logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

छतरपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत देरी रोड स्थित कृष्णा कॉलोनी में बीती रात करीब 10 चोरों के गिरोह ने महज 12 मिनट के भीतर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। रात 3:08 बजे से 3:20 बजे के बीच चोरों ने कॉलोनी में आतंक मचाते हुए चार मोटरसाइकिलें चोरी कर लीं। इस पूरी घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। चोरी हुई मोटरसाइकिलों में चंद्रप्रकाश अहिरवार की हीरो एक्सट्रीम, सौरभ रैकवार की होंडा शाइन, गोकुल प्रसाद वर्मा की बजाज डिस्कवर तथा एक अपाचे बाइक शामिल है। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने बृज गोपाल मिश्रा के मकान के बाहर लगी कुंडी को बाहर से बंद कर दिया, ताकि कोई उन्हें रोक न सके। घटना के समय जब कुछ लोग जागे तो उन्होंने छत से पड़ोसियों को आवाज लगाकर सतर्क किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना स्थल से मात्र 200 मीटर की दूरी पर पुलिस चौकी मौजूद है, लेकिन रात के समय वहां कोई पुलिसकर्मी तैनात नहीं था। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। हाल ही में सागर रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप खड़े ट्रक की बैटरी और रेलवे स्टेशन के पास खड़े ट्रक की बैटरी भी चोरी हो चुकी है। लगातार हो रही बाइक और ट्रक बैटरी चोरी की घटनाओं से क्षेत्र में एक संगठित चोर गिरोह के सक्रिय होने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने, आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

10 hrs ago
user_Kapil Patel Mp 16 News
Kapil Patel Mp 16 News
Photographer छतरपुर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
10 hrs ago

छतरपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत देरी रोड स्थित कृष्णा कॉलोनी में बीती रात करीब 10 चोरों के गिरोह ने महज 12 मिनट के भीतर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। रात 3:08 बजे से 3:20 बजे के बीच चोरों ने कॉलोनी में आतंक मचाते हुए चार मोटरसाइकिलें चोरी कर लीं। इस पूरी घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया

पर तेजी से वायरल हो रहा है। चोरी हुई मोटरसाइकिलों में चंद्रप्रकाश अहिरवार की हीरो एक्सट्रीम, सौरभ रैकवार की होंडा शाइन, गोकुल प्रसाद वर्मा की बजाज डिस्कवर तथा एक अपाचे बाइक शामिल है। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने बृज गोपाल मिश्रा के मकान के बाहर लगी कुंडी को बाहर से बंद कर दिया, ताकि कोई उन्हें रोक न सके। घटना के समय जब कुछ

लोग जागे तो उन्होंने छत से पड़ोसियों को आवाज लगाकर सतर्क किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना स्थल से मात्र 200 मीटर की दूरी पर पुलिस चौकी मौजूद है, लेकिन रात के समय वहां कोई पुलिसकर्मी तैनात नहीं था। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। हाल ही में सागर रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप खड़े

ट्रक की बैटरी और रेलवे स्टेशन के पास खड़े ट्रक की बैटरी भी चोरी हो चुकी है। लगातार हो रही बाइक और ट्रक बैटरी चोरी की घटनाओं से क्षेत्र में एक संगठित चोर गिरोह के सक्रिय होने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने, आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • मध्य प्रदेश के निवाड़ी स्थित लोहरी टोल प्लाजा पर भाजपा नेता अप्पू राजा सोनी के साथ कथित अभद्रता का मामला सामने आया है। केंद्रीय मंत्री को छोड़कर लौट रहे भाजपा नेता ने आरोप लगाया है कि टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने उनके साथ गुंडागर्दी की है। इस पूरे विवाद के बाद भाजपा नेता अप्पू राजा सोनी ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने टोल कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पूरी घटना सुनाई है।
    2
    मध्य प्रदेश के निवाड़ी स्थित लोहरी टोल प्लाजा पर भाजपा नेता अप्पू राजा सोनी के साथ कथित अभद्रता का मामला सामने आया है। केंद्रीय मंत्री को छोड़कर लौट रहे भाजपा नेता ने आरोप लगाया है कि टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने उनके साथ गुंडागर्दी की है। इस पूरे विवाद के बाद भाजपा नेता अप्पू राजा सोनी ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने टोल कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पूरी घटना सुनाई है।
    user_Kapil Patel Mp 16 News
    Kapil Patel Mp 16 News
    Photographer छतरपुर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • टीकमगढ़ जिले की पलेरा तहसील में बुंदेलखंड राज्य आंदोलनकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें पृथक बुंदेलखंड राज्य के निर्माण को लेकर आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक के दौरान आंदोलनकारी अंकित परिहार ने कहा कि बुंदेलखंड क्षेत्र वर्षों से विकास, रोजगार, सिंचाई और बुनियादी सुविधाओं के मामले में उपेक्षित रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए पृथक बुंदेलखंड राज्य का गठन बेहद आवश्यक है। इस दौरान आंदोलन को गति देने के लिए कई प्रमुख निर्णय लिए गए, जिसके तहत गांव-गांव जन-जागरण अभियान चलाया जाएगा और शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन एवं ज्ञापन के जरिए मांग को आगे बढ़ाया जाएगा। साथ ही युवाओं और किसानों को बड़ी संख्या में इस आंदोलन से जोड़ने की योजना है। बुंदेलखंड राज्य आंदोलन के राष्ट्रीय सचिव अंकित राजा बुंदेला ने समर्थन अभियान को और तेज करने का आह्वान करते हुए कहा कि विकास के लिए पृथक राज्य का गठन अनिवार्य है। बैठक के अंत में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर अपना संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।
    1
    टीकमगढ़ जिले की पलेरा तहसील में बुंदेलखंड राज्य आंदोलनकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें पृथक बुंदेलखंड राज्य के निर्माण को लेकर आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक के दौरान आंदोलनकारी अंकित परिहार ने कहा कि बुंदेलखंड क्षेत्र वर्षों से विकास, रोजगार, सिंचाई और बुनियादी सुविधाओं के मामले में उपेक्षित रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए पृथक बुंदेलखंड राज्य का गठन बेहद आवश्यक है।

इस दौरान आंदोलन को गति देने के लिए कई प्रमुख निर्णय लिए गए, जिसके तहत गांव-गांव जन-जागरण अभियान चलाया जाएगा और शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन एवं ज्ञापन के जरिए मांग को आगे बढ़ाया जाएगा। साथ ही युवाओं और किसानों को बड़ी संख्या में इस आंदोलन से जोड़ने की योजना है। बुंदेलखंड राज्य आंदोलन के राष्ट्रीय सचिव अंकित राजा बुंदेला ने समर्थन अभियान को और तेज करने का आह्वान करते हुए कहा कि विकास के लिए पृथक राज्य का गठन अनिवार्य है। बैठक के अंत में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर अपना संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।
    user_MUHAMMAD KHWAJA JOURNALIST
    MUHAMMAD KHWAJA JOURNALIST
    Media company पलेरा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में टोल पर फ्री पास न मिलने को लेकर बीजेपी नेताओं और टोलकर्मियों के बीच जमकर हंगामा हो गया। केंद्रीय मंत्री वीरेन्द्र कुमार को छोड़कर वापस लौट रहे बीजेपी नेता अप्पूराजा सोनी और सांसद प्रतिनिधि संजू बरसैया की गाड़ी को टोलकर्मियों ने रोक लिया। टोल प्लाजा पर पहुंचने पर कर्मचारियों ने नेताओं की गाड़ी को VIP या फ्री पास न मानते हुए टोल देने को कहा। इसी बात पर नेताओं और टोलकर्मियों के बीच बहस शुरू हो गई। आरोप है कि काफी देर तक गाड़ी को टोल पर रोके रखा गया, जिसके बाद पूरा मामला घंटों चले ड्रामे में बदल गया और मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। बीजेपी नेताओं का तर्क था कि जनप्रतिनिधि होने के नाते उन्हें टोल से छूट मिलनी चाहिए, जबकि टोलकर्मियों का कहना था कि नियम के अनुसार फ्री पास उपलब्ध नहीं है। फिलहाल मामले को शांत करा दिया गया है। इस घटना के सामने आने के बाद अब टोल प्लाजा पर वीआईपी पास और इससे संबंधित नियमों को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।
    1
    मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में टोल पर फ्री पास न मिलने को लेकर बीजेपी नेताओं और टोलकर्मियों के बीच जमकर हंगामा हो गया। केंद्रीय मंत्री वीरेन्द्र कुमार को छोड़कर वापस लौट रहे बीजेपी नेता अप्पूराजा सोनी और सांसद प्रतिनिधि संजू बरसैया की गाड़ी को टोलकर्मियों ने रोक लिया।

टोल प्लाजा पर पहुंचने पर कर्मचारियों ने नेताओं की गाड़ी को VIP या फ्री पास न मानते हुए टोल देने को कहा। इसी बात पर नेताओं और टोलकर्मियों के बीच बहस शुरू हो गई। आरोप है कि काफी देर तक गाड़ी को टोल पर रोके रखा गया, जिसके बाद पूरा मामला घंटों चले ड्रामे में बदल गया और मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। बीजेपी नेताओं का तर्क था कि जनप्रतिनिधि होने के नाते उन्हें टोल से छूट मिलनी चाहिए, जबकि टोलकर्मियों का कहना था कि नियम के अनुसार फ्री पास उपलब्ध नहीं है।

फिलहाल मामले को शांत करा दिया गया है। इस घटना के सामने आने के बाद अब टोल प्लाजा पर वीआईपी पास और इससे संबंधित नियमों को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।
    user_Manish Yadav
    Manish Yadav
    पलेरा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • ललितपुर कचहरी परिसर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहाँ लव मैरिज को लेकर घंटों तक ड्रामा चलता रहा। कचहरी परिसर में 20 वर्ष की लड़की रूपा को उसके पिता और भाई शादी के लिए जबरदस्ती ले जाने और मनाने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान लड़की रो-रोकर परिजनों की बात मानने से इनकार करती रही। वह लगातार कहती रही कि "हमें नहीं जाना तुम्हारे साथ, मुझे करनी है शादी"। पिता और भाई की जबरदस्ती और लड़की के रोने-चिल्लाने के बीच कचहरी परिसर में काफी देर तक यह हंगामा चलता रहा।
    1
    ललितपुर कचहरी परिसर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहाँ लव मैरिज को लेकर घंटों तक ड्रामा चलता रहा। कचहरी परिसर में 20 वर्ष की लड़की रूपा को उसके पिता और भाई शादी के लिए जबरदस्ती ले जाने और मनाने की कोशिश कर रहे थे।

इस दौरान लड़की रो-रोकर परिजनों की बात मानने से इनकार करती रही। वह लगातार कहती रही कि "हमें नहीं जाना तुम्हारे साथ, मुझे करनी है शादी"। पिता और भाई की जबरदस्ती और लड़की के रोने-चिल्लाने के बीच कचहरी परिसर में काफी देर तक यह हंगामा चलता रहा।
    user_राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ टीकमगढ़
    राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ टीकमगढ़
    Spa पलेरा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के महोबा जनपद अंतर्गत थाना पनवाड़ी क्षेत्र के ग्राम बिजरारी में शनिवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां लगभग 35 वर्षीय हनीफ (पुत्र सुलेमान) पर अपनी लगभग 25 वर्षीया पत्नी मनीषा मंसूरी की हंसिया से वार कर हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी ने खुद यूपी-112 पर फोन कर सूचना दी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी पत्नी की हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पनवाड़ी प्रवीण कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। शुरुआती पूछताछ के दौरान मामला संदिग्ध पाए जाने पर पुलिस का संदेह पति पर ही गहरा गया, जिसके बाद आरोपी हनीफ को मौके से ही हिरासत में ले लिया गया। थाना प्रभारी के अनुसार दंपति की शादी लगभग पांच वर्ष पूर्व हुई थी और उनके बीच पहले से एक मुकदमा भी चल रहा था। मृतका के भाई रफीक (पुत्र उस्मान खान, निवासी चिकासी, जनपद हमीरपुर) के अनुसार मनीषा का विवाह वर्ष 2021 में हनीफ से हुआ था। मृतका के भाइयों रफीक और नसीम ने बहन की निर्मम हत्या का आरोप लगाते हुए दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और न्याय की गुहार लगाई है। मृतका अपने पीछे चार वर्षीय पुत्र फैजान और दो वर्षीया पुत्री मुस्कान को छोड़ गई है। परिजनों ने यह भी दावा किया है कि मनीषा लगभग आठ माह की गर्भवती थी, जिसकी आधिकारिक पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में फोरेंसिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक साक्ष्यों व विवेचना के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है और उससे गहन पूछताछ जारी है।
    1
    उत्तर प्रदेश के महोबा जनपद अंतर्गत थाना पनवाड़ी क्षेत्र के ग्राम बिजरारी में शनिवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां लगभग 35 वर्षीय हनीफ (पुत्र सुलेमान) पर अपनी लगभग 25 वर्षीया पत्नी मनीषा मंसूरी की हंसिया से वार कर हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी ने खुद यूपी-112 पर फोन कर सूचना दी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी पत्नी की हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पनवाड़ी प्रवीण कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। शुरुआती पूछताछ के दौरान मामला संदिग्ध पाए जाने पर पुलिस का संदेह पति पर ही गहरा गया, जिसके बाद आरोपी हनीफ को मौके से ही हिरासत में ले लिया गया।

थाना प्रभारी के अनुसार दंपति की शादी लगभग पांच वर्ष पूर्व हुई थी और उनके बीच पहले से एक मुकदमा भी चल रहा था। मृतका के भाई रफीक (पुत्र उस्मान खान, निवासी चिकासी, जनपद हमीरपुर) के अनुसार मनीषा का विवाह वर्ष 2021 में हनीफ से हुआ था। मृतका के भाइयों रफीक और नसीम ने बहन की निर्मम हत्या का आरोप लगाते हुए दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और न्याय की गुहार लगाई है। मृतका अपने पीछे चार वर्षीय पुत्र फैजान और दो वर्षीया पुत्री मुस्कान को छोड़ गई है। परिजनों ने यह भी दावा किया है कि मनीषा लगभग आठ माह की गर्भवती थी, जिसकी आधिकारिक पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में फोरेंसिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक साक्ष्यों व विवेचना के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है और उससे गहन पूछताछ जारी है।
    user_सलमान खान पत्रकार
    सलमान खान पत्रकार
    Artist कुलपहाड़, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • महोबा के प्रमुख चौराहों, बाजारों और व्यस्त मार्गों पर पुलिस अधीक्षक श्री शशांक सिंह के निर्देशन में समस्त थानों और यातायात पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। यातायात व्यवस्था को सुदृढ़, सुरक्षित और सुचारु बनाने के उद्देश्य से चलाए गए इस अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 254 वाहनों के चालान किए गए, जिनसे मोटर वाहन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत कुल ₹2,56,000 समन शुल्क अधिरोपित किया गया। चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने, तीन सवारी बैठाने, बिना ड्राइविंग लाइसेंस, मॉडिफाइड साइलेंसर के प्रयोग, सीट बेल्ट न लगाने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को आमजन के साथ विनम्र व्यवहार रखते हुए यातायात नियमों का अनुपालन कराने के निर्देश दिए हैं। महोबा पुलिस ने जनपदवासियों से अनिवार्य रूप से हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग करने, आवश्यक दस्तावेज साथ रखने और ओवरस्पीडिंग, नशे में वाहन चलाने तथा मोबाइल के प्रयोग से बचने की अपील की है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
    1
    महोबा के प्रमुख चौराहों, बाजारों और व्यस्त मार्गों पर पुलिस अधीक्षक श्री शशांक सिंह के निर्देशन में समस्त थानों और यातायात पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। यातायात व्यवस्था को सुदृढ़, सुरक्षित और सुचारु बनाने के उद्देश्य से चलाए गए इस अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 254 वाहनों के चालान किए गए, जिनसे मोटर वाहन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत कुल ₹2,56,000 समन शुल्क अधिरोपित किया गया।

चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने, तीन सवारी बैठाने, बिना ड्राइविंग लाइसेंस, मॉडिफाइड साइलेंसर के प्रयोग, सीट बेल्ट न लगाने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को आमजन के साथ विनम्र व्यवहार रखते हुए यातायात नियमों का अनुपालन कराने के निर्देश दिए हैं। महोबा पुलिस ने जनपदवासियों से अनिवार्य रूप से हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग करने, आवश्यक दस्तावेज साथ रखने और ओवरस्पीडिंग, नशे में वाहन चलाने तथा मोबाइल के प्रयोग से बचने की अपील की है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
    user_राजीव कुमार
    राजीव कुमार
    Court reporter महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • छतरपुर कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने 26 जुलाई की सुबह करीब 11:00 बजे शहर की विभिन्न डेयरियों और चिलिंग सेंटरों का औचक निरीक्षण किया। दूध की गुणवत्ता को लेकर प्रशासन पूरी तरह सख्त है। इस कार्रवाई के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसके तिवारी ने सागर रोड स्थित न्यू लखन दूध डेयरी और दीपक दूध डेयरी तथा नौगांव रोड स्थित वीआरएस फूड्स चिलिंग सेंटर व सत्यम दूध डेयरी से जांच के लिए दूध के नमूने लिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने डेयरी व चिलिंग सेंटर संचालकों को स्वच्छता बनाए रखने और दूध के भंडारण व परिवहन के दौरान निर्धारित तापमान का पालन करने के निर्देश दिए। एकत्र किए गए सभी नमूनों को राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेज दिया गया है, जहाँ से जांच रिपोर्ट आने के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    1
    छतरपुर कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने 26 जुलाई की सुबह करीब 11:00 बजे शहर की विभिन्न डेयरियों और चिलिंग सेंटरों का औचक निरीक्षण किया। दूध की गुणवत्ता को लेकर प्रशासन पूरी तरह सख्त है। इस कार्रवाई के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसके तिवारी ने सागर रोड स्थित न्यू लखन दूध डेयरी और दीपक दूध डेयरी तथा नौगांव रोड स्थित वीआरएस फूड्स चिलिंग सेंटर व सत्यम दूध डेयरी से जांच के लिए दूध के नमूने लिए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने डेयरी व चिलिंग सेंटर संचालकों को स्वच्छता बनाए रखने और दूध के भंडारण व परिवहन के दौरान निर्धारित तापमान का पालन करने के निर्देश दिए। एकत्र किए गए सभी नमूनों को राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेज दिया गया है, जहाँ से जांच रिपोर्ट आने के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    user_Ashutosh sharma
    Ashutosh sharma
    Local News Reporter Chhatarpur, Madhya Pradesh•
    2 hrs ago
  • छतरपुर जिले में 26 जुलाई की दोपहर करीब 3:00 बजे बमीठा से अपने गांव पलकोहा लौट रहे दो सगे भाइयों की बाइक को तेज रफ्तार आर्टिका कार ने टक्कर मार दी। यह हादसा नगर से कुछ दूरी पर एक पेट्रोल पंप के पास हुआ, जहां कार गलत साइड से आकर बाइक से टकरा गई। हादसे में किशनगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पलकोहा निवासी बाबूलाल आदिवासी (47) और उनके भाई परम आदिवासी (23), पिता हक्कू आदिवासी, गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों भाई बमीठा से खाने-पीने का सामान लेकर वापस अपने गांव लौट रहे थे। दुर्घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने परम आदिवासी को मृत घोषित कर दिया। वहीं बाबूलाल को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। इस हादसे के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
    1
    छतरपुर जिले में 26 जुलाई की दोपहर करीब 3:00 बजे बमीठा से अपने गांव पलकोहा लौट रहे दो सगे भाइयों की बाइक को तेज रफ्तार आर्टिका कार ने टक्कर मार दी। यह हादसा नगर से कुछ दूरी पर एक पेट्रोल पंप के पास हुआ, जहां कार गलत साइड से आकर बाइक से टकरा गई। हादसे में किशनगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पलकोहा निवासी बाबूलाल आदिवासी (47) और उनके भाई परम आदिवासी (23), पिता हक्कू आदिवासी, गंभीर रूप से घायल हो गए।

दोनों भाई बमीठा से खाने-पीने का सामान लेकर वापस अपने गांव लौट रहे थे। दुर्घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने परम आदिवासी को मृत घोषित कर दिया। वहीं बाबूलाल को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। इस हादसे के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
    user_Ashutosh sharma
    Ashutosh sharma
    Local News Reporter Chhatarpur, Madhya Pradesh•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.