logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*भाजपा नेता के विवादित बयान पर ब्राह्मण समाज का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट में नारेबाजी* हमीरपुर में एक भाजपा नेता के विवादित बयान के बाद ब्राह्मण समाज ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। नेता पर 58 लाख रुपये के गबन का आरोप है और उन्होंने समाज के बारे में अभद्र टिप्पणी की थी। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। महासभा के पदाधिकारियों ने कहा कि नेता की सीनाजोरी और अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और नेता के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की। महासभा ने चेतावनी दी है कि अगर नेता पर कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। रिर्पोट निर्दोष राजपूत

1 hr ago
user_निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
राठ, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

*भाजपा नेता के विवादित बयान पर ब्राह्मण समाज का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट में नारेबाजी* हमीरपुर में एक भाजपा नेता के विवादित बयान के बाद ब्राह्मण समाज ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। नेता पर 58 लाख रुपये के गबन का आरोप है और उन्होंने समाज के बारे में अभद्र टिप्पणी की थी। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। महासभा के पदाधिकारियों ने कहा कि नेता की सीनाजोरी और अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और नेता के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की। महासभा ने चेतावनी दी है कि अगर नेता पर कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। रिर्पोट निर्दोष राजपूत

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • गुरसरांय थाना क्षेत्र में बस के कट से युवक गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर गुरसराय। गुरसरांय थाना क्षेत्र में लोहिया महिला महाविद्यालय के पास सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजा भैया पुत्र पप्पू निवासी सेंगुवा उम्र लगभग 20 वर्ष बाइक से अपने घर से गुरसराय आ रहे थे। तभी रास्ते में लोहिया महिला महाविद्यालय के पास एक बस ने उनकी बाइक को कट मार दिया, जिससे वह बाइक सहित सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने परिजनों को सूचना दी तथा घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसराय पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉक्टर रवि अनुरागी ने प्राथमिक उपचार किया। युवक की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    1
    गुरसरांय थाना क्षेत्र में बस के कट से युवक गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर
गुरसराय। गुरसरांय थाना क्षेत्र में लोहिया महिला महाविद्यालय के पास सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजा भैया पुत्र पप्पू निवासी सेंगुवा उम्र लगभग 20 वर्ष बाइक से अपने घर से गुरसराय आ रहे थे। तभी रास्ते में लोहिया महिला महाविद्यालय के पास एक बस ने उनकी बाइक को कट मार दिया, जिससे वह बाइक सहित सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने परिजनों को सूचना दी तथा घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसराय पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉक्टर रवि अनुरागी ने प्राथमिक उपचार किया। युवक की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया।
गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    user_Som mishra
    Som mishra
    पत्रकार गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    38 min ago
  • निगोहिया में लड़ाई झगड़े के विवाद के मामले में पुलिस ने एक युवक पर की शांतिभंग की कार्यवाही रुरा थाना क्षेत्र के निगोहिया गांव में दो पक्षों में झगड़ा फसाद हो गया था। वहीं दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पर आरोप लगाकर शिकायती पत्र दिया गया।वहीं पुलिस ने जांच पड़ताल कर माहौल बिगाड़ने के आरोप में एक युवक पर शांतिभंग की कार्यवाही की।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि ब्रजपाल उर्फ विजय नाम के युवक पर शांतिभंग की कार्यवाही की गई।
    1
    निगोहिया में लड़ाई झगड़े के विवाद के मामले में पुलिस ने एक युवक पर की शांतिभंग की कार्यवाही
रुरा थाना क्षेत्र के निगोहिया गांव में दो पक्षों में झगड़ा फसाद हो गया था। वहीं दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पर आरोप लगाकर शिकायती पत्र दिया गया।वहीं पुलिस ने जांच पड़ताल कर माहौल बिगाड़ने के आरोप में एक युवक पर शांतिभंग की कार्यवाही की।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि ब्रजपाल उर्फ विजय नाम के युवक पर शांतिभंग की कार्यवाही की गई।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • ट्रैक्टर चोरी गैंग का पर्दाफाश, पुलिस मुठभेड़ में 3 शातिर दबोचे चोरी का ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद, 2 बदमाश गोली लगने से घायल #महोबा :- चरखारी पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी करने वाले अन्तर्राज्यीय गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस मुठभेड़ में तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों के कब्जे से चोरी का ट्रैक्टर-ट्रॉली, तीन अन्य संदिग्ध ट्रैक्टर, अवैध तमंचे, कारतूस और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश गोली लगने से घायल भी हुए। पुलिस के अनुसार, थाना चरखारी क्षेत्र के रायनपुर निवासी दीनदयाल ने 1 मई को शिकायत दर्ज कराई थी कि 30 अप्रैल की रात उनका महिन्द्रा 475 डीआई ट्रैक्टर मय ट्रॉली अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के निर्देशन में थाना चरखारी, स्वॉट और सर्विलांस टीमों का गठन किया गया। जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी किया गया ट्रैक्टर-ट्रॉली मध्यप्रदेश ले जाकर बेचने की तैयारी की जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम ने गौरहारी और भटेवरा कलां के बीच टूटी पुलिया के पास घेराबंदी कर दी। देर रात संदिग्ध ट्रैक्टर आते ही पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन बदमाश ट्रैक्टर छोड़कर भागने लगे और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल हो गए, जबकि तीनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गजेन्द्र बघेल, रंजीत बघेल और रविन्द्र बघेल निवासी मुरैना, मध्यप्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी का ट्रैक्टर-ट्रॉली, दो तमंचे 315 बोर, चार कारतूस, मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। आरोपियों की निशानदेही पर ग्राम गुढ़ा के एक बाग से तीन अन्य संदिग्ध ट्रैक्टर भी बरामद किए गए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने चरखारी क्षेत्र से ट्रैक्टर चोरी की वारदात स्वीकार कर ली है। पुलिस अब इनके अन्य आपराधिक रिकॉर्ड और अन्तर्राज्यीय नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है। घायल बदमाशों को उपचार के लिए पहले सीएचसी चरखारी और बाद में जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस मुठभेड़, चोरी और आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। Nitendra Jha
    3
    ट्रैक्टर चोरी गैंग का पर्दाफाश, पुलिस मुठभेड़ में 3 शातिर दबोचे
चोरी का ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद, 2 बदमाश गोली लगने से घायल
#महोबा :-  चरखारी पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी करने वाले अन्तर्राज्यीय गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस मुठभेड़ में तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों के कब्जे से चोरी का ट्रैक्टर-ट्रॉली, तीन अन्य संदिग्ध ट्रैक्टर, अवैध तमंचे, कारतूस और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश गोली लगने से घायल भी हुए।
पुलिस के अनुसार, थाना चरखारी क्षेत्र के रायनपुर निवासी दीनदयाल ने 1 मई को शिकायत दर्ज कराई थी कि 30 अप्रैल की रात उनका महिन्द्रा 475 डीआई ट्रैक्टर मय ट्रॉली अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के निर्देशन में थाना चरखारी, स्वॉट और सर्विलांस टीमों का गठन किया गया।
जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी किया गया ट्रैक्टर-ट्रॉली मध्यप्रदेश ले जाकर बेचने की तैयारी की जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम ने गौरहारी और भटेवरा कलां के बीच टूटी पुलिया के पास घेराबंदी कर दी। देर रात संदिग्ध ट्रैक्टर आते ही पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन बदमाश ट्रैक्टर छोड़कर भागने लगे और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल हो गए, जबकि तीनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गजेन्द्र बघेल, रंजीत बघेल और रविन्द्र बघेल निवासी मुरैना, मध्यप्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी का ट्रैक्टर-ट्रॉली, दो तमंचे 315 बोर, चार कारतूस, मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। आरोपियों की निशानदेही पर ग्राम गुढ़ा के एक बाग से तीन अन्य संदिग्ध ट्रैक्टर भी बरामद किए गए हैं।
पूछताछ में आरोपियों ने चरखारी क्षेत्र से ट्रैक्टर चोरी की वारदात स्वीकार कर ली है। पुलिस अब इनके अन्य आपराधिक रिकॉर्ड और अन्तर्राज्यीय नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है। घायल बदमाशों को उपचार के लिए पहले सीएचसी चरखारी और बाद में जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस मुठभेड़, चोरी और आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
Nitendra Jha
    user_Nitendra Jha
    Nitendra Jha
    Mahoba Insight & Ikvnews Sharafipura, Mahoba•
    4 hrs ago
  • जालौन के ओराई में वार्ड नंबर 13 के भगोड़ा बाईपास और माही रोड पर गंदगी का अंबार लगा है। ग्लोरियस स्कूल के पास के इस इलाके में सफाई की शिकायतों पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है, जिससे स्थानीय लोग परेशान हैं।
    2
    जालौन के ओराई में वार्ड नंबर 13 के भगोड़ा बाईपास और माही रोड पर गंदगी का अंबार लगा है। ग्लोरियस स्कूल के पास के इस इलाके में सफाई की शिकायतों पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है, जिससे स्थानीय लोग परेशान हैं।
    user_शिवम
    शिवम
    Orai, Jalaun•
    9 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश पुलिस पर ड्यूटी लगाने के नाम पर पैसों की वसूली का आरोप लगा है। एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है, जिसके बाद उच्च अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए हैं।
    1
    उत्तर प्रदेश पुलिस पर ड्यूटी लगाने के नाम पर पैसों की वसूली का आरोप लगा है। एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है, जिसके बाद उच्च अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए हैं।
    user_Laxmi Kant Soni
    Laxmi Kant Soni
    Voice of people महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • चंपावत के कथित दुष्कर्म प्रकरण में पुलिस की जांच के बाद बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने बताया कि यह दुष्कर्म नहीं बल्कि एक गहरी साजिश थी। इस खुलासे से मामले ने नया मोड़ ले लिया है।
    1
    चंपावत के कथित दुष्कर्म प्रकरण में पुलिस की जांच के बाद बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने बताया कि यह दुष्कर्म नहीं बल्कि एक गहरी साजिश थी। इस खुलासे से मामले ने नया मोड़ ले लिया है।
    user_Uttar pradesh ki takat
    Uttar pradesh ki takat
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • हमीरपुर के राठ थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम दबंगों ने एक बारात पर हमला कर दिया। दूल्हे की कार रोककर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से मारपीट की गई, जिसमें दूल्हे समेत चार लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
    1
    हमीरपुर के राठ थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम दबंगों ने एक बारात पर हमला कर दिया। दूल्हे की कार रोककर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से मारपीट की गई, जिसमें दूल्हे समेत चार लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
    user_निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
    निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
    राठ, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • स्वस्थ रहें,निरोगी रहें कार्यक्रम में टूथ पेस्टों का किया वितरण गुरसरांय। शासन की स्वस्थ रहें,स्वच्छ रहें कार्यक्रम के अंतर्गत खेर इंटर कॉलेज बालिका विभाग में प्रधानाचार्य धनप्रकाश तिवारी के देखरेख में विद्यालय प्रबंध समिति के प्रबंधक मनोहर राव नेवालकर द्वारा छात्राओं को ब्रुश एवं टूथ पेस्टों का निःशुल्क वितरण किया गया। उन्होंने बच्चों से कहा कि शासन द्वारा जो टूथ पेस्ट वितरित किये गए,आप दोनों समय दांतों को साफ रखें एवं दांतों में होने वाले रोगों से छुटकारा पाएं। संचालन बालिका विभाग के प्रभारी कैलाश प्रकाश गुप्ता ने किया। इस मौके पर प्रवक्ता डॉ विवेक कुमार मुद्गल, राजेश चंद्र,राजेन्द्र प्रसाद,सुनील व्यास,प्रदीप कुमार स्वर्णकार, ऋतु सिंह बुंदेला,राजबहादुर सिंह, सरजू शरण पाठक,अमित प्रताप भदौरिया, संजय दोन्दे रिया,राकेश व्यास,अशोक आर्या,सौरभ अग्रवाल,राम सेवक गौतम,दीपा गुप्ता, रजनी यादव,विवेक गुप्ता,खुशबू जैन,कौशलेश मिश्रा,रवि सेन,राहुल पटेल,समता पांचाल आदि उपस्थित रहे। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    1
    स्वस्थ रहें,निरोगी रहें कार्यक्रम में टूथ पेस्टों का किया वितरण
गुरसरांय। शासन की स्वस्थ रहें,स्वच्छ रहें कार्यक्रम के अंतर्गत खेर इंटर कॉलेज बालिका विभाग में प्रधानाचार्य धनप्रकाश तिवारी के देखरेख में विद्यालय प्रबंध समिति के प्रबंधक मनोहर राव नेवालकर द्वारा छात्राओं को ब्रुश एवं टूथ पेस्टों का निःशुल्क वितरण किया गया।
उन्होंने बच्चों से कहा कि शासन द्वारा जो टूथ पेस्ट वितरित किये गए,आप दोनों समय दांतों को साफ रखें एवं दांतों में होने वाले रोगों से छुटकारा पाएं।
संचालन बालिका विभाग के प्रभारी कैलाश प्रकाश गुप्ता ने किया।
इस मौके पर प्रवक्ता डॉ विवेक कुमार मुद्गल, राजेश चंद्र,राजेन्द्र प्रसाद,सुनील व्यास,प्रदीप कुमार स्वर्णकार, ऋतु सिंह बुंदेला,राजबहादुर सिंह, सरजू शरण पाठक,अमित प्रताप भदौरिया, संजय दोन्दे रिया,राकेश व्यास,अशोक आर्या,सौरभ अग्रवाल,राम सेवक गौतम,दीपा गुप्ता, रजनी यादव,विवेक गुप्ता,खुशबू जैन,कौशलेश मिश्रा,रवि सेन,राहुल पटेल,समता पांचाल आदि उपस्थित रहे।
गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    user_Som mishra
    Som mishra
    पत्रकार गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • कानपुर देहात के अहिरनगढ़ेवा और सरगांव के बीच एक खेत में 48 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। मृतक की पहचान सुरेंद्र सिंह यादव के रूप में हुई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
    1
    कानपुर देहात के अहिरनगढ़ेवा और सरगांव के बीच एक खेत में 48 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। मृतक की पहचान सुरेंद्र सिंह यादव के रूप में हुई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.