logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ललितपुर कचहरी परिसर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहाँ लव मैरिज को लेकर घंटों तक ड्रामा चलता रहा। कचहरी परिसर में 20 वर्ष की लड़की रूपा को उसके पिता और भाई शादी के लिए जबरदस्ती ले जाने और मनाने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान लड़की रो-रोकर परिजनों की बात मानने से इनकार करती रही। वह लगातार कहती रही कि "हमें नहीं जाना तुम्हारे साथ, मुझे करनी है शादी"। पिता और भाई की जबरदस्ती और लड़की के रोने-चिल्लाने के बीच कचहरी परिसर में काफी देर तक यह हंगामा चलता रहा।

13 hrs ago
user_राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ टीकमगढ़
राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ टीकमगढ़
Spa पलेरा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
13 hrs ago

ललितपुर कचहरी परिसर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहाँ लव मैरिज को लेकर घंटों तक ड्रामा चलता रहा। कचहरी परिसर में 20 वर्ष की लड़की रूपा को उसके पिता और भाई शादी के लिए जबरदस्ती ले जाने और मनाने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान लड़की रो-रोकर परिजनों की बात मानने से इनकार करती रही। वह लगातार कहती रही कि "हमें नहीं जाना तुम्हारे साथ, मुझे करनी है शादी"। पिता और भाई की जबरदस्ती और लड़की के रोने-चिल्लाने के बीच कचहरी परिसर में काफी देर तक यह हंगामा चलता रहा।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में टोल पर फ्री पास न मिलने को लेकर बीजेपी नेताओं और टोलकर्मियों के बीच जमकर हंगामा हो गया। केंद्रीय मंत्री वीरेन्द्र कुमार को छोड़कर वापस लौट रहे बीजेपी नेता अप्पूराजा सोनी और सांसद प्रतिनिधि संजू बरसैया की गाड़ी को टोलकर्मियों ने रोक लिया। टोल प्लाजा पर पहुंचने पर कर्मचारियों ने नेताओं की गाड़ी को VIP या फ्री पास न मानते हुए टोल देने को कहा। इसी बात पर नेताओं और टोलकर्मियों के बीच बहस शुरू हो गई। आरोप है कि काफी देर तक गाड़ी को टोल पर रोके रखा गया, जिसके बाद पूरा मामला घंटों चले ड्रामे में बदल गया और मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। बीजेपी नेताओं का तर्क था कि जनप्रतिनिधि होने के नाते उन्हें टोल से छूट मिलनी चाहिए, जबकि टोलकर्मियों का कहना था कि नियम के अनुसार फ्री पास उपलब्ध नहीं है। फिलहाल मामले को शांत करा दिया गया है। इस घटना के सामने आने के बाद अब टोल प्लाजा पर वीआईपी पास और इससे संबंधित नियमों को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।
    1
    मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में टोल पर फ्री पास न मिलने को लेकर बीजेपी नेताओं और टोलकर्मियों के बीच जमकर हंगामा हो गया। केंद्रीय मंत्री वीरेन्द्र कुमार को छोड़कर वापस लौट रहे बीजेपी नेता अप्पूराजा सोनी और सांसद प्रतिनिधि संजू बरसैया की गाड़ी को टोलकर्मियों ने रोक लिया।

टोल प्लाजा पर पहुंचने पर कर्मचारियों ने नेताओं की गाड़ी को VIP या फ्री पास न मानते हुए टोल देने को कहा। इसी बात पर नेताओं और टोलकर्मियों के बीच बहस शुरू हो गई। आरोप है कि काफी देर तक गाड़ी को टोल पर रोके रखा गया, जिसके बाद पूरा मामला घंटों चले ड्रामे में बदल गया और मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। बीजेपी नेताओं का तर्क था कि जनप्रतिनिधि होने के नाते उन्हें टोल से छूट मिलनी चाहिए, जबकि टोलकर्मियों का कहना था कि नियम के अनुसार फ्री पास उपलब्ध नहीं है।

फिलहाल मामले को शांत करा दिया गया है। इस घटना के सामने आने के बाद अब टोल प्लाजा पर वीआईपी पास और इससे संबंधित नियमों को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।
    user_Manish Yadav
    Manish Yadav
    पलेरा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • ललितपुर कचहरी परिसर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहाँ लव मैरिज को लेकर घंटों तक ड्रामा चलता रहा। कचहरी परिसर में 20 वर्ष की लड़की रूपा को उसके पिता और भाई शादी के लिए जबरदस्ती ले जाने और मनाने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान लड़की रो-रोकर परिजनों की बात मानने से इनकार करती रही। वह लगातार कहती रही कि "हमें नहीं जाना तुम्हारे साथ, मुझे करनी है शादी"। पिता और भाई की जबरदस्ती और लड़की के रोने-चिल्लाने के बीच कचहरी परिसर में काफी देर तक यह हंगामा चलता रहा।
    1
    ललितपुर कचहरी परिसर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहाँ लव मैरिज को लेकर घंटों तक ड्रामा चलता रहा। कचहरी परिसर में 20 वर्ष की लड़की रूपा को उसके पिता और भाई शादी के लिए जबरदस्ती ले जाने और मनाने की कोशिश कर रहे थे।

इस दौरान लड़की रो-रोकर परिजनों की बात मानने से इनकार करती रही। वह लगातार कहती रही कि "हमें नहीं जाना तुम्हारे साथ, मुझे करनी है शादी"। पिता और भाई की जबरदस्ती और लड़की के रोने-चिल्लाने के बीच कचहरी परिसर में काफी देर तक यह हंगामा चलता रहा।
    user_राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ टीकमगढ़
    राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ टीकमगढ़
    Spa पलेरा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • टीकमगढ़ जिले के बड़ा लिधौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खरों में रविवार को जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान दो पक्ष आमने-सामने आ गए और कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि इस दौरान कुल्हाड़ी एवं डंडों से हमला किया गया, जिसमें एक पक्ष के परमानंद तिवारी (पिता मथुरा तिवारी) और कुंजीलाल तिवारी (पिता मथुरा तिवारी), निवासी ग्राम खरों, गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों और डायल 112 की मदद से दोनों घायलों को तत्काल जतारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल टीकमगढ़ रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही बड़ा लिधौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है और विवाद के कारणों की पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि यह मामला जमीनी विवाद से जुड़ा है और निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर दोषियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में बने तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
    4
    टीकमगढ़ जिले के बड़ा लिधौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खरों में रविवार को जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान दो पक्ष आमने-सामने आ गए और कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि इस दौरान कुल्हाड़ी एवं डंडों से हमला किया गया, जिसमें एक पक्ष के परमानंद तिवारी (पिता मथुरा तिवारी) और कुंजीलाल तिवारी (पिता मथुरा तिवारी), निवासी ग्राम खरों, गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद ग्रामीणों और डायल 112 की मदद से दोनों घायलों को तत्काल जतारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल टीकमगढ़ रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही बड़ा लिधौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है और विवाद के कारणों की पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि यह मामला जमीनी विवाद से जुड़ा है और निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर दोषियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में बने तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
    user_Mahendra Kumar Dubey
    Mahendra Kumar Dubey
    Voice of people जतारा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • टीकमगढ़ जिले के जतारा आबकारी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रामगढ़ में शुक्रवार रात आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए अवैध शराब पकड़ने में सफलता हासिल की है। मुखबिर से अवैध भंडारण और बिक्री की सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर विजय सिंह अपनी टीम के साथ रामगढ़ पहुंचे। वहां निवासी कृष्ण प्रताप सिंह बुंदेला के ठिकाने पर छापा मारकर 5 पेटी देसी मदिरा प्लेन शराब जब्त की गई, जिसमें 260 पाव थे। जब्त शराब की कीमत करीब ₹20,000 बताई गई है और आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मामले की जानकारी देते हुए जिला आबकारी अधिकारी एनपी सिंह ने कहा कि जहां भी अवैध रूप से शराब विक्रय की जानकारी मिलेगी, विभाग द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए विभाग का इस तरह का रूटीन गश्त लगातार जारी रहेगा। हालांकि, रामगढ़ में हुई इस कार्रवाई के बाद आबकारी विभाग की कार्यशैली पर सवाल भी उठ रहे हैं। एक ओर विभाग अपनी पीठ थपथपा रहा है, वहीं दूसरी ओर हर गांव और शहर के मोहल्लों में अवैध शराब बेचे जाने की शिकायतें बनी हुई हैं। इसके अलावा, सूत्रों का दावा है कि रामगढ़ से कुल 7 पेटी शराब पकड़ी गई थी, जबकि विभाग केवल 5 पेटी की जब्ती ही बता रहा है, जिससे विभाग के दावों पर सवाल खड़े हो गए हैं।
    2
    टीकमगढ़ जिले के जतारा आबकारी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रामगढ़ में शुक्रवार रात आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए अवैध शराब पकड़ने में सफलता हासिल की है। मुखबिर से अवैध भंडारण और बिक्री की सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर विजय सिंह अपनी टीम के साथ रामगढ़ पहुंचे। वहां निवासी कृष्ण प्रताप सिंह बुंदेला के ठिकाने पर छापा मारकर 5 पेटी देसी मदिरा प्लेन शराब जब्त की गई, जिसमें 260 पाव थे। जब्त शराब की कीमत करीब ₹20,000 बताई गई है और आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

मामले की जानकारी देते हुए जिला आबकारी अधिकारी एनपी सिंह ने कहा कि जहां भी अवैध रूप से शराब विक्रय की जानकारी मिलेगी, विभाग द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए विभाग का इस तरह का रूटीन गश्त लगातार जारी रहेगा।

हालांकि, रामगढ़ में हुई इस कार्रवाई के बाद आबकारी विभाग की कार्यशैली पर सवाल भी उठ रहे हैं। एक ओर विभाग अपनी पीठ थपथपा रहा है, वहीं दूसरी ओर हर गांव और शहर के मोहल्लों में अवैध शराब बेचे जाने की शिकायतें बनी हुई हैं। इसके अलावा, सूत्रों का दावा है कि रामगढ़ से कुल 7 पेटी शराब पकड़ी गई थी, जबकि विभाग केवल 5 पेटी की जब्ती ही बता रहा है, जिससे विभाग के दावों पर सवाल खड़े हो गए हैं।
    user_GD PaNDey
    GD PaNDey
    जतारा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • टीकमगढ़ जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सभी 898 बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम का 136वां संस्करण सुना। वहीं, कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा ने वीर जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए सिंधी धर्मशाला से गांधी चौराहे तक एक मशाल जुलूस निकाला। मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने जानकारी दी कि यह पूरा आयोजन भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत के निर्देशन में संपन्न हुआ। 'मन की बात' कार्यक्रम को जिले के अलग-अलग प्रवास के दौरान वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सुना। इसमें विधायक हरिशंकर खटीक, जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत, पूर्व मंत्री राहुल सिंह लोधी, पूर्व विधायक राकेश गिरी गोस्वामी, महामंत्री अश्वनी चढ़ार, मनोज देवलिया, इंजी अभय यादव, उपाध्यक्ष प्रीति शर्मा, अंकित तोमर, विकास यादव और पंकज प्रजापति प्रमुख रूप से शामिल रहे। बूथ नंबर 90 पर वरिष्ठ नेता अभिषेक खरे रानू, बूथ नंबर 28 पर नगर मंडल अध्यक्ष नरेश तिवारी, देवेंद्र सेन, महेश कुशवाहा व रिंकू शर्मा, तथा बड़ागांव खुर्द में किसान मोर्चा अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने ग्रामीणों संग कार्यक्रम सुना। इसके अलावा बडमाईखास और खरों में भी कार्यकर्ताओं ने प्रसारण सुना। युवा मोर्चा अध्यक्ष संकल्प जैन के नेतृत्व में बूथ नंबर 72 पर उपाध्यक्ष प्रजातंत्र गंगेंले, मंत्री मीरा खरे, शुभम व्यास, शिवचरण उटमालिया, मनीष श्रीवास्तव, स्वप्निल तिवारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। 'मन की बात' संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कारगिल के वीर जवानों को नमन किया और नौसेना में भारत में ही डिजाइन व निर्मित 'आईएनएस महेंद्रगिरी' के शामिल होने से बढ़ी ताकत का उल्लेख किया। प्रधानमंत्री ने युवाओं के इनोवेशन, आत्मनिर्भर भारत के संकल्प, 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान और जल संरक्षण की जिम्मेदारी पर जोर दिया।
    1
    टीकमगढ़ जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सभी 898 बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम का 136वां संस्करण सुना। वहीं, कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा ने वीर जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए सिंधी धर्मशाला से गांधी चौराहे तक एक मशाल जुलूस निकाला। मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने जानकारी दी कि यह पूरा आयोजन भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत के निर्देशन में संपन्न हुआ।

'मन की बात' कार्यक्रम को जिले के अलग-अलग प्रवास के दौरान वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सुना। इसमें विधायक हरिशंकर खटीक, जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत, पूर्व मंत्री राहुल सिंह लोधी, पूर्व विधायक राकेश गिरी गोस्वामी, महामंत्री अश्वनी चढ़ार, मनोज देवलिया, इंजी अभय यादव, उपाध्यक्ष प्रीति शर्मा, अंकित तोमर, विकास यादव और पंकज प्रजापति प्रमुख रूप से शामिल रहे। बूथ नंबर 90 पर वरिष्ठ नेता अभिषेक खरे रानू, बूथ नंबर 28 पर नगर मंडल अध्यक्ष नरेश तिवारी, देवेंद्र सेन, महेश कुशवाहा व रिंकू शर्मा, तथा बड़ागांव खुर्द में किसान मोर्चा अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने ग्रामीणों संग कार्यक्रम सुना। इसके अलावा बडमाईखास और खरों में भी कार्यकर्ताओं ने प्रसारण सुना। युवा मोर्चा अध्यक्ष संकल्प जैन के नेतृत्व में बूथ नंबर 72 पर उपाध्यक्ष प्रजातंत्र गंगेंले, मंत्री मीरा खरे, शुभम व्यास, शिवचरण उटमालिया, मनीष श्रीवास्तव, स्वप्निल तिवारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

'मन की बात' संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कारगिल के वीर जवानों को नमन किया और नौसेना में भारत में ही डिजाइन व निर्मित 'आईएनएस महेंद्रगिरी' के शामिल होने से बढ़ी ताकत का उल्लेख किया। प्रधानमंत्री ने युवाओं के इनोवेशन, आत्मनिर्भर भारत के संकल्प, 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान और जल संरक्षण की जिम्मेदारी पर जोर दिया।
    user_ब्यूरो पत्रकार सुरेश चौधरी BLG
    ब्यूरो पत्रकार सुरेश चौधरी BLG
    Farmer बलदेवगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    39 min ago
  • छतरपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत देरी रोड स्थित कृष्णा कॉलोनी में बीती रात करीब 10 चोरों के गिरोह ने महज 12 मिनट के भीतर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। रात 3:08 बजे से 3:20 बजे के बीच चोरों ने कॉलोनी में आतंक मचाते हुए चार मोटरसाइकिलें चोरी कर लीं। इस पूरी घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। चोरी हुई मोटरसाइकिलों में चंद्रप्रकाश अहिरवार की हीरो एक्सट्रीम, सौरभ रैकवार की होंडा शाइन, गोकुल प्रसाद वर्मा की बजाज डिस्कवर तथा एक अपाचे बाइक शामिल है। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने बृज गोपाल मिश्रा के मकान के बाहर लगी कुंडी को बाहर से बंद कर दिया, ताकि कोई उन्हें रोक न सके। घटना के समय जब कुछ लोग जागे तो उन्होंने छत से पड़ोसियों को आवाज लगाकर सतर्क किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना स्थल से मात्र 200 मीटर की दूरी पर पुलिस चौकी मौजूद है, लेकिन रात के समय वहां कोई पुलिसकर्मी तैनात नहीं था। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। हाल ही में सागर रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप खड़े ट्रक की बैटरी और रेलवे स्टेशन के पास खड़े ट्रक की बैटरी भी चोरी हो चुकी है। लगातार हो रही बाइक और ट्रक बैटरी चोरी की घटनाओं से क्षेत्र में एक संगठित चोर गिरोह के सक्रिय होने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने, आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
    4
    छतरपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत देरी रोड स्थित कृष्णा कॉलोनी में बीती रात करीब 10 चोरों के गिरोह ने महज 12 मिनट के भीतर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। रात 3:08 बजे से 3:20 बजे के बीच चोरों ने कॉलोनी में आतंक मचाते हुए चार मोटरसाइकिलें चोरी कर लीं। इस पूरी घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

चोरी हुई मोटरसाइकिलों में चंद्रप्रकाश अहिरवार की हीरो एक्सट्रीम, सौरभ रैकवार की होंडा शाइन, गोकुल प्रसाद वर्मा की बजाज डिस्कवर तथा एक अपाचे बाइक शामिल है। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने बृज गोपाल मिश्रा के मकान के बाहर लगी कुंडी को बाहर से बंद कर दिया, ताकि कोई उन्हें रोक न सके। घटना के समय जब कुछ लोग जागे तो उन्होंने छत से पड़ोसियों को आवाज लगाकर सतर्क किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना स्थल से मात्र 200 मीटर की दूरी पर पुलिस चौकी मौजूद है, लेकिन रात के समय वहां कोई पुलिसकर्मी तैनात नहीं था।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। हाल ही में सागर रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप खड़े ट्रक की बैटरी और रेलवे स्टेशन के पास खड़े ट्रक की बैटरी भी चोरी हो चुकी है। लगातार हो रही बाइक और ट्रक बैटरी चोरी की घटनाओं से क्षेत्र में एक संगठित चोर गिरोह के सक्रिय होने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने, आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
    user_Kapil Patel Mp 16 News
    Kapil Patel Mp 16 News
    Photographer छतरपुर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • छतरपुर शहर में आवारा जानवरों की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसी बीच छतरपुर एसपी कार्यालय के सामने आवारा जानवरों के आतंक का एक वीडियो 26 जुलाई की सुबह करीब 10:00 बजे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में आवारा जानवरों के कारण सड़कों पर आवाजाही कर रहे लोगों को खासा परेशान होते हुए देखा जा सकता है। एसपी कार्यालय जैसे मुख्य स्थान के सामने आवारा जानवरों का यह जमावड़ा देखने के बाद स्थानीय निवासियों ने गहरी चिंता व्यक्त की है। शहर में दिन-प्रतिदिन विकराल होती इस समस्या पर स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से संज्ञान लेने और आवारा जानवरों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
    1
    छतरपुर शहर में आवारा जानवरों की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसी बीच छतरपुर एसपी कार्यालय के सामने आवारा जानवरों के आतंक का एक वीडियो 26 जुलाई की सुबह करीब 10:00 बजे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में आवारा जानवरों के कारण सड़कों पर आवाजाही कर रहे लोगों को खासा परेशान होते हुए देखा जा सकता है।

एसपी कार्यालय जैसे मुख्य स्थान के सामने आवारा जानवरों का यह जमावड़ा देखने के बाद स्थानीय निवासियों ने गहरी चिंता व्यक्त की है। शहर में दिन-प्रतिदिन विकराल होती इस समस्या पर स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से संज्ञान लेने और आवारा जानवरों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
    user_Ashutosh sharma
    Ashutosh sharma
    Local News Reporter Chhatarpur, Madhya Pradesh•
    9 hrs ago
  • टीकमगढ़ जिले के जतारा क्षेत्र स्थित बैरवार तिगेला पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की सजगता और पुलिस की कार्रवाई से एक पिकअप वाहन से अवैध रूप से ले जाई जा रही 11 भैंसों को मुक्त कराया गया है। गुप्त सूचना मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता सक्रिय हुए और पुलिस को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बैरवार तिगेला पर संदिग्ध पिकअप वाहन को रोककर जांच की, तो वाहन के अंदर 11 भैंसें अत्यंत दयनीय और क्रूर स्थिति में बंधी पाई गईं। पूछताछ के दौरान वाहन चालक मवेशियों से जुड़ा कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने वाहन (क्रमांक अप 93 सी टी 9486) को जप्त कर लिया है और दो आरोपियों—कर सरकनपुर निवासी 25 वर्षीय साबिर खान (पुत्र रहमत खान) और जारवा निवासी 24 वर्षीय संजू (पुत्र लल्लू खान) को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी कमल सिंह ठाकुर ने बताया कि दोनों आरोपियों पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और सभी 11 मवेशियों को मुक्त कराकर सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है।
    3
    टीकमगढ़ जिले के जतारा क्षेत्र स्थित बैरवार तिगेला पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की सजगता और पुलिस की कार्रवाई से एक पिकअप वाहन से अवैध रूप से ले जाई जा रही 11 भैंसों को मुक्त कराया गया है। गुप्त सूचना मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता सक्रिय हुए और पुलिस को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बैरवार तिगेला पर संदिग्ध पिकअप वाहन को रोककर जांच की, तो वाहन के अंदर 11 भैंसें अत्यंत दयनीय और क्रूर स्थिति में बंधी पाई गईं।

पूछताछ के दौरान वाहन चालक मवेशियों से जुड़ा कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने वाहन (क्रमांक अप 93 सी टी 9486) को जप्त कर लिया है और दो आरोपियों—कर सरकनपुर निवासी 25 वर्षीय साबिर खान (पुत्र रहमत खान) और जारवा निवासी 24 वर्षीय संजू (पुत्र लल्लू खान) को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी कमल सिंह ठाकुर ने बताया कि दोनों आरोपियों पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और सभी 11 मवेशियों को मुक्त कराकर सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है।
    user_GD PaNDey
    GD PaNDey
    जतारा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.