logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शहर में लगे त्रिनेत्र कैमरे बंद, अपराधियों पर निगरानी कमजोर, अब कैमरे खुद निगरानी के मोहताज

10 hrs ago
user_Aishwary Shyam
Aishwary Shyam
राजनांदगांव, राजनांदगांव, छत्तीसगढ़•
10 hrs ago

शहर में लगे त्रिनेत्र कैमरे बंद, अपराधियों पर निगरानी कमजोर, अब कैमरे खुद निगरानी के मोहताज

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • कवर्धा बस स्टैंड: पसरी गंदगी और बदबू से परेशान यात्री, संक्रामक बीमारियों का खतरा
    1
    कवर्धा बस स्टैंड: पसरी गंदगी और बदबू से परेशान यात्री, संक्रामक बीमारियों का खतरा
    user_Mukesh Awasthi
    Mukesh Awasthi
    औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    13 hrs ago
  • *नेहरू बाल उद्यान में मॉर्निंग मस्ती ग्रुप ने मनाया मित्रता दिवस, सदस्यों ने बांधे दोस्ती के बैंड* *नेहरू बाल उद्यान में मॉर्निंग मस्ती ग्रुप ने मनाया मित्रता दिवस, सदस्यों ने बांधे दोस्ती के बैंड* नवापारा-राजिम। नगर के नेहरू बाल उद्यान में रविवार को मित्रता दिवस (फ्रेंडशिप डे) का आयोजन मॉर्निंग मस्ती ग्रुप के सदस्यों द्वारा उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में ग्रुप के सदस्यों ने एक-दूसरे को फ्रेंडशिप बैंड बांधकर मित्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और आपसी प्रेम, विश्वास एवं भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर गीत-संगीत का विशेष आयोजन भी किया गया, जिसमें सदस्यों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न मधुर गीतों की प्रस्तुति दी। उपस्थित सभी लोगों ने संगीत का आनंद लेते हुए कार्यक्रम को यादगार बनाया। वातावरण में मित्रता, अपनत्व और खुशी का माहौल देखने को मिला। मॉर्निंग मस्ती ग्रुप के सदस्यों ने कहा कि मित्रता जीवन का अनमोल रिश्ता है, जो हर परिस्थिति में साथ निभाने की प्रेरणा देता है। ऐसे आयोजन आपसी मेलजोल बढ़ाने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक संदेश भी देते हैं। कार्यक्रम में ग्रुप के बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने एक-दूसरे को मित्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए आयोजन की सराहना की। इस दौरान सभी ने नियमित रूप से ऐसे सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया।
    1
    *नेहरू बाल उद्यान में मॉर्निंग मस्ती ग्रुप ने मनाया मित्रता दिवस, सदस्यों ने बांधे दोस्ती के बैंड*
*नेहरू बाल उद्यान में मॉर्निंग मस्ती ग्रुप ने मनाया मित्रता दिवस, सदस्यों ने बांधे दोस्ती के बैंड*
नवापारा-राजिम। नगर के नेहरू बाल उद्यान में रविवार को मित्रता दिवस (फ्रेंडशिप डे) का आयोजन मॉर्निंग मस्ती ग्रुप के सदस्यों द्वारा उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में ग्रुप के सदस्यों ने एक-दूसरे को फ्रेंडशिप बैंड बांधकर मित्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और आपसी प्रेम, विश्वास एवं भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर गीत-संगीत का विशेष आयोजन भी किया गया, जिसमें सदस्यों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न मधुर गीतों की प्रस्तुति दी। उपस्थित सभी लोगों ने संगीत का आनंद लेते हुए कार्यक्रम को यादगार बनाया। वातावरण में मित्रता, अपनत्व और खुशी का माहौल देखने को मिला।
मॉर्निंग मस्ती ग्रुप के सदस्यों ने कहा कि मित्रता जीवन का अनमोल रिश्ता है, जो हर परिस्थिति में साथ निभाने की प्रेरणा देता है। ऐसे आयोजन आपसी मेलजोल बढ़ाने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक संदेश भी देते हैं।
कार्यक्रम में ग्रुप के बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने एक-दूसरे को मित्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए आयोजन की सराहना की। इस दौरान सभी ने नियमित रूप से ऐसे सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया।
    user_तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    Artist औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    15 hrs ago
  • Alakh Sir Help On Assam Flood : असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ... Alakh Sir Help On Assam Flood : असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ...
    1
    Alakh Sir Help On Assam Flood : असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ...

Alakh Sir Help On Assam Flood : असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ...
    user_POLICE DOST NEWS
    POLICE DOST NEWS
    Media company Raipur, Chhattisgarh•
    18 hrs ago
  • *स्वास्थ्य कर्मियों से गाली-गलौज का मामला , FIR की मांग को लेकर थाने पहुंचे अस्पताल के सभी कर्मचारी* *लोकेशन... भानुप्रतापपुर* सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भानुप्रतापपुर में बीती रात स्वास्थ्य कर्मियों के साथ कथित गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार के मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना के विरोध में स्वास्थ्य कर्मी एकजुट होकर थाना पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज करने की मांग की। स्वास्थ्य कर्मियों का कहना है कि यदि दोषियों के खिलाफ शीघ्र एफआईआर दर्ज नहीं की गई, तो वे सामूहिक इस्तीफा देने को मजबूर होंगे। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि वे अपनी मांग पर अड़े हुए हैं और कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रख सकते हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है। स्वास्थ्य कर्मियों की मांग पर क्या कार्रवाई होती है, इस पर सभी की नजर बनी हुई है।
    3
    *स्वास्थ्य कर्मियों से गाली-गलौज का मामला , FIR की मांग को लेकर थाने पहुंचे अस्पताल के सभी कर्मचारी*
*लोकेशन... भानुप्रतापपुर*
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भानुप्रतापपुर में बीती रात स्वास्थ्य कर्मियों के साथ कथित गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार के मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना के विरोध में स्वास्थ्य कर्मी एकजुट होकर थाना पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज करने की मांग की।
स्वास्थ्य कर्मियों का कहना है कि यदि दोषियों के खिलाफ शीघ्र एफआईआर दर्ज नहीं की गई, तो वे सामूहिक इस्तीफा देने को मजबूर होंगे। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि वे अपनी मांग पर अड़े हुए हैं और कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रख सकते हैं।
फिलहाल पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है। स्वास्थ्य कर्मियों की मांग पर क्या कार्रवाई होती है, इस पर सभी की नजर बनी हुई है।
    user_रोशन मिश्र
    रोशन मिश्र
    भानुप्रतापपुर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    14 hrs ago
  • अंतागढ़ के आत्मानंद स्कूल में कांकेर पुलिस ने दी यातायात सुरक्षा की सीख अंतागढ़ में,कांकेर पुलिस ने यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर,छात्र छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी। कार्यक्रम में हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवरस्पीडिंग, मोबाइल का उपयोग, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने और ट्रैफिक नियमों के पालन के महत्व पर विस्तार से बताया गया। प्रोजेक्टर के माध्यम से सड़क सुरक्षा से जुड़े वीडियो भी दिखाए गए।साथ ही राहवीर योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले नागरिक को 25 हजार की प्रोत्साहन राशि मिलने और डायल 112 की आपातकालीन सेवाओं की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने यातायात नियमों का पालन करने तथा दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया।
    1
    अंतागढ़ के आत्मानंद स्कूल में कांकेर पुलिस ने दी यातायात सुरक्षा की सीख
अंतागढ़ में,कांकेर पुलिस ने यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर,छात्र छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी। कार्यक्रम में हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवरस्पीडिंग, मोबाइल का उपयोग, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने और ट्रैफिक नियमों के पालन के महत्व पर विस्तार से बताया गया।
प्रोजेक्टर के माध्यम से सड़क सुरक्षा से जुड़े वीडियो भी दिखाए गए।साथ ही राहवीर योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले नागरिक को 25 हजार की प्रोत्साहन राशि मिलने और डायल 112 की आपातकालीन सेवाओं की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने यातायात नियमों का पालन करने तथा दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया।
    user_Ashish parihar
    Ashish parihar
    कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
  • पहली बारिश में ही टूटा 20 लाख का पुल, ग्रामीणों ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप तिल्दा-नेवरा। विकासखंड तिल्दा-नेवरा के ग्राम भुरसुदा में लगभग 20 लाख रुपये की लागत से निर्मित पुल पहली ही तेज बारिश के बाद क्षतिग्रस्त हो गया। करीब सवा महीने पहले बने इस पुल में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ने और सड़क धंसने के बाद ग्रामीणों और उपसरपंच ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाते हुए भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं तथा निष्पक्ष जांच की मांग की है। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत भुरसुदा और गुजरा के बीच नाले पर किसानों और ग्रामीणों की सुविधा के लिए लगभग 15 मीटर लंबी पुल का निर्माण कराया गया था। वर्षों से इस पुल की मांग की जा रही थी, क्योंकि बारिश के दिनों में आवागमन और खेतों तक पहुंचना बेहद कठिन हो जाता था। लेकिन निर्माण पूरा होने के कुछ ही समय बाद पहली बारिश में ही पुल की सड़क धंस गई और कई स्थानों पर चौड़ी दरारें दिखाई देने लगीं। उपसरपंच राजेश नायक का आरोप है कि उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता को लेकर पहले ही जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) को लिखित शिकायत दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। उनका कहना है कि शिकायत के बावजूद निर्माण एजेंसी को भुगतान कर दिया गया और बाद में दरारों को छिपाने के लिए रातों-रात सीमेंट-कंक्रीट से मरम्मत कर लीपापोती की गई। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि पंचायत की निर्वाचित सरपंच महिला हैं, लेकिन अधिकांश कार्य उनके पति और पुत्र द्वारा संचालित किए जाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता की अनदेखी की गई है। ग्रामीणों ने पूरे निर्माण कार्य की उच्च स्तरीय तकनीकी जांच कराने, निर्माण एजेंसी, पंचायत के जिम्मेदार लोगों तथा गुणवत्ता प्रमाणित करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते जांच नहीं हुई तो भविष्य में यह पुल किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है।
    4
    पहली बारिश में ही टूटा 20 लाख का पुल, ग्रामीणों ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप
तिल्दा-नेवरा। विकासखंड तिल्दा-नेवरा के ग्राम भुरसुदा में लगभग 20 लाख रुपये की लागत से निर्मित पुल पहली ही तेज बारिश के बाद क्षतिग्रस्त हो गया। करीब सवा महीने पहले बने इस पुल में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ने और सड़क धंसने के बाद ग्रामीणों और उपसरपंच ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाते हुए भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं तथा निष्पक्ष जांच की मांग की है।
जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत भुरसुदा और गुजरा के बीच नाले पर किसानों और ग्रामीणों की सुविधा के लिए लगभग 15 मीटर लंबी पुल का निर्माण कराया गया था। वर्षों से इस पुल की मांग की जा रही थी, क्योंकि बारिश के दिनों में आवागमन और खेतों तक पहुंचना बेहद कठिन हो जाता था। लेकिन निर्माण पूरा होने के कुछ ही समय बाद पहली बारिश में ही पुल की सड़क धंस गई और कई स्थानों पर चौड़ी दरारें दिखाई देने लगीं।
उपसरपंच राजेश नायक का आरोप है कि उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता को लेकर पहले ही जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) को लिखित शिकायत दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। उनका कहना है कि शिकायत के बावजूद निर्माण एजेंसी को भुगतान कर दिया गया और बाद में दरारों को छिपाने के लिए रातों-रात सीमेंट-कंक्रीट से मरम्मत कर लीपापोती की गई।
ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि पंचायत की निर्वाचित सरपंच महिला हैं, लेकिन अधिकांश कार्य उनके पति और पुत्र द्वारा संचालित किए जाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता की अनदेखी की गई है।
ग्रामीणों ने पूरे निर्माण कार्य की उच्च स्तरीय तकनीकी जांच कराने, निर्माण एजेंसी, पंचायत के जिम्मेदार लोगों तथा गुणवत्ता प्रमाणित करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते जांच नहीं हुई तो भविष्य में यह पुल किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है।
    user_Pavan Baghel
    Pavan Baghel
    टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
  • भारत की बेटी श्रद्धा सिंह है, जंतर-मंतर प्रदर्शन में शामिल थी। लेकिन मोदी जी को ये सब नही दिखेगा... भारत की बेटी श्रद्धा सिंह है, जंतर-मंतर प्रदर्शन में शामिल थी। लेकिन मोदी जी को ये सब नही दिखेगा... आज उनका BJ ,RS के दक्षिणपंथी लंपटों द्वारा सोशल मीडिया पर इनका RATE लगाया जा रहा है।
    1
    भारत की बेटी श्रद्धा सिंह है, जंतर-मंतर प्रदर्शन में शामिल थी। लेकिन मोदी जी को ये सब नही दिखेगा... 
भारत की बेटी श्रद्धा सिंह है, जंतर-मंतर प्रदर्शन में शामिल थी। लेकिन मोदी जी को ये सब नही दिखेगा... 
आज उनका BJ ,RS के दक्षिणपंथी लंपटों द्वारा सोशल मीडिया पर इनका RATE लगाया जा रहा है।
    user_POLICE DOST NEWS
    POLICE DOST NEWS
    Media company Raipur, Chhattisgarh•
    21 hrs ago
  • कांकेर कृषि महाविद्यालय में प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण, युवाओं ने ली नशामुक्ति की सामूहिक शपथ 3 अगस्त शाम 5 बजे कलेक्टर से मिली जानकारी अनुसार,कांकेर रामप्रसाद पोटाई कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र में ‘नशा मुक्त विकसित भारत’ अभियान के तहत,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं, अधिकारियों और कर्मचारियों ने सहभागिता की। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल, नवाचार और राष्ट्र निर्माण में अपनी ऊर्जा लगाने का आह्वान किया। संबोधन के बाद आयोजित सामूहिक शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने स्वयं, अपने परिवार और समाज को नशामुक्त रखने तथा, लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का आयोजन अधिष्ठाता डॉक्टर आदिकान्त प्रधान के मार्गदर्शन में किया गया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर अनिल दिव्य ने बताया कि,स्वयंसेवकों द्वारा गोद लिए गए गांवों में भी आगामी दिनों में नशामुक्ति जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
    1
    कांकेर कृषि महाविद्यालय में प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण, युवाओं ने ली नशामुक्ति की सामूहिक शपथ
3 अगस्त शाम 5 बजे कलेक्टर से मिली जानकारी अनुसार,कांकेर रामप्रसाद पोटाई कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र में ‘नशा मुक्त विकसित भारत’ अभियान के तहत,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं, अधिकारियों और कर्मचारियों ने सहभागिता की। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल, नवाचार और राष्ट्र निर्माण में अपनी ऊर्जा लगाने का आह्वान किया।
संबोधन के बाद आयोजित सामूहिक शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने स्वयं, अपने परिवार और समाज को नशामुक्त रखने तथा, लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का आयोजन अधिष्ठाता डॉक्टर आदिकान्त प्रधान के मार्गदर्शन में किया गया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर अनिल दिव्य ने बताया कि,स्वयंसेवकों द्वारा गोद लिए गए गांवों में भी आगामी दिनों में नशामुक्ति जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
    user_Ashish parihar
    Ashish parihar
    कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
  • बालाघाट के नए कलेक्टर कुमार सत्यम ने संभाला कार्यभार, संवेदनशीलता और पारदर्शिता होगी प्राथमिकता बालाघाट के नए कलेक्टर कुमार सत्यम ने संभाला कार्यभार, संवेदनशीलता और पारदर्शिता होगी प्राथमिकता भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वर्ष 2017 बैच के अधिकारी श्री कुमार सत्यम ने सोमवार 03 अगस्तय को बालाघाट जिले के नए कलेक्टर के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने जिला अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और प्रशासन की कार्यशैली को लेकर अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं। कलेक्टर श्री कुमार सत्यम ने कहा कि प्रशासन में संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को अधिक से अधिक फील्ड विजिट करने, समस्याओं का मौके पर जाकर निराकरण सुनिश्चित करने तथा प्रो-एक्टिव होकर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ मिल सके। साथ ही बालाघाट जिले को विकास और सुशासन के हर पैमाने पर प्रदेश के अग्रणी जिलों में बनाए रखने के लिए सभी अधिकारी समन्वय और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें। कलेक्टर श्री सत्यम ने आगामी 7 अगस्त से प्रारंभ होने वाले मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि शासन के निर्देशानुसार आयोजित होने वाले शिविरों में सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का पूरी गंभीरता और निष्ठा के साथ निर्वहन करें तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष ध्यान दें। उल्लेखनीय है कि श्री कुमार सत्यम इससे पूर्व एसडीएम डिंडोरी, एसडीएम सौंसर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) जिला पंचायत मंदसौर तथा अतिरिक्त कलेक्टर ग्वालियर सहित विभिन्न महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनके प्रशासनिक अनुभव का लाभ अब बालाघाट जिले को मिलेगा।
    1
    बालाघाट के नए कलेक्टर कुमार सत्यम ने संभाला कार्यभार, संवेदनशीलता और पारदर्शिता होगी प्राथमिकता
बालाघाट के नए कलेक्टर कुमार सत्यम ने संभाला कार्यभार, संवेदनशीलता और पारदर्शिता होगी प्राथमिकता
भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वर्ष 2017 बैच के अधिकारी श्री कुमार सत्यम ने सोमवार 03 अगस्तय को बालाघाट जिले के नए कलेक्टर के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने जिला अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और प्रशासन की कार्यशैली को लेकर अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं।
कलेक्टर श्री कुमार सत्यम ने कहा कि प्रशासन में संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को अधिक से अधिक फील्ड विजिट करने, समस्याओं का मौके पर जाकर निराकरण सुनिश्चित करने तथा प्रो-एक्टिव होकर कार्य करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ मिल सके। साथ ही बालाघाट जिले को विकास और सुशासन के हर पैमाने पर प्रदेश के अग्रणी जिलों में बनाए रखने के लिए सभी अधिकारी समन्वय और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें।
कलेक्टर श्री सत्यम ने आगामी 7 अगस्त से प्रारंभ होने वाले मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि शासन के निर्देशानुसार आयोजित होने वाले शिविरों में सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का पूरी गंभीरता और निष्ठा के साथ निर्वहन करें तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष ध्यान दें।
उल्लेखनीय है कि श्री कुमार सत्यम इससे पूर्व एसडीएम डिंडोरी, एसडीएम सौंसर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) जिला पंचायत मंदसौर तथा अतिरिक्त कलेक्टर ग्वालियर सहित विभिन्न महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनके प्रशासनिक अनुभव का लाभ अब बालाघाट जिले को मिलेगा।
    user_लोकेश गोखले
    लोकेश गोखले
    Local News Reporter किरनापुर, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.