logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

“मुझे मत सिखाओ, मैं भी मंत्री रहा हूं” —आबकारी अधिकारी पर भड़के पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, वीडियो वायरल* कोरबा। जिले के ग्राम बरबसपुर में प्रस्तावित शराब दुकान खोलने के विरोध को लेकर चल रहा ग्रामीणों का आंदोलन अब राजनीतिक रूप लेने लगा है। गांव की महिलाओं और ग्रामीणों के समर्थन में धरना स्थल पर पहुंचे पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने आबकारी विभाग के अधिकारी से फोन पर बातचीत करते हुए जमकर नाराजगी जताई। फोन पर हुई इस बातचीत का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि बरबसपुर में नई शराब दुकान शुरू करने के लिए आबकारी विभाग की टीम संभावित स्थान का निरीक्षण करने पहुंची थी। इसकी जानकारी मिलते ही गांव की महिलाएं और ग्रामीण विरोध में उतर आए। ग्रामीणों ने प्रस्तावित स्थान के सामने धरना शुरू कर दिया और गांव में शराब दुकान नहीं खोलने की मांग की। विरोध को देखते हुए विभाग की टीम मौके से लौट गई थी। रविवार, 2 अगस्त को ग्रामीणों के बुलावे पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल भी धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने आंदोलन कर रही महिलाओं से चर्चा की और शराब दुकान के विरोध में उनका समर्थन करने की घोषणा की। इसी दौरान उन्होंने आबकारी अधिकारी राकेश राठौर को फोन लगाया। वायरल वीडियो में जयसिंह अग्रवाल को अधिकारी से नाराजगी जताते हुए कहते सुना जा रहा है—“ओवर रेट और अवैध बिक्री तुम लोग कर रहे हो और मुझे मत सिखाओ… मैं भी मंत्री रहा हूं।” उन्होंने अधिकारी से कहा कि गांव की महिलाएं शराब दुकान के विरोध में भूखी-प्यासी धरने पर बैठी हैं, ऐसे में ग्रामीणों की इच्छा के विरुद्ध दुकान खोलने का प्रयास नहीं किया जाना चाहिए। पूर्व मंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि बरबसपुर में किसी भी कीमत पर शराब दुकान नहीं खुलने दी जाएगी। उन्होंने शराब की ओवररेट बिक्री और अवैध शराब के कारोबार को लेकर भी आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए। जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि जरूरत पड़ी तो ग्रामीणों के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस मामले में प्रदेश के वाणिज्य एवं आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उन्होंने कहा कि बरबसपुर में शराब दुकान खोलने का कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया था। आबकारी विभाग के अधिकारी केवल संभावित स्थान देखने गए थे। मंत्री ने स्पष्ट किया कि यदि गांव की महिलाएं और स्थानीय लोग शराब दुकान नहीं चाहते हैं तो वहां दुकान नहीं खोली जाएगी। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि वे केवल मौखिक आश्वासन से संतुष्ट नहीं होंगे। ग्रामीणों ने प्रशासन से शराब दुकान नहीं खोले जाने का स्पष्ट और लिखित निर्णय जारी करने की मांग की है। फिलहाल आबकारी विभाग ने दुकान खोलने की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ाई है, लेकिन वायरल वीडियो सामने आने के बाद यह मामला राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है। #JaisinghAgrawal #KorbaNews #Barbaspur #LiquorShopProtest #ChhattisgarhNews #पूर्वमंत्री #जयसिंहअग्रवाल #कोरबा #शराबदुकान #आबकारीविभाग #ViralVideo #KadwaghutNews #कड़वाघूंटसमाचार

2 hrs ago
user_Jaideep Sharma
Jaideep Sharma
राजनांदगांव, राजनांदगांव, छत्तीसगढ़•
2 hrs ago

“मुझे मत सिखाओ, मैं भी मंत्री रहा हूं” —आबकारी अधिकारी पर भड़के पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, वीडियो वायरल* कोरबा। जिले के ग्राम बरबसपुर में प्रस्तावित शराब दुकान खोलने के विरोध को लेकर चल रहा ग्रामीणों का आंदोलन अब राजनीतिक रूप लेने लगा है। गांव की महिलाओं और ग्रामीणों के समर्थन में धरना स्थल पर पहुंचे पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने आबकारी विभाग के अधिकारी से फोन पर बातचीत करते हुए जमकर नाराजगी जताई। फोन पर हुई इस बातचीत का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि बरबसपुर में नई शराब दुकान शुरू करने के लिए आबकारी विभाग की टीम संभावित स्थान का निरीक्षण करने पहुंची थी। इसकी जानकारी मिलते ही गांव की महिलाएं और ग्रामीण विरोध में उतर आए। ग्रामीणों ने प्रस्तावित स्थान के सामने धरना शुरू कर दिया और गांव में शराब दुकान नहीं खोलने की मांग की। विरोध को देखते हुए विभाग की टीम मौके से लौट गई थी। रविवार, 2 अगस्त को ग्रामीणों के बुलावे पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल भी धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने आंदोलन कर रही महिलाओं से चर्चा की और शराब दुकान के विरोध में उनका समर्थन करने की घोषणा की। इसी दौरान उन्होंने आबकारी अधिकारी राकेश राठौर को फोन लगाया। वायरल वीडियो में जयसिंह अग्रवाल को अधिकारी से नाराजगी जताते हुए कहते सुना जा रहा है—“ओवर रेट और अवैध बिक्री तुम लोग कर रहे हो और मुझे मत सिखाओ… मैं भी मंत्री रहा हूं।” उन्होंने अधिकारी से कहा कि गांव की महिलाएं शराब दुकान के विरोध में भूखी-प्यासी धरने पर बैठी हैं, ऐसे में ग्रामीणों की इच्छा के विरुद्ध दुकान खोलने का प्रयास नहीं किया जाना चाहिए। पूर्व मंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि बरबसपुर में किसी भी कीमत पर शराब दुकान नहीं खुलने दी जाएगी। उन्होंने शराब की ओवररेट बिक्री और अवैध शराब के कारोबार को लेकर भी आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए। जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि जरूरत पड़ी तो ग्रामीणों के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस मामले में प्रदेश के वाणिज्य एवं आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उन्होंने कहा कि बरबसपुर में शराब दुकान खोलने का कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया था। आबकारी विभाग के अधिकारी केवल संभावित स्थान देखने गए थे। मंत्री ने स्पष्ट किया कि यदि गांव की महिलाएं और स्थानीय लोग शराब दुकान नहीं चाहते हैं तो वहां दुकान नहीं खोली जाएगी। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि वे केवल मौखिक आश्वासन से संतुष्ट नहीं होंगे। ग्रामीणों ने प्रशासन से शराब दुकान नहीं खोले जाने का स्पष्ट और लिखित निर्णय जारी करने की मांग की है। फिलहाल आबकारी विभाग ने दुकान खोलने की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ाई है, लेकिन वायरल वीडियो सामने आने के बाद यह मामला राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है। #JaisinghAgrawal #KorbaNews #Barbaspur #LiquorShopProtest #ChhattisgarhNews #पूर्वमंत्री #जयसिंहअग्रवाल #कोरबा #शराबदुकान #आबकारीविभाग #ViralVideo #KadwaghutNews #कड़वाघूंटसमाचार

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • “मुझे मत सिखाओ, मैं भी मंत्री रहा हूं” —आबकारी अधिकारी पर भड़के पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, वीडियो वायरल* कोरबा। जिले के ग्राम बरबसपुर में प्रस्तावित शराब दुकान खोलने के विरोध को लेकर चल रहा ग्रामीणों का आंदोलन अब राजनीतिक रूप लेने लगा है। गांव की महिलाओं और ग्रामीणों के समर्थन में धरना स्थल पर पहुंचे पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने आबकारी विभाग के अधिकारी से फोन पर बातचीत करते हुए जमकर नाराजगी जताई। फोन पर हुई इस बातचीत का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि बरबसपुर में नई शराब दुकान शुरू करने के लिए आबकारी विभाग की टीम संभावित स्थान का निरीक्षण करने पहुंची थी। इसकी जानकारी मिलते ही गांव की महिलाएं और ग्रामीण विरोध में उतर आए। ग्रामीणों ने प्रस्तावित स्थान के सामने धरना शुरू कर दिया और गांव में शराब दुकान नहीं खोलने की मांग की। विरोध को देखते हुए विभाग की टीम मौके से लौट गई थी। रविवार, 2 अगस्त को ग्रामीणों के बुलावे पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल भी धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने आंदोलन कर रही महिलाओं से चर्चा की और शराब दुकान के विरोध में उनका समर्थन करने की घोषणा की। इसी दौरान उन्होंने आबकारी अधिकारी राकेश राठौर को फोन लगाया। वायरल वीडियो में जयसिंह अग्रवाल को अधिकारी से नाराजगी जताते हुए कहते सुना जा रहा है—“ओवर रेट और अवैध बिक्री तुम लोग कर रहे हो और मुझे मत सिखाओ… मैं भी मंत्री रहा हूं।” उन्होंने अधिकारी से कहा कि गांव की महिलाएं शराब दुकान के विरोध में भूखी-प्यासी धरने पर बैठी हैं, ऐसे में ग्रामीणों की इच्छा के विरुद्ध दुकान खोलने का प्रयास नहीं किया जाना चाहिए। पूर्व मंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि बरबसपुर में किसी भी कीमत पर शराब दुकान नहीं खुलने दी जाएगी। उन्होंने शराब की ओवररेट बिक्री और अवैध शराब के कारोबार को लेकर भी आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए। जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि जरूरत पड़ी तो ग्रामीणों के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस मामले में प्रदेश के वाणिज्य एवं आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उन्होंने कहा कि बरबसपुर में शराब दुकान खोलने का कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया था। आबकारी विभाग के अधिकारी केवल संभावित स्थान देखने गए थे। मंत्री ने स्पष्ट किया कि यदि गांव की महिलाएं और स्थानीय लोग शराब दुकान नहीं चाहते हैं तो वहां दुकान नहीं खोली जाएगी। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि वे केवल मौखिक आश्वासन से संतुष्ट नहीं होंगे। ग्रामीणों ने प्रशासन से शराब दुकान नहीं खोले जाने का स्पष्ट और लिखित निर्णय जारी करने की मांग की है। फिलहाल आबकारी विभाग ने दुकान खोलने की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ाई है, लेकिन वायरल वीडियो सामने आने के बाद यह मामला राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है। #JaisinghAgrawal #KorbaNews #Barbaspur #LiquorShopProtest #ChhattisgarhNews #पूर्वमंत्री #जयसिंहअग्रवाल #कोरबा #शराबदुकान #आबकारीविभाग #ViralVideo #KadwaghutNews #कड़वाघूंटसमाचार
    1
    “मुझे मत सिखाओ, मैं भी मंत्री रहा हूं” —आबकारी अधिकारी पर भड़के पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, वीडियो वायरल*
कोरबा। जिले के ग्राम बरबसपुर में प्रस्तावित शराब दुकान खोलने के विरोध को लेकर चल रहा ग्रामीणों का आंदोलन अब राजनीतिक रूप लेने लगा है। गांव की महिलाओं और ग्रामीणों के समर्थन में धरना स्थल पर पहुंचे पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने आबकारी विभाग के अधिकारी से फोन पर बातचीत करते हुए जमकर नाराजगी जताई। फोन पर हुई इस बातचीत का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि बरबसपुर में नई शराब दुकान शुरू करने के लिए आबकारी विभाग की टीम संभावित स्थान का निरीक्षण करने पहुंची थी। इसकी जानकारी मिलते ही गांव की महिलाएं और ग्रामीण विरोध में उतर आए। ग्रामीणों ने प्रस्तावित स्थान के सामने धरना शुरू कर दिया और गांव में शराब दुकान नहीं खोलने की मांग की। विरोध को देखते हुए विभाग की टीम मौके से लौट गई थी।
रविवार, 2 अगस्त को ग्रामीणों के बुलावे पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल भी धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने आंदोलन कर रही महिलाओं से चर्चा की और शराब दुकान के विरोध में उनका समर्थन करने की घोषणा की। इसी दौरान उन्होंने आबकारी अधिकारी राकेश राठौर को फोन लगाया।
वायरल वीडियो में जयसिंह अग्रवाल को अधिकारी से नाराजगी जताते हुए कहते सुना जा रहा है—“ओवर रेट और अवैध बिक्री तुम लोग कर रहे हो और मुझे मत सिखाओ… मैं भी मंत्री रहा हूं।” उन्होंने अधिकारी से कहा कि गांव की महिलाएं शराब दुकान के विरोध में भूखी-प्यासी धरने पर बैठी हैं, ऐसे में ग्रामीणों की इच्छा के विरुद्ध दुकान खोलने का प्रयास नहीं किया जाना चाहिए।
पूर्व मंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि बरबसपुर में किसी भी कीमत पर शराब दुकान नहीं खुलने दी जाएगी। उन्होंने शराब की ओवररेट बिक्री और अवैध शराब के कारोबार को लेकर भी आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए। जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि जरूरत पड़ी तो ग्रामीणों के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
इस मामले में प्रदेश के वाणिज्य एवं आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उन्होंने कहा कि बरबसपुर में शराब दुकान खोलने का कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया था। आबकारी विभाग के अधिकारी केवल संभावित स्थान देखने गए थे। मंत्री ने स्पष्ट किया कि यदि गांव की महिलाएं और स्थानीय लोग शराब दुकान नहीं चाहते हैं तो वहां दुकान नहीं खोली जाएगी।
हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि वे केवल मौखिक आश्वासन से संतुष्ट नहीं होंगे। ग्रामीणों ने प्रशासन से शराब दुकान नहीं खोले जाने का स्पष्ट और लिखित निर्णय जारी करने की मांग की है। फिलहाल आबकारी विभाग ने दुकान खोलने की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ाई है, लेकिन वायरल वीडियो सामने आने के बाद यह मामला राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है।
#JaisinghAgrawal #KorbaNews #Barbaspur #LiquorShopProtest #ChhattisgarhNews #पूर्वमंत्री #जयसिंहअग्रवाल #कोरबा #शराबदुकान #आबकारीविभाग #ViralVideo #KadwaghutNews #कड़वाघूंटसमाचार
    user_Jaideep Sharma
    Jaideep Sharma
    राजनांदगांव, राजनांदगांव, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • शिक्षकों की कमी से जूझ रहा स्कूल, बच्चों का भविष्य अंधकार में
    1
    शिक्षकों की कमी से जूझ रहा स्कूल, बच्चों का भविष्य अंधकार में
    user_Aishwary Shyam
    Aishwary Shyam
    राजनांदगांव, राजनांदगांव, छत्तीसगढ़•
    20 hrs ago
  • गुरुग्राम सेक्टर 86 की एक ansal hights सोसाइटी के फ्लैट में तीन फर्जी पुलिस वाले एक महिला सहित अंदर घुसे और फ्लैट के सभी लोगों को बंधक बनाकर पहले मारपीट की और उनसे 25 लाख की रंगदारी मांगी एक व्यक्ति की सूझबुझ से असली पुलिस आ गई और सारा भांडा फोड़ हो गया पुलिस ने फर्जी बने 3 पुलिसकर्मी सहित एक महिला को भी गिरफ्तार कर लिया सावधान रहे सुरक्षित रहे ,,,, गुरुग्राम सेक्टर 86 की एक ansal hights सोसाइटी के फ्लैट में तीन फर्जी पुलिस वाले एक महिला सहित अंदर घुसे और फ्लैट के सभी लोगों को बंधक बनाकर पहले मारपीट की और उनसे 25 लाख की रंगदारी मांगी एक व्यक्ति की सूझबुझ से असली पुलिस आ गई और सारा भांडा फोड़ हो गया पुलिस ने फर्जी बने 3 पुलिसकर्मी सहित एक महिला को भी गिरफ्तार कर लिया सावधान रहे सुरक्षित रहे इस वीडियो को जायदा से जायदा शेयर करे फॉलो करे...
    1
    गुरुग्राम सेक्टर 86 की एक ansal hights सोसाइटी के फ्लैट में तीन फर्जी पुलिस वाले एक महिला सहित अंदर घुसे और फ्लैट के सभी लोगों को बंधक बनाकर पहले मारपीट की और उनसे 25 लाख की रंगदारी मांगी  एक व्यक्ति की सूझबुझ से असली पुलिस आ गई और सारा भांडा फोड़ हो गया पुलिस ने फर्जी बने 3 पुलिसकर्मी सहित एक महिला को भी गिरफ्तार कर लिया सावधान रहे सुरक्षित रहे ,,,,
गुरुग्राम सेक्टर 86 की एक ansal hights सोसाइटी के फ्लैट में तीन फर्जी पुलिस वाले एक महिला सहित अंदर घुसे और फ्लैट के सभी लोगों को बंधक बनाकर पहले मारपीट की और उनसे 25 लाख की रंगदारी मांगी  एक व्यक्ति की सूझबुझ से असली पुलिस आ गई और सारा भांडा फोड़ हो गया पुलिस ने फर्जी बने 3 पुलिसकर्मी सहित एक महिला को भी गिरफ्तार कर लिया सावधान रहे सुरक्षित रहे इस वीडियो को जायदा से जायदा शेयर करे फॉलो करे...
    user_Pradeep Singh Rajput 🇮🇳D.N.
    Pradeep Singh Rajput 🇮🇳D.N.
    Voice of people दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • 2019 ᴄʜɪɴ
    1
    2019 ᴄʜɪɴ
    user_Gjfynfhjgdviyrhurgi Kthutgtgfryigfjyfg
    Gjfynfhjgdviyrhurgi Kthutgtgfryigfjyfg
    बालोद, बालोद, छत्तीसगढ़•
    48 min ago
  • 15 अगस्त अपने घर पर पूरे सम्मान के साथ तिरंगा फहराएं। "गली-गली, घर-घर तिरंगा, अभियान। 🇮🇳 तिरंगा हमारा मान, तिरंगा हमारा अभिमान 🇮🇳 "पिछले कुछ वर्षों में हर घर तिरंगा अभियान ने पूरे देश को एक अद्भुत भावना से जोड़ा है। इस 15 अगस्त अपने घर पर पूरे सम्मान के साथ तिरंगा फहराएं। तिरंगा हमारा मान, तिरंगा हमारा अभिमान!" "गली-गली, घर-घर तिरंगा। दिल-दिल में अभिमान तिरंगा। आइए फहराएं हर घर तिरंगा। HarGharTiranga" "छत्तीसगढ़ की माटी से लेकर भारत के आसमान तक, तिरंगा ही हमारी पहचान। आइए इस स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा फहराकर देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाएं
    1
    15 अगस्त अपने घर पर पूरे सम्मान के साथ तिरंगा फहराएं। "गली-गली, घर-घर तिरंगा, अभियान।
🇮🇳 तिरंगा हमारा मान, तिरंगा हमारा अभिमान 🇮🇳
"पिछले कुछ वर्षों में हर घर तिरंगा अभियान ने पूरे देश को एक अद्भुत भावना से जोड़ा है। इस 15 अगस्त अपने घर पर पूरे सम्मान के साथ तिरंगा फहराएं। तिरंगा हमारा मान, तिरंगा हमारा अभिमान!"
"गली-गली, घर-घर तिरंगा। दिल-दिल में अभिमान तिरंगा। आइए फहराएं हर घर तिरंगा। HarGharTiranga"
"छत्तीसगढ़ की माटी से लेकर भारत के आसमान तक, तिरंगा ही हमारी पहचान। आइए इस स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा फहराकर देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाएं
    user_छ्ग राज्य न्यूज
    छ्ग राज्य न्यूज
    Classified ads newspaper publisher धमधा, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    22 hrs ago
  • हाईटेंशन टावर के पार्ट्स चोरी का सफल खुलासा, 05 आरोपी गिरफ्तार, चोरी गया मशरूका एवं घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद हाईटेंशन टावर के पार्ट्स चोरी का सफल खुलासा, 05 आरोपी गिरफ्तार, चोरी गया मशरूका एवं घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद ▪️ *हाईटेंशन टावर के पार्ट्स चोरी के प्रकरण में त्वरित विवेचना कर 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा चोरी गई संपत्ति बरामद की गई।* ▪️ *घटना में प्रयुक्त छोटा हाथी वाहन क्रमांक CG 07 DF 2224 जप्त कर प्रकरण में वैधानिक कार्यवाही की गई।* ▪️ *सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान कर चोरी के पूरे घटनाक्रम का सफल खुलासा किया गया।* ▪️ *सभी आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल दुर्ग भेजा गया।* ▪️ संक्षिप्त विवरण : दुर्ग पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना उतई पुलिस को चोरी के प्रकरण में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस टीम ने त्वरित एवं सुनियोजित कार्रवाई करते हुए चोरी के मामले का सफल खुलासा कर 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा चोरी गया मशरूका बरामद किया। दिनांक 01.08.2026 को प्रार्थी नितीश कुमार सिन्हा, निवासी ग्राम गुरेदा, थाना गुण्डरदेही द्वारा थाना उतई में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह अभियंत्री इंटरप्राइजेस प्राइवेट लिमिटेड में साइट इंचार्ज के पद पर कार्यरत है। कंपनी का अस्थायी स्टोर रमेश कॉम्प्लेक्स के पास डुमरडीह से डुण्डेरा रोड स्थित ग्राम डुण्डेरा में संचालित है, जहाँ हाईटेंशन टावर निर्माण कार्य हेतु सामग्री रखी गई थी। दिनांक 29.07.2026 की रात्रि में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा स्टोर से हाईटेंशन टावर के पार्ट्स (ब्रसिंग एंगल एवं ज्वाइंट हैंगर फिटिंग सामग्री) चोरी कर लिए गए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹35,000 थी। रिपोर्ट पर थाना उतई में अपराध क्रमांक 409/2026 धारा 303(2), 3(5), 317(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण, सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण, तकनीकी साक्ष्यों का संकलन एवं मुखबिर सूचना के आधार पर संदेहियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने छोटा हाथी वाहन क्रमांक CG 07 DF 2224 से चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया तथा चोरी की गई सामग्री कबाड़ी को बेचना बताया। आरोपियों के बताए अनुसार चोरी गई संपत्ति बरामद की गई। सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल दुर्ग भेजा गया। ▪️ मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका) : आरोपियों ने रात्रि के समय कंपनी के अस्थायी स्टोर को निशाना बनाकर हाईटेंशन टावर के पार्ट्स चोरी किए तथा घटना में प्रयुक्त छोटा हाथी वाहन के माध्यम से चोरी की गई सामग्री परिवहन कर कबाड़ी को बेच दी। ▪️ घटना स्थल : अभियंत्री इंटरप्राइजेस प्रा. लि. का अस्थायी स्टोर, रमेश कॉम्प्लेक्स के पास, डुमरडीह-डुण्डेरा रोड, ग्राम डुण्डेरा, थाना उतई, जिला दुर्ग। ▪️ आरोपी का नाम : 1. विक्रम सिंह, उम्र 23 वर्ष, निवासी मकान क्रमांक 201, शर्मा आश्रम रोड, वार्ड 46, खुर्सीपार, जिला दुर्ग। 2. बिट्टू यादव, उम्र 27 वर्ष, निवासी मकान क्रमांक 77, शिवाजी नगर, सेक्टर-11, खुर्सीपार, जिला दुर्ग। 3. नेग सिंह, उम्र 32 वर्ष, निवासी शिवाजी नगर, चन्द्रमा चौक, खुर्सीपार, जिला दुर्ग। 4. नरेन्द्र कुमार, उम्र 30 वर्ष, निवासी मकान क्रमांक 132, वार्ड 51, शिवाजी नगर, चन्द्रमा चौक, खुर्सीपार, जिला दुर्ग। 5. मनोज उर्फ मन्नु गुप्ता, उम्र 40 वर्ष, निवासी महात्मा गांधी नगर, पावर हाउस, थाना छावनी, जिला दुर्ग। ▪️ जप्त सामग्री : 1. हाईटेंशन टावर के पार्ट्स (ब्रसिंग एंगल एवं ज्वाइंट हैंगर फिटिंग सामग्री), अनुमानित कीमत ₹35,000। 2. घटना में प्रयुक्त छोटा हाथी वाहन क्रमांक CG 07 DF 2224। ▪️ सराहनीय कार्य : उक्त कार्रवाई में थाना उतई के थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज, प्रधान आरक्षक मनीष थापा, आरक्षक राजीव दुबे, महेश यादव, अखिलेश मिश्रा, अजय देवांगन एवं थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही। ▪️ दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम थाना, पुलिस कंट्रोल रूम अथवा डायल-112 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। —0000—
    1
    हाईटेंशन टावर के पार्ट्स चोरी का सफल खुलासा, 05 आरोपी गिरफ्तार, चोरी गया मशरूका एवं घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद
हाईटेंशन टावर के पार्ट्स चोरी का सफल खुलासा, 05 आरोपी गिरफ्तार, चोरी गया मशरूका एवं घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद
▪️ *हाईटेंशन टावर के पार्ट्स चोरी के प्रकरण में त्वरित विवेचना कर 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा चोरी गई संपत्ति बरामद की गई।*
▪️ *घटना में प्रयुक्त छोटा हाथी वाहन क्रमांक CG 07 DF 2224 जप्त कर प्रकरण में वैधानिक कार्यवाही की गई।*
▪️ *सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान कर चोरी के पूरे घटनाक्रम का सफल खुलासा किया गया।*
▪️ *सभी आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल दुर्ग भेजा गया।*
▪️ संक्षिप्त विवरण :
दुर्ग पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना उतई पुलिस को चोरी के प्रकरण में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस टीम ने त्वरित एवं सुनियोजित कार्रवाई करते हुए चोरी के मामले का सफल खुलासा कर 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा चोरी गया मशरूका बरामद किया।
दिनांक 01.08.2026 को प्रार्थी नितीश कुमार सिन्हा, निवासी ग्राम गुरेदा, थाना गुण्डरदेही द्वारा थाना उतई में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह अभियंत्री इंटरप्राइजेस प्राइवेट लिमिटेड में साइट इंचार्ज के पद पर कार्यरत है। कंपनी का अस्थायी स्टोर रमेश कॉम्प्लेक्स के पास डुमरडीह से डुण्डेरा रोड स्थित ग्राम डुण्डेरा में संचालित है, जहाँ हाईटेंशन टावर निर्माण कार्य हेतु सामग्री रखी गई थी। दिनांक 29.07.2026 की रात्रि में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा स्टोर से हाईटेंशन टावर के पार्ट्स (ब्रसिंग एंगल एवं ज्वाइंट हैंगर फिटिंग सामग्री) चोरी कर लिए गए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹35,000 थी।
रिपोर्ट पर थाना उतई में अपराध क्रमांक 409/2026 धारा 303(2), 3(5), 317(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण, सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण, तकनीकी साक्ष्यों का संकलन एवं मुखबिर सूचना के आधार पर संदेहियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने छोटा हाथी वाहन क्रमांक CG 07 DF 2224 से चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया तथा चोरी की गई सामग्री कबाड़ी को बेचना बताया। आरोपियों के बताए अनुसार चोरी गई संपत्ति बरामद की गई। सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल दुर्ग भेजा गया।
▪️ मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका) :
आरोपियों ने रात्रि के समय कंपनी के अस्थायी स्टोर को निशाना बनाकर हाईटेंशन टावर के पार्ट्स चोरी किए तथा घटना में प्रयुक्त छोटा हाथी वाहन के माध्यम से चोरी की गई सामग्री परिवहन कर कबाड़ी को बेच दी।
▪️ घटना स्थल :
अभियंत्री इंटरप्राइजेस प्रा. लि. का अस्थायी स्टोर, रमेश कॉम्प्लेक्स के पास, डुमरडीह-डुण्डेरा रोड, ग्राम डुण्डेरा, थाना उतई, जिला दुर्ग।
▪️ आरोपी का नाम :
1. विक्रम सिंह, उम्र 23 वर्ष, निवासी मकान क्रमांक 201, शर्मा आश्रम रोड, वार्ड 46, खुर्सीपार, जिला दुर्ग।
2. बिट्टू यादव, उम्र 27 वर्ष, निवासी मकान क्रमांक 77, शिवाजी नगर, सेक्टर-11, खुर्सीपार, जिला दुर्ग।
3. नेग सिंह, उम्र 32 वर्ष, निवासी शिवाजी नगर, चन्द्रमा चौक, खुर्सीपार, जिला दुर्ग।
4. नरेन्द्र कुमार, उम्र 30 वर्ष, निवासी मकान क्रमांक 132, वार्ड 51, शिवाजी नगर, चन्द्रमा चौक, खुर्सीपार, जिला दुर्ग।
5. मनोज उर्फ मन्नु गुप्ता, उम्र 40 वर्ष, निवासी महात्मा गांधी नगर, पावर हाउस, थाना छावनी, जिला दुर्ग।
▪️ जप्त सामग्री :
1. हाईटेंशन टावर के पार्ट्स (ब्रसिंग एंगल एवं ज्वाइंट हैंगर फिटिंग सामग्री), अनुमानित कीमत ₹35,000।
2. घटना में प्रयुक्त छोटा हाथी वाहन क्रमांक CG 07 DF 2224।
▪️ सराहनीय कार्य :
उक्त कार्रवाई में थाना उतई के थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज, प्रधान आरक्षक मनीष थापा, आरक्षक राजीव दुबे, महेश यादव, अखिलेश मिश्रा, अजय देवांगन एवं थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम थाना, पुलिस कंट्रोल रूम अथवा डायल-112 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
—0000—
    user_हेमंत उमरे
    हेमंत उमरे
    पत्रकार दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.