Shuru
Apke Nagar Ki App…
लापता लड़की को खोजने पर पुलिस ने नहीं की कार्यवाही परिजनों ने लगाया पुलिस पर आरोप कानपुर की एक 17 वर्षीय किशोरी 1 माह से लापता है। , परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि कार्रवाई के नाम पर रुपए मांग रही है। पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है ।परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। , परिजन अधिकारियों के चक्कर लगा कर थक गए हैं । पुलिस अभी तक कोई पता नहीं लगा पाई ।
Jagram singh
लापता लड़की को खोजने पर पुलिस ने नहीं की कार्यवाही परिजनों ने लगाया पुलिस पर आरोप कानपुर की एक 17 वर्षीय किशोरी 1 माह से लापता है। , परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि कार्रवाई के नाम पर रुपए मांग रही है। पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है ।परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। , परिजन अधिकारियों के चक्कर लगा कर थक गए हैं । पुलिस अभी तक कोई पता नहीं लगा पाई ।
More news from Kanpur Nagar and nearby areas
- घाटमपुर-नगर पालिका के द्वारा ठेकेदार को मूसानगर रोड स्थित मोहल्ला जवाहर नगर पश्चिमी पर सड़क निर्माण कार्य कराने का ठेका दिया गया है।वहीं चंद पैसों की लालच में ठेकेदार के द्वारा घटिया किस्म के ईंट और सीमेंट के मसाले में मिलावट कर कार्य करा रहा है,लोगों में चर्चा है कि इस तरह का निर्माणकार्य न केवल जनता के पैसे का दुरुपयोग हो रहा है बल्कि भविष्य में दुर्घटनाओं को भी निमंत्रण देता है। जिस तरीके का निर्माण कार्य हो रहा है उस तरह देखा जाए तो सड़क एक साल भी नहीं चल पाएगा और हालात ज्यों कि त्यों हो जाएगी,लोग फिर से उबड़-खाबड़ वाली रास्तों से गुजरने को मजबूर हो जाएंगे।अब देखने वाली बात यह होगी कि मामले में अधिकारियों के द्वारा क्या कार्रवाई होती है। हालांकि इस संबंध में जब नगर पालिका अधिशासी अधिकारी डॉ महेंद्र कुमार से बात की गई तो उनके द्वारा कहा गया है कि वे जेई को भेज कर जांच करवाएंगे।1
- कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश !! वादी द्वारा दिया गया वक्तव्य। सोशल मीडिया एवं समाचार पत्रों में प्रकाशित लूट की घटना संबंधी प्रकरण में अवगत कराना है कि दिनांक 16.02.2026 को श्यामनगर शताब्दी उद्यान मोड़ के पास मोटरसाइकिलों के बीच टक्कर के उपरांत मारपीट की घटना घटित हुई थी। पीड़ित मो० वाशिद पुत्र साबिर अली निवासी थाना नौबस्ता अपने साथी अरशद खान उर्फ सानू पुत्र मुमताज अहमद निवासी H-44 राजीव नगर मछरिया बाजार थाना नौबस्ता के साथ मोटरसाइकिल से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान दूसरी मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई, जिसके पश्चात दूसरी मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों एवं उनके दो अन्य साथियों द्वारा दोनों के साथ मारपीट की गई, जिससे उन्हें चोटें आईं। घटना की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची तथा पीड़ित से तहरीर देने हेतु कहा गया। प्रारंभिक अवस्था में प्रार्थी द्वारा घबराहट एवं मानसिक तनाव के कारण लूट की सूचना दी गई थी। तत्पश्चात प्रार्थी द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र उपलब्ध कराते हुए तथा वादी से की गई वार्ता/पूछताछ के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि प्रथम दृष्टया लूट की सूचना असत्य है। प्रार्थी द्वारा स्पष्ट रूप से लूट की घटना से इंकार किया गया है तथा किसी प्रकार की विधिक कार्रवाई न किए जाने का अनुरोध किया गया है। अतः स्पष्ट किया जाता है कि पीड़ित द्वारा दी गई लिखित सूचना, उपलब्ध साक्ष्यों एवं वादी से की गई वार्ता/पूछताछ के आधार पर प्रथम दृष्टया लूट की घटना असत्य पाई गई है। हालाँकि, मारपीट की घटना में सम्मिलित व्यक्तियों की पहचान एवं घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि हेतु पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस एवं स्थानीय अभिसूचना के माध्यम से आवश्यक जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। बाइट-पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्री सत्यजीत गुप्ता।1
- हमीरपुर। देशभक्तों की देश के प्रति भूमिका के मद्देनजर वर्णिता संस्था के तत्वावधान में विमर्श विविधा के अन्तर्गत जिनका देश ऋणी है के तहत सुमेरपुर कस्बे में संस्था के अध्यक्ष डा. भवानीदीन ने क्रांतिकारी आन्दोलन के आदि योद्धा वासुदेव बलवंत फडके की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि फड़के सही अर्थों में मातृभूमि के आदि सूरमा थे। उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। इनका जन्म महाराष्ट्र के सिरधों में बलवंत और सरस्वती बाई के घर 4 नवंबर 1845 को हुआ था। ये प्रारम्भ से देशधर्मी थे। इन्होंने कोल, भील और द्रविडों को लेकर रामोशी नाम का एक संगठन बनाया था। इसी के बैनर तले आजादी की लड़ाई लड़ी थी। भितरघात के फड़के भी शिकार हुए थे। इनकी जेल में ही मृत्यु हो गई थी और ये युवा काल में ही देश के काम आ गये थे। इनका निधन 17 फरवरी 1883 को हुआ था। इस कार्यक्रम में अशोक अवस्थी, सिद्धा, प्रेम, सागर, महावीर प्रजापति, रिचा, रामनरायन सोनकर, विकास, रामबाबू, सतेन्द्र, राहुल प्रजापति आदि शामिल रहे।2
- तीन दिन से लापता किसान का पुलिया में मिला शव ,मचा हड़कंप, स्थानीय लोगों ने पुलिया में उतराता शव देख पुलिस को दी सूचना, पुलिस ने अधेड़ किसान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, तीन दिन से परिजन किसान की कर रहे थे तलाश, शव मिलने के बाद परिजनों में मचा कोहराम, मौदहा कोतवाली क्षेत्र के कमहरिया गांव का मामला।3
- *हमीरपुर-* सर्राफा कारोबारी सुरेन्द्र कुमार आत्महत्या के प्रयास के पहले का वीडियो सामने आया है जिसके अनुसार प्रांशू गुप्ता और उसकी मां ने करीब 750 ग्राम ज्वैलरी एक लाख रुपये प्रति भाव से बेचकर लगभग 23.57 लाख रुपये लिए थे, बाद में उसी ज्वैलरी को गिरवी बताकर केस दर्ज कराया गया, कारोबारी ने थानेदार पर ब्लैकमेल करने का भी आरोप लगाया है इस वीडियो को बनाने के बाद सर्राफा व्यापारी सुरेन्द्र कुमार ने जहर खा लिया, उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।1
- कानपुर 17 वर्षीय किशोरी 1 माह से लापता, परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई के नाम पर रुपए मांगने का लगाया आरोप,परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल,अधिकारियों के दरवाजे खटखटा खटखटा कर थक्क गए परिजन,पुलिस नहीं लगा पाई लापता किशोरी का कोई सुराग.1
- कानपुर देहात जहां पर महाशिवरात्रि के दिन लगता है विशाल मेला मुबारकपुर गांव।1
- घाटमपुर-क्षेत्र के रवैपुर गांव में बीते शनिवार को कई हरे नीम के पेड़ बिना अनुमति के काटन माफियाओं के द्वारा काटे गए थे। मामले को वन विभाग तथा पुलिस ने संज्ञान में लेते हुए मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है। वन रेंज अधिकारी राकेश कुमार पांडेय के द्वारा बताया गया कि बिना अनुमति के नीम के पेड़ काटना सघन अपराध है। मामले को संज्ञान में लेकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। इधर मामले में सजेती थाना प्रभारी अनुज कुमार भारतीय ने बताया कि वन विभाग के द्वारा सूचना देने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए जगरूप उर्फ चेला पुत्र बुद्धू लाल उम्र करीब 40 वर्ष और अतुल पटेल पुत्र मिट्ठू लाल उम्र करीब 24 वर्ष निवासी रवैपुर थाना सजेती के विरुद्ध थाने में मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई की गई है।1