logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

Narayanpur News: बेनूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब बेचते आरोपी गिरफ्तार, 59 नग शराब और ₹8,100 नगद जब्त नारायणपुर। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए नारायणपुर पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में थाना बेनूर पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की बिक्री कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी और देशी शराब के साथ नगद राशि भी बरामद की है। पुलिस अधीक्षक संदीप पटेल के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों अक्षय साबद्रा, अजय कुमार, ऐश्वर्य चंद्राकर एवं एसडीओपी बेनूर अविनाश कंवर के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी बेनूर निरीक्षक मुकेश पटेल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बंगोली निवासी एक व्यक्ति अपने घर के बाहर अवैध रूप से शराब बेच रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर बिरेश नेताम (35 वर्ष) को रंगे हाथ अवैध शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 50 पाव देशी शराब और 9 नग अंग्रेजी शराब, कुल 59 नग अवैध शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹10,620 बताई गई है। इसके अलावा शराब बिक्री से प्राप्त ₹8,100 नगद भी जब्त किया गया। पूछताछ में आरोपी शराब रखने एवं बेचने संबंधी कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। प्रकरण में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। नारायणपुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध शराब, मादक पदार्थों या अन्य गैरकानूनी गतिविधियों की जानकारी तत्काल निकटतम थाना या पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

12 hrs ago
user_Atul Netam
Atul Netam
Local News Reporter फारसगाँव, नारायणपुर, छत्तीसगढ़•
12 hrs ago

Narayanpur News: बेनूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब बेचते आरोपी गिरफ्तार, 59 नग शराब और ₹8,100 नगद जब्त नारायणपुर। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए नारायणपुर पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में थाना बेनूर पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की बिक्री कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी और देशी शराब के साथ नगद राशि भी बरामद की है। पुलिस अधीक्षक संदीप पटेल के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों अक्षय साबद्रा, अजय कुमार, ऐश्वर्य चंद्राकर एवं एसडीओपी बेनूर अविनाश कंवर के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी बेनूर निरीक्षक मुकेश पटेल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बंगोली निवासी एक व्यक्ति अपने घर के बाहर अवैध रूप से शराब बेच रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम

436ba28f-564d-4422-94ec-ba566ef02d5d

ने मौके पर दबिश देकर बिरेश नेताम (35 वर्ष) को रंगे हाथ अवैध शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 50 पाव देशी शराब और 9 नग अंग्रेजी शराब, कुल 59 नग अवैध शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹10,620 बताई गई है। इसके अलावा शराब बिक्री से प्राप्त ₹8,100 नगद भी जब्त किया गया। पूछताछ में आरोपी शराब रखने एवं बेचने संबंधी कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। प्रकरण में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। नारायणपुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध शराब, मादक पदार्थों या अन्य गैरकानूनी गतिविधियों की जानकारी तत्काल निकटतम थाना या पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • कोंडागांव: 60% दिव्यांग विनय नेताम बने आत्मनिर्भर, बैटरी ट्राइसाइकिल से व्यवसाय को मिली नई रफ्तार कोंडागांव के ग्राम कोकोड़ी निवासी 60% दिव्यांग विनय नेताम ने संघर्ष को अपनी ताकत बनाकर एग रोल और मोमोज़ का व्यवसाय शुरू किया। समाज कल्याण विभाग से मिली बैटरी चालित ट्राइसाइकिल ने उनके कारोबार को नई गति दी, जिससे वे अब और अधिक आत्मविश्वास व सम्मान के साथ अपना जीवनयापन कर रहे हैं। यह कहानी आत्मनिर्भरता, हौसले और सशक्तिकरण की प्रेरणादायक मिसाल है।
    1
    कोंडागांव: 60% दिव्यांग विनय नेताम बने आत्मनिर्भर, बैटरी ट्राइसाइकिल से व्यवसाय को मिली नई रफ्तार
कोंडागांव के ग्राम कोकोड़ी निवासी 60% दिव्यांग विनय नेताम ने संघर्ष को अपनी ताकत बनाकर एग रोल और मोमोज़ का व्यवसाय शुरू किया। समाज कल्याण विभाग से मिली बैटरी चालित ट्राइसाइकिल ने उनके कारोबार को नई गति दी, जिससे वे अब और अधिक आत्मविश्वास व सम्मान के साथ अपना जीवनयापन कर रहे हैं। यह कहानी आत्मनिर्भरता, हौसले और सशक्तिकरण की प्रेरणादायक मिसाल है।
    user_Tomesh Rana
    Tomesh Rana
    Local News Reporter फरसगाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
  • विधायक नीलकंठ टेकाम ने विश्रामपुरी पहुंच विकास कार्यों का लिया जायजा Keshkal : विधायक नीलकंठ टेकाम ने विश्रामपुरी पहुंच विकास कार्यों का लिया जायजा 3 करोड़ के आदिवासी समाज भवन निर्माण को लेकर दिए आवश्यक निर्देश केशकाल :- विधानसभा के विधायक नीलकंठ टेकाम ने सोमवार को विश्रामपुरी पहुंचकर विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विश्रामपुरी चौक में निर्माणाधीन महापुरुषों की प्रतिमाओं का अवलोकन कर कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। इसके बाद विधायक श्री टेकाम ने 3 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले आदिवासी समाज भवन के निर्माण को लेकर समाज प्रमुखों, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में भवन निर्माण की रूपरेखा, गुणवत्ता एवं अन्य आवश्यक पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही उन्होंने निर्माणाधीन कॉलेज भवन का भी निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आदिवासी समाज भवन का निर्माण सड़क स्तर से पर्याप्त ऊंचाई पर किया जाए, ताकि भविष्य में जलभराव जैसी समस्याओं से बचा जा सके। वहीं सड़क किनारे बनाई जा रही नवनिर्मित नाली को शीघ्र कवर करने के निर्देश भी दिए, जिससे आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित हो और किसी प्रकार की अप्रिय घटना की संभावना न रहे। प्रथम सावन सोमवार के पावन अवसर पर विधायक नीलकंठ टेकाम ने विश्रामपुरी स्थित गोंडवाना समाज भवन परिसर में स्थापित भगवान शंकर मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
    2
    विधायक नीलकंठ टेकाम ने विश्रामपुरी पहुंच विकास कार्यों का लिया जायजा
Keshkal : विधायक नीलकंठ टेकाम ने विश्रामपुरी पहुंच विकास कार्यों का लिया जायजा
3 करोड़ के आदिवासी समाज भवन निर्माण को लेकर दिए आवश्यक निर्देश
केशकाल :- विधानसभा के विधायक नीलकंठ टेकाम ने सोमवार को विश्रामपुरी पहुंचकर विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विश्रामपुरी चौक में निर्माणाधीन महापुरुषों की प्रतिमाओं का अवलोकन कर कार्यों की प्रगति की जानकारी ली।  इसके बाद विधायक श्री टेकाम ने 3 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले आदिवासी समाज भवन के निर्माण को लेकर समाज प्रमुखों, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में भवन निर्माण की रूपरेखा, गुणवत्ता एवं अन्य आवश्यक पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही उन्होंने निर्माणाधीन कॉलेज भवन का भी निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आदिवासी समाज भवन का निर्माण सड़क स्तर से पर्याप्त ऊंचाई पर किया जाए, ताकि भविष्य में जलभराव जैसी समस्याओं से बचा जा सके। वहीं सड़क किनारे बनाई जा रही नवनिर्मित नाली को शीघ्र कवर करने के निर्देश भी दिए, जिससे आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित हो और किसी प्रकार की अप्रिय घटना की संभावना न रहे। प्रथम सावन सोमवार के पावन अवसर पर विधायक नीलकंठ टेकाम ने विश्रामपुरी स्थित गोंडवाना समाज भवन परिसर में स्थापित भगवान शंकर मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
    user_रामकुमार भारद्वाज
    रामकुमार भारद्वाज
    कोंडागाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    16 hrs ago
  • असम के बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया कांकेर 'जन सहयोग', कलेक्टर को सौंपी 31 हजार 100 रूपये की सहायता राशि 4 अगस्त सुबह 8 बजे मिली जानकारी अनुसार, असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए,कांकेर की समाजसेवी संस्था 'जन सहयोग' ने जनसहयोग से जुटाई गई 31 हजार 100 रुपये की सहायता राशि सोमवार को कलेक्टर कांकेर को सौंपी गई। संस्था ने राशि को जल्द पीड़ितों तक पहुंचाने का आग्रह किया। संस्था के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी ने बताया कि बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए आम लोगों के सहयोग से यह राशि एकत्रित की गई। कलेक्टर ने इस पहल की सराहना करते हुए राशि को 51 हजार 100 रुपये तक बढ़ाने की बात कही। इस अभियान में टीके जैन, राजकुमार फव्यानी, अनुराग उपाध्याय, दिलीप कुमार गंजीर, संजय मंशानी, धर्मेंद्र देव सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर सहयोग राशि जुटाई।
    1
    असम के बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया कांकेर 'जन सहयोग', कलेक्टर को सौंपी 31 हजार 100 रूपये की सहायता राशि
4 अगस्त सुबह 8 बजे मिली जानकारी अनुसार, असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए,कांकेर की समाजसेवी संस्था 'जन सहयोग' ने जनसहयोग से जुटाई गई 31 हजार 100 रुपये की सहायता राशि सोमवार को  कलेक्टर कांकेर को सौंपी गई। संस्था ने राशि को जल्द पीड़ितों तक पहुंचाने का आग्रह किया।
संस्था के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी ने बताया कि बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए आम लोगों के सहयोग से यह राशि एकत्रित की गई। कलेक्टर ने इस पहल की सराहना करते हुए राशि को 51 हजार 100 रुपये तक बढ़ाने की बात कही।
इस अभियान में टीके जैन, राजकुमार फव्यानी, अनुराग उपाध्याय, दिलीप कुमार गंजीर, संजय मंशानी, धर्मेंद्र देव सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर सहयोग राशि जुटाई।
    user_Ashish parihar
    Ashish parihar
    कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • कलेक्टर के निर्देशन में अतिक्रमण पर सतत कार्रवाई विद्यालय के लगभग 1 एकड़ भूमि को कराया गया कब्जा मुक्त कलेक्टर के निर्देशन में अतिक्रमण पर सतत कार्रवाई विद्यालय के लगभग 1 एकड़ भूमि को कराया गया कब्जा मुक्त बलरामपुर, कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशन में जिले में शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में विकासखंड रामचंद्रपुर के ग्राम पंचायत पलगी स्थित शासकीय विद्यालय की भूमि पर किए गए अतिक्रमण को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) रामानुजगंज श्री आनंद राम नेताम के नेतृत्व में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए लगभग 1 एकड़ भूमि को कब्जा मुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान राजस्व अमला एवं पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमित भूमि को खाली कराकर विद्यालय परिसर को पुनः शासकीय उपयोग के लिए सुरक्षित किया गया। पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करें तथा सार्वजनिक संपत्तियों के संरक्षण में प्रशासन का सहयोग करें।
    3
    कलेक्टर के निर्देशन में अतिक्रमण पर सतत कार्रवाई विद्यालय के लगभग 1 एकड़ भूमि को कराया गया कब्जा मुक्त
कलेक्टर के निर्देशन में अतिक्रमण पर सतत कार्रवाई विद्यालय के लगभग 1 एकड़ भूमि को कराया गया कब्जा मुक्त
बलरामपुर, कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशन में जिले में शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में विकासखंड रामचंद्रपुर के ग्राम पंचायत पलगी स्थित शासकीय विद्यालय की भूमि पर किए गए अतिक्रमण को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) रामानुजगंज श्री आनंद राम नेताम के नेतृत्व में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए लगभग 1 एकड़ भूमि को कब्जा मुक्त कराया।
कार्रवाई के दौरान राजस्व अमला एवं पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमित भूमि को खाली कराकर विद्यालय परिसर को पुनः शासकीय उपयोग के लिए सुरक्षित किया गया। पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करें तथा सार्वजनिक संपत्तियों के संरक्षण में प्रशासन का सहयोग करें।
    user_ANIL XALXO
    ANIL XALXO
    Farmer राजपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • जगदलपुर /भानपुरी की खबर शासकीय राशन दुकान में गड़बड़ी, 35 किलो की जगह 31 किलो चावल वितरण ग्रामीण आक्रोश Disturbance in government ration shop, 31 kg rice distributed instead of 35 kg, villagers angry
    2
    जगदलपुर /भानपुरी की खबर 
शासकीय राशन दुकान में गड़बड़ी, 35 किलो की जगह 31 किलो चावल वितरण ग्रामीण आक्रोश
Disturbance in government ration shop, 31 kg rice distributed instead of 35 kg, villagers angry
    user_AKKU KHAN
    AKKU KHAN
    Local News Reporter जगदलपुर, बस्तर, छत्तीसगढ़•
    14 hrs ago
  • फरसगांव: ग्राम बंगोली में अवैध शराब पर बेनूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 59 नग देशी-अंग्रेजी शराब जब्त ब्लॉक फरसगांव, जिला कोंडागांव के ग्राम बंगोली, जो थाना बेनूर जिला नारायणपुर के अंतर्गत आता है, वहां बेनूर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। थाना प्रभारी मुकेश पटेल को मिली मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर ग्राम बंगोली निवासी बिरेश नेताम को अवैध रूप से देशी और अंग्रेजी शराब बेचते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से कुल 59 नग देशी एवं अंग्रेजी शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 8,001 रुपये है, जब्त की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
    1
    फरसगांव: ग्राम बंगोली में अवैध शराब पर बेनूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 59 नग देशी-अंग्रेजी शराब जब्त
ब्लॉक फरसगांव, जिला कोंडागांव के ग्राम बंगोली, जो थाना बेनूर जिला नारायणपुर के अंतर्गत आता है, वहां बेनूर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। थाना प्रभारी मुकेश पटेल को मिली मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर ग्राम बंगोली निवासी बिरेश नेताम को अवैध रूप से देशी और अंग्रेजी शराब बेचते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से कुल 59 नग देशी एवं अंग्रेजी शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 8,001 रुपये है, जब्त की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
    user_Tomesh Rana
    Tomesh Rana
    Local News Reporter फरसगाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    16 hrs ago
  • अंतागढ़ के आत्मानंद स्कूल में कांकेर पुलिस ने दी यातायात सुरक्षा की सीख अंतागढ़ में,कांकेर पुलिस ने यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर,छात्र छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी। कार्यक्रम में हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवरस्पीडिंग, मोबाइल का उपयोग, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने और ट्रैफिक नियमों के पालन के महत्व पर विस्तार से बताया गया। प्रोजेक्टर के माध्यम से सड़क सुरक्षा से जुड़े वीडियो भी दिखाए गए।साथ ही राहवीर योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले नागरिक को 25 हजार की प्रोत्साहन राशि मिलने और डायल 112 की आपातकालीन सेवाओं की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने यातायात नियमों का पालन करने तथा दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया।
    1
    अंतागढ़ के आत्मानंद स्कूल में कांकेर पुलिस ने दी यातायात सुरक्षा की सीख
अंतागढ़ में,कांकेर पुलिस ने यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर,छात्र छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी। कार्यक्रम में हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवरस्पीडिंग, मोबाइल का उपयोग, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने और ट्रैफिक नियमों के पालन के महत्व पर विस्तार से बताया गया।
प्रोजेक्टर के माध्यम से सड़क सुरक्षा से जुड़े वीडियो भी दिखाए गए।साथ ही राहवीर योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले नागरिक को 25 हजार की प्रोत्साहन राशि मिलने और डायल 112 की आपातकालीन सेवाओं की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने यातायात नियमों का पालन करने तथा दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया।
    user_Ashish parihar
    Ashish parihar
    कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    11 hrs ago
  • आज सावन सोमवार के दिन पचमढ़ी में जटा शंकर मंदिर में भक्तों की भीड़ रही आज सावन सोमवार के पहले दिन लगा रहा भक्तों का ताता, श्रद्धालु जटाशंकर मंदिर में काफी भीड़ दिखा जिसमें श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएं पूर्ण करने के लिए पंचमढ़ी जटाशंकर जो की काफी प्रसिद्ध माने जाते हैं यहां पर श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएं पूर्ण करने के लिए पूजा अर्चना करते हैं यहां पर काफी संख्या में भक्तगण अपनी मनोकामनाएं पूर्ण करने के लिए इकट्ठा होते हैं।
    3
    आज सावन सोमवार के दिन पचमढ़ी में जटा शंकर मंदिर में भक्तों की भीड़ रही
आज सावन सोमवार के पहले दिन लगा रहा भक्तों का ताता, श्रद्धालु जटाशंकर मंदिर में काफी भीड़ दिखा जिसमें श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएं पूर्ण करने के लिए पंचमढ़ी जटाशंकर जो की काफी प्रसिद्ध माने जाते हैं यहां पर श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएं पूर्ण करने के लिए  पूजा अर्चना करते हैं यहां पर काफी संख्या में भक्तगण अपनी मनोकामनाएं पूर्ण करने के लिए इकट्ठा होते हैं।
    user_Sudheer tiwari
    Sudheer tiwari
    जगदलपुर, बस्तर, छत्तीसगढ़•
    22 hrs ago
  • हाथी दांत तस्करी पर वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत तीन आरोपी भेजे गए सलाखों के पीछे *बलरामपुर* वन मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देशन में संगठित वन अपराध की रोकथाम के लिए सघन मुहिम चलाई जा रही है। इसी कड़ी में जिले में वन मण्डलाधिकारी श्री आलोक वाजपेयी के मार्गदर्शन में 03 अगस्त 2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना पर वन्य जीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो मध्य क्षेत्र भोपाल एवं राज्य उड़न दस्ता दल रायपुर तथा वनमंडल बलरामपुर की संयुक्त टीम के द्वारा कार्रवाई की गई। प्राप्त सूचना अनुसार रामानुजगंज फारेस्ट नदी किनारे आमंत्रण धर्मशाला में अवैध रूप से हाथी दांत (जबड़ा) तस्करी के उद्देश्य से रूम नम्बर 205 में एक संदिग्ध व्यक्ति ठहरा हुआ था। वाइल्ड लाइफ क्राइम ब्यूरो एवं वन विभाग के टीम के द्वारा तत्काल धर्मशाला के रूम नम्बर 205 में दबिश देकर छानबीन करने पर एक बैग में जांच के दौरान 03 नग हाथी दांत (जबड़ा) पाया गया तथा साथ में 03 व्यक्ति मौके पर मौजूद पाये गये। उक्त प्रकरण में अंतर्राज्यीय राज्य झारखंड एवं छत्तीसगढ़ के संतोष कुमार विश्वकर्मा, उम्र 42 वर्ष, निवासी तुकबेरा, पोस्ट कण्ठा, थाना-नवाबाजार, जिला पलामू (झारखंड), अजय कुमार गुप्ता, उम्र 49 वर्ष निवासी रामानुजगंज वार्ड क्रमांक 11, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज (छ.ग.), सतेन्द्र कुमार, उम्र 50 वर्ष निवासी रामानुजगंज, वार्ड क्रमांक 5, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज के निवासी है। इनके पास से कुल 03 नग हाथी दांत (जबड़ा) जब्त किया गया। परिसर रक्षक रामानुजगंज द्वारा वन अपराध प्रकरण दर्ज किया गया। पूछताछ में सभी 03 आरोपियों के द्वारा अपराध करना स्वीकार किया गया। तत्पश्चात वन्य प्राणी (संरक्षण) अधिनियम 1972 की धारा 9, 39, 48(क), 50, 51, 52 (भारतीय जंगली हाथी अनुसूची-1 भाग-1 के अनुसूची क्र. 12-बी में अनुसूचित एवं संरक्षित वन्यप्राणी है) के तहत आरोपियों पर वैधानिक कार्यवाही कर उन्हें 03 अगस्त को 2026 को माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रामानुजगंज के समक्ष पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वन परिक्षेत्राधिकारी रामानुजगंज ने बताया कि प्रकरण में विवेचना जारी है, जिसमें अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
    3
    हाथी दांत तस्करी पर वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई 
वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत तीन आरोपी भेजे गए सलाखों के पीछे 
*बलरामपुर*  वन मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देशन में संगठित वन अपराध की रोकथाम के लिए सघन मुहिम चलाई जा रही है। इसी कड़ी में जिले में वन मण्डलाधिकारी श्री आलोक वाजपेयी के मार्गदर्शन में 03 अगस्त 2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना पर वन्य जीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो मध्य क्षेत्र भोपाल एवं राज्य उड़न दस्ता दल रायपुर तथा वनमंडल बलरामपुर की संयुक्त टीम के द्वारा कार्रवाई की गई। प्राप्त सूचना अनुसार रामानुजगंज फारेस्ट नदी किनारे आमंत्रण धर्मशाला में अवैध रूप से हाथी दांत (जबड़ा) तस्करी के उद्देश्य से रूम नम्बर 205 में एक संदिग्ध व्यक्ति ठहरा हुआ था। वाइल्ड लाइफ क्राइम ब्यूरो एवं वन विभाग के टीम के द्वारा तत्काल धर्मशाला के रूम नम्बर 205 में दबिश देकर छानबीन करने पर एक बैग में जांच के दौरान 03 नग हाथी दांत (जबड़ा) पाया गया तथा साथ में 03 व्यक्ति मौके पर मौजूद पाये गये।
उक्त प्रकरण में अंतर्राज्यीय राज्य झारखंड एवं छत्तीसगढ़ के संतोष कुमार विश्वकर्मा, उम्र 42 वर्ष, निवासी तुकबेरा, पोस्ट कण्ठा, थाना-नवाबाजार, जिला पलामू (झारखंड), अजय कुमार गुप्ता, उम्र 49 वर्ष निवासी रामानुजगंज वार्ड क्रमांक 11, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज (छ.ग.), सतेन्द्र कुमार, उम्र 50 वर्ष निवासी रामानुजगंज, वार्ड क्रमांक 5, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज के निवासी है। इनके पास से कुल 03 नग हाथी दांत (जबड़ा) जब्त किया गया। परिसर रक्षक रामानुजगंज द्वारा वन अपराध प्रकरण दर्ज किया गया। पूछताछ में सभी 03 आरोपियों के द्वारा अपराध करना स्वीकार किया गया।
तत्पश्चात वन्य प्राणी (संरक्षण) अधिनियम 1972 की धारा 9, 39, 48(क), 50, 51, 52 (भारतीय जंगली हाथी अनुसूची-1 भाग-1 के अनुसूची क्र. 12-बी में अनुसूचित एवं संरक्षित वन्यप्राणी है) के तहत आरोपियों पर वैधानिक कार्यवाही कर उन्हें 03 अगस्त को 2026 को माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रामानुजगंज के समक्ष पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वन परिक्षेत्राधिकारी रामानुजगंज ने बताया कि प्रकरण में विवेचना जारी है, जिसमें अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
    user_Umesh Singh
    Umesh Singh
    Animal rescue service राजपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    10 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.