टीकमगढ़ जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सभी 898 बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम का 136वां संस्करण सुना। वहीं, कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा ने वीर जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए सिंधी धर्मशाला से गांधी चौराहे तक एक मशाल जुलूस निकाला। मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने जानकारी दी कि यह पूरा आयोजन भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत के निर्देशन में संपन्न हुआ। 'मन की बात' कार्यक्रम को जिले के अलग-अलग प्रवास के दौरान वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सुना। इसमें विधायक हरिशंकर खटीक, जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत, पूर्व मंत्री राहुल सिंह लोधी, पूर्व विधायक राकेश गिरी गोस्वामी, महामंत्री अश्वनी चढ़ार, मनोज देवलिया, इंजी अभय यादव, उपाध्यक्ष प्रीति शर्मा, अंकित तोमर, विकास यादव और पंकज प्रजापति प्रमुख रूप से शामिल रहे। बूथ नंबर 90 पर वरिष्ठ नेता अभिषेक खरे रानू, बूथ नंबर 28 पर नगर मंडल अध्यक्ष नरेश तिवारी, देवेंद्र सेन, महेश कुशवाहा व रिंकू शर्मा, तथा बड़ागांव खुर्द में किसान मोर्चा अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने ग्रामीणों संग कार्यक्रम सुना। इसके अलावा बडमाईखास और खरों में भी कार्यकर्ताओं ने प्रसारण सुना। युवा मोर्चा अध्यक्ष संकल्प जैन के नेतृत्व में बूथ नंबर 72 पर उपाध्यक्ष प्रजातंत्र गंगेंले, मंत्री मीरा खरे, शुभम व्यास, शिवचरण उटमालिया, मनीष श्रीवास्तव, स्वप्निल तिवारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। 'मन की बात' संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कारगिल के वीर जवानों को नमन किया और नौसेना में भारत में ही डिजाइन व निर्मित 'आईएनएस महेंद्रगिरी' के शामिल होने से बढ़ी ताकत का उल्लेख किया। प्रधानमंत्री ने युवाओं के इनोवेशन, आत्मनिर्भर भारत के संकल्प, 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान और जल संरक्षण की जिम्मेदारी पर जोर दिया।

- टीकमगढ़ जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सभी 898 बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम का 136वां संस्करण सुना। वहीं, कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा ने वीर जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए सिंधी धर्मशाला से गांधी चौराहे तक एक मशाल जुलूस निकाला। मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने जानकारी दी कि यह पूरा आयोजन भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत के निर्देशन में संपन्न हुआ। 'मन की बात' कार्यक्रम को जिले के अलग-अलग प्रवास के दौरान वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सुना। इसमें विधायक हरिशंकर खटीक, जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत, पूर्व मंत्री राहुल सिंह लोधी, पूर्व विधायक राकेश गिरी गोस्वामी, महामंत्री अश्वनी चढ़ार, मनोज देवलिया, इंजी अभय यादव, उपाध्यक्ष प्रीति शर्मा, अंकित तोमर, विकास यादव और पंकज प्रजापति प्रमुख रूप से शामिल रहे। बूथ नंबर 90 पर वरिष्ठ नेता अभिषेक खरे रानू, बूथ नंबर 28 पर नगर मंडल अध्यक्ष नरेश तिवारी, देवेंद्र सेन, महेश कुशवाहा व रिंकू शर्मा, तथा बड़ागांव खुर्द में किसान मोर्चा अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने ग्रामीणों संग कार्यक्रम सुना। इसके अलावा बडमाईखास और खरों में भी कार्यकर्ताओं ने प्रसारण सुना। युवा मोर्चा अध्यक्ष संकल्प जैन के नेतृत्व में बूथ नंबर 72 पर उपाध्यक्ष प्रजातंत्र गंगेंले, मंत्री मीरा खरे, शुभम व्यास, शिवचरण उटमालिया, मनीष श्रीवास्तव, स्वप्निल तिवारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। 'मन की बात' संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कारगिल के वीर जवानों को नमन किया और नौसेना में भारत में ही डिजाइन व निर्मित 'आईएनएस महेंद्रगिरी' के शामिल होने से बढ़ी ताकत का उल्लेख किया। प्रधानमंत्री ने युवाओं के इनोवेशन, आत्मनिर्भर भारत के संकल्प, 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान और जल संरक्षण की जिम्मेदारी पर जोर दिया।1
- मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ स्थित पुलिस चौकी उपथाना अस्तौन की ओर से नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश जारी किया गया है। इसमें लोगों से 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान से जुड़ने का आह्वान किया गया है।1
- मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के 12वें दिन जिलेभर के शॉपिंग मॉल, मार्केट, हाट-बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर नशा विरोधी जनसंवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री रजत सकलेचा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य पटले के मार्गदर्शन में यह आयोजन समस्त थाना एवं चौकी क्षेत्रों में संपन्न हुए। इन कार्यक्रमों के आयोजन में व्यापारी वर्ग, एनजीओ और विभिन्न सोशल ग्रुप्स का सहयोग लिया गया। आयोजन के दौरान नागरिकों, व्यापारियों और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए इससे दूर रहने का संदेश दिया गया। साथ ही समाज को नशामुक्त बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया गया, जिस पर उपस्थित लोगों ने स्वयं नशे से दूर रहने और दूसरों को जागरूक करने का संकल्प लिया। मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा नशा मुक्ति एवं जनजागरूकता के उद्देश्य से 15 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक संचालित इस अभियान के तहत छतरपुर पुलिस आगामी दिनों में भी जिलेभर में निरंतर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेगी।4
- टीकमगढ़ जिले के बड़ा लिधौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खरों में रविवार को जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान दो पक्ष आमने-सामने आ गए और कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि इस दौरान कुल्हाड़ी एवं डंडों से हमला किया गया, जिसमें एक पक्ष के परमानंद तिवारी (पिता मथुरा तिवारी) और कुंजीलाल तिवारी (पिता मथुरा तिवारी), निवासी ग्राम खरों, गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों और डायल 112 की मदद से दोनों घायलों को तत्काल जतारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल टीकमगढ़ रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही बड़ा लिधौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है और विवाद के कारणों की पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि यह मामला जमीनी विवाद से जुड़ा है और निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर दोषियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में बने तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।4
- निवाड़ी जिले के ओरछा में एक बेकाबू कार सातार नदी में जा गिरी, जिससे हादसे में 6 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मदद की और सभी घायलों को कार से बाहर निकाला।1