हाथी दांत तस्करी पर वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत तीन आरोपी भेजे गए सलाखों के पीछे *बलरामपुर* वन मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देशन में संगठित वन अपराध की रोकथाम के लिए सघन मुहिम चलाई जा रही है। इसी कड़ी में जिले में वन मण्डलाधिकारी श्री आलोक वाजपेयी के मार्गदर्शन में 03 अगस्त 2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना पर वन्य जीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो मध्य क्षेत्र भोपाल एवं राज्य उड़न दस्ता दल रायपुर तथा वनमंडल बलरामपुर की संयुक्त टीम के द्वारा कार्रवाई की गई। प्राप्त सूचना अनुसार रामानुजगंज फारेस्ट नदी किनारे आमंत्रण धर्मशाला में अवैध रूप से हाथी दांत (जबड़ा) तस्करी के उद्देश्य से रूम नम्बर 205 में एक संदिग्ध व्यक्ति ठहरा हुआ था। वाइल्ड लाइफ क्राइम ब्यूरो एवं वन विभाग के टीम के द्वारा तत्काल धर्मशाला के रूम नम्बर 205 में दबिश देकर छानबीन करने पर एक बैग में जांच के दौरान 03 नग हाथी दांत (जबड़ा) पाया गया तथा साथ में 03 व्यक्ति मौके पर मौजूद पाये गये। उक्त प्रकरण में अंतर्राज्यीय राज्य झारखंड एवं छत्तीसगढ़ के संतोष कुमार विश्वकर्मा, उम्र 42 वर्ष, निवासी तुकबेरा, पोस्ट कण्ठा, थाना-नवाबाजार, जिला पलामू (झारखंड), अजय कुमार गुप्ता, उम्र 49 वर्ष निवासी रामानुजगंज वार्ड क्रमांक 11, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज (छ.ग.), सतेन्द्र कुमार, उम्र 50 वर्ष निवासी रामानुजगंज, वार्ड क्रमांक 5, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज के निवासी है। इनके पास से कुल 03 नग हाथी दांत (जबड़ा) जब्त किया गया। परिसर रक्षक रामानुजगंज द्वारा वन अपराध प्रकरण दर्ज किया गया। पूछताछ में सभी 03 आरोपियों के द्वारा अपराध करना स्वीकार किया गया। तत्पश्चात वन्य प्राणी (संरक्षण) अधिनियम 1972 की धारा 9, 39, 48(क), 50, 51, 52 (भारतीय जंगली हाथी अनुसूची-1 भाग-1 के अनुसूची क्र. 12-बी में अनुसूचित एवं संरक्षित वन्यप्राणी है) के तहत आरोपियों पर वैधानिक कार्यवाही कर उन्हें 03 अगस्त को 2026 को माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रामानुजगंज के समक्ष पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वन परिक्षेत्राधिकारी रामानुजगंज ने बताया कि प्रकरण में विवेचना जारी है, जिसमें अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
हाथी दांत तस्करी पर वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत तीन आरोपी भेजे गए सलाखों के पीछे *बलरामपुर* वन मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देशन में संगठित वन अपराध की रोकथाम के लिए सघन मुहिम चलाई जा रही है। इसी कड़ी में जिले में वन मण्डलाधिकारी श्री आलोक वाजपेयी के मार्गदर्शन में 03 अगस्त 2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना पर वन्य जीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो मध्य क्षेत्र भोपाल एवं राज्य उड़न दस्ता दल रायपुर तथा वनमंडल बलरामपुर की संयुक्त टीम के द्वारा कार्रवाई की गई। प्राप्त सूचना अनुसार रामानुजगंज फारेस्ट नदी किनारे आमंत्रण धर्मशाला में अवैध रूप से हाथी दांत (जबड़ा) तस्करी के
उद्देश्य से रूम नम्बर 205 में एक संदिग्ध व्यक्ति ठहरा हुआ था। वाइल्ड लाइफ क्राइम ब्यूरो एवं वन विभाग के टीम के द्वारा तत्काल धर्मशाला के रूम नम्बर 205 में दबिश देकर छानबीन करने पर एक बैग में जांच के दौरान 03 नग हाथी दांत (जबड़ा) पाया गया तथा साथ में 03 व्यक्ति मौके पर मौजूद पाये गये। उक्त प्रकरण में अंतर्राज्यीय राज्य झारखंड एवं छत्तीसगढ़ के संतोष कुमार विश्वकर्मा, उम्र 42 वर्ष, निवासी तुकबेरा, पोस्ट कण्ठा, थाना-नवाबाजार, जिला पलामू (झारखंड), अजय कुमार गुप्ता, उम्र 49 वर्ष निवासी रामानुजगंज वार्ड क्रमांक 11, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज (छ.ग.), सतेन्द्र कुमार, उम्र 50 वर्ष निवासी रामानुजगंज, वार्ड क्रमांक 5, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज के निवासी है। इनके
पास से कुल 03 नग हाथी दांत (जबड़ा) जब्त किया गया। परिसर रक्षक रामानुजगंज द्वारा वन अपराध प्रकरण दर्ज किया गया। पूछताछ में सभी 03 आरोपियों के द्वारा अपराध करना स्वीकार किया गया। तत्पश्चात वन्य प्राणी (संरक्षण) अधिनियम 1972 की धारा 9, 39, 48(क), 50, 51, 52 (भारतीय जंगली हाथी अनुसूची-1 भाग-1 के अनुसूची क्र. 12-बी में अनुसूचित एवं संरक्षित वन्यप्राणी है) के तहत आरोपियों पर वैधानिक कार्यवाही कर उन्हें 03 अगस्त को 2026 को माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रामानुजगंज के समक्ष पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वन परिक्षेत्राधिकारी रामानुजगंज ने बताया कि प्रकरण में विवेचना जारी है, जिसमें अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
- कोंडागांव: 60% दिव्यांग विनय नेताम बने आत्मनिर्भर, बैटरी ट्राइसाइकिल से व्यवसाय को मिली नई रफ्तार कोंडागांव के ग्राम कोकोड़ी निवासी 60% दिव्यांग विनय नेताम ने संघर्ष को अपनी ताकत बनाकर एग रोल और मोमोज़ का व्यवसाय शुरू किया। समाज कल्याण विभाग से मिली बैटरी चालित ट्राइसाइकिल ने उनके कारोबार को नई गति दी, जिससे वे अब और अधिक आत्मविश्वास व सम्मान के साथ अपना जीवनयापन कर रहे हैं। यह कहानी आत्मनिर्भरता, हौसले और सशक्तिकरण की प्रेरणादायक मिसाल है।1
- विधायक नीलकंठ टेकाम ने विश्रामपुरी पहुंच विकास कार्यों का लिया जायजा Keshkal : विधायक नीलकंठ टेकाम ने विश्रामपुरी पहुंच विकास कार्यों का लिया जायजा 3 करोड़ के आदिवासी समाज भवन निर्माण को लेकर दिए आवश्यक निर्देश केशकाल :- विधानसभा के विधायक नीलकंठ टेकाम ने सोमवार को विश्रामपुरी पहुंचकर विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विश्रामपुरी चौक में निर्माणाधीन महापुरुषों की प्रतिमाओं का अवलोकन कर कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। इसके बाद विधायक श्री टेकाम ने 3 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले आदिवासी समाज भवन के निर्माण को लेकर समाज प्रमुखों, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में भवन निर्माण की रूपरेखा, गुणवत्ता एवं अन्य आवश्यक पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही उन्होंने निर्माणाधीन कॉलेज भवन का भी निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आदिवासी समाज भवन का निर्माण सड़क स्तर से पर्याप्त ऊंचाई पर किया जाए, ताकि भविष्य में जलभराव जैसी समस्याओं से बचा जा सके। वहीं सड़क किनारे बनाई जा रही नवनिर्मित नाली को शीघ्र कवर करने के निर्देश भी दिए, जिससे आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित हो और किसी प्रकार की अप्रिय घटना की संभावना न रहे। प्रथम सावन सोमवार के पावन अवसर पर विधायक नीलकंठ टेकाम ने विश्रामपुरी स्थित गोंडवाना समाज भवन परिसर में स्थापित भगवान शंकर मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।2
- *स्वास्थ्य कर्मियों से गाली-गलौज का मामला , FIR की मांग को लेकर थाने पहुंचे अस्पताल के सभी कर्मचारी* *लोकेशन... भानुप्रतापपुर* सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भानुप्रतापपुर में बीती रात स्वास्थ्य कर्मियों के साथ कथित गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार के मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना के विरोध में स्वास्थ्य कर्मी एकजुट होकर थाना पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज करने की मांग की। स्वास्थ्य कर्मियों का कहना है कि यदि दोषियों के खिलाफ शीघ्र एफआईआर दर्ज नहीं की गई, तो वे सामूहिक इस्तीफा देने को मजबूर होंगे। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि वे अपनी मांग पर अड़े हुए हैं और कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रख सकते हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है। स्वास्थ्य कर्मियों की मांग पर क्या कार्रवाई होती है, इस पर सभी की नजर बनी हुई है।3
- 2019 ᴄʜɪɴ1
- डॉ. रमन सिंह ने साइकिल से भारत भ्रमण पर निकले साईकिल यात्री गणेश निषाद से की फोन पर बात, जज्बे को किया नमन रजिम/गरियाबंद, छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने साइकिल से भारत भ्रमण पर निकले गरियाबंद जिले के ग्राम बोरसी निवासी गणेश निषाद से फोन पर बात की। बातचीत के दौरान उन्होंने गणेश के अद्भुत संकल्प और जज्बे की खुले दिल से सराहना की। गणेश निषाद हिमालय से यात्रा शुरू कर अयोध्या होते हुए अब पूरे भारत भ्रमण पर निकले हैं। हजारों किलोमीटर की यह यात्रा वे स्वस्थ जीवन और जनजागरूकता का संदेश देने के लिए कर रहे हैं।डॉ. रमन सिंह ने फोन पर गणेश की यात्रा के अनुभव जाने और उनके साहस की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस तरह का संकल्प युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा है। साथ ही उन्होंने गणेश को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।विधानसभा अध्यक्ष ने सभी से अपील की कि वे गणेश निषाद को फॉलो करें और उनकी यात्रा के साक्षी बनकर सहयोग करें। फोन पर सम्मान मिलने से अभिभूत गणेश निषाद ने भी डॉ. रमन सिंह का धन्यवाद व्यक्त किया और आशीर्वाद लिया।3
- असम के बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया कांकेर 'जन सहयोग', कलेक्टर को सौंपी 31 हजार 100 रूपये की सहायता राशि 4 अगस्त सुबह 8 बजे मिली जानकारी अनुसार, असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए,कांकेर की समाजसेवी संस्था 'जन सहयोग' ने जनसहयोग से जुटाई गई 31 हजार 100 रुपये की सहायता राशि सोमवार को कलेक्टर कांकेर को सौंपी गई। संस्था ने राशि को जल्द पीड़ितों तक पहुंचाने का आग्रह किया। संस्था के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी ने बताया कि बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए आम लोगों के सहयोग से यह राशि एकत्रित की गई। कलेक्टर ने इस पहल की सराहना करते हुए राशि को 51 हजार 100 रुपये तक बढ़ाने की बात कही। इस अभियान में टीके जैन, राजकुमार फव्यानी, अनुराग उपाध्याय, दिलीप कुमार गंजीर, संजय मंशानी, धर्मेंद्र देव सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर सहयोग राशि जुटाई।1
- फरसगांव: ग्राम बंगोली में अवैध शराब पर बेनूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 59 नग देशी-अंग्रेजी शराब जब्त ब्लॉक फरसगांव, जिला कोंडागांव के ग्राम बंगोली, जो थाना बेनूर जिला नारायणपुर के अंतर्गत आता है, वहां बेनूर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। थाना प्रभारी मुकेश पटेल को मिली मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर ग्राम बंगोली निवासी बिरेश नेताम को अवैध रूप से देशी और अंग्रेजी शराब बेचते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से कुल 59 नग देशी एवं अंग्रेजी शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 8,001 रुपये है, जब्त की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- Narayanpur News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल नारायणपुर। शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने के मामले में नारायणपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने थाना नारायणपुर में शिकायत दर्ज कराई कि वर्ष 2022 में उसकी पहचान ग्राम बम्हनी, थाना कुकड़ाझोर निवासी बिशनाथ गोटा से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ने पर आरोपी ने युवती से शादी करने और नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। शिकायत में बताया गया कि वर्ष 2026 में आरोपी युवती को नारायणपुर बुलाकर अपने साथ रखने लगा और शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में आरोपी ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया, जिसके बाद पीड़िता ने थाना नारायणपुर में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 के तहत अपराध दर्ज किया गया। कार्रवाई करते हुए नारायणपुर पुलिस ने आरोपी को 1 अगस्त 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। नारायणपुर पुलिस ने कहा है कि महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ त्वरित कार्रवाई की जा रही है तथा ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।2