Shuru
Apke Nagar Ki App…
शिक्षकों की कमी से जूझ रहा स्कूल, बच्चों का भविष्य अंधकार में
Aishwary Shyam
शिक्षकों की कमी से जूझ रहा स्कूल, बच्चों का भविष्य अंधकार में
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- *पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया गर्म जोशी के साथ स्वागत* गोबरा नयापारा ।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का नगर आगमन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नवापारा के नेतृत्व में दीनदयाल उपाध्याय चौक में गर्मजोशी से स्वागत किया स्वागत करने वालों में जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र पप्पू बंजारे ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामा यादव जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष धनराज मध्यानी जिला महामंत्री सौरभ शर्मा पूर्व उपाध्यक्ष जीत सिंग चतुर जगत अशोक गोलक्षा पार्षद अजय साहू अर्जुन साहू रामरतन निषाद तरुण कंसारी टिकेश्वर गिलहरे फागू देवांगन हेमंत साहनी दीपाली राजपूत चंद्रहास साहू सुरेंद्र साहू सचिन बंगानी निर्माण यादव अनूप खरे रेखा तिवारी गुड्डू मिश्रा महेश साहू राजा चावला अनुभव जैन अशफाक लखनी रुक्मणि साहू शंकर साहू निगम पटेलअहमद रिजवी विवेक साहू भूवेश साहू साहिल टंडन मानसिंग ध्रुव प्रतीक साहू अजय गाडा बबलू खान बल्लू साहू मितेश शाह शेखर साहू शाहिद रजा गौतम निषाद यादवेन्द्र ठाकुर विजय तारक बल्लू देवांगन राकेश सोनकर बीरबल राजपूत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी से छत्तीसगढ़ की रेल परियोजनाओं के विषय में चर्चा हुई। *माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी से छत्तीसगढ़ की रेल परियोजनाओं के विषय में चर्चा हुई। बड़े खुशी की बात है कि प्रदेश को कई महत्वपूर्ण सौगातें मिलने वाली हैं। इनमें कटघोरा से डोंगरगढ़ तक की नई रेल लाइन परियोजना भी शामिल है, जो 295 किलोमीटर लंबी है।* *इस रेल लाइन के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ है। इसके बनने से कटघोरा, करतला, मुंगेली, कवर्धा, खैरागढ़ होते हुए डोंगरगढ़ तक रेल लाइन पहुंचेगी। इससे हमारे प्रदेश के कई ऐसे जिले, जो अब तक रेल सुविधा से अछूते थे, वहां भी रेल पहुंचेगी।* *-श्री विष्णु देव साय* *मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़*1
- दुर्गूकोंदल के ग्राम खुटगांव में अवैध अतिक्रमण पर चल ग्राम पंचायत का बुलडोजर दुर्गूकोंदल के ग्राम खुटगांव में अवैध अतिक्रमण पर चल ग्राम पंचायत का बुलडोजर। कई बार नोटिस देने पर भी निर्माण कार्य नहीं रोकने पर की गई कार्यवाही।1
- 80 लाख रूपयों की बकाया भुगतान को लेकर ठेकेदार ने लगाई न्याय की गुहार, क्रांति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का गौरी गणेश प्रा. कंपनी के विरुद्ध शांतिपूर्ण आंदोलन, सोमवार को होगा अहम फैसला क्रांति सेना और जोहर छत्तीसगढ़ पार्टी का शांतिपूर्ण आंदोलन, सोमवार को होगा अहम फैसला 80 लाख रुपये के बकाया भुगतान को लेकर ठेकेदार ने लगाई न्याय की गुहार, समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी तिल्दा-नेवरा। पिछले ढाई वर्षों से एक निजी कंपनी में सिविल ठेकेदार के रूप में कार्य कर रहे राधेश्याम साहू ने अपने बकाया भुगतान को लेकर न्याय की मांग उठाई है। ठेकेदार का आरोप है कि कार्य पूर्ण होने के बावजूद कंपनी द्वारा पिछले तीन माह का लगभग 80 लाख रुपये का भुगतान नहीं किया जा रहा है। कई महीनों तक लगातार प्रयास करने के बाद भी समाधान नहीं मिलने पर उन्होंने छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना से मदद की गुहार लगाई। राधेश्याम साहू के समर्थन में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना एवं जोहर छत्तीसगढ़ पार्टी के पदाधिकारी सामने आए। संगठन के प्रतिनिधियों ने कंपनी प्रबंधन से कई दौर की चर्चा और बैठकें कीं, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका। कंपनी अधिकारी पर गुमराह करने का आरोप क्रांति सेना, जोहर छत्तीसगढ़ पार्टी और ठेकेदार राधेश्याम साहू ने गौरी गणेश कंपनी के अधिकारी मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि संबंधित अधिकारी लगातार पीड़ित पक्ष को गुमराह करते रहे। आरोप है कि वे फोन रिसीव नहीं करते, संदेशों का जवाब नहीं देते और मुलाकात होने पर यह कहकर टाल देते हैं कि उन्हें कोई फोन या संदेश प्राप्त नहीं हुआ। संगठन का यह भी आरोप है कि पीड़ितों के साथ बार-बार आश्वासन देकर समय बिताया जाता है और स्पष्ट जवाब नहीं दिया जाता। पदाधिकारियों ने दावा किया कि यह पहला मामला नहीं है, बल्कि इससे पहले भी कई लोगों को इसी तरह परेशान किया गया है। उन्होंने कंपनी प्रबंधन से ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें हटाने की मांग की है। श्रम विभाग, प्रशासन और पुलिस को दी आंदोलन की सूचना मामले का समाधान नहीं होने पर छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने अनुविभागीय अधिकारी, श्रम विभाग, तहसीलदार एवं थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर आंदोलन की सूचना दी। इसके बाद संगठन के बैनर तले ठेकेदार, मजदूरों और ग्रामीणों के साथ शांतिपूर्ण आंदोलन शुरू किया गया। आंदोलन की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी, श्रम विभाग के अधिकारियों तथा तहसीलदार ने दोनों पक्षों को बातचीत के लिए बुलाया। प्रशासन की मौजूदगी में हुई चर्चा के दौरान कंपनी प्रबंधन ने बिलों का लेखा-जोखा प्रस्तुत कर दोनों पक्षों के बीच सहमति बनाने का प्रयास किया। सोमवार तक बिल मिलान और भुगतान का आश्वासन बैठक में यह सहमति बनी कि कंपनी आगामी सोमवार तक ठेकेदार को बिलों का पूरा विवरण उपलब्ध कराएगी। इसके बाद दोनों पक्ष बिलों का मिलान करेंगे और देय भुगतान की राशि तय कर उसका भुगतान किया जाएगा। समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन की चेतावनी छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि सोमवार तक ठेकेदार को संतोषजनक भुगतान नहीं किया गया या फिर कंपनी की ओर से दोबारा टालमटोल की गई, तो आंदोलन को और अधिक व्यापक एवं उग्र रूप दिया जाएगा। संगठन ने स्पष्ट किया कि वह ठेकेदार, मजदूरों और स्थानीय लोगों के हितों की रक्षा के लिए हरसंभव लोकतांत्रिक संघर्ष करेगा। फिलहाल सभी की निगाहें सोमवार को होने वाले बिल मिलान और भुगतान प्रक्रिया पर टिकी हैं। यदि कंपनी अपने आश्वासन पर अमल करती है तो लंबे समय से चला आ रहा विवाद समाप्त हो सकता है, अन्यथा आंदोलन के अगले चरण की घोषणा की जा सकती है।4
- केराबाहरा में पिंजरे में फंसा तेंदुआ, ग्रामीणों और वन विभाग ने ली राहत की सांस केराबाहरा में पिंजरे में फंसा तेंदुआ, ग्रामीणों और वन विभाग ने ली राहत की सांस राजिम/गरियाबंद। वन परिक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम केराबाहरा में पिछले कई महीनों से दहशत का कारण बना तेंदुआ आखिरकार वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में कैद हो गया। शुक्रवार शाम तेंदुआ के पिंजरे में फंसते ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वहीं वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी बड़ी अनहोनी टलने पर संतोष जताया। जानकारी के अनुसार तेंदुआ लंबे समय से गांव में घुसकर कुत्तों और मुर्गियों का शिकार कर रहा था। लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीण भय के माहौल में जी रहे थे। ग्रामीणों ने कई बार वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की, लेकिन समय पर कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी थी।ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार आवेदन देने के बावजूद विभाग ने उनकी मांग को गंभीरता से नहीं लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय से मामले में संज्ञान लिया गया, जिसके बाद वन विभाग हरकत में आया और तीन दिन पहले गांव में पिंजरा लगाया गया। शुक्रवार शाम तेंदुआ शिकार की तलाश में पिंजरे के भीतर पहुंचा और उसमें कैद हो गया। तेंदुए के पकड़ में आते ही गांव में खुशी का माहौल बन गया। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते तेंदुआ पकड़ लिया गया, जिससे किसी बड़ी जनहानि की आशंका टल गई। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि तेंदुए को सुरक्षित रेस्क्यू कर नियमानुसार उपयुक्त वन क्षेत्र में छोड़ा जाएगा। विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वन्यजीव दिखाई देने पर स्वयं कोई जोखिम न उठाएं और तत्काल वन विभाग को सूचना दें।2
- डिजिटल भारत निधि के तहत 2,305 नए मोबाइल टावरों का प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा गया है। *केंद्रीय संचार मंत्री माननीय श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी से मुलाकात हुई। डिजिटल भारत निधि के तहत 2,305 नए मोबाइल टावरों का प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा गया है। उसकी शीघ्र स्वीकृति के लिए श्री सिंधिया जी से आग्रह किया है। उन्होंने इस पर सकारात्मक आश्वासन दिया है।* *इसके साथ ही नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में 577 अतिरिक्त मोबाइल टावरों की स्वीकृति दिए जाने पर हमने प्रदेश की ओर से उनका धन्यवाद ज्ञापित किया।* *-श्री विष्णु देव साय* *मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़*1
- बफर क्षेत्र में बाघ के हमले से महिला की मौत, परिजनों को तत्काल मिली सहायता राशि बफर क्षेत्र में बाघ के हमले से महिला की मौत, परिजनों को तत्काल मिली सहायता राशि कान्हा टाइगर रिजर्व के बफर क्षेत्र में रविवार रात बाघ के हमले में एक महिला की मौत हो गई। एसडीओ श्री सुनील कुमार पंद्रे ने बताया कि ग्राम पर्रापुर निवासी श्रीमती सुगनी बाई (45 वर्ष), पति बुधराम पर रात्रि के समय एक बाघ ने हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। शासन के प्रावधानों के तहत मृतका के परिजनों को तत्काल अग्रिम सहायता राशि उपलब्ध करा दी गई है। शेष अनुग्रह सहायता राशि भी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद नियमानुसार प्रदान की जाएगी। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग का अमला तत्काल मौके पर पहुंचा और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया तथा अंतिम संस्कार की प्रक्रिया संपन्न कराई।1