Shuru
Apke Nagar Ki App…
अंतागढ़ के आत्मानंद स्कूल में कांकेर पुलिस ने दी यातायात सुरक्षा की सीख अंतागढ़ में,कांकेर पुलिस ने यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर,छात्र छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी। कार्यक्रम में हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवरस्पीडिंग, मोबाइल का उपयोग, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने और ट्रैफिक नियमों के पालन के महत्व पर विस्तार से बताया गया। प्रोजेक्टर के माध्यम से सड़क सुरक्षा से जुड़े वीडियो भी दिखाए गए।साथ ही राहवीर योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले नागरिक को 25 हजार की प्रोत्साहन राशि मिलने और डायल 112 की आपातकालीन सेवाओं की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने यातायात नियमों का पालन करने तथा दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया।
Ashish parihar
अंतागढ़ के आत्मानंद स्कूल में कांकेर पुलिस ने दी यातायात सुरक्षा की सीख अंतागढ़ में,कांकेर पुलिस ने यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर,छात्र छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी। कार्यक्रम में हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवरस्पीडिंग, मोबाइल का उपयोग, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने और ट्रैफिक नियमों के पालन के महत्व पर विस्तार से बताया गया। प्रोजेक्टर के माध्यम से सड़क सुरक्षा से जुड़े वीडियो भी दिखाए गए।साथ ही राहवीर योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले नागरिक को 25 हजार की प्रोत्साहन राशि मिलने और डायल 112 की आपातकालीन सेवाओं की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने यातायात नियमों का पालन करने तथा दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया।
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- असम के बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया कांकेर 'जन सहयोग', कलेक्टर को सौंपी 31 हजार 100 रूपये की सहायता राशि 4 अगस्त सुबह 8 बजे मिली जानकारी अनुसार, असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए,कांकेर की समाजसेवी संस्था 'जन सहयोग' ने जनसहयोग से जुटाई गई 31 हजार 100 रुपये की सहायता राशि सोमवार को कलेक्टर कांकेर को सौंपी गई। संस्था ने राशि को जल्द पीड़ितों तक पहुंचाने का आग्रह किया। संस्था के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी ने बताया कि बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए आम लोगों के सहयोग से यह राशि एकत्रित की गई। कलेक्टर ने इस पहल की सराहना करते हुए राशि को 51 हजार 100 रुपये तक बढ़ाने की बात कही। इस अभियान में टीके जैन, राजकुमार फव्यानी, अनुराग उपाध्याय, दिलीप कुमार गंजीर, संजय मंशानी, धर्मेंद्र देव सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर सहयोग राशि जुटाई।1
- *✰दो बच्चे, टूटी झोपड़ी और गरीबी की मार✰* *एक गरीब परिवार की दर्दनाक हकीकत..* अवश्य देखिए पूरी वीडियो *AnnaPurna Muhim* YouTube Channel पर *✰दो बच्चे, टूटी झोपड़ी और गरीबी की मार✰* *एक गरीब परिवार की दर्दनाक हकीकत..* अवश्य देखिए पूरी वीडियो *AnnaPurna Muhim* YouTube Channel पर1
- *स्वास्थ्य कर्मियों से गाली-गलौज का मामला , FIR की मांग को लेकर थाने पहुंचे अस्पताल के सभी कर्मचारी* *लोकेशन... भानुप्रतापपुर* सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भानुप्रतापपुर में बीती रात स्वास्थ्य कर्मियों के साथ कथित गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार के मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना के विरोध में स्वास्थ्य कर्मी एकजुट होकर थाना पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज करने की मांग की। स्वास्थ्य कर्मियों का कहना है कि यदि दोषियों के खिलाफ शीघ्र एफआईआर दर्ज नहीं की गई, तो वे सामूहिक इस्तीफा देने को मजबूर होंगे। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि वे अपनी मांग पर अड़े हुए हैं और कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रख सकते हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है। स्वास्थ्य कर्मियों की मांग पर क्या कार्रवाई होती है, इस पर सभी की नजर बनी हुई है।3
- कलेक्टर के निर्देशन में अतिक्रमण पर सतत कार्रवाई विद्यालय के लगभग 1 एकड़ भूमि को कराया गया कब्जा मुक्त कलेक्टर के निर्देशन में अतिक्रमण पर सतत कार्रवाई विद्यालय के लगभग 1 एकड़ भूमि को कराया गया कब्जा मुक्त बलरामपुर, कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशन में जिले में शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में विकासखंड रामचंद्रपुर के ग्राम पंचायत पलगी स्थित शासकीय विद्यालय की भूमि पर किए गए अतिक्रमण को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) रामानुजगंज श्री आनंद राम नेताम के नेतृत्व में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए लगभग 1 एकड़ भूमि को कब्जा मुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान राजस्व अमला एवं पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमित भूमि को खाली कराकर विद्यालय परिसर को पुनः शासकीय उपयोग के लिए सुरक्षित किया गया। पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करें तथा सार्वजनिक संपत्तियों के संरक्षण में प्रशासन का सहयोग करें।3
- केशकाल: धनोरा छात्रावास में विधिक जागरूकता शिविर, छात्राओं को कानून, साइबर सुरक्षा और अधिकारों की दी गई जानकारी धनोरा छात्रावास में विधिक जागरूकता शिविर, छात्राओं को कानून, साइबर सुरक्षा और अधिकारों की दी गई जानकारी1
- 2019 ᴄʜɪɴ1
- अंतागढ़ के आत्मानंद स्कूल में कांकेर पुलिस ने दी यातायात सुरक्षा की सीख अंतागढ़ में,कांकेर पुलिस ने यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर,छात्र छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी। कार्यक्रम में हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवरस्पीडिंग, मोबाइल का उपयोग, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने और ट्रैफिक नियमों के पालन के महत्व पर विस्तार से बताया गया। प्रोजेक्टर के माध्यम से सड़क सुरक्षा से जुड़े वीडियो भी दिखाए गए।साथ ही राहवीर योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले नागरिक को 25 हजार की प्रोत्साहन राशि मिलने और डायल 112 की आपातकालीन सेवाओं की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने यातायात नियमों का पालन करने तथा दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया।1
- Narayanpur News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल नारायणपुर। शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने के मामले में नारायणपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने थाना नारायणपुर में शिकायत दर्ज कराई कि वर्ष 2022 में उसकी पहचान ग्राम बम्हनी, थाना कुकड़ाझोर निवासी बिशनाथ गोटा से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ने पर आरोपी ने युवती से शादी करने और नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। शिकायत में बताया गया कि वर्ष 2026 में आरोपी युवती को नारायणपुर बुलाकर अपने साथ रखने लगा और शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में आरोपी ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया, जिसके बाद पीड़िता ने थाना नारायणपुर में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 के तहत अपराध दर्ज किया गया। कार्रवाई करते हुए नारायणपुर पुलिस ने आरोपी को 1 अगस्त 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। नारायणपुर पुलिस ने कहा है कि महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ त्वरित कार्रवाई की जा रही है तथा ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।2