बताए विदेश चला गया और ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग को लेकर उसे लगातार मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। हालात इतने बिगड़ गए कि पीड़िता को ससुराल से निकाल दिया गया और वह अपने पिता के घर रहने को मजबूर हो गई। पीड़िता ने बताया कि बाद में पति के वापस आने के बावजूद ससुराल पक्ष का रवैया नहीं बदला और दहेज की मांग जारी रही। कई बार समाज के लोगों की मौजूदगी में उसे ससुराल भेजा गया, लेकिन हर बार उसे प्रताड़ना का सामना करना पड़ा और अंततः उसे फिर घर से निकाल दिया गया। आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण पीड़िता के परिवार के लिए कानूनी लड़ाई लड़ना भी कठिन हो गया। इस मामले में पुलिस थाना धम्बोला में प्रकरण संख्या 344/2014 के तहत धारा 498ए और 494 आईपीसी में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां उनके खिलाफ अभियोजन चलाया गया। वहीं मुख्य आरोपी विनोदसिंह राठौड़ फरार हो गया, जिसे न्यायालय द्वारा मफरूर घोषित किया गया था। आरोपी पर जिला पुलिस अधीक्षक डूंगरपुर द्वारा 1000 रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश सांखला के मार्गदर्शन एवं वृताधिकारी मदनलाल बिश्नोई के पर्यवेक्षण में “ऑपरेशन शिकंजा” के तहत थानाधिकारी देवेन्द्र देवल के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम ने पारंपरिक पुलिसिंग, मुखबिर तंत्र और तकनीकी सहायता के माध्यम से आरोपी की तलाश तेज की। जांच के दौरान सूचना मिली कि आरोपी उदयपुर में रह रहा है। इस पर पुलिस टीम ने वहां पहुंचकर गुप्त रूप से तलाश शुरू की। जानकारी के आधार पर पुलिस ने पंचवटी चौराहे स्थित एक सहकारी उपभोक्ता भंडार में खरीददार बनकर जांच की, जहां आरोपी काम करता हुआ मिला। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपनी पहचान छिपाने के लिए अलग-अलग नाम बताए, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम विनोदसिंह राठौड़ होना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को डिटेन कर धम्बोला थाने लाया, जहां उससे आगे की पूछताछ जारी है। आरोपी की पहचान 41 वर्षीय विनोदसिंह पुत्र कमलसिंह राठौड़ निवासी धरियावाद, जिला प्रतापगढ़ के रूप में हुई है। उल्लेखनीय है कि आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना कानोड़, जिला उदयपुर में भी एक प्रकरण दर्ज है, जिसमें वह पिछले छह वर्षों से वांछित चल रहा था। इस कार्रवाई में थानाधिकारी देवेन्द्र देवल के नेतृत्व में पुलिस टीम के सदस्य सोहनलाल, लोकेन्द्र सिंह, करण भट्ट, रोशन तथा जीतमल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस सफलता से क्षेत्र में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है।1
- Post by Vikram Meghwal1
- डूंगरपुर जिले के आसपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गोल निवासी शंकरलाल जोशी अपनी बाइक से आसपुर से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान कल्याणी गैस एजेंसी के पास सामने से आ रहे एक मिनी ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शंकरलाल जोशी सड़क पर गिर पड़े और उन्हें गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और तुरंत घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आसपुर पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें डूंगरपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन इलाज के दौरान रविवार देर रात शंकरलाल जोशी ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद मृतक के शव को अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया गया है। इधर, मृतक के पुत्र ने आसपुर थाने में मिनी ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।1
- डुंगरपुर। जिले के नरणिया स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर में श्री विश्वकर्मा मेवाड़ा सुथार महासभा के संभाग स्तरीय प्रथम चिंतन शिविर का आयोजन सोमवार को कांठल बैठक के तत्वावधान में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान विश्वकर्मा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं आरती के साथ किया गया।1
- पिछड़ रहे विभागों को दी कार्य सुधार की चेतावनी संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने सोमवार को जिला परिषद के ईडीपी सभागार में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन योजनाओं में प्रगति कम है, अधिकारी उन पर विशेष ध्यान केंद्रित कर समयबद्ध सुधार सुनिश्चित करें। बैठक में कलक्टर ने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग से पेयजल वितरण की स्थिति और सार्वजनिक निर्माण विभाग से अटल प्रगति पथ व सड़कों की मरम्मत के कार्यों की जानकारी ली। ऊर्जा विभाग को रूफटॉप सोलर योजना को गति देने तथा महिला अधिकारिता विभाग को लाड़ो प्रोत्साहन एवं उडान योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए। वहीं, शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में टॉप टेन में स्थान बनाने पर जिला कलक्टर ने सराहना की, साथ ही आकांक्षी ब्लॉकों में शैक्षणिक गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा। जिले में औद्योगिक विकास को गति देने के उद्देश्य से कलक्टर ने जिला उद्योग प्रबंधक को पंच गौरव के तहत मार्बल उद्योग को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संबंधित उद्योगपतियों के साथ बैठक कर उनकी आवश्यकताओं को समझा जाए और उसी के अनुरूप कार्ययोजना तैयार की जाए। - कार्यप्रणाली में सुधार की हिदायत प्रशासनिक कार्यकुशलता को लेकर जिला कलक्टर ने कड़ा रुख अपनाते हुए समस्त अधिकारियों को संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों को शून्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने ई-फाइल और ई-डाक के माध्यम से प्रतिदिन कार्य करने, पत्रावलियों के निस्तारण का औसत समय (एवरेज टाइम) कम करने और जन-संतुष्टि दर (सेटिस्फेक्शन रेट) बढ़ाने पर जोर दिया। बैठक में चिकित्सा, कृषि, पशुपालन और रसद विभाग सहित विभिन्न विभागों के कार्यों की भी समीक्षा की गई। इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़ सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।1
- राजस्थान के डूंगरपुर जिले के कोकापुर गांव की यशवंती पाटीदार ने आध्यात्मिक क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित करते हुए अंतरराष्ट्रीय सनातनी किन्नर अखाड़े में महंत का पद प्राप्त किया है। वे इस पद पर नियुक्त होने वाली प्रदेश की पहली किन्नर बन गई हैं। भव्य पट्टाभिषेक समारोह में आचार्य कौशल्यानन्द गिरी और समाज सेविका गौरी सावंत सहित कई दिग्गज संतों की उपस्थिति में उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई। विशेष बात यह है कि यशवंती वर्तमान में गुरुकुल महाविद्यालय, सागवाड़ा में तृतीय सेमेस्टर की छात्रा हैं। उनकी इस उपलब्धि को शिक्षा और सामाजिक समरसता की एक बड़ी जीत माना जा रहा है, जिससे पूरे वागड़ क्षेत्र का मान बढ़ा है।1