उत्तर प्रदेश के महोबा जनपद अंतर्गत थाना पनवाड़ी क्षेत्र के ग्राम बिजरारी में शनिवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां लगभग 35 वर्षीय हनीफ (पुत्र सुलेमान) पर अपनी लगभग 25 वर्षीया पत्नी मनीषा मंसूरी की हंसिया से वार कर हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी ने खुद यूपी-112 पर फोन कर सूचना दी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी पत्नी की हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पनवाड़ी प्रवीण कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। शुरुआती पूछताछ के दौरान मामला संदिग्ध पाए जाने पर पुलिस का संदेह पति पर ही गहरा गया, जिसके बाद आरोपी हनीफ को मौके से ही हिरासत में ले लिया गया। थाना प्रभारी के अनुसार दंपति की शादी लगभग पांच वर्ष पूर्व हुई थी और उनके बीच पहले से एक मुकदमा भी चल रहा था। मृतका के भाई रफीक (पुत्र उस्मान खान, निवासी चिकासी, जनपद हमीरपुर) के अनुसार मनीषा का विवाह वर्ष 2021 में हनीफ से हुआ था। मृतका के भाइयों रफीक और नसीम ने बहन की निर्मम हत्या का आरोप लगाते हुए दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और न्याय की गुहार लगाई है। मृतका अपने पीछे चार वर्षीय पुत्र फैजान और दो वर्षीया पुत्री मुस्कान को छोड़ गई है। परिजनों ने यह भी दावा किया है कि मनीषा लगभग आठ माह की गर्भवती थी, जिसकी आधिकारिक पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में फोरेंसिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक साक्ष्यों व विवेचना के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है और उससे गहन पूछताछ जारी है।

- मध्य प्रदेश के छतरपुर में आज NEET परीक्षा से जुड़े दिवंगत छात्र-छात्राओं की स्मृति में कैंडल मार्च निकाला गया। डाक खाना चौराहे से शुरू हुआ यह मार्च डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा तक पहुँचा। इस दौरान छात्र और शहर के लोग हाथों में मोमबत्तियाँ लेकर दिवंगत विद्यार्थियों को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई।1
- तुर्का लहचूरा जिला झांसी तहसील टहरौली ब्लॉक गुरसराय थाना फतेहपुर रिंकू लक्ष्कार तुर्का लहचूरा तुर्का लहचूरा4
- मध्य प्रदेश के निवाड़ी स्थित लोहरी टोल प्लाजा पर भाजपा नेता अप्पू राजा सोनी के साथ कथित अभद्रता का मामला सामने आया है। केंद्रीय मंत्री को छोड़कर लौट रहे भाजपा नेता ने आरोप लगाया है कि टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने उनके साथ गुंडागर्दी की है। इस पूरे विवाद के बाद भाजपा नेता अप्पू राजा सोनी ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने टोल कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पूरी घटना सुनाई है।2
- झांसी में 17 साल के ऋषभ ने अपनी मौत से पहले 'लग जा गले' गाना गाया। उनके इस गाने को सुनकर लोग बेहद भावुक हो गए और रो पड़े।1
- महोबा जिले के पनवाड़ी थाना क्षेत्र स्थित बिजरारी गांव में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक पति पर अपनी ही पत्नी का कातिल बनने का गंभीर आरोप लगा है।1
- छतरपुर कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने 26 जुलाई की सुबह करीब 11:00 बजे शहर की विभिन्न डेयरियों और चिलिंग सेंटरों का औचक निरीक्षण किया। दूध की गुणवत्ता को लेकर प्रशासन पूरी तरह सख्त है। इस कार्रवाई के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसके तिवारी ने सागर रोड स्थित न्यू लखन दूध डेयरी और दीपक दूध डेयरी तथा नौगांव रोड स्थित वीआरएस फूड्स चिलिंग सेंटर व सत्यम दूध डेयरी से जांच के लिए दूध के नमूने लिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने डेयरी व चिलिंग सेंटर संचालकों को स्वच्छता बनाए रखने और दूध के भंडारण व परिवहन के दौरान निर्धारित तापमान का पालन करने के निर्देश दिए। एकत्र किए गए सभी नमूनों को राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेज दिया गया है, जहाँ से जांच रिपोर्ट आने के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- छतरपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत देरी रोड स्थित कृष्णा कॉलोनी में बीती रात करीब 10 चोरों के गिरोह ने महज 12 मिनट के भीतर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। रात 3:08 बजे से 3:20 बजे के बीच चोरों ने कॉलोनी में आतंक मचाते हुए चार मोटरसाइकिलें चोरी कर लीं। इस पूरी घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। चोरी हुई मोटरसाइकिलों में चंद्रप्रकाश अहिरवार की हीरो एक्सट्रीम, सौरभ रैकवार की होंडा शाइन, गोकुल प्रसाद वर्मा की बजाज डिस्कवर तथा एक अपाचे बाइक शामिल है। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने बृज गोपाल मिश्रा के मकान के बाहर लगी कुंडी को बाहर से बंद कर दिया, ताकि कोई उन्हें रोक न सके। घटना के समय जब कुछ लोग जागे तो उन्होंने छत से पड़ोसियों को आवाज लगाकर सतर्क किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना स्थल से मात्र 200 मीटर की दूरी पर पुलिस चौकी मौजूद है, लेकिन रात के समय वहां कोई पुलिसकर्मी तैनात नहीं था। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। हाल ही में सागर रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप खड़े ट्रक की बैटरी और रेलवे स्टेशन के पास खड़े ट्रक की बैटरी भी चोरी हो चुकी है। लगातार हो रही बाइक और ट्रक बैटरी चोरी की घटनाओं से क्षेत्र में एक संगठित चोर गिरोह के सक्रिय होने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने, आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।4
- छतरपुर जिले में 26 जुलाई की दोपहर करीब 3:00 बजे बमीठा से अपने गांव पलकोहा लौट रहे दो सगे भाइयों की बाइक को तेज रफ्तार आर्टिका कार ने टक्कर मार दी। यह हादसा नगर से कुछ दूरी पर एक पेट्रोल पंप के पास हुआ, जहां कार गलत साइड से आकर बाइक से टकरा गई। हादसे में किशनगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पलकोहा निवासी बाबूलाल आदिवासी (47) और उनके भाई परम आदिवासी (23), पिता हक्कू आदिवासी, गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों भाई बमीठा से खाने-पीने का सामान लेकर वापस अपने गांव लौट रहे थे। दुर्घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने परम आदिवासी को मृत घोषित कर दिया। वहीं बाबूलाल को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। इस हादसे के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।1