logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

असम के बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया कांकेर 'जन सहयोग', कलेक्टर को सौंपी 31 हजार 100 रूपये की सहायता राशि 4 अगस्त सुबह 8 बजे मिली जानकारी अनुसार, असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए,कांकेर की समाजसेवी संस्था 'जन सहयोग' ने जनसहयोग से जुटाई गई 31 हजार 100 रुपये की सहायता राशि सोमवार को कलेक्टर कांकेर को सौंपी गई। संस्था ने राशि को जल्द पीड़ितों तक पहुंचाने का आग्रह किया। संस्था के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी ने बताया कि बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए आम लोगों के सहयोग से यह राशि एकत्रित की गई। कलेक्टर ने इस पहल की सराहना करते हुए राशि को 51 हजार 100 रुपये तक बढ़ाने की बात कही। इस अभियान में टीके जैन, राजकुमार फव्यानी, अनुराग उपाध्याय, दिलीप कुमार गंजीर, संजय मंशानी, धर्मेंद्र देव सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर सहयोग राशि जुटाई।

2 hrs ago
user_Ashish parihar
Ashish parihar
कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
2 hrs ago

असम के बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया कांकेर 'जन सहयोग', कलेक्टर को सौंपी 31 हजार 100 रूपये की सहायता राशि 4 अगस्त सुबह 8 बजे मिली जानकारी अनुसार, असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए,कांकेर की समाजसेवी संस्था 'जन सहयोग' ने जनसहयोग से जुटाई गई 31 हजार 100 रुपये की सहायता राशि सोमवार को कलेक्टर कांकेर को सौंपी गई। संस्था ने राशि को जल्द पीड़ितों तक पहुंचाने का आग्रह किया। संस्था के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी ने बताया कि बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए आम लोगों के सहयोग से यह राशि एकत्रित की गई। कलेक्टर ने इस पहल की सराहना करते हुए राशि को 51 हजार 100 रुपये तक बढ़ाने की बात कही। इस अभियान में टीके जैन, राजकुमार फव्यानी, अनुराग उपाध्याय, दिलीप कुमार गंजीर, संजय मंशानी, धर्मेंद्र देव सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर सहयोग राशि जुटाई।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • कोंडागांव: 60% दिव्यांग विनय नेताम बने आत्मनिर्भर, बैटरी ट्राइसाइकिल से व्यवसाय को मिली नई रफ्तार कोंडागांव के ग्राम कोकोड़ी निवासी 60% दिव्यांग विनय नेताम ने संघर्ष को अपनी ताकत बनाकर एग रोल और मोमोज़ का व्यवसाय शुरू किया। समाज कल्याण विभाग से मिली बैटरी चालित ट्राइसाइकिल ने उनके कारोबार को नई गति दी, जिससे वे अब और अधिक आत्मविश्वास व सम्मान के साथ अपना जीवनयापन कर रहे हैं। यह कहानी आत्मनिर्भरता, हौसले और सशक्तिकरण की प्रेरणादायक मिसाल है।
    1
    कोंडागांव: 60% दिव्यांग विनय नेताम बने आत्मनिर्भर, बैटरी ट्राइसाइकिल से व्यवसाय को मिली नई रफ्तार
कोंडागांव के ग्राम कोकोड़ी निवासी 60% दिव्यांग विनय नेताम ने संघर्ष को अपनी ताकत बनाकर एग रोल और मोमोज़ का व्यवसाय शुरू किया। समाज कल्याण विभाग से मिली बैटरी चालित ट्राइसाइकिल ने उनके कारोबार को नई गति दी, जिससे वे अब और अधिक आत्मविश्वास व सम्मान के साथ अपना जीवनयापन कर रहे हैं। यह कहानी आत्मनिर्भरता, हौसले और सशक्तिकरण की प्रेरणादायक मिसाल है।
    user_Tomesh Rana
    Tomesh Rana
    Local News Reporter फरसगाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
  • कोण्डागांव भाजपा जिला पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, आगामी संगठनात्मक कार्ययोजनाओं पर हुआ मंथन।
    1
    कोण्डागांव भाजपा जिला पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, आगामी संगठनात्मक कार्ययोजनाओं पर हुआ मंथन।
    user_ESHENDRA PATEL
    ESHENDRA PATEL
    पत्रकार कोंडागाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • Keshkal : विधायक नीलकंठ टेकाम ने विश्रामपुरी पहुंच विकास कार्यों का लिया जायजा Keshkal : विधायक नीलकंठ टेकाम ने विश्रामपुरी पहुंच विकास कार्यों का लिया जायजा
    1
    Keshkal : विधायक नीलकंठ टेकाम ने विश्रामपुरी पहुंच विकास कार्यों का लिया जायजा
Keshkal : विधायक नीलकंठ टेकाम ने विश्रामपुरी पहुंच विकास कार्यों का लिया जायजा
    user_रामकुमार भारद्वाज
    रामकुमार भारद्वाज
    कोंडागाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    16 hrs ago
  • शहर में लगे त्रिनेत्र कैमरे बंद, अपराधियों पर निगरानी कमजोर, अब कैमरे खुद निगरानी के मोहताज
    1
    शहर में लगे त्रिनेत्र कैमरे बंद, अपराधियों पर निगरानी कमजोर, अब कैमरे खुद निगरानी के मोहताज
    user_Aishwary Shyam
    Aishwary Shyam
    राजनांदगांव, राजनांदगांव, छत्तीसगढ़•
    13 hrs ago
  • “मुझे मत सिखाओ, मैं भी मंत्री रहा हूं” —आबकारी अधिकारी पर भड़के पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, वीडियो वायरल* कोरबा। जिले के ग्राम बरबसपुर में प्रस्तावित शराब दुकान खोलने के विरोध को लेकर चल रहा ग्रामीणों का आंदोलन अब राजनीतिक रूप लेने लगा है। गांव की महिलाओं और ग्रामीणों के समर्थन में धरना स्थल पर पहुंचे पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने आबकारी विभाग के अधिकारी से फोन पर बातचीत करते हुए जमकर नाराजगी जताई। फोन पर हुई इस बातचीत का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि बरबसपुर में नई शराब दुकान शुरू करने के लिए आबकारी विभाग की टीम संभावित स्थान का निरीक्षण करने पहुंची थी। इसकी जानकारी मिलते ही गांव की महिलाएं और ग्रामीण विरोध में उतर आए। ग्रामीणों ने प्रस्तावित स्थान के सामने धरना शुरू कर दिया और गांव में शराब दुकान नहीं खोलने की मांग की। विरोध को देखते हुए विभाग की टीम मौके से लौट गई थी। रविवार, 2 अगस्त को ग्रामीणों के बुलावे पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल भी धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने आंदोलन कर रही महिलाओं से चर्चा की और शराब दुकान के विरोध में उनका समर्थन करने की घोषणा की। इसी दौरान उन्होंने आबकारी अधिकारी राकेश राठौर को फोन लगाया। वायरल वीडियो में जयसिंह अग्रवाल को अधिकारी से नाराजगी जताते हुए कहते सुना जा रहा है—“ओवर रेट और अवैध बिक्री तुम लोग कर रहे हो और मुझे मत सिखाओ… मैं भी मंत्री रहा हूं।” उन्होंने अधिकारी से कहा कि गांव की महिलाएं शराब दुकान के विरोध में भूखी-प्यासी धरने पर बैठी हैं, ऐसे में ग्रामीणों की इच्छा के विरुद्ध दुकान खोलने का प्रयास नहीं किया जाना चाहिए। पूर्व मंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि बरबसपुर में किसी भी कीमत पर शराब दुकान नहीं खुलने दी जाएगी। उन्होंने शराब की ओवररेट बिक्री और अवैध शराब के कारोबार को लेकर भी आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए। जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि जरूरत पड़ी तो ग्रामीणों के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस मामले में प्रदेश के वाणिज्य एवं आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उन्होंने कहा कि बरबसपुर में शराब दुकान खोलने का कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया था। आबकारी विभाग के अधिकारी केवल संभावित स्थान देखने गए थे। मंत्री ने स्पष्ट किया कि यदि गांव की महिलाएं और स्थानीय लोग शराब दुकान नहीं चाहते हैं तो वहां दुकान नहीं खोली जाएगी। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि वे केवल मौखिक आश्वासन से संतुष्ट नहीं होंगे। ग्रामीणों ने प्रशासन से शराब दुकान नहीं खोले जाने का स्पष्ट और लिखित निर्णय जारी करने की मांग की है। फिलहाल आबकारी विभाग ने दुकान खोलने की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ाई है, लेकिन वायरल वीडियो सामने आने के बाद यह मामला राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है। #JaisinghAgrawal #KorbaNews #Barbaspur #LiquorShopProtest #ChhattisgarhNews #पूर्वमंत्री #जयसिंहअग्रवाल #कोरबा #शराबदुकान #आबकारीविभाग #ViralVideo #KadwaghutNews #कड़वाघूंटसमाचार
    1
    “मुझे मत सिखाओ, मैं भी मंत्री रहा हूं” —आबकारी अधिकारी पर भड़के पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, वीडियो वायरल*
कोरबा। जिले के ग्राम बरबसपुर में प्रस्तावित शराब दुकान खोलने के विरोध को लेकर चल रहा ग्रामीणों का आंदोलन अब राजनीतिक रूप लेने लगा है। गांव की महिलाओं और ग्रामीणों के समर्थन में धरना स्थल पर पहुंचे पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने आबकारी विभाग के अधिकारी से फोन पर बातचीत करते हुए जमकर नाराजगी जताई। फोन पर हुई इस बातचीत का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि बरबसपुर में नई शराब दुकान शुरू करने के लिए आबकारी विभाग की टीम संभावित स्थान का निरीक्षण करने पहुंची थी। इसकी जानकारी मिलते ही गांव की महिलाएं और ग्रामीण विरोध में उतर आए। ग्रामीणों ने प्रस्तावित स्थान के सामने धरना शुरू कर दिया और गांव में शराब दुकान नहीं खोलने की मांग की। विरोध को देखते हुए विभाग की टीम मौके से लौट गई थी।
रविवार, 2 अगस्त को ग्रामीणों के बुलावे पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल भी धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने आंदोलन कर रही महिलाओं से चर्चा की और शराब दुकान के विरोध में उनका समर्थन करने की घोषणा की। इसी दौरान उन्होंने आबकारी अधिकारी राकेश राठौर को फोन लगाया।
वायरल वीडियो में जयसिंह अग्रवाल को अधिकारी से नाराजगी जताते हुए कहते सुना जा रहा है—“ओवर रेट और अवैध बिक्री तुम लोग कर रहे हो और मुझे मत सिखाओ… मैं भी मंत्री रहा हूं।” उन्होंने अधिकारी से कहा कि गांव की महिलाएं शराब दुकान के विरोध में भूखी-प्यासी धरने पर बैठी हैं, ऐसे में ग्रामीणों की इच्छा के विरुद्ध दुकान खोलने का प्रयास नहीं किया जाना चाहिए।
पूर्व मंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि बरबसपुर में किसी भी कीमत पर शराब दुकान नहीं खुलने दी जाएगी। उन्होंने शराब की ओवररेट बिक्री और अवैध शराब के कारोबार को लेकर भी आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए। जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि जरूरत पड़ी तो ग्रामीणों के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
इस मामले में प्रदेश के वाणिज्य एवं आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उन्होंने कहा कि बरबसपुर में शराब दुकान खोलने का कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया था। आबकारी विभाग के अधिकारी केवल संभावित स्थान देखने गए थे। मंत्री ने स्पष्ट किया कि यदि गांव की महिलाएं और स्थानीय लोग शराब दुकान नहीं चाहते हैं तो वहां दुकान नहीं खोली जाएगी।
हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि वे केवल मौखिक आश्वासन से संतुष्ट नहीं होंगे। ग्रामीणों ने प्रशासन से शराब दुकान नहीं खोले जाने का स्पष्ट और लिखित निर्णय जारी करने की मांग की है। फिलहाल आबकारी विभाग ने दुकान खोलने की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ाई है, लेकिन वायरल वीडियो सामने आने के बाद यह मामला राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है।
#JaisinghAgrawal #KorbaNews #Barbaspur #LiquorShopProtest #ChhattisgarhNews #पूर्वमंत्री #जयसिंहअग्रवाल #कोरबा #शराबदुकान #आबकारीविभाग #ViralVideo #KadwaghutNews #कड़वाघूंटसमाचार
    user_Jaideep Sharma
    Jaideep Sharma
    राजनांदगांव, राजनांदगांव, छत्तीसगढ़•
    23 hrs ago
  • अंतागढ़ के आत्मानंद स्कूल में कांकेर पुलिस ने दी यातायात सुरक्षा की सीख अंतागढ़ में,कांकेर पुलिस ने यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर,छात्र छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी। कार्यक्रम में हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवरस्पीडिंग, मोबाइल का उपयोग, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने और ट्रैफिक नियमों के पालन के महत्व पर विस्तार से बताया गया। प्रोजेक्टर के माध्यम से सड़क सुरक्षा से जुड़े वीडियो भी दिखाए गए।साथ ही राहवीर योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले नागरिक को 25 हजार की प्रोत्साहन राशि मिलने और डायल 112 की आपातकालीन सेवाओं की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने यातायात नियमों का पालन करने तथा दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया।
    1
    अंतागढ़ के आत्मानंद स्कूल में कांकेर पुलिस ने दी यातायात सुरक्षा की सीख
अंतागढ़ में,कांकेर पुलिस ने यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर,छात्र छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी। कार्यक्रम में हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवरस्पीडिंग, मोबाइल का उपयोग, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने और ट्रैफिक नियमों के पालन के महत्व पर विस्तार से बताया गया।
प्रोजेक्टर के माध्यम से सड़क सुरक्षा से जुड़े वीडियो भी दिखाए गए।साथ ही राहवीर योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले नागरिक को 25 हजार की प्रोत्साहन राशि मिलने और डायल 112 की आपातकालीन सेवाओं की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने यातायात नियमों का पालन करने तथा दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया।
    user_Ashish parihar
    Ashish parihar
    कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    11 hrs ago
  • फरसगांव: ग्राम बंगोली में अवैध शराब पर बेनूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 59 नग देशी-अंग्रेजी शराब जब्त ब्लॉक फरसगांव, जिला कोंडागांव के ग्राम बंगोली, जो थाना बेनूर जिला नारायणपुर के अंतर्गत आता है, वहां बेनूर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। थाना प्रभारी मुकेश पटेल को मिली मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर ग्राम बंगोली निवासी बिरेश नेताम को अवैध रूप से देशी और अंग्रेजी शराब बेचते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से कुल 59 नग देशी एवं अंग्रेजी शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 8,001 रुपये है, जब्त की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
    1
    फरसगांव: ग्राम बंगोली में अवैध शराब पर बेनूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 59 नग देशी-अंग्रेजी शराब जब्त
ब्लॉक फरसगांव, जिला कोंडागांव के ग्राम बंगोली, जो थाना बेनूर जिला नारायणपुर के अंतर्गत आता है, वहां बेनूर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। थाना प्रभारी मुकेश पटेल को मिली मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर ग्राम बंगोली निवासी बिरेश नेताम को अवैध रूप से देशी और अंग्रेजी शराब बेचते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से कुल 59 नग देशी एवं अंग्रेजी शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 8,001 रुपये है, जब्त की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
    user_Tomesh Rana
    Tomesh Rana
    Local News Reporter फरसगाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    16 hrs ago
  • Narayanpur News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल नारायणपुर। शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने के मामले में नारायणपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने थाना नारायणपुर में शिकायत दर्ज कराई कि वर्ष 2022 में उसकी पहचान ग्राम बम्हनी, थाना कुकड़ाझोर निवासी बिशनाथ गोटा से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ने पर आरोपी ने युवती से शादी करने और नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। शिकायत में बताया गया कि वर्ष 2026 में आरोपी युवती को नारायणपुर बुलाकर अपने साथ रखने लगा और शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में आरोपी ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया, जिसके बाद पीड़िता ने थाना नारायणपुर में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 के तहत अपराध दर्ज किया गया। कार्रवाई करते हुए नारायणपुर पुलिस ने आरोपी को 1 अगस्त 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। नारायणपुर पुलिस ने कहा है कि महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ त्वरित कार्रवाई की जा रही है तथा ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
    2
    Narayanpur News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
नारायणपुर। शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने के मामले में नारायणपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने थाना नारायणपुर में शिकायत दर्ज कराई कि वर्ष 2022 में उसकी पहचान ग्राम बम्हनी, थाना कुकड़ाझोर निवासी बिशनाथ गोटा से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ने पर आरोपी ने युवती से शादी करने और नौकरी दिलाने का भरोसा दिया।
शिकायत में बताया गया कि वर्ष 2026 में आरोपी युवती को नारायणपुर बुलाकर अपने साथ रखने लगा और शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में आरोपी ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया, जिसके बाद पीड़िता ने थाना नारायणपुर में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 के तहत अपराध दर्ज किया गया। कार्रवाई करते हुए नारायणपुर पुलिस ने आरोपी को 1 अगस्त 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
नारायणपुर पुलिस ने कहा है कि महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ त्वरित कार्रवाई की जा रही है तथा ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
    user_Atul Netam
    Atul Netam
    Local News Reporter फारसगाँव, नारायणपुर, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.