टीकमगढ़ जिले की पलेरा तहसील में बुंदेलखंड राज्य आंदोलनकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें पृथक बुंदेलखंड राज्य के निर्माण को लेकर आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक के दौरान आंदोलनकारी अंकित परिहार ने कहा कि बुंदेलखंड क्षेत्र वर्षों से विकास, रोजगार, सिंचाई और बुनियादी सुविधाओं के मामले में उपेक्षित रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए पृथक बुंदेलखंड राज्य का गठन बेहद आवश्यक है। इस दौरान आंदोलन को गति देने के लिए कई प्रमुख निर्णय लिए गए, जिसके तहत गांव-गांव जन-जागरण अभियान चलाया जाएगा और शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन एवं ज्ञापन के जरिए मांग को आगे बढ़ाया जाएगा। साथ ही युवाओं और किसानों को बड़ी संख्या में इस आंदोलन से जोड़ने की योजना है। बुंदेलखंड राज्य आंदोलन के राष्ट्रीय सचिव अंकित राजा बुंदेला ने समर्थन अभियान को और तेज करने का आह्वान करते हुए कहा कि विकास के लिए पृथक राज्य का गठन अनिवार्य है। बैठक के अंत में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर अपना संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।
टीकमगढ़ जिले की पलेरा तहसील में बुंदेलखंड राज्य आंदोलनकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें पृथक बुंदेलखंड राज्य के निर्माण को लेकर आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक के दौरान आंदोलनकारी अंकित परिहार ने कहा कि बुंदेलखंड क्षेत्र वर्षों से विकास, रोजगार, सिंचाई और बुनियादी सुविधाओं के मामले में उपेक्षित रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए पृथक बुंदेलखंड राज्य का गठन बेहद आवश्यक है। इस दौरान आंदोलन को गति देने के लिए कई प्रमुख निर्णय लिए गए, जिसके तहत गांव-गांव जन-जागरण अभियान चलाया जाएगा और शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन एवं ज्ञापन के जरिए मांग को आगे बढ़ाया जाएगा। साथ ही युवाओं और किसानों को बड़ी संख्या में इस आंदोलन से जोड़ने की योजना है। बुंदेलखंड राज्य आंदोलन के राष्ट्रीय सचिव अंकित राजा बुंदेला ने समर्थन अभियान को और तेज करने का आह्वान करते हुए कहा कि विकास के लिए पृथक राज्य का गठन अनिवार्य है। बैठक के अंत में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर अपना संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।
- टीकमगढ़ जिले की पलेरा तहसील में बुंदेलखंड राज्य आंदोलनकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें पृथक बुंदेलखंड राज्य के निर्माण को लेकर आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक के दौरान आंदोलनकारी अंकित परिहार ने कहा कि बुंदेलखंड क्षेत्र वर्षों से विकास, रोजगार, सिंचाई और बुनियादी सुविधाओं के मामले में उपेक्षित रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए पृथक बुंदेलखंड राज्य का गठन बेहद आवश्यक है। इस दौरान आंदोलन को गति देने के लिए कई प्रमुख निर्णय लिए गए, जिसके तहत गांव-गांव जन-जागरण अभियान चलाया जाएगा और शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन एवं ज्ञापन के जरिए मांग को आगे बढ़ाया जाएगा। साथ ही युवाओं और किसानों को बड़ी संख्या में इस आंदोलन से जोड़ने की योजना है। बुंदेलखंड राज्य आंदोलन के राष्ट्रीय सचिव अंकित राजा बुंदेला ने समर्थन अभियान को और तेज करने का आह्वान करते हुए कहा कि विकास के लिए पृथक राज्य का गठन अनिवार्य है। बैठक के अंत में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर अपना संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।1
- मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में टोल पर फ्री पास न मिलने को लेकर बीजेपी नेताओं और टोलकर्मियों के बीच जमकर हंगामा हो गया। केंद्रीय मंत्री वीरेन्द्र कुमार को छोड़कर वापस लौट रहे बीजेपी नेता अप्पूराजा सोनी और सांसद प्रतिनिधि संजू बरसैया की गाड़ी को टोलकर्मियों ने रोक लिया। टोल प्लाजा पर पहुंचने पर कर्मचारियों ने नेताओं की गाड़ी को VIP या फ्री पास न मानते हुए टोल देने को कहा। इसी बात पर नेताओं और टोलकर्मियों के बीच बहस शुरू हो गई। आरोप है कि काफी देर तक गाड़ी को टोल पर रोके रखा गया, जिसके बाद पूरा मामला घंटों चले ड्रामे में बदल गया और मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। बीजेपी नेताओं का तर्क था कि जनप्रतिनिधि होने के नाते उन्हें टोल से छूट मिलनी चाहिए, जबकि टोलकर्मियों का कहना था कि नियम के अनुसार फ्री पास उपलब्ध नहीं है। फिलहाल मामले को शांत करा दिया गया है। इस घटना के सामने आने के बाद अब टोल प्लाजा पर वीआईपी पास और इससे संबंधित नियमों को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।1
- ललितपुर कचहरी परिसर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहाँ लव मैरिज को लेकर घंटों तक ड्रामा चलता रहा। कचहरी परिसर में 20 वर्ष की लड़की रूपा को उसके पिता और भाई शादी के लिए जबरदस्ती ले जाने और मनाने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान लड़की रो-रोकर परिजनों की बात मानने से इनकार करती रही। वह लगातार कहती रही कि "हमें नहीं जाना तुम्हारे साथ, मुझे करनी है शादी"। पिता और भाई की जबरदस्ती और लड़की के रोने-चिल्लाने के बीच कचहरी परिसर में काफी देर तक यह हंगामा चलता रहा।1
- टीकमगढ़ जिले के बड़ा लिधौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खरों में रविवार को जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान दो पक्ष आमने-सामने आ गए और कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि इस दौरान कुल्हाड़ी एवं डंडों से हमला किया गया, जिसमें एक पक्ष के परमानंद तिवारी (पिता मथुरा तिवारी) और कुंजीलाल तिवारी (पिता मथुरा तिवारी), निवासी ग्राम खरों, गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों और डायल 112 की मदद से दोनों घायलों को तत्काल जतारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल टीकमगढ़ रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही बड़ा लिधौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है और विवाद के कारणों की पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि यह मामला जमीनी विवाद से जुड़ा है और निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर दोषियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में बने तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।4
- छतरपुर स्थित अजय पाल धाम की दान पेटी से पैसे गायब होने का आरोप सामने आया है। दान पेटी से पैसे गायब होने की बात को लेकर मंदिर समिति के लोगों ने जमकर हंगामा किया। इस पूरे घटनाक्रम और हंगामे का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।1
- मध्य प्रदेश के निवाड़ी स्थित लोहरी टोल प्लाजा पर भाजपा नेता अप्पू राजा सोनी के साथ कथित अभद्रता का मामला सामने आया है। केंद्रीय मंत्री को छोड़कर लौट रहे भाजपा नेता ने आरोप लगाया है कि टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने उनके साथ गुंडागर्दी की है। इस पूरे विवाद के बाद भाजपा नेता अप्पू राजा सोनी ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने टोल कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पूरी घटना सुनाई है।2
- मध्य प्रदेश के छतरपुर में आज NEET परीक्षा से जुड़े दिवंगत छात्र-छात्राओं की स्मृति में कैंडल मार्च निकाला गया। डाक खाना चौराहे से शुरू हुआ यह मार्च डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा तक पहुँचा। इस दौरान छात्र और शहर के लोग हाथों में मोमबत्तियाँ लेकर दिवंगत विद्यार्थियों को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई।1
- छतरपुर जिले में 26 जुलाई की दोपहर करीब 3:00 बजे बमीठा से अपने गांव पलकोहा लौट रहे दो सगे भाइयों की बाइक को तेज रफ्तार आर्टिका कार ने टक्कर मार दी। यह हादसा नगर से कुछ दूरी पर एक पेट्रोल पंप के पास हुआ, जहां कार गलत साइड से आकर बाइक से टकरा गई। हादसे में किशनगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पलकोहा निवासी बाबूलाल आदिवासी (47) और उनके भाई परम आदिवासी (23), पिता हक्कू आदिवासी, गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों भाई बमीठा से खाने-पीने का सामान लेकर वापस अपने गांव लौट रहे थे। दुर्घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने परम आदिवासी को मृत घोषित कर दिया। वहीं बाबूलाल को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। इस हादसे के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।1