logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कांकेर कृषि महाविद्यालय में प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण, युवाओं ने ली नशामुक्ति की सामूहिक शपथ 3 अगस्त शाम 5 बजे कलेक्टर से मिली जानकारी अनुसार,कांकेर रामप्रसाद पोटाई कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र में ‘नशा मुक्त विकसित भारत’ अभियान के तहत,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं, अधिकारियों और कर्मचारियों ने सहभागिता की। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल, नवाचार और राष्ट्र निर्माण में अपनी ऊर्जा लगाने का आह्वान किया। संबोधन के बाद आयोजित सामूहिक शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने स्वयं, अपने परिवार और समाज को नशामुक्त रखने तथा, लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का आयोजन अधिष्ठाता डॉक्टर आदिकान्त प्रधान के मार्गदर्शन में किया गया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर अनिल दिव्य ने बताया कि,स्वयंसेवकों द्वारा गोद लिए गए गांवों में भी आगामी दिनों में नशामुक्ति जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

10 hrs ago
user_Ashish parihar
Ashish parihar
कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
10 hrs ago

कांकेर कृषि महाविद्यालय में प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण, युवाओं ने ली नशामुक्ति की सामूहिक शपथ 3 अगस्त शाम 5 बजे कलेक्टर से मिली जानकारी अनुसार,कांकेर रामप्रसाद पोटाई कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र में ‘नशा मुक्त विकसित भारत’ अभियान के तहत,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं, अधिकारियों और कर्मचारियों ने सहभागिता की। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल, नवाचार और राष्ट्र निर्माण में अपनी ऊर्जा लगाने का आह्वान किया। संबोधन के बाद आयोजित सामूहिक शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने स्वयं, अपने परिवार और समाज को नशामुक्त रखने तथा, लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का आयोजन अधिष्ठाता डॉक्टर आदिकान्त प्रधान के मार्गदर्शन में किया गया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर अनिल दिव्य ने बताया कि,स्वयंसेवकों द्वारा गोद लिए गए गांवों में भी आगामी दिनों में नशामुक्ति जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • कोंडागांव: 60% दिव्यांग विनय नेताम बने आत्मनिर्भर, बैटरी ट्राइसाइकिल से व्यवसाय को मिली नई रफ्तार कोंडागांव के ग्राम कोकोड़ी निवासी 60% दिव्यांग विनय नेताम ने संघर्ष को अपनी ताकत बनाकर एग रोल और मोमोज़ का व्यवसाय शुरू किया। समाज कल्याण विभाग से मिली बैटरी चालित ट्राइसाइकिल ने उनके कारोबार को नई गति दी, जिससे वे अब और अधिक आत्मविश्वास व सम्मान के साथ अपना जीवनयापन कर रहे हैं। यह कहानी आत्मनिर्भरता, हौसले और सशक्तिकरण की प्रेरणादायक मिसाल है।
    1
    कोंडागांव: 60% दिव्यांग विनय नेताम बने आत्मनिर्भर, बैटरी ट्राइसाइकिल से व्यवसाय को मिली नई रफ्तार
कोंडागांव के ग्राम कोकोड़ी निवासी 60% दिव्यांग विनय नेताम ने संघर्ष को अपनी ताकत बनाकर एग रोल और मोमोज़ का व्यवसाय शुरू किया। समाज कल्याण विभाग से मिली बैटरी चालित ट्राइसाइकिल ने उनके कारोबार को नई गति दी, जिससे वे अब और अधिक आत्मविश्वास व सम्मान के साथ अपना जीवनयापन कर रहे हैं। यह कहानी आत्मनिर्भरता, हौसले और सशक्तिकरण की प्रेरणादायक मिसाल है।
    user_Tomesh Rana
    Tomesh Rana
    Local News Reporter फरसगाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    10 hrs ago
  • कोण्डागांव भाजपा जिला पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, आगामी संगठनात्मक कार्ययोजनाओं पर हुआ मंथन।
    1
    कोण्डागांव भाजपा जिला पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, आगामी संगठनात्मक कार्ययोजनाओं पर हुआ मंथन।
    user_ESHENDRA PATEL
    ESHENDRA PATEL
    पत्रकार कोंडागाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • Keshkal : विधायक नीलकंठ टेकाम ने विश्रामपुरी पहुंच विकास कार्यों का लिया जायजा Keshkal : विधायक नीलकंठ टेकाम ने विश्रामपुरी पहुंच विकास कार्यों का लिया जायजा
    1
    Keshkal : विधायक नीलकंठ टेकाम ने विश्रामपुरी पहुंच विकास कार्यों का लिया जायजा
Keshkal : विधायक नीलकंठ टेकाम ने विश्रामपुरी पहुंच विकास कार्यों का लिया जायजा
    user_रामकुमार भारद्वाज
    रामकुमार भारद्वाज
    कोंडागाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    14 hrs ago
  • शहर में लगे त्रिनेत्र कैमरे बंद, अपराधियों पर निगरानी कमजोर, अब कैमरे खुद निगरानी के मोहताज
    1
    शहर में लगे त्रिनेत्र कैमरे बंद, अपराधियों पर निगरानी कमजोर, अब कैमरे खुद निगरानी के मोहताज
    user_Aishwary Shyam
    Aishwary Shyam
    राजनांदगांव, राजनांदगांव, छत्तीसगढ़•
    11 hrs ago
  • “मुझे मत सिखाओ, मैं भी मंत्री रहा हूं” —आबकारी अधिकारी पर भड़के पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, वीडियो वायरल* कोरबा। जिले के ग्राम बरबसपुर में प्रस्तावित शराब दुकान खोलने के विरोध को लेकर चल रहा ग्रामीणों का आंदोलन अब राजनीतिक रूप लेने लगा है। गांव की महिलाओं और ग्रामीणों के समर्थन में धरना स्थल पर पहुंचे पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने आबकारी विभाग के अधिकारी से फोन पर बातचीत करते हुए जमकर नाराजगी जताई। फोन पर हुई इस बातचीत का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि बरबसपुर में नई शराब दुकान शुरू करने के लिए आबकारी विभाग की टीम संभावित स्थान का निरीक्षण करने पहुंची थी। इसकी जानकारी मिलते ही गांव की महिलाएं और ग्रामीण विरोध में उतर आए। ग्रामीणों ने प्रस्तावित स्थान के सामने धरना शुरू कर दिया और गांव में शराब दुकान नहीं खोलने की मांग की। विरोध को देखते हुए विभाग की टीम मौके से लौट गई थी। रविवार, 2 अगस्त को ग्रामीणों के बुलावे पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल भी धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने आंदोलन कर रही महिलाओं से चर्चा की और शराब दुकान के विरोध में उनका समर्थन करने की घोषणा की। इसी दौरान उन्होंने आबकारी अधिकारी राकेश राठौर को फोन लगाया। वायरल वीडियो में जयसिंह अग्रवाल को अधिकारी से नाराजगी जताते हुए कहते सुना जा रहा है—“ओवर रेट और अवैध बिक्री तुम लोग कर रहे हो और मुझे मत सिखाओ… मैं भी मंत्री रहा हूं।” उन्होंने अधिकारी से कहा कि गांव की महिलाएं शराब दुकान के विरोध में भूखी-प्यासी धरने पर बैठी हैं, ऐसे में ग्रामीणों की इच्छा के विरुद्ध दुकान खोलने का प्रयास नहीं किया जाना चाहिए। पूर्व मंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि बरबसपुर में किसी भी कीमत पर शराब दुकान नहीं खुलने दी जाएगी। उन्होंने शराब की ओवररेट बिक्री और अवैध शराब के कारोबार को लेकर भी आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए। जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि जरूरत पड़ी तो ग्रामीणों के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस मामले में प्रदेश के वाणिज्य एवं आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उन्होंने कहा कि बरबसपुर में शराब दुकान खोलने का कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया था। आबकारी विभाग के अधिकारी केवल संभावित स्थान देखने गए थे। मंत्री ने स्पष्ट किया कि यदि गांव की महिलाएं और स्थानीय लोग शराब दुकान नहीं चाहते हैं तो वहां दुकान नहीं खोली जाएगी। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि वे केवल मौखिक आश्वासन से संतुष्ट नहीं होंगे। ग्रामीणों ने प्रशासन से शराब दुकान नहीं खोले जाने का स्पष्ट और लिखित निर्णय जारी करने की मांग की है। फिलहाल आबकारी विभाग ने दुकान खोलने की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ाई है, लेकिन वायरल वीडियो सामने आने के बाद यह मामला राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है। #JaisinghAgrawal #KorbaNews #Barbaspur #LiquorShopProtest #ChhattisgarhNews #पूर्वमंत्री #जयसिंहअग्रवाल #कोरबा #शराबदुकान #आबकारीविभाग #ViralVideo #KadwaghutNews #कड़वाघूंटसमाचार
    1
    “मुझे मत सिखाओ, मैं भी मंत्री रहा हूं” —आबकारी अधिकारी पर भड़के पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, वीडियो वायरल*
कोरबा। जिले के ग्राम बरबसपुर में प्रस्तावित शराब दुकान खोलने के विरोध को लेकर चल रहा ग्रामीणों का आंदोलन अब राजनीतिक रूप लेने लगा है। गांव की महिलाओं और ग्रामीणों के समर्थन में धरना स्थल पर पहुंचे पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने आबकारी विभाग के अधिकारी से फोन पर बातचीत करते हुए जमकर नाराजगी जताई। फोन पर हुई इस बातचीत का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि बरबसपुर में नई शराब दुकान शुरू करने के लिए आबकारी विभाग की टीम संभावित स्थान का निरीक्षण करने पहुंची थी। इसकी जानकारी मिलते ही गांव की महिलाएं और ग्रामीण विरोध में उतर आए। ग्रामीणों ने प्रस्तावित स्थान के सामने धरना शुरू कर दिया और गांव में शराब दुकान नहीं खोलने की मांग की। विरोध को देखते हुए विभाग की टीम मौके से लौट गई थी।
रविवार, 2 अगस्त को ग्रामीणों के बुलावे पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल भी धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने आंदोलन कर रही महिलाओं से चर्चा की और शराब दुकान के विरोध में उनका समर्थन करने की घोषणा की। इसी दौरान उन्होंने आबकारी अधिकारी राकेश राठौर को फोन लगाया।
वायरल वीडियो में जयसिंह अग्रवाल को अधिकारी से नाराजगी जताते हुए कहते सुना जा रहा है—“ओवर रेट और अवैध बिक्री तुम लोग कर रहे हो और मुझे मत सिखाओ… मैं भी मंत्री रहा हूं।” उन्होंने अधिकारी से कहा कि गांव की महिलाएं शराब दुकान के विरोध में भूखी-प्यासी धरने पर बैठी हैं, ऐसे में ग्रामीणों की इच्छा के विरुद्ध दुकान खोलने का प्रयास नहीं किया जाना चाहिए।
पूर्व मंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि बरबसपुर में किसी भी कीमत पर शराब दुकान नहीं खुलने दी जाएगी। उन्होंने शराब की ओवररेट बिक्री और अवैध शराब के कारोबार को लेकर भी आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए। जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि जरूरत पड़ी तो ग्रामीणों के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
इस मामले में प्रदेश के वाणिज्य एवं आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उन्होंने कहा कि बरबसपुर में शराब दुकान खोलने का कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया था। आबकारी विभाग के अधिकारी केवल संभावित स्थान देखने गए थे। मंत्री ने स्पष्ट किया कि यदि गांव की महिलाएं और स्थानीय लोग शराब दुकान नहीं चाहते हैं तो वहां दुकान नहीं खोली जाएगी।
हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि वे केवल मौखिक आश्वासन से संतुष्ट नहीं होंगे। ग्रामीणों ने प्रशासन से शराब दुकान नहीं खोले जाने का स्पष्ट और लिखित निर्णय जारी करने की मांग की है। फिलहाल आबकारी विभाग ने दुकान खोलने की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ाई है, लेकिन वायरल वीडियो सामने आने के बाद यह मामला राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है।
#JaisinghAgrawal #KorbaNews #Barbaspur #LiquorShopProtest #ChhattisgarhNews #पूर्वमंत्री #जयसिंहअग्रवाल #कोरबा #शराबदुकान #आबकारीविभाग #ViralVideo #KadwaghutNews #कड़वाघूंटसमाचार
    user_Jaideep Sharma
    Jaideep Sharma
    राजनांदगांव, राजनांदगांव, छत्तीसगढ़•
    22 hrs ago
  • कांकेर कृषि महाविद्यालय में प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण, युवाओं ने ली नशामुक्ति की सामूहिक शपथ 3 अगस्त शाम 5 बजे कलेक्टर से मिली जानकारी अनुसार,कांकेर रामप्रसाद पोटाई कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र में ‘नशा मुक्त विकसित भारत’ अभियान के तहत,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं, अधिकारियों और कर्मचारियों ने सहभागिता की। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल, नवाचार और राष्ट्र निर्माण में अपनी ऊर्जा लगाने का आह्वान किया। संबोधन के बाद आयोजित सामूहिक शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने स्वयं, अपने परिवार और समाज को नशामुक्त रखने तथा, लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का आयोजन अधिष्ठाता डॉक्टर आदिकान्त प्रधान के मार्गदर्शन में किया गया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर अनिल दिव्य ने बताया कि,स्वयंसेवकों द्वारा गोद लिए गए गांवों में भी आगामी दिनों में नशामुक्ति जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
    1
    कांकेर कृषि महाविद्यालय में प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण, युवाओं ने ली नशामुक्ति की सामूहिक शपथ
3 अगस्त शाम 5 बजे कलेक्टर से मिली जानकारी अनुसार,कांकेर रामप्रसाद पोटाई कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र में ‘नशा मुक्त विकसित भारत’ अभियान के तहत,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं, अधिकारियों और कर्मचारियों ने सहभागिता की। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल, नवाचार और राष्ट्र निर्माण में अपनी ऊर्जा लगाने का आह्वान किया।
संबोधन के बाद आयोजित सामूहिक शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने स्वयं, अपने परिवार और समाज को नशामुक्त रखने तथा, लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का आयोजन अधिष्ठाता डॉक्टर आदिकान्त प्रधान के मार्गदर्शन में किया गया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर अनिल दिव्य ने बताया कि,स्वयंसेवकों द्वारा गोद लिए गए गांवों में भी आगामी दिनों में नशामुक्ति जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
    user_Ashish parihar
    Ashish parihar
    कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    10 hrs ago
  • फरसगांव: ग्राम बंगोली में अवैध शराब पर बेनूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 59 नग देशी-अंग्रेजी शराब जब्त ब्लॉक फरसगांव, जिला कोंडागांव के ग्राम बंगोली, जो थाना बेनूर जिला नारायणपुर के अंतर्गत आता है, वहां बेनूर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। थाना प्रभारी मुकेश पटेल को मिली मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर ग्राम बंगोली निवासी बिरेश नेताम को अवैध रूप से देशी और अंग्रेजी शराब बेचते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से कुल 59 नग देशी एवं अंग्रेजी शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 8,001 रुपये है, जब्त की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
    1
    फरसगांव: ग्राम बंगोली में अवैध शराब पर बेनूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 59 नग देशी-अंग्रेजी शराब जब्त
ब्लॉक फरसगांव, जिला कोंडागांव के ग्राम बंगोली, जो थाना बेनूर जिला नारायणपुर के अंतर्गत आता है, वहां बेनूर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। थाना प्रभारी मुकेश पटेल को मिली मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर ग्राम बंगोली निवासी बिरेश नेताम को अवैध रूप से देशी और अंग्रेजी शराब बेचते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से कुल 59 नग देशी एवं अंग्रेजी शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 8,001 रुपये है, जब्त की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
    user_Tomesh Rana
    Tomesh Rana
    Local News Reporter फरसगाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    15 hrs ago
  • विधायक नीलकंठ टेकाम ने विश्रामपुरी पहुंच विकास कार्यों का लिया जायजा Keshkal : विधायक नीलकंठ टेकाम ने विश्रामपुरी पहुंच विकास कार्यों का लिया जायजा 3 करोड़ के आदिवासी समाज भवन निर्माण को लेकर दिए आवश्यक निर्देश केशकाल :- विधानसभा के विधायक नीलकंठ टेकाम ने सोमवार को विश्रामपुरी पहुंचकर विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विश्रामपुरी चौक में निर्माणाधीन महापुरुषों की प्रतिमाओं का अवलोकन कर कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। इसके बाद विधायक श्री टेकाम ने 3 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले आदिवासी समाज भवन के निर्माण को लेकर समाज प्रमुखों, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में भवन निर्माण की रूपरेखा, गुणवत्ता एवं अन्य आवश्यक पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही उन्होंने निर्माणाधीन कॉलेज भवन का भी निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आदिवासी समाज भवन का निर्माण सड़क स्तर से पर्याप्त ऊंचाई पर किया जाए, ताकि भविष्य में जलभराव जैसी समस्याओं से बचा जा सके। वहीं सड़क किनारे बनाई जा रही नवनिर्मित नाली को शीघ्र कवर करने के निर्देश भी दिए, जिससे आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित हो और किसी प्रकार की अप्रिय घटना की संभावना न रहे। प्रथम सावन सोमवार के पावन अवसर पर विधायक नीलकंठ टेकाम ने विश्रामपुरी स्थित गोंडवाना समाज भवन परिसर में स्थापित भगवान शंकर मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
    2
    विधायक नीलकंठ टेकाम ने विश्रामपुरी पहुंच विकास कार्यों का लिया जायजा
Keshkal : विधायक नीलकंठ टेकाम ने विश्रामपुरी पहुंच विकास कार्यों का लिया जायजा
3 करोड़ के आदिवासी समाज भवन निर्माण को लेकर दिए आवश्यक निर्देश
केशकाल :- विधानसभा के विधायक नीलकंठ टेकाम ने सोमवार को विश्रामपुरी पहुंचकर विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विश्रामपुरी चौक में निर्माणाधीन महापुरुषों की प्रतिमाओं का अवलोकन कर कार्यों की प्रगति की जानकारी ली।  इसके बाद विधायक श्री टेकाम ने 3 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले आदिवासी समाज भवन के निर्माण को लेकर समाज प्रमुखों, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में भवन निर्माण की रूपरेखा, गुणवत्ता एवं अन्य आवश्यक पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही उन्होंने निर्माणाधीन कॉलेज भवन का भी निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आदिवासी समाज भवन का निर्माण सड़क स्तर से पर्याप्त ऊंचाई पर किया जाए, ताकि भविष्य में जलभराव जैसी समस्याओं से बचा जा सके। वहीं सड़क किनारे बनाई जा रही नवनिर्मित नाली को शीघ्र कवर करने के निर्देश भी दिए, जिससे आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित हो और किसी प्रकार की अप्रिय घटना की संभावना न रहे। प्रथम सावन सोमवार के पावन अवसर पर विधायक नीलकंठ टेकाम ने विश्रामपुरी स्थित गोंडवाना समाज भवन परिसर में स्थापित भगवान शंकर मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
    user_रामकुमार भारद्वाज
    रामकुमार भारद्वाज
    कोंडागाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    15 hrs ago
  • Narayanpur News: बेनूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब बेचते आरोपी गिरफ्तार, 59 नग शराब और ₹8,100 नगद जब्त नारायणपुर। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए नारायणपुर पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में थाना बेनूर पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की बिक्री कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी और देशी शराब के साथ नगद राशि भी बरामद की है। पुलिस अधीक्षक संदीप पटेल के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों अक्षय साबद्रा, अजय कुमार, ऐश्वर्य चंद्राकर एवं एसडीओपी बेनूर अविनाश कंवर के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी बेनूर निरीक्षक मुकेश पटेल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बंगोली निवासी एक व्यक्ति अपने घर के बाहर अवैध रूप से शराब बेच रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर बिरेश नेताम (35 वर्ष) को रंगे हाथ अवैध शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 50 पाव देशी शराब और 9 नग अंग्रेजी शराब, कुल 59 नग अवैध शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹10,620 बताई गई है। इसके अलावा शराब बिक्री से प्राप्त ₹8,100 नगद भी जब्त किया गया। पूछताछ में आरोपी शराब रखने एवं बेचने संबंधी कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। प्रकरण में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। नारायणपुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध शराब, मादक पदार्थों या अन्य गैरकानूनी गतिविधियों की जानकारी तत्काल निकटतम थाना या पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
    2
    Narayanpur News: बेनूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब बेचते आरोपी गिरफ्तार, 59 नग शराब और ₹8,100 नगद जब्त
नारायणपुर। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए नारायणपुर पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में थाना बेनूर पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की बिक्री कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी और देशी शराब के साथ नगद राशि भी बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक संदीप पटेल के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों अक्षय साबद्रा, अजय कुमार, ऐश्वर्य चंद्राकर एवं एसडीओपी बेनूर अविनाश कंवर के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।
थाना प्रभारी बेनूर निरीक्षक मुकेश पटेल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बंगोली निवासी एक व्यक्ति अपने घर के बाहर अवैध रूप से शराब बेच रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर बिरेश नेताम (35 वर्ष) को रंगे हाथ अवैध शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 50 पाव देशी शराब और 9 नग अंग्रेजी शराब, कुल 59 नग अवैध शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹10,620 बताई गई है। इसके अलावा शराब बिक्री से प्राप्त ₹8,100 नगद भी जब्त किया गया।
पूछताछ में आरोपी शराब रखने एवं बेचने संबंधी कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। प्रकरण में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
नारायणपुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध शराब, मादक पदार्थों या अन्य गैरकानूनी गतिविधियों की जानकारी तत्काल निकटतम थाना या पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
    user_Atul Netam
    Atul Netam
    Local News Reporter फारसगाँव, नारायणपुर, छत्तीसगढ़•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.