परिवर्तन ज़रूरी है' के नारे के साथ भाकपा की पदयात्रा शुरू, संविधान बचाने से लेकर महंगाई-बेरोजगारी तक उठाई बुलंद आवाज़ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर 6 अगस्त से 15 अगस्त तक चलने वाले पदयात्रा अभियान की शुरुआत पश्चिम चंपारण के बैरिया प्रखंड अंतर्गत भीतहां पंचायत से की गई। पदयात्रा भीतहां, बगही रतनपुर, बैरिया, मियांपुर तिलंगही, तधवानन्दपुर, लौकरिया और बथना पंचायत के विभिन्न गांवों से होकर निकाली गई, जहां पार्टी नेताओं ने आम जनता के बीच पहुंचकर अपने संदेश और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से रखा। पदयात्रा के दौरान भाकपा नेताओं ने संविधान और लोकतंत्र की रक्षा, बढ़ते अपराध, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और महंगाई के खिलाफ व्यापक जनसमर्थन की अपील की। साथ ही अल्पसंख्यकों, दलितों और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने, किसानों की फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी, किसानों के सभी प्रकार के कर्ज माफ करने, चारों लेबर कोड वापस लेने, गरीबों को उजाड़ने की कार्रवाई पर रोक लगाने, खाद की कालाबाजारी समाप्त करने, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था बहाल करने तथा प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक जैसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने की मांग को लेकर जनजागरण अभियान चलाया गया। इस पदयात्रा का नेतृत्व भाकपा जिला सचिव ओम प्रकाश क्रांति, जिला नेता राधामोहन यादव, अशोक मिश्र, बब्लू दूबे, चन्द्रिका प्रसाद, मनोज साह, राज्य परिषद सदस्य केदार चौधरी, खेत मजदूर नेता राजेन्द्र साह, अच्छे लाल सहनी, इद्रिश, जंगी लाल, यमुना महतो, टुनटुन शुक्ल, राधा साह सहित दर्जनों पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया। इस दौरान भाकपा जिला सचिव ओम प्रकाश क्रांति ने कहा कि देश इस समय गंभीर संकट के दौर से गुजर रहा है। उनके अनुसार लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है और देश के करोड़ों लोग आर्थिक एवं सामाजिक चुनौतियों से जूझ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि युवा, किसान और मजदूर अब अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो चुके हैं तथा भाकपा परिवर्तन ज़रूरी है के नारे के साथ जनता के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष कर रही है। वहीं अंचल सचिव ज्वाला कांत द्विवेदी ने आरोप लगाया कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में घरों पर टैक्स लगाकर लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रही है। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालयों की कार्यशैली आम जनता के प्रति संवेदनशील नहीं रह गई है, जिसके विरोध में भाकपा आने वाले दिनों में व्यापक आंदोलन चलाएगी। भाकपा नेताओं ने स्पष्ट किया कि 15 अगस्त तक चलने वाला यह पदयात्रा अभियान गांव-गांव जाकर जनता को जागरूक करने, जनसमस्याओं को मुखर रूप से उठाने और विभिन्न जनहित के मुद्दों पर लोगों को संगठित करने का कार्य करेगा।

- बिहार सफाई कर्मी लौटे अनशन से बिहार सरकार मानी सभी शर्ते,, गोपालगंज नगर परिषद् में सफाई कर्मी को मिठाई खिला कर खुशी जाहिर किए हरेंद्र यादव,,,1
- गोलाघाट बकाही में अग्निपीड़ितों को राहत! जिला परिषद लालबाबू चौधरी के प्रयास से रेडक्रॉस ने बांटी राहत सामग्री गोलाघाट बकही गांव में आग लगने की घटना के बाद कई परिवारों के सामने मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। अग्निकांड से प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत पहुंचाने के लिए जिला परिषद क्षेत्र संख्या 14 के जिला परिषद सदस्य लालबाबू चौधरी ने पहल की। उनके प्रयास से रेडक्रॉस की टीम द्वारा अग्निपीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया। राहत सामग्री मिलने से आग से प्रभावित परिवारों को कुछ तत्काल मदद मिली। इस दौरान जरूरतमंद परिवारों को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई, ताकि उन्हें इस कठिन समय में थोड़ी राहत मिल सके। अग्निकांड के कारण प्रभावित परिवारों के सामने भोजन, कपड़े और अन्य जरूरी सामान की समस्या उत्पन्न हो गई थी। स्थानीय लोगों ने राहत सामग्री उपलब्ध कराने के लिए जिला परिषद सदस्य लालबाबू चौधरी और रेडक्रॉस की टीम के प्रति आभार जताया। ग्रामीणों का कहना है कि आपदा के समय पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा होना सबसे बड़ी मानव सेवा है। लालबाबू चौधरी ने कहा कि जरूरतमंद परिवारों की हरसंभव मदद के लिए लगातार प्रयास किया जाएगा। स्थानीय स्तर पर भी लोगों से पीड़ित परिवारों की सहायता करने की अपील की गई है।1
- बिहार का विकाश पुरुष नीतीश कुमार 2005-2025 तक रहे,, और विकास का गंगा बहा है,, नीतीश नहीं कोई हुआ है,, और नहीं होगा,,1
- एक मां ने दिया दो बच्चे को जन्म न्यू लाइफ अस्पताल सिवान एक मां ने दिया दो बच्चे को जन्म न्यू लाइफ अस्पताल सिवान1
- "लौरिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई! अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, आखिर क्या था उसका प्लान? पूरी खबर जानिए।" 📝 Description: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के लौरिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी का किसी आपराधिक गिरोह से संबंध है या नहीं। इस वीडियो में जानिए पूरी घटना और पुलिस की कार्रवाई से जुड़ी ताजा जानकारी। 👉 वीडियो पसंद आए तो Like करें, Share करें और Premchandra Media को Subscribe/Follow करना न भूलें। "लौरिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई! अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, आखिर क्या था उसका प्लान? पूरी खबर जानिए।" 📝 Description: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के लौरिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी का किसी आपराधिक गिरोह से संबंध है या नहीं। इस वीडियो में जानिए पूरी घटना और पुलिस की कार्रवाई से जुड़ी ताजा जानकारी। 👉 वीडियो पसंद आए तो Like करें, Share करें और Premchandra Media को Subscribe/Follow करना न भूलें।1
- सुबह-सुबह रेलवे व्यवस्था पर सवाल, इंजन फेल होने से बीच ट्रैक पर रुकी मेमू पश्चिम चंपारण जिले में शुक्रवार सुबह नरकटियागंज-गौनाहा रेलखंड पर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब नरकटियागंज से गौनाहा जाने वाली 63362 मेमू ट्रेन नंदपुर ढाला के पास अचानक तकनीकी खराबी के कारण बीच रास्ते रुक गई। निर्धारित समय सुबह 5:50 बजे नरकटियागंज जंक्शन से रवाना हुई ट्रेन जैसे ही नंदपुर ढाला के समीप पहुंची, उसके इंजन में खराबी आ गई, जिसके बाद ट्रेन को तत्काल रोकना पड़ा। अचानक ट्रेन रुकने से यात्रियों में कुछ देर के लिए दहशत और अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। नंदपुर ढाला मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग होने के कारण पहले यात्रियों को लगा कि किसी कारणवश ट्रेन को रोका गया है, लेकिन काफी देर तक ट्रेन के आगे नहीं बढ़ने पर इंजन में तकनीकी खराबी की जानकारी सामने आई। ट्रेन में सफर कर रहे किशुन महतो, सुनैना देवी और विकास कुमार ने बताया कि अचानक ट्रेन रुक जाने से सभी यात्री परेशान हो गए और काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन हरकत में आ गया। सीनियर सेक्शन इंजीनियर कैरेज एंड वैगन, मुख्य लोको निरीक्षक संतोष कुमार, एसएस मोहम्मद कलीम सहित अन्य तकनीकी कर्मी मौके पर पहुंचे और इंजन की गहन जांच शुरू की। चालक रंजय कुमार, लोको पायलट और गार्ड भी तकनीकी टीम के साथ खराबी दूर करने में जुटे रहे। समाचार लिखे जाने तक इंजन की तकनीकी खराबी दूर नहीं हो सकी थी, जिसके कारण मेमू ट्रेन नंदपुर ढाला के पास ही खड़ी रही और यात्रियों को लंबे समय तक परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे की तकनीकी टीम लगातार मरम्मत कार्य में जुटी हुई है ताकि ट्रेन का परिचालन जल्द से जल्द सामान्य किया जा सके।1
- LIGHT MOON ELECTRO MECHANICAL WORKS LLC, DUBAI कंपनी सप्लाई नहीं है दुबई की मशहूर कंपनी क्लाइंट इंटरव्यू - 09/08/2026 को होगा LIGHT MOON ELECTRO MECHANICAL WORKS LLC, DUBAI कंपनी सप्लाई नहीं है दुबई की मशहूर कंपनी क्लाइंट इंटरव्यू - 09/08/2026 को होगा1
- पूर्वी चम्पारण : कोटवा के एक ढाबा से डोडा और अफीम बराबर दो कारोबारी गिरफ्तार1